1.9.17

शहर की पहचान इमारतें और Tourist Spots ही नहीं, पकवान भी होते हैं. ये 10 शहर मशहूर हैं खाने के लिए

वैसे खाना-पीना तो हर देश के लोग पसंद करते हैं, मगर इस मामले में हम हिन्दुस्तानी ज़रा आगे हैं. हमारे यहां पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक फैली अनेक संस्कृतियों की वजह से तरह-तरह के लज़ीज़ पकवान मिलते हैं, जो अपने शहरों की पहचान बन गए हैं.
आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ ख़ास शहर जहां हर Food Lover को जाना चाहिए और वहां मिलने वाली स्पेशल डिश ज़रूर चखनी चाहिए.

1. गलियों में गुलज़ार, दिल्ली का पकवान बाज़ार



राजधानी दिल्ली में वैसे तो हर क्षेत्र के फ़ूड आइटम्स मिल जाते हैं, मगर यहां की North Indian Dishes का कोई जवाब नहीं. परांठे वाली गली के मशहूर परांठे हों, पुरानी दिल्ली के करीम का बटर चिकेन हो या चांदनी चौक के गाजर का हलवा और जलेबी हो, आपको दिल्ली जैसा स्वाद और लज़्ज़त कहीं और नहीं मिलेगी.

2. असली ढाबे तो पुत्तर जी, अमृतसर में ही मिलेंगे



वैसे तो हमारे यहां हर हाइवे पर आपको सैंकड़ों ढाबे मिल जायेंगे, मगर असली ढाबों के खाने का मज़ा लेना हो, तो आपको अमृतसर जाना पड़ेगा. यहां आपको असली ढाबा कल्चर तो दिखेगा ही, साथ ही यहां के छोले-कुलचे, मूंग दाल के लड्डू, लस्सी और मक्खन में डूबे हुए परांठे के स्वाद के अलावा दूसरे पंजाबी खानों का ऐसा टेस्ट मिलेगा, जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे.

3. मुंबई की चमकती शाम और स्ट्रीट फ़ूड



सितारों का शहर मुंबई, संघर्षों का शहर मुंबई, चमचमाती गलियों से भरी मुंबई, अंधेरी बस्तियों का शहर मुंबई. इस मुंबई शहर की अलग-अलग न जाने कितनी पहचान हैं, मगर मुंबई अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड्स के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां का वड़ा पाव, सेव पूरी, भेल पूरी, सैंडविच, दाबेली, कीमा पाव और फ़ालूदा प्रसिद्ध हैं. यहां आपको सी-फ़ूड भी आसानी से मिल जाएगा.

4. नवाबों और कबाबों का शहर लखनऊ



लखनऊ को नवाब और कबाब का शहर यूं ही नहीं कहते. यहां की लज़्ज़तदार भाषा और लज़ीज़ कबाब प्रसिद्ध है. लखनऊ में आप अवधी और मुग़लई पकवानों का लुत्फ़ ले सकते हैं. यहां की रंगत और ख़ुशबू से भरी बिरयानी, किसी भी नॉन वेजिटेरियन के मुंह में पानी ला देगी.

5. ख़ूबसूरत शिलॉन्ग में यम्मी मोमोज़



भारत का नार्थ ईस्ट इलाक़ा अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती के लिए तो प्रसिद्ध है ही, इसके अलावा यहां के मोमोज़ और चाउमीन भी काफ़ी प्रसिद्ध हैं. मोमोज़ अब तो हर शहर में मिल रहे हैं और आज कल सबसे ज़्यादा पॉपुलर फ़ूड आइटम हैं. मगर इनका असली मज़ा आपको यहीं मिलेगा.

6. बिरयानी मतलब हैदराबाद और हैदराबाद मतलब बिरयानी



बिरयानी हैदराबाद की पहचान बन चुकी है. यहां की बिरयानी के तरफ़दार भारत ही नहीं, दुनिया के कई मुल्क़ों में पाए जाते हैं. यहां के खानों की पाक शैली अरबी, तुर्की और मुग़लई खानों से मिलती है. हैदराबाद की बिरयानी के अलावा यहां का हलीम, चखना, खुबानी का मीठा और पाया भी प्रसिद्ध हैं. यहां ख़ुशबूदार मसालों में बने पकवान देखकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा.

