24.9.17

सुषमा को UN में स्टैंडिंग ओवेशन: PAK से पूछा-दोस्ती बदरंग किसने की? 5 प्वाइंट्स

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार रात यूनाइटेड नेशंस की जनरल एसेम्बली में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।



नई दिल्ली.सुषमा स्वराज (65) ने शनिवार रात यूनाइटेड नेशंस की जनरल असेंबली (UNGA) में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने 6 मिनट तक पाकिस्तान को लताड़ा। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को याद दिलाया कि क्यों आज उनकी पहचान एक आतंकी मुल्क की बनी है। इस दौरान विदेश मंत्री को यूएन असेंबली में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। सुषमा की स्पीच के 5 प्वाइंट...

1. क्यों पाकिस्तान दहशतगर्द मुल्क बना?
- सुषमा ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान साथ-साथ आजाद हुए थे। हमारी पहचान आईटी और सुपर पावर के तौर पर बनी, लेकिन अब्बासी साहब! (पाकिस्तान के पीएम), पाकिस्तान की पहचान एक दहशतगर्त मुल्क के तौर पर क्यों बनी, आपने कभी सोचा। इसकी एक ही वजह है कि भारत में चाहे कोई भी सरकार रही हो, पाक की आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करते हुए भी हमने अंदरूनी विकास की गति नहीं रुकने दी।''


2. पाकिस्तान ने सिर्फ आतंकी पैदा किए
- "भारत ने आईआईटी, आईआईएम बनाए। हमने एम्स जैसे अस्पताल बनाए। हमने स्पेस में इंटरनेशनल संस्थान बनाए] लेकिन पाकिस्तान वालों आपने क्या बनाया? आपने लश्कर-ए-तैयबा बनाया, जैश-ए-मोहम्मद बनाया, आपने हक्कानी नेटवर्क बनाया। हिज्बुल-मुजाहिदीन बनाया। आतंकी ठिकाने और टेररिस्ट कैम्प बनाए। हमने स्कॉलर्स, साइंटिस्ट, इंजीनियर्स पैदा किए। पाकिस्तान वालो! आपने क्या पैदा किया? आपने दहशतगर्द और आतंकवादी पैदा किए। डॉक्टर्स मरते हुए लोगों की जिंदगी बचाते हैं और जिहादी जिंदा लोगों को मार डालते हैं। लेकिन आपका जिहादी संगठन केवल भारत के लोगों को नहीं मार रहा, वह हमारे पड़ोसी अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को भी मार रहा है।''


3. हम गरीबी से और पाकिस्तान हमसे लड़ रहा है
- ''अध्यक्षजी हम तो गरीबी से लड़ रहे हैं, लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमसे लड़ रहा है। परसों इसी मंच से बोलते हुए पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम शाहिद खाकान अब्बासी ने भारत पर तरह-तरह के इल्जाम लगाए थे। हमें स्टेट स्पॉन्सर टेररिज्म फैलाने का जिम्मेदार भी बताया और मानवाधिकार उल्लंघन का आरोपी भी। जिस समय वो बोल रहे थे, तो सुनने वाले बोल रहे थे- लुक हू इज टॉकिंग। जो मुल्क हैवानियत की हदें पार करके सैकड़ों बेगुनाहों को मौत के घाट उतरवाता है, वो यहां खड़ा होकर हमें इंसानियत का सबक सिखा रहा था, हमें मानवाधिकार का पाठ पढ़ा रहा था।"


4) हमने दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन बदरंग किसने की
- सुषमा ने कहा, "पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान को दोस्ती और शांति की विदेश नीति विरासत में दी थी। मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगी कि शांति और दोस्ती की नीति मोहम्मद अली जिन्ना ने विरासत में दी या नहीं दी, ये तो इतिहास बहुत अच्छी तरह जानता है। लेकिन, ये एक सच्चाई है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शांति और दोस्ती की नीयत जरूर दिखाई थी। उन्होेंने सारी रुकावटों को पार करते हुए दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया, किंतु कहानी किसने बदरंग की? अब्बासी साहब इसका जवाब आपको देना है, मुझे नहीं।"


5). आतंकियों की मदद के बजाय विकास पर ध्यान दो
- ''पाकिस्तान वालों जो पैसा आतंकियों की मदद के लिए खर्च कर रहे हो, उसे अवाम और मुल्क की तरक्की के लिए करो तो दुनिया का आतंकवाद से पीछा छूट जाएगा और आपके मुल्क का विकास हो सकेगा। हम पाकिस्तान से बातचीत चाहते हैं। इसके लिए 9 दिसंबर, 2015 को हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में जब मैं इस्लामाबाद गई तो नए सिरे से कॉम्प्रिहेंसिव बायलैटरल डायलॉग शुरू करने की बात हुई थी। बाईलेटरल शब्द जानबूझकर डाला गया था, लेकिन वो सिलसिला आगे क्यों नहीं बढ़ा, इसके जवाबदेह आप हैं अब्बासी साहब, मैं नहीं।


अमेरिका के विदेश मंत्री से भी आतंकवाद पर बात
- शुक्रवार को सुषमा स्वराज ने अमेरिका के विदेश मंत्री के साथ बाईलेटरल मीटिंग की। उन्होंने इस मीटिंग में टेररिज्म और H-1B वीजा का मसला उठाया। दोनों लीडर्स ने अमेरिका-भारत की पॉलिटिकल और इकोनॉमिक पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए चर्चा की।


