8.9.17

10+ Benefits Of 'OM' That Will Make You Believe In Its Divinity

10+ Benefits Of 'OM' That Will Make You Believe In Its Divinity 

It represents Hindu trinity Brahma, Vishnu, and Mahesh.

Most of us know what chanting the spiritual word 'Om' leads us to. It brings the feeling of utmost peace to mind and body and calms our soul. More importantly, it brings with it a bundle of positive energy.  
Om is not just a sound or vibration. It is not just a symbol. It is the entire universe, whatever we can see, touch, hear and feel. It is the powerful force that can heal our body and even regenerate it to a level we cannot think of. The spiritual atmosphere that is created by its chant is just divine.   
But what we may not know is that if the word is chanted slowly, syllable by syllable we can observe its three sounds – a, u, m. If we chant only 'a', what we observe is that there is vibration in the genitals. After this, if we chant only 'u', then there is vibration in our chest. Finally, if we chant only 'm', then we can feel the vibration in our head. So, this is how the energy that travels through our body gets channelised in our head for utmost utilisation. 
Here are some more facts about the powerful mantra OM that will make you believe in its divinity and sacred blessings.   

AUM and OM. 



In Sanskrit, the sound "O" is spelled "AU". 
AUM represents the 3 Fold Division of Time
A – is the waking state
U – is the dream state
M – is the state of deep sleep
At the end of AUM is a pause, a silence. This represents the state known as Infinite Consciousness. Thus Om helps you to enter infinite consciousness. 

It reverberates. 


Chanting OM is the purest form of prayer and that helps one to connect with God. It is a state where you present yourself as a bare soul and connect with the supreme power that dwells within.  

Chanting OM help you heal your disturbed state of mind.



Chanting OM Mantra improves your breathing pattern, thus helping in a better flow of blood and oxygen to your mind. This helps in relaxing the brain.

19.12.16

स्त्रियों के लिए: यदि किसी पुरुष में हों ये बातें तो तुरंत कर लेनी चाहिए शादी

woman, religion hindi news, rashifal news

जीवन के सभी महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है विवाह। विवाह के बाद स्त्री-पुरुष का एक नया जीवन शुरू होता है। कुछ लोगों के लिए ये बहुत ही सुखद रहता है, जबकि कुछ लोगों के जीवन में शादी के बाद परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए स्त्रियों को यहां बताई गई बातें हमेशा ध्यान रखनी चाहिए। शास्त्रों में विवाह के लिए श्रेष्ठ पुरुषों के लक्षण बताए गए हैं। 

man, religion hindi news, rashifal news

व्यायाम करने वाला पुरुष
जो व्यक्ति नियमित रूप से सुबह जल्दी उठता है और व्यायाम भी करता है तो यह शुभ लक्षण है। ऐसे पुरुष निरोगी रहते हैं और लंबे समय तक जीवन साथी का साथ निभाते हैं।

man, religion hindi news, rashifal news

शारीरिक श्रम करने वाला पुरुष
वे पुरुष श्रेष्ठ होते हैं जो किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम करने में हिचकिचाते नहीं हैं। शारीरिक श्रम करने वाले लोग किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते हैं। इस एक अच्छी बात से बुरे समय को दूर कर लेते हैं।

man, religion hindi news, rashifal news

मान-सम्मान की चिंता करने वाला पुरुष
जो पुरुष अपने और अपने घर-परिवार के मान-सम्मान की चिंता करता है, वह कभी भी कोई गलत काम नहीं करेगा। ऐसे पुरुष हमेशा सही काम करते हैं और इनकी वजह से परिवार को समाज में सम्मान मिलता है।

man, religion hindi news, rashifal news

शुभचिंतक
जो पुरुष सभी के लिए अच्छा सोचते हैं, वे कभी भी दूसरों का बुरा नहीं कर सकते। ऐसे लोग अपने परिवार की सुख-सुविधा का खुद से ज्यादा ध्यान रखते हैं। ये लोग अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं।

man, religion hindi news, rashifal news

जिम्मेदारी समझने वाला व्यक्ति
जो लोग किसी काम की जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं, वे घर-परिवार के लिए कभी भी सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। इन लोगों की वजह से परिवार को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

3.12.16

सभी धर्मों का आधार है ‘ॐ’, यह सिर्फ़ हिन्दुओं की ही नहीं, पूरी मानवता की पहचान है