7. गोवा का ख़ूबसूरत समंदर और टेस्टी समंदरी खाने



गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है मगर खाने के मामले में इसकी प्रसिद्धि बड़ी है. यहां के शानदार Beaches पर ढेर सारे सी-फ़ूड्स मिलेंगे, जिन्हें आपको एक बार ज़रूर टेस्ट करना चाहिए. यहां की Prawn Curries और King Crab Fries प्रसिद्ध हैं. इसके अलावा यहां नारियल पानी और कोकोनट मिल्क भी ज़रूर ट्राई कीजियेगा.

8. अहमदाबाद की थाली में गुजरात की मिठास



अहमदाबाद की वेजिटेरियन थाली में आपको सारे प्रसिद्ध गुजराती पकवानों का स्वाद एक साथ मिल जाएगा. यहां के ढोकला, खाखरा, खांडवी, दही-जलेबी, पोहा और थेपला भारत भर में प्रसिद्ध हैं. यहां के खानों में हल्की मिठास आपको दीवाना बना लेगी.

9. कोलकाता मतलब म्युज़िक और साहित्य ही नहीं, लज़ीज़ पकवान भी


कोलकाता को क्लासिकल म्युज़िक और समृद्ध बांग्ला साहित्य के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है. लेकिन यहां के स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद अगर आपने चखा, तो आप इसे भूल नहीं पाएंगे. कोलकाता फ़िश लवर्स के लिए जन्नत है. यहां फ़िश की इतनी वैरायटी और इतने स्वाद मिलेंगे, जितने किसी और शहर में मुश्किल हैं. इसके अलावा यहां मिष्टी दोई, रोशोगुल्ला, कोचरी-तोरकारी-जलेबी, तेले भाजा और दम आलू पुचका आदि प्रसिद्ध हैं.

10. साउथ इन्डियन फ़ूड का मज़ा तो केरल में ही है


अपने स्वाद की वजह से मध्य भारत में साउथ इन्डियन फ़ूड्स बहुत पॉपुलर हैं. आपको जगह-जगह साउथ इन्डियन रेस्टोरेंट्स मिल जाएंगे. मगर असली स्वाद चाहिए, तो आपको केरल ही जाना पड़ेगा. यहां नारियल से बने व्यंजन आपका दिल जीत लेंगे. इडली, डोसा, सांभर, उत्तपम, रस्सम आदि यहां के प्रसिद्ध व्यंजन हैं. इसके अलावा केरल को कॉफ़ी के लिए भी जाना जाता है.

न कोई जिम था न ही ढंग की डाइट, पर मेहनत और इंटरनेट की बदौलत इस शख़्स ने अपनी काया पलट दी