27 बाईलेटरल और 12 मल्टीलेटरल मीटिंग्स में शामिल हुईं सुषमा

- UN पहुंची सुषमा स्वराज ने इस बार 27 बाईलेटरल और 12 मल्टीलेटरल मीटिंग्स में हिस्सा लिया।
- बता दें कि पिछले हफ्ते ही यूएन में भारत के पर्मानेंट रिप्रेजेंटेटिव सैयद अकबरुद्दीन ने कहा था, "हमारा नजरिया व्यापक है। हमारे मसले ग्लोबल है। उसमें से कुछ प्रेरणा देने वाले भी हैं। कुछ ऐसे भी मसले हैं, जिन पर हम कई सालों से काम कर रहे हैं और कुछ ऐसे हैं, जिन पर इस बार कुछ नतीजा निकलने की हमें उम्मीद है।"


2016 में क्या स्पीच दी थी?
कुछ देश आतंकवाद उगाते भी हैं, बेचते भी हैं
सुषमा ने 2016 में यूएन में कहा था, "अगर कोई देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहता, तो हम उसे अलग-थलग कर दें। दुनिया में ऐसे देश हैं, जो बोते हैं आतंकवाद, उगाते भी हैं तो आतंकवाद, बेचते भी हैं तो आतंकवाद और निर्यात भी करते हैं तो आतंकवाद। आतंकवादियों को पालना कुछ देशों का शौक बन गया है। ऐसे शौकीन देशों की पहचान करके उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसे देशों की पहचान करनी चाहिए, जहां यूएन द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए लोग सरेआम जलसे कर रहे हैं, प्रदर्शन करते हैं, जहर उगलते हैं और उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होती। आतंकवादियों के साथ वे देश भी दोषी हैं, जो उन्हें ऐसा करने देते हैं। ऐसे देशों की विश्व समुदाय में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।"
जिनके घर शीशे को हों, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते
"इसी मंच से पाकिस्तान के पीएम ने भारत के बारे में दो बातें कहीं, जिनका जवाब देना चाहूंगी। उन्होंने कहा कि मेरे देश में मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है। मैं कहना चाहूंगी कि जिनके अपने घर शीशे के हों, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। जरा एक बार बगल में झांककर देख लें कि बलूचिस्तान में क्या हो रहा है और वो खुद क्या कर रहे हैं वहां। जो बलूचिस्तान में हो रहा है, वो यातनाओं की पराकाष्ठा है।"


शुक्रिया! यह तो माना कि कांग्रेस ने IIT-IIM दिए: सुषमा की स्पीच राहुल का तंज

सुषमा ने यूनाइटेड नेशंस की जनरल असेंबली में कहा था- 70 साल में कई दलों की सरकारें आईं, लेकिन सभी ने डेवलपमेंट किया।



नई दिल्ली. राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज पर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि यह मानने के लिए कि कांग्रेस ने देश को आईआईटी और आईआईएम दिए आपका शुक्रिया। बता दें कि शनिवार को सुषमा स्वराज ने यूनाइटेड नेशंस की जनरल असेंबली (UNGA) में कहा था कि भारत में 70 सालों में कई दलों की सरकारें बनीं, लेकिन सभी ने डेवलपमेंट को आगे बढ़ाया। इससे उलट पाकिस्तान की पहचान दहशतगर्द मुल्क के रूप में बनी। भारत ने आईआईटी, आईआईएम बनाए, लेकिन पाकिस्तान वालों ने लश्कर-ए-तैयबा बनाया, जैश-ए-मोहम्मद बनाया। कांग्रेस के विजन को मानने के लिए शुक्रिया...

- राहुल ने अपनी ट्वीट में लिखा, "सुषमा जी, आखिरकार IITs और IIMs स्थापित करने के कांग्रेस सरकारों के शानदार नजरिए और विरासत को मान्यता देने के लिए धन्यवाद।"
- बता दें कि बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है कि उसने देश पर सबसे ज्यादा वक्त तक राज किया, लेकिन देश की तरक्की के लिए कुछ नहीं किया।
क्या कहा था सुषमा ने?
- सुषमा ने UNGA में कहा था, "70 वर्ष के दौरान अनेक दलों की सरकारें आईं, लेकिन हर सरकार ने विकास की गति को जारी रखा। सभापति जी, हमने IITs बनाए, IIMs बनाए, हमने एम्स जैसे अस्पताल बनाए, हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध संस्थान बनाए... पर पाकिस्तान वालों आपने क्या बनाया? आपने लश्कर-ए-तैयबा बनाया, आपने जैश-ए-मोहम्मद बनाया, आपने हक्कानी नेटवर्क बनाया, आपने हिज्बुल मुजाहिदीन बनाया, आपने आतंकवादी ठिकाने बनाए, आपने टेररिस्ट कैम्प बनाए। हमने स्कॉलर्स पैदा किए, साइंटिस्ट पैदा किए, डॉक्टर्स पैदा किए। पाकिस्तान वालों आपने क्या पैदा किया? आपने दहशतगर्द पैदा किए, आपने जिहादी पैदा किए।"
'...ये पाकिस्तान की करतूत को बताता है'
- सुषमा ने आगे कहा, "आप जानते हैं कि डॉक्टर्स मरते हुए लोगों की जिंदगी बचाते हैं और जिहादी जिंदा लोगों को मार डालते हैं। आपका जिहादी संगठन केवल भारत के लोगों को नहीं मार रहा, वो हमारे पड़ोसी देश अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को भी मार रहा है, वो भी उनकी गिरफ्त में हैं। सभापति जी UNGA के इतिहास में ये पहली बार हुआ कि किसी देश ने शाम को राइट टू रिप्लाई मांगा हो और एक साथ उसे तीन-तीन लोगों को स्पष्टीकरण देना पड़ा हो। ये अकेला तथ्य पाकिस्तान की करतूत को दर्शाता है।"


23.9.17

PM Modi 2-Day Visit to Varanasi

PM Modi 2-Day Visit to Varanasi


Prime Minister Narendra Modi is on the two-day visit to his Lok Sabha constituency, Varanasi. In the Visit, he flagged off remotely Varanasi-Vadodara country’s third Mahamana Express.