ॐ महज़ एक शब्द नहीं, बल्कि अपने आप में एक ब्रह्मांड है. इसे बहुत ही पवित्र माना जाता हैं. ॐ को हम शांति का प्रतीक मानते हैं. हो सकता है कि लोगों के लिए यह एक धार्मिक उच्चारण है, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि ॐ का महत्व धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के लिए ज़्यादा होता है. यूं तो ॐ के उच्चारण से हम ब्रह्मांड में निहित समस्त ऊर्जाओं को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं. शरीर के मानसिक विकारों को अपने से दूर कर लेते हैं. मगर, आज हम इन विषयों पर चर्चा नहीं करना चाह रहे हैं. आज हम ॐ का सभी धर्मों में क्या महत्व है, इस बात पर चर्चा करने जा रहे हैं.
ॐ शब्द को हिन्दू धर्म का प्रतीक चिह्न ही नहीं, इसे हिन्दू परंपरा का सबसे पवित्र शब्द माना जाता है. हिन्दू धर्म के सभी वेद मंत्रों का उच्चारण भी ॐ से ही प्रारंभ किया जाता रहा है. लेकिन ग़ौर करने वाली बात ये है कि इसमें हिन्दू-मुस्लिम जैसी कोई बात ही नहीं है. यदि आप ये सोच रहे हैं कि ॐ किसी ख़ास धर्म का चिन्ह है, तो आप पूरी तरह से ग़लत हैं. ॐ तब से अपने अस्तित्व में है, जब कोई धर्म पैदा नहीं हुआ था. सिर्फ़ मानवता थी. आइए, आपको कुछ उदाहरणों द्वारा इसे समझाते हैं.

हिन्दू धर्म के उपासक ॐ शब्द को अपने सभी मंत्रों और भजनों में शामिल करते हैं.



मुस्लिम ॐ को आमीन कहते हैं.



बौद्ध इसे 'ॐ मणिपद्मे हूं' कह कर प्रयोग करते हैं.



सिख समुदाय भी 'इक ओंकार' अर्थात एक ॐ का गुण गाता है.



अंग्रेज़ी में ॐ को Omni कहते हैं, जिसका अर्थ होता है अनंत.

मानव जीवन में ॐ का बहुत ही योगदान है. ॐ में दुनिया की सभी ध्वनियां निहित है. ॐ महाशक्तिशाली है, जो रोग और मोह-माया को जड़ से ख़त्म कर देता है.

23.10.16

diwali ke totke | diwali ke upay | diwali 2016

दिवाली पर करें राशि अनुसार ये उपाय, महालक्ष्मी कर देंगी मालामाल


कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली (30 अक्टूबर, रविवार) का पर्व मनाया जाता है। यह हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। दीपावली पर राशि अनुसार उपाय करने से मां लक्ष्मी साधक पर प्रसन्न होती हैं और उसकी मनोकामना पूरी करती हैं। आज हम आपको दीपावली पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं। ये उपाय बहुत ही सरल व अचूक हैं।













18.10.16

diwali ke totke | diwali ke upay | diwali 2016

दिवालीः इन 7 जगहों पर दीपक लगाएं, सालभर जेब में रहेगा पैसा


दिवाली (30 अक्टूबर) की रात लक्ष्मी को मनाने का सबसे अच्छा मुहूर्त रहता है। इस रात महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इसीलिए इस रात में देवी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। पुराने समय से परंपरा चली आ रही है कि दीपावली की रात में 7 खास स्थानों पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।

यहां जानिए दीपावली की रात में कहां-कहां दीपक लगाना चाहिए, जिससे पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं..








this time karva chouth is special for woman's

करवा चौथ पर शुभ योग, महिलाओं के लिए रहेगा खास, dharm religion hindi news, rashifal news

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 अक्टूबर, बुधवार को है। उज्जैन के ज्योतिषी पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर कई शुभ योग बन रहे हैं।

शुक्र-चंद्रमा का ये असर होगा महिलाओं पर

पं. भट्‌ट के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर शुक्र और चंद्रमा का दृष्टि संबंध भौतिक सुख और समृद्धि देने वाला रहेगा। इससे प्रेम संबंध मधुर होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। अपोजिट जेंडर आकर्षित होगा। महिलाओं में सुन्दर दिखने और सजने की इच्छा अधिक रहेगी। वाणी में मधुरता और विचारों में कल्पनाशीलता भी रहेगी। शनि और चंद्रमा साथ होने से पति-पत्नी करवा चौथ पर किए गए वादे निभाएंगे।