अच्छी बॉडी बनाने के सपने तो देश के कई युवा देखते हैं लेकिन अपने कंफ़र्ट ज़ोन से बाहर निकल वाकई अपने शरीर के लिए गंभीरता से काम करना, कम ही लोग ऐसा कर पाते हैं. शायद यही कारण है कि ज़्यादातर लोग घर पर आराम से जंक फ़ूड खाते हुए जिम न जाने के बहाने ढूंढने लगते हैं और फ़िटनेस का ये रोमांच चंद दिनों में सिमट कर रह जाता है.
लेकिन घाना के सैम्युएल कुलबीला अलग मिट्टी के बने हैं. न उनके पास जिम के उपकरण मौजूद थे, न बॉडी बिल्डिंग की समझ और न ही ढंग की डाइट. लेकिन आज उन्होंने ऐसी बॉडी बना ली है, जो किसी भी प्रोफ़ेशनल बॉडी बिल्डर के स्तर की कही जा सकती है.
खास बात ये है कि सैम्युएल के पास संसाधन भले कम थे, लेकिन उनके पास दो ज़रुरी चीज़ थी - अपनी मेहनत और इंटरनेट. पश्चिमी अफ़्रीका के एक बेहद गरीब देश में गुज़र बसर करने वाले सैम्युएल ने यहां मौजूद थोड़े बहुत इंटरनेट और लगन के चलते अपनी ज़िंदगी को बदल कर रख दिया है.
सैम्युएल ने जिम भी अपने बलबूते ही तैयार किया. उन्होंने Dumbbell को सीमेंट से तैयार किया और Barbells को पुराने लोहे के रॉड से. बेंच और स्क्वैट रैक्स लकड़ी के ही हैं और इन्हें तैयार भी हाथों से ही किया गया है. इंटरनेट पर आज सैम्युएल के वर्कआउट रुटीन वायरल होते हैं और उन्हें कई लोग सोशल मीडिया पर फ़ॉलो भी करते हैं.
दरअसल, सैम्युएल यूट्यूब पर बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी वीडियोज़ देखते थे और इन वीडियो से मिली जानकारी को गंभीरता से इस्तेमाल करते थे. उन्होंने यूटयूब से ही डाइट, व्यायाम और बॉडी बिल्डिंग के बारे में सीखा और उसे अपनी दिनचर्या में शामिल किया. उनकी बॉडी फ़िटनेस को लेकर उनकी गंभीरता का सबूत है.
हालांकि, अपनी डाइट को बेहतर करने के लिए उन्हें सप्लीमेंट्स की ज़रुरत पड़ती थी, लेकिन इस एक समस्या ने उसे अपनी सफ़लता में बाधा नहीं बनने दिया. उन्होंने यूट्यूब पर न्यूट्रीशन से जुड़ी कई वीडियोज़ से भी काफी कुछ सीखा और केवल पारंपरिक घाना भोजन खाकर ही शानदार 8 पैक एब्स बना डाले.
सैम्युएल को उनके इंस्टाग्राम हैंडल Kulbila_Fitness.पर फ़ॉलो किया जा सकता है. 5 फ़ीट 8 इंच लंबे सैम्युएल का बॉडी फ़ैट 10 प्रतिशत के आसपास है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और विराट कोहली जैसे एथलीट्स का बॉडी फै़ट इस प्रतिशत के आसपास पाया जाता है.
सैम्युएल की फ़िटनेस साबित करती है कि अगर दिल में चाह हो और आप अपनी डाइट और वर्कआउट के साथ ईमानदार बने रहें तो कम से कम संसाधनों के साथ भी अच्छी खासी बॉडी बनाई जा सकती है. सैम्युएल हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है, जो अभावों के चलते अपने सपनों को पूरा करने से घबराते हैं और हां, अगर आप भी दोबारा जिम न जाने का बहाना ढूंढ रहे हैं, तो इस आर्टिकल को एक बार दोबारा पढ़ लेना, शायद आपको थोड़ी मोटीवेशन मिल जाए.

इंडोनेशिया का सेक्स फ़ेस्टिवल, जहां पहाड़ की वादियों में अजनबियों के साथ सेक्स करने आते हैं लोग

एशियाई देशों से लेकर दुनिया के कई क्षेत्रों में सेक्स सदियों से एक टैबू बना रहा है. दुनिया के कई समाजों की हिप्पोक्रेसी भी सेक्स के द्वारा सामने आती रही है लेकिन ये भी सच है कि टैबू के साथ ही साथ सेक्स लोगों के बीच जबरदस्त कौतूहल का विषय है. शायद इसीलिए इसकी तलाश में कई लोग मीलों दूर तक जाने को भी तैयार रहते हैं.
अगर आप भी ऐसी ही किसी ऐसी ही जगह और कल्चर का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इंडोनेशिया आपके लिए एक मुफ़ीद जगह हो सकती है. यहां जावा के एक गांव सोलो में Mount Kemukus एक ऐसी रहस्यमयी जगह है, जो कई लोगों के लिए फ़ेवरेट स्पॉट होने का दम रखती है. ये जगह न केवल खूबसूरत है, बल्कि यहां होने वाली रस्म की वजह से भी ये दुनिया के लिए कौतूहल का विषय है.

क्या है PON फ़ेस्टिवल?