The Projects worth over Rs. 1000 crore are being inaugurated. PM also inaugurated Jal Shavbahan and Jal Ambulance. He has also inaugurated Utkarsh Bank, it specialises in micro-finance to extend assistance to self-help groups.

Important Takeaways from Above News-
  • Yogi Adityanath is the present CM of UP.
  • Ram Naik is the present Governor of UP.
Source- The Financial Express

13.2.17

Uttar Pradesh fed up with Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav: Amit Shah

 UP elections, UP polls, Uttar Pradesh polls, Uttar Pradesh elections, Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav, Narendra Modi, Amit Shah, UP assembly elections, BJP manifesto, India news, Indian Express

BJP President Amit Shah on Monday continued his tirade against Rahul Gandhi and Chief Minister Akhilesh Yadav, saying Uttar Pradesh was fed up with both of them. He said while one had upset his mother, the other had troubled his father. “People see on television these days that two yuvraj come in identical clothes. With one, his mother is upset, while with the other, father is troubled and the entire state is fed up with both of them,” he said in an election rally here.
On Rahul questioning Prime Minister Narendra Modi as to what has he done in the past two-and-a-half years of his regime, Shah said “Rahul baba this is not Lok Sabha elections. This is UP elections. Ask your friend (Akhilesh) what he has done in past five years. He should give account of his work.”
“Your (Rahul) ‘Nana’ (maternal grand father), ‘Nani’ (maternal grand mother), father and mother have run the governments, what have they done for the country?” Shah said. Attacking Rahul for asking what difference has Kashmir witnessed, Shah said his eyes had “italian goggles”.
“Earlier Pakistan used to open and end the fire, now Indian soldiers end the fire by giving befitting reply,” the BJP leader said, urging people to elect his party, so that the shock is felt in Italy.
Shah also highlighted promises made in BJP manifesto.

16.11.16

Now Kejriwal Alleges That Modi Took Rs 12 Crore Bribe As Gujarat CM In 2012

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has accused Prime Minister Narendra Modi of receiving Rs 12 crore as bribe while he was Gujarat Chief Minister. 

Arvind Kejriwal
BCCL
The allegation came during his speech in the Delhi assembly, called to debate a resolution to urge President Pranab Mukherjee, to direct the union government to immediately withdraw the "draconian demonetisation" move. 
Narendra Modi
AP
"On October 15, 2013, the Income Tax department conducted a raid on the premises of Aditya Birla group in New Delhi, in which cash amount of Rs 25 crore was recovered," Kejriwal alleged. 
Arvind Kejriwal
AP
He said officials seized documents, account books, computer records and a laptop belonging to a senior company official that had a message that stated "Gujarat CM-25 Crore (12 done rest?)". 

"Hence, it clearly suggested, a payment of Rs 12 crore to the then Gujarat Chief Minister was made," he claimed. 
Narendra Modi
Reuters
Later, Kejriwal urged the assembly to add the allegations against the Prime Minister to the resolution introduced and ask President Pranab Mukherjee to order a Supreme Court monitored probe into it. 
The assembly adopted the resolution by voice vote.

आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष शुभेंदु अमिताभ के ईमेल से रिश्वतखोरी में फंसे पीएम मोदी

Image result for namo modi


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप लगाया। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जो खुद भ्रष्ट है वह भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर देश की जनता को गुमराह कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने "आदित्य बिड़ला ग्रुप" से 25 करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में लिए थे।

केजरीवाल ने सीधा आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप फर्म से 25 करोड़ रुपए की घूस ली थी। केजरीवाल ने दस्तावेज का हवाला देते हए कहा कि 15 अक्टूबर 2013 को आयकर विभाग ने शुभेंदु अमिताभ के घर रेड की। वो आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष थे। उनका ब्लैकबेरी फोन, लैपटॉप और हर चीज पूरी तरह से चेक की गई। उनके लैपटॉप में 16 नवंबर 2012 की तारीख में एक लेजर इंट्री मिली कि गुजरात मुख्यमंत्री 25 करोड़ रुपए दिए गए।



केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अनुरोध किया कि वह केंद्र सरकार को नोटबंदी की कठोर पहल को तुरंत वापस लेने का निर्देश दें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धन्ना सेठों का कालाधन ठिकाने लगवाने के बाद दिखावे के लिए नोटबंदी कर देश के लोगों को परेशान किया जा रहा है।


केजरीवाल ने आरोप लगाया, "2013 में आयकर विभाग ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के दफ्तरों में छापेमारी की थी, जिसमें 25 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।" उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने दस्तावेज, खाता-बही, कंप्यूटर रिकॉर्ड और कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का लैपटॉप जब्त किया था, जिसमें संदेश था, "गुजरात के मुख्यमंत्री-25 करोड़ (12 करोड़ अदा, शेष?)।"

केजरीवाल ने दावा किया, "यह स्पष्ट रूप से इशारा करता है कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।" केजरीवाल ने सदन से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आरोपों को प्रस्ताव में जोड़ने का अनुरोध किया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच का आदेश देने का अनुरोध किया। विधानसभा ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।



दरअसल नोटबंदी के मसले पर बहस के लिए दिल्‍ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। इस संबंध में बिरला ग्रुप ने मामला अदालत में विचाराधीन होने की बात कहकर कोई टिप्‍पणी करने से इन्कार कर दिया।





24.10.16

cm Akhilesh coup plot was hatched in Sariska, made ritual

सरिस्का में रची थी अखिलेश के तख्तापलट की साजिश, कराया अनुष्ठान : दावा


सरिस्का में रची थी अखिलेश के तख्तापलट की साजिश, कराया अनुष्ठान : दावा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ तख्तापलट की साजिश कुछ महीने पहले राजस्थान के सरिस्का के पास एक रिसॉर्ट में रची गई थी। जहां सीएम के ‘चाचा’ और ‘अंकल’ अकसर मिलते थे। यह भी पता चला कि सीएम को कुर्सी से हटाने के लिए एक अनुष्ठान भी किया जा रहा था, जिसमें तीन ट्रॉली नारियल का इस्तेमाल किया गया। मुलाकातों की जानकारी सीएम तक पहुंची तो उन्होंने अनुष्ठान कर रहे तांत्रिक को बुलाया। उसने इसकी पुष्टि कर दी। मिर्जापुर के पास हो रहा था अनुष्ठान…
- जिस वक्त चाचा और अंकल के बीच गुपचुप मुलाकातों का दौर चल रहा था, तब अंकल पार्टी से बाहर थे।
- सीएम मीटिंग से जुड़े कई राज रिसॉर्ट के सूत्रों से मिले। 
- यह भी पता चला कि चाचा के करीबी धर्मगुरु के तांत्रिक चेले उनके खिलाफ अनुष्ठान कर रहे हैं। 
- यह अनुष्ठान मिर्जापुर के पास एक प्रमुख धर्मस्थल पर किया जा रहा है। 
- अनुष्ठान में तीन ट्राली नारियल का इस्तेमाल भी किया गया। 
- अनुष्ठान कर रहे तीन तांत्रिकों को पकड़ कर बुलवाया गया और उनसे पूरी जानकारी पुष्ट की गई।
तांत्रिक ने की पुष्टि
- इस पर सीएम को पहले भरोसा नहीं हुआ। जैसे-जैसे छानबीन की गई तो परतें खुलने लगीं। इसके बाद सीएम बेहद सतर्क हो गए। 
- इन सारी बातों की चर्चा सीएम ने अपनी कोर टीम से पिछले दिनों की। 
- सत्ता की इस जद्दोजहद और षड्यंत्र के बाद सपा और सरकार को लेकर अखिलेश का नजरिया बदल गया। 
- रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। अंकल व चाचा के बीच नजदीकी भी उन्हें साफ नजर आने लगी। 
- रविवार को सीएम ने विधायकों की बैठक में कहा कि अमर सिंह ने पहले भी परिवार को तोड़ने की कोशिश की थी और अब जो हो रहा है वह अमर सिंह के कारण ही है।
किसने क्या कहा
बीजेपी ने मांगा इस्तीफा यादव परिवार की कलह के चलते सपा सरकार अल्पमत में आ गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दें।
केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष, यूपी
कांग्रेस किसी भी पार्टी के ऐसे मामलों में दखल नहीं देती। यूपी की भलाई के लिए उन्हें लड़ाई सुलझा लेनी चाहिए।
- टॉम वडक्कन, कांग्रेस प्रवक्ता
एक बाहरी आदमी की वजह से यह सब दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम हो रही है। इस विवाद को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाना चाहिए। 
- आजम खान, सपा नेता







12.10.16

9 injured in attack on CRPF patrol

Smoke and dust rise from the Entrepreneurship Development Institute (EDI) complex, the site of a stand-off between suspected militants and security forces in Pampore on the outskirts of Srinagar on Tuesday. PHOTO: NISSAR AHMAD

Violence continued to flare up in Kashmir Valley with militants striking at multiple locations over the last two days. The encounter between security forces and militants in a government institute on the outskirts of Srinagar continued for the second day, with one terrorist believed to have been killed by Tuesday evening.
Earlier in the day, a CRPF patrol was attacked less than 50 kilometres from there.
According to officials, a grenade was thrown at a patrol in Bona Bazar in Shopian. Two jawans and seven civilians were injured and have been admitted to a hospital, police officials said.
In Pampore, the stand-off between security forces and terrorists, holed up in the government institute, continued with sporadic firing through Monday night.
About 2-3 terrorists got into the government run Entrepreneurship Development Institute (EDI) complex on Monday morning and an encounter began soon after in which one soldier was injured.
The Army initially used mortar shells and Light Machine Guns to flush out the terrorists. Officials said that by Monday evening the terrorists had been localised to one part of the building. “Searching 60 rooms takes time. There is a possibility of Improvised Explosive Devices (IED) in the doors. So search teams are extra cautious,” one officer added.
The institute has been shut due to the ongoing unrest in the Valley, hence there was no one inside. “They went in and took shelter and attracted our attention,” another officer in Srinagar told The Hindu. He observed that they may be having other designs to cause casualties as the Army moves in and added, “We have decided not to rush in based on our experience of the last encounter.”
The terrorists are believed to have entered the institute from the riverside. The EDI, which imparts vocational training, was targeted once before in February this year when three Army commandos, including two officers, were killed. The gun battle that stretched for over 48 hours, ended with the killing of all three terrorists.