Pon फ़ेस्टिवल में अजनबियों के बीच विधि विधान और रस्मों रिवाज़ के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं, भले ही दोनों लोग शादीशुदा ही क्यों न हो. ऐसा भी नहीं है कि ये रस्म केवल एक समय के लिए होती हो. इन कपल्स को हर 35 दिन बाद मिलना होता है. सात मुलाकातों के बाद ही इस रस्म को पूरा माना जाता है.
पिछले कई दशकों से Gunung Kemukus नाम के एक श्राइन पर लोग Jumat Pon के दिन ज़रूर आते हैं. माना जाता है कि इस श्राइन में 16वीं शताब्दी के एक राजकुमार Pangeran Samudro के अवशेष रखे हैं. यूं तो इस क्षेत्र को लेकर कई किंवदंतियां मशहूर हैं, लेकिन माना जाता है कि समुद्रो,  Ontrowulan नाम की लड़की से प्यार करता था और उसे घर से भागना पड़ा था क्योंकि समुद्रो के पिता को उनके अफ़ेयर के बारे में पता चल गया था. लेकिन सोलो गांव में आकर इस कपल को पकड़ लिया गया और मौत के घाट उतार दिया गया.
माना जाता है कि समुद्रो और Ontrowulan से ज़्यादा बड़ा दुस्साहस आपकी ज़िंदगी में बेहद खुशहाली लेकर आता है और इसके लिए लोगों को समुद्रो की कब्र के पास ही सेक्स करना होता है. शायद इसी मान्यता का नतीजा है कि हर साल हज़ारों श्रद्धालु इस जगह पर नाजायज़ संबंध बनाने आते हैं. इस मान्यता के मुताबिक, इससे उनकी ज़िंदगी में खुशहाली आती है. लोग अपने करियर में बेहतरी और बिज़नेस में सफ़लता के लिए भी यहां पहुंचते हैं.
ये प्रक्रिया सुबह प्रार्थना के साथ शुरू होती है. इसके बाद यहां पहुंचे लोग राजकुमार समुद्रो की कब्र पर पहुंचते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. इसके बाद यहां मौजूद पवित्र फ़व्वारों में लोग नहाते हैं और इसके बाद अपने पार्टनर को ढूंढने के लिए निकलते हैं. सूर्यास्त होने तक यहां लोगों का जमावड़ा लग जाता है. इस दौरान पार्टनर को लेकर खोज जारी रहती है. कई बार पार्टनर्स अपने मोबाइल नंबर और पता भी एक्सचेंज करते हैं. पारंपरिक तौर पर यहां खुले आसमां के नीचे शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं और बाकी बची रात हिलसााइड बिताई जाती है. जो लोग सेक्स में दिलचस्पी नहीं रखते उन लोगों के लिए भी यहां के बार में कई तरह के साधन मौजूद कराए जाते हैं.