Portfolios of Jayalalithaa given to Panneerselvam

A press release from the Raj Bhavan said Ms. Jayalalithaa would continue to be the Chief Minister. File Photo

All the portfolios being held by Chief Minister Jayalalithaa were reallocated to Finance Minister O. Panneerselvam on Tuesday, on her advice. A release from the Raj Bhavan said Ms. Jayalalithaa would continue to be the Chief Minister.
The release said the subjects had been allotted to him under clauses (3) of Article 166 of the Constitution of India. Ms. Jayalalithaa’s portfolios, thus transferred, include Public, Indian Administrative Service, Indian Police Service, Indian Forest Service, General Administration, District Revenue Officers, Police and Home. “Mr. Panneerselvam will also preside over the Cabinet meetings. The arrangement has been made as per the advice of the Chief Minister and will continue until she resumes her duties. She will continue to be the Chief Minister,” the press release said.
Mr. Panneerselvam has, twice in the past stepped in as Chief Minister when Ms. Jayalalithaa had to step down. In September, 2001, she stepped down as her appointment as Chief Minister was quashed by the Supreme Court and Mr Panneerselvam, a first time MLA then, replaced her. Later, after her conviction by the special court in Bangalore in connection with the disproportionate wealth case, he once again was sworn in as Chief Minister.
Beale to be back
Meanwhile, it is learnt that Prof. Richard Beale, clinical director and professor of Intensive Care Medicine, at Guy’s and St. Thomas’ NHS Foundation Trust, will be back in Chennai on Thursday (October 13) and will stay on for five days.
Tuesday passed without a bulletin from the hospital on the health status of Chief Minister. Meanwhile the hospital continued to ensure that visitors were not allowed inside to see Ms. Jayalalithaa to prevent infections. Two levels of barriers have been established to ensure that the patient is protected from infections. The only persons allowed to go in are the doctors and nurses attending to her.

9.10.16

Mayawati rally in lucknow

मायावती की रैली में भगदड़, दो की मौत, अखिलेश देंगे दो-दो लाख मुआवजा


मायावती भाषण देती रहीं, रैली में मची भगदड़ में 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

stampede in BSP rally in Lucknow.

लखनऊ. कांशीराम की पुण्यतिथि पर रविवार को उनके स्‍मारक पर मायावती ने रैली की। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो ने पूरे प्रदेश से 2 लाख लोगों को बुलाने का टारगेट दिया था। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 5 लाख से ज्यादा लोग जुटे। सभास्थल पर खासा हुजूम लगा हुआ था। तभी अचानक लोग मुख्य गेट से बाहर जाने लगे। सिक्युरिटी ने भीड़ को अंदर रोकने के लिए डंडा दिखाया तो भगदड़ मच गई। इससे गोरखपुर और कानपुर देहात से आईं 2 महिलाओं समेत 3 की मौत हो गई। भगदड़ में मौत की खबर के बाद भी मायावती की स्पीच जारी रही। एक-दूसरे पर गिरने लगे लोग...
- घटना कांशीराम स्मारक के मुख्य गेट पर हुई, जब लोग अचानक से गेट से बाहर जाने लगे।
- गेट के पास मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि लोगों को मायावती की आवाज नहीं सुनाई दे रही थी। क्योंकि लाउडस्पीकर बाहर की तरफ लगवाए गए थे। 
- ऐसे में मुख्य गेट के पास खड़ी भीड़ बाहर की ओर जाने लगी। सिक्युरिटी ने भीड़ को रोकने की कोशिश की। कुछ लोगों ने भीड़ को अंदर रखने के लिए डंडा दिखाया, इसके चलते भगदड़ मच गई। इसमें 2 महिलाओं समेत 3 की मौत हो गई।
- भीड़ को अंदर रोकने के लिए कुछ लोगों ने गेट पर बिजली का तार टूटे होने की अफवाह फैला दी। इसके चलते भीड़ काफी हद तक गेट के अंदर ही रुक गयी।
- वहीं, बुंदेलखंड से आई महिला अपने बच्चे के साथ भगदड़ में दब गई। महिला और बच्चा बेसुध पड़े थे। लोग बच्चे के मुंह में हवा देकर उसे होश में लाए। 
- जो लोग बेहोश हुए उन्हें किसी तरह से होश में लाना अपनों का काम रहा। कोई किसी को पानी पिला था तो कोई पंखा हांक रहा था।
- अखिलेश सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने का एलान किया है।
क्या बोलीं मायावती?
- 'यूपी में बीएसपी सरकार बेहद जरूरी है। विकास के नाम पर सपा सरकार ने केवल घोषणाएं की हैं।'
- 'केंद्र सरकार की ओर से किसी को मकान नहीं मिला। किसी को रोजगार नहीं मिला है।'
- 'किसानों के खेती करने के संसाधन सस्‍ते नहीं हुए हैं। इस सरकार से सभी दुखी हैं।'
- 'कारखानों को खोले जाने की बात थी, वो वादा भी पूरा नहीं हुआ।'
- 'ढाई साल में महंगाई कम नहीं हुई है। मोदी जी ने कहा था कि काले धन को 100 दिनों में वापस लाकर प्रत्‍येक परिवार को 15 से 20 लाख दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।'
- 'मोदी नहीं बता पा रहे हैं कि उनकी विदेश नीति किस दिशा में और कहां जा रही है।'
- 'दलितों, पिछड़ों के घर जाकर खाना खाने से कुछ होने वाला नहीं है। उनके खिलाफ जो घटनाएं हो रही हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'
- 'धर्म परिवर्तन के नाम पर लाेगों का शोषण किया जा रहा है। दलितों का उत्‍पीड़न किया जा रहा है। दलितों को लुभाने के लिए बीजेपी अंबेडकर का बखान कर रही है।'
'सपा में छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई'
- 'समाजवादी पार्टी दो खेमे में बंट गई है। एक खेमा अखिलेश यादव का है, एक खेमा शिवपाल यादव का है। '
- 'सपा में वर्चस्‍व की लड़ाई छिड़ गई है। अब यादव वोट भी बंट जाएगा। सपा सरकार में जिनका शोषण हुआ है, उन्‍हें इंसाफ दिलाया जाएगा।'
- 'बीजेपी को सत्‍ता में आने से रोकने के लिए जनता को बसपा को वोट देना चाहिए। मुस्लिम समाज के लोगों को कांग्रेस और सपा को वोट देने के बजाए बसपा को देना चाहिए।'
- 'सपा और बीजेपी में मिलीभगत है। दोनों देशभक्ति के नाम पर दंगा करा सकते हैं। 'हमारी सरकार में गुंडों को जेल भेजा जाएगा। डकैती, लूटमार जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी।'
कार्यकर्ताओं को बुलाने के लिए बुक की गईं थी 19 ट्रेनें
- रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 19 ट्रेनें और 210 बसें बुक की गई थीं।
- बुंदेलखंड से कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाने के लिए 2 ट्रेनों को बुक किया गया था।
- पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन के मुताबिक, पूर्वांचल के लिए 2 ट्रेन दी गई थीं, जिनमें बैठकर करीब 50 हजार कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे।
- बताया जा रहा है कि वेस्ट यूपी से कार्यकर्ताओं को बुलाने के लिए 15 ट्रेन बुक की गई थीं। इनसे करीब 1 लाख 60 हजार लोग पहुंचे।
बसपा विधायक ने दिया इस्‍तीफा
- चंदौली के मुगलसराय विधानसभा से बसपा के वर्तमान विधायक बब्बन सिंह चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
- उन्‍होंने मायावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मायावती ने पार्टी फंड में 2 करोड़ रुपए जमा करने के लिए कहा है। अब बसपा प्राइवेट लिमिटेड पार्टी हो गई है।
- बसपा का नारा है- सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय लेकिन अब ये कहीं से भी फिट नहीं बैठता है।

मायावती की रैली में पार्टी वर्कर्स की भीड़।

बीजेपी ने हमेशा सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया
 
- 'प्राइवेट सेक्‍टर में आरक्षण की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है। बीजेपी सरकार में अल्‍पसंख्‍यकों का शोषण बढ़ा है।' 
- 'बीजेपी ने हमेशा बसपा के खिलाफ सरकारी मशीनरी का इस्‍तेमाल किया है, लेकिन मुझे और पार्टी को इससे कभी नुकसान नहीं पहुंचा ह‍ै।'
- 'ताज कॉरिडोर मामले में भी मुझे फंसाने की कोशिश की गई थी।'
- 'बसपा छोड़कर जाने वालों से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। टिकट के स्‍वार्थ में लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।'
- 'यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जो हमारी पार्टी में सेंध लगाने की कोशिश की है, उसका जवाब उन्‍हें मिल जाएगा।'  
- 'यूपी में बसपा की सरकार की बनेगी। बीजेपी, सपा, कांग्रेस सत्‍ता में आने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही हैं। बीजेपी सरकार ने हमें परेशान काम करने का ही काम किया है।'
- 'मोदी राजनीतिक स्‍वार्थ में लखनऊ में दशहरा मनाने आ रहे हैं। बीजेपी के लोगों को धूमधाम से दशहरा मनाने के बजाए संजीदगी से मनाना चाहिए।' 
- 'अयोध्‍या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला माना जाएगा।' 
- 'बसपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पूरी ताकत से बसपा यूपी, उत्‍तराखंड और पंजाब में चुनाव लड़ेगी।' 
- 'भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी फिल्‍म कलाकारों का इस्‍तेमाल करती है।'
 
रोहित वेमुला की मां बोलीं- बीजेपी-आरएसएस की पॉलिटिक्‍स का शिकार हुआ मेरा बेटा
- उधर, शनिवार को लखनऊ पहुंची रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने कहा, 'मेरे बेटे रोहित की आत्महत्या मामले की जांच के लिए गठित एके रूपनवाला कमेटी ने बीजेपी के इशारे पर हमारी जाति बदली है। कमेटी का आरोप है कि हमने केवल फायदा लेने के लिए एससी का सर्टिफिकेट बनवाया था।'
- 'कमेटी ने हमारा पक्ष ठीक से नहीं सुना और रिपोर्ट बना दी। मैं इस रिपोर्ट को नहीं मानती और बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए जनता के बीच जाकर विरोध करूंगी।'
- 'मेरा बेटा बीजेपी और आरएसएस की गंदी पॉलिटिक्‍स की बलि चढ़ गया है। मैं यूपी में ऐसी सरकार नहीं बनने दूंगी जो दलित विरोधी हो।' 
- 'एक मां का दर्द नरेंद्र मोदी नहीं समझ सकते क्योंकि उनका बच्चा नहीं है।'

पूरे प्रदेश से लोगों को जुटाने के लिए ट्रेनें बुक कराई गई थीं।


Union Power Minister assures electricity for all by May 2017

Union Power Minister assures electricity for all by May 2017


Union Power Minister Piyush Goyal assured that India would have 100 per cent electrification for all by May 1, 2017. He also launched the Urban Jyoti Abhiyaan Mobile (Urja) app, developed by the state-run Power Finance Corporation, to enhance consumer connect with the urban power distribution sector.


So let's discuss some questions related to this post:
Q1. Union Power Minister has recently launched which mobile app?

29.9.16

Pak Reaction on Indian Army Strike

इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए नवाज, बोले- यह हम पर हमला है, हमें कमजोर न समझें; पाक में ट्रेंड कर रहा है 


nawaz, international news in hindi, world hindi news

इस्लामाबाद. इंडियन आर्मी द्वारा एलओसी पार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को अपने ऊपर हमला माना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इंडियन आर्मी की कार्रवाई हम पर हमला है। हम शांति चाहते हैं तो इसलिए हमें कमजोर न समझें। पाक में #ChakDeIndia ट्रेंड कर रहा है। इंडियन आर्मी ने कहा- पाक को बता दिया की हमने किया सर्जिकल स्ट्राइक...