कट्टरपंथियों के बीच फ़लता फू़लता फ़ेस्टिवल



इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपों का देश है. 2010 में ये भी पाया गया कि इस देश में मुस्लिमों की संख्या किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे अधिक थी. ऐसे में अजनबियों के साथ सेक्स जैसी उदारवादी प्रथा धार्मिक और कट्टरपंथियों के बीच कैसे अपनी जड़ें जमाए हुए है?
दरअसल, सोलो गांव को इंडोनेशिया का मॉर्डन चेहरा कहा जाता है. यहां इस्लाम दूसरे कल्चर और धर्मों से प्रभावित है. इनमें बौद्ध और हिंदू धर्म भी शामिल है. ऐसे में यहां दकियानूसी सोच से ऊपर उठकर लोग लिबरल वैल्यूज़ को महत्व देते हैं.
एक सेक्स वर्कर के मुताबिक, इस फ़ेस्टिवल में कई धार्मिक गुरूओं की मौजूदगी जाहिर करती है कि ये एक तरह का विरोधाभास है और ये नैतिक समाज की परतें भी खोलता है. कई धार्मिक गुरू ऐसे भी हैं, जो इस फ़ेस्टिवल को तवज्जो नहीं देते और इसके खिलाफ़ कोई विरोध दर्ज नहीं कराते जिसकी वजह से इस क्षेत्र में वेश्यावृति का व्यापार भी काफी फल फूल रहा है. 
2014 में ये दावा किया गया था कि यहां आने वाली 75 प्रतिशत महिलाएं फ़ुलटाइम या पार्ट टाइम सेक्स वर्कर होती हैं. चूंकि इस फ़ेस्टिवल में महिलाओं के मुक़ाबले पुरूषों की मौजूदगी ज़्यादा होती है, ऐसे में आर्थिक रूप से कमज़ोर कई वर्कर्स भी इस फ़ेस्टिवल को पैसे कमाने का एक बढ़िया ज़रिया मानती हैं.
नवंबर 2014 में सेंट्रल जावा गर्वनर ने इस रस्म पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि अगर आप अपनी ज़िंदगी में खुशहाली चाहते हैं तो इसके लिए आपको अजनबियों से सेक्स करने की क्या ज़रूरत है? ये एक वाजिब सवाल है लेकिन Pon फ़ेस्टिवल के खत्म होने के आसार कम ही हैं. Gunung Kemukus अब भी कई लोगों के लिए धार्मिक प्रासंगिकता का क्षेत्र है और आज भी कई लोग प्रिंस समुद्रो की कब्र पर प्रार्थना करने पहुंचते हैं.
ये इंडोनेशिया की इकोनॉमी के लिए भी फ़ायेदमंद बना हुआ है क्योंकि स्थानीय सरकार उन दुकान वालों से भी पैसा वसूलती हैं जो फ़ेस्टिवल के दौरान वहां मौजूद होते हैं. इसके अलावा यात्रियों को इस जगह जाने के लिए भी मोटी रकम चुकानी पड़ती है.
इस क्षेत्र में सेक्सुशल ट्रांसमिटड बीमारियों के बढ़ने का ठीकरा भी फ़ेस्टिवल के सर फ़ोड़ा जा रहा है क्योंकि यहां आने वाले कई लोग कॉन्डम का इस्तेमाल करने से मना कर देते हैं. यही कारण है कि यहां सप्ताह में एक बार कम्युनिटी सेक्स हेल्थ क्लीनिक भी खुलता है. यहां STD से पीड़ित लोगों का इलाज किया जाता है और फ़्री कॉन्डम भी बांटे जाते हैं.
वही Pon फ़ेस्टिवल के समर्थक मानते हैं कि शादीशुदा होते हुए भी किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाना दुनिया के कई समाज में अनैतिक जान पड़ता है लेकिन दुनिया के ज़्यादातर हिस्सों में लोग एक्सट्रा मैरिटल अफ़ेयर करते हैं. अंतर सिर्फ़ यही हैं कि दूसरी सोसाइटी में लोग छिप छिप कर ऐसा करते हैं वहीं इस फ़ेस्टिवल में ये खुलेआम होता है.
कुछ समूहों के विरोध के चलते ये कहना मुश्किल है कि इस Pon फ़ेस्टिवल की आगे की राह क्या होगी लेकिन ये देखना बेहद दिलचस्प है कि कैसे महज कुछ पारंपरिक मान्यताओं के चलते लोग किस तरह एक टैबू जैसे सब्जेक्ट पर मॉर्डन और लिबरल रवैया अख्तियार कर लेते हैं. 

10.10.16

31 Places Everyone Should Visit Before They Die

Do you want to travel and see the world? If not, these pictures sure will inspire you to.

1. Amsterdam, Netherlands.


2. Chittorgarh, India.


3. Cleft Island Skull Rock, Wilsons Promontory National Park, Australia.


4. Lake Kaindy, Kazakhstan.


5. Aescher Hotel In Appenzellerland, Switzerland.


6. Burano, near Venice, Italy.


7. Værøy, Norway.


8. Najac in the Midi-Pyrénées region, France.


9. Meteora, Greece.


10. Castlepoint, New Zealand.


11. Étretat, northern France.


12. “Old Loibl”, Carinthia, Austria.


13. Chartreuse Mountains, France.


14. “The Door to Hell” in Derweze, Turkmenistan.


15. Dubrovnik, Croatia.


16. Lauterbrünnental, Switzerland.


17. Portofino, Italy.


18. Fort of Saint John the Baptist, Berlenga Island, Portugal.


19. Hinatuan River, Mindanao, the Philippines.


20. Lauterbrunnen, Switzerland.


21. Zhangjiajie National Forest Park, China.


22. Lichtenstein Castle, Baden-Württemberg, Germany.


23. Machu Picchu, Peru.


24. Basel, Switzerland.


25. Amsterdam, Netherlands.


26. Mostar, Bosnia and Herzegovina.


27. Shortest route to visiting each European capital.



28. Sorrento, southern Italy.


29. Atlantic Ocean Road, Norway.


30. St Kilda, Scotland.


31. Uvac River Canyon, Serbia.