- आर्मी के अफसर ने कहा- ''मैंने अभी पाक के डीजीएमओ से बात की और उन्हें भी कल रात हुए सर्जिकल ऑपरेशन के बारे में बता दिया है।''
- ''भारत इस क्षेत्र में अमन चाहता है। लेकिन हम नहीं चाहते कि एलओसी पर खतरा पैदा हो और हमारे देश के लोगों की जान खतरे में पड़े।''
- ''पाक जनवरी 2004 के अपने वादे पर कायम रहे। हम उम्मीद करते हैं कि पाक आर्मी हमारे साथ कोऑपरेट करेगी और इस रीजन से आतंकवाद का खात्मा करने की दिशा में मदद करेगी।'' 
भारत ने कहां किया सर्जिकल स्ट्राइक?
- पाकिस्तान इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स ने कहा, भारत ने एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ भिम्बेर, हाटस्प्रिंग, केल और लिपा सेक्टर में हमला किया।
- शरीफ ने कहा- ''शरीफ ने भारतीय सेना द्वारा एलओसी पर बेवजह और क्रूर तरीके से दो पाक सैनिकों के मारे जाने की जोरदार निंदा की है।''
भारत में #ModiPunishesPak और #IndianArmy ट्रेंड में
- भारत में #ModiPunishesPak और #IndianArmy ट्रेंड कर रहा है। 
- बता दें कि उड़ी हमले के बाद मोदी ने दोषियों को सजा देने की बात की थी।
- मोदी ने तीन बड़े बयान दिए थे। पहला-आतंकियों के लिखे भाषण पढ़कर कश्मीर के गीत गाने वाले पाकिस्तान के हुक्मरानों से हमें बात नहीं करनी।
दूसरा- आतंकी कान खोलकर सुन लें, हमारा देश उड़ी हमले के शहीदों की कुर्बानी कभी नहीं भूलेगा।
तीसरा- हमसे हजार साल लड़ने की बात कहने वाले पाक के हुक्मरानों की चुनौती मैं स्वीकार करता हूं।
अपनी सरहद से बाहर हमारी सेना ने कब चलाए ऑपरेशन?
- 1971: पाकिस्तान से जंग के दौरान हमारी सेना बांग्लादेश में घुसी और उसे आजाद कराया।
- 1987 : लिट्टे को बेअसर करने के लिए भारत ने अपने शांति रक्षा बलों के 50 हजार जवानों को श्रीलंका के जाफना में उतारा। हमारी सेना के 1200 जवान शहीद हुए। अभियान 1990 तक चला।
- 1988: तख्तापलट की कोशिशें नाकाम करने के लिए मालदीव ने भारत से मदद मांगी। भारत ने सेना के 1400 कमांडो माले में उतारे। विद्रोहियों का बड़े पैमाने पर सफाया किया।
- 1995 : पूर्वोत्तर के उग्रवादियों के कैम्प नष्ट करने के लिए सेना ने म्यांमार में प्रवेश किया। यह ऑपरेशन गोल्डन बर्ड कहलाया। 40 उग्रवादियों को मार गिराया गया।



India Just Confirmed We Carried Out Surgical Attacks Across LoC Last Night, Destroyed Terror Targets



पहली बार LoC पारकर PAK के कब्जे वाले कश्मीर में घुसी हमारी आर्मी, 7 कैम्प में 38 आतंकी मार गिराए; सकते में पाकिस्तान






नई दिल्ली.उड़ी हमले के 10 दिन बाद इंडियन आर्मी ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। पहली बार लाइन ऑफ कंट्रोल पार की और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया। आर्मी ने तो आंकड़े नहीं बताए, लेकिन माना जा रहा है कि सर्जिकल कमांडो स्ट्राइक में कुल 38 अातंकी मारे गए। पीओके के 2 किमी अंदर 7 आतंकी कैम्प्स को भारी नुकसान पहुंचा। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में पाक आर्मी के भी 2 सैनिक मारे गए। भारत के इस एलान के बाद पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि हम अमन चाहते हैं। भारत इसे हमारी कमजोरी न समझे। बता दें कि 45 साल में छठी बार ऐसा हुआ है कि हमारी सेना ने सीमाओं से परे जाकर ऐसी साहसिक कार्रवाई की है। डीजीएमओ ने क्या किया खुलासा...
- डीजीएमओ रणवीर सिंह ने कहा, ''कल बहुत ही भरोसेमंद और पक्की जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी एलओसी के साथ लॉन्च पैड्स के अंदर इकट्ठा हुए हैं। वे इस इरादे के साथ इकट्ठा हुए थे कि घुसपैठ कर सीमा के इस तरफ जम्मू-कश्मीर के अंदर या भारत के अहम शहरों में आतंकी हमले कर सकें।’’
- ‘‘यह खबर मिलने के बाद भारतीय सेना ने कल रात आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक किए। इसका मकसद आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करना था जो हमारे देश के लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहते थे।’’ 
- ‘‘हमारे सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए। एलओसी पार उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। यह ऑपरेशन अभी खत्म हो गया है। इसका मकसद आतंकियों से निपटना था। हमारा तुरंत ऐसा कोई ऑपरेशन दोबारा चलाने का इरादा नहीं है। लेकिन भारतीय आर्म्ड फोर्सेस किसी भी आपात स्थिति का जवाब देने को पूरी तरह तैयार है।’’
- ‘‘मैंने पाक के डीजीएमओ से बात कर उन्हें कल रात के ऑपरेशन की जानकारी दी। हम किसी भी सूरत में आतंकियों को एलओसी के पार बेझिझक हरकत नहीं करने दे सकते। हमें यह गवारा नहीं होगा कि आतंकी हमारे देश के अंदर किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचा सकें।’’
- ‘‘पाक ने जनवरी 2004 में भराेसा दिलाया था कि वे अपनी सरजमीं का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होने देंगे। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान अपने वादे पर कायम रहेगा और कोऑपरेट करेगा।’’


कैसे हुआ सर्जिकल स्ट्राइक?
- इंडियन आर्मी के पैरा कमांडोज ने एलओसी पारकर इसे अंजाम दिया। एयरफोर्स की मदद नहीं ली गई। सिर्फ पैराकमांडो शामिल थे जिन्हें एलओसी तक हेलिकॉप्टरों के जरिए पहुंचाया गया।
- बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 12.30 बजे यह ऑपरेशन शुरू हुआ जो 4 घंटे चला। 7 आतंकी कैम्प पर सर्जिकल स्ट्राइक किए। हमारे कमांडो पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 2 किमी अंदर तक घुस गए। 38 आतंकी मार गिराए। 
- पाकिस्तान इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स ने माना कि भारत ने एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ भिम्बेर, हाॅटस्प्रिंग, केल और लिपा सेक्टर में हमला किया।
- बताया जा रहा है कि भारतीय कमांडोज का जवाब देने पाक आर्मी आगे आई लेकिन काउंटर ऑपरेशन में पाक के भी दो सैनिक मारे गए।
पढ़ें: सबसे दिलचस्प घटनाक्रम जो बता रहा है कि कैसे जारी थी हलचल?
1# सार्क समिट का बायकॉट:
 दो दिन पहले भारत ने एलान किया कि वह नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाली सार्क समिट का बायकॉट करेगा। चार और देश पीछे हटे। इससे पहले यूएन में सुषमा ने पाक पर तीखे बयान दिए।
2# एलओसी पर फायरिंग:बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एलओसी पर सीजफायर वॉयलेशन की खबरें आईं। सुबह पाक मीडिया के हवाले से खबर आई कि भारत की जवाबी फायरिंग में पाक के दो सैनिक शहीद हो गए।
3# अमेरिका हुआ एक्टिव: गुरुवार सुबह अमेरिका की नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर सुजैन राइस ने हमारे एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात की।
4# हाईलेवल मीटिंग:मोदी ने गुरुवार सुबह कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्युरिटी की अहम मीटिंग बुलाई। इसमें राजनाथ, सुषमा, जेटली, पर्रिकर, डोभाल, आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग, फॉरेन सेक्रेटरी एस जयशंकर और डीजीएमओ रणवीर सिंह शामिल हुए।
5# अहम बैठक टली:कोई बड़ा एलान होना था, इसलिए पाक को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने से जुड़ी एक अहम बैठक टाल दी गई।
6# ...और खुलासा:तभी खबर आई फॉरेन मिनिस्ट्री और डिफेंस मिनिस्ट्री की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीएमओ सामने आए और सर्जिकल स्ट्राइक का खुलासा किया।
कितनी अहमियत रखता है यह खुलासा?
(a) पहली बार एलओसी पार की:
 भारत-पाक के बीच 1949 में कराची एग्रीमेंट के बाद सीजफायर लागू हुआ था। तब से 775 किमी की रेखा सीजफायर लाइन कहलाने लगी। 1971 में इसे एलओसी नाम दिया गया। तब से अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारी आर्मी ने एलओसी पार की है।
(b) पहली बार खुलकर एलान:यह भी पहली बार हुआ है कि पाक के मामले में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात पहली बार खुलकर कबूल की है। पिछले साल म्यांमार में जब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था, तब भी भारत ने खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा था। 
(c) पहली बार पूर्व पीएम को भी बताया:मोदी सरकार और आर्मी ने इसे कितने बड़े पैमाने पर कबूल किया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, जम्मू-कश्मीर के गवर्नर और सीएम को भी जानकारी दी गई।
(d) मोदी ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग: इस खुलासे के बाद मोदी ने शाम को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई। कांग्रेस से लेकर सभी दलों ने सरकार और आर्मी के इस कदम की तारीफ की है।
अपनी सरहद से बाहर हमारी सेना ने 45 साल में 6 बार चलाए ऑपरेशन?

- 1971 :पाकिस्तान से जंग के दौरान हमारी सेना बांग्लादेश में घुसी और उसे आजाद कराया।
- 1987 :लिट्टे को बेअसर करने के लिए भारत ने अपने शांति रक्षा बलों के 50 हजार जवानों को श्रीलंका के जाफना में उतारा। हमारी सेना के 1200 जवान शहीद हुए। अभियान 1990 तक चला।
- 1988 :तख्तापलट की कोशिशें नाकाम करने के लिए मालदीव ने भारत से मदद मांगी। भारत ने सेना के 1400 कमांडो माले में उतारे। विद्रोहियों का बड़े पैमाने पर सफाया किया।
- 1995 :पूर्वोत्तर के उग्रवादियों के कैम्प नष्ट करने के लिए सेना ने म्यांमार में प्रवेश किया। यह ऑपरेशन गोल्डन बर्ड कहलाया। 40 उग्रवादियों को मार गिराया गया।
- 2015:मणिपुर के चंदेल जिले में हमला करके सेना के 18 जवानों की जान लेने वाले उग्रवादियों को भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा में दाखिल होकर मार गिराया।
- 2016:उड़ी हमले के 10 दिन बाद हमारी आर्मी ने एलओसी पारकर पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी कैम्प पर सर्जिकल स्ट्राइक किया।

Surgical Strikes Across Line Of Control Against Terrorists, national news in hindi, national news

Surgical Strikes Across Line Of Control Against Terrorists, national news in hindi, national news