8.50 पर होगा चंद्रोदय

बुधवार की रात करीब 8.50 पर चंद्रोदय होगा। बुधवार को रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बन रहा है। रोहिणी चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी है। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय होने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी। बुधवार को चतुर्थी तिथि होना विशेष शुभ माना गया है क्योंकि इस तिथि के स्वामी गणेश हैं। उच्च राशि का चंद्रमा अपने ही नक्षत्र में होने से महिलाओं के लिए विशेष शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से महिलाओं का अत्मबल बढ़ेगा। गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि और वाणी में लाभ होगा।


पूरे दिन रहेगा सर्वार्थसिद्धि योग

गुरु की नौवीं दृष्टि चंद्रमा पर होने से इस दिन की गई पूजा-पाठ सिद्ध होगी और उसका विशेष फल मिलेगा। इसके साथ सर्वार्थसिद्धि योग बनने से दिन और खास हो जाएगा। सर्वार्थसिद्धि योग होने से करवा चौथ खरीदारी के लिए भी खास रहेगा। गुरु के प्रभाव से दाम्पत्य जीवन में सुख, शांति और प्रेम रहेगा।
करवा चौथ की संपूर्ण व्रत विधि व कथा जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें-

 dharm religion hindi news, rashifal news

करवा चौथ व्रत की विधि इस प्रकार है-

करवा चौथ पर सुबह स्नान करके अपने पति की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य व अखंड सौभाग्य के लिए संकल्प लें और यथाशक्ति निराहार (बिना कुछ खाए-पिए) रहें। शाम को पूजन स्थान पर एक साफ लाल कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय व भगवान श्रीगणेश की स्थापना करें। पूजन स्थान पर मिट्टी का करवा भी रखें। इस करवे में थोड़ा धान व एक रुपए का सिक्का रखें। इसके ऊपर लाल कपड़ा रखें। सभी देवताओं का पंचोपचार पूजन करें।

लड्डुओं का भोग लगाएं। भगवान श्रीगणेश की आरती करें। जब चंद्रमा उदय हो जाए तो चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य दें। इसके बाद अपने पति के चरण छुएं व उनके मस्तक पर तिलक लगाएं। पति की माता (अर्थात अपनी सासूजी) को अपना करवा भेंट कर आशीर्वाद लें। यदि वे जीवित न हों तो परिवार की किसी अन्य सुहागन महिला को करवा भेंट करें। इसके बाद परिवार के साथ भोजन करें।

 dharm religion hindi news, rashifal news

जानिए चतुर्थी तिथि का महत्व

शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि ने भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए तप किया था एवं चंद्रोदय के समय उनका दर्शन प्राप्त किया था। तब प्रसन्न होकर भगवान श्रीगणेश ने चतुर्थी तिथि को वर दिया था कि तुम मुझे सदा प्रिय रहोगी और तुमसे मेरा वियोग कभी नही होगा। चतुर्थी तिथि के दिन जो महिलाएं व्रत रख मेरा पूजन करेंगी, उनका सौभाग्य अखंड रहेगा और कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होगी।

शास्त्रों के अनुसार, प्रत्येक मास की दोनों चतुर्थी तिथि के दिन व्रत रख भगवान श्रीगणेश का पूजन करना चाहिए। यदि ये संभव न हो तो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (करवा चौथ) तिथि को विधि-विधान पूर्वक व्रत रख श्रीगणेश का पूजन करने से पूरे वर्ष की चतुर्थी तिथि के व्रतों का फल प्राप्त होता है। जिस तरह चतुर्थी तिथि का श्रीगणेश से कभी वियोग नही होता, उसी प्रकार इस तिथि के दिन व्रत कर श्रीगणेश का पूजन करने से स्त्रियों का अपने पति से कभी वियोग नही होता ।

 dharm religion hindi news, rashifal news

करवा चौथ व्रत की कथा श्रीवामन पुराण में है, जो इस प्रकार है-

किसी समय इंद्रप्रस्थ में वेद शर्मा नामक एक विद्वान ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी लीलावती से उसके सात पुत्र और वीरावती नामक एक पुत्री पैदा हुई। वीरावती के युवा होने पर उसका विवाह विधि-विधान के साथ कर दिया गया। जब कार्तिक कृष्ण चतुर्थी आई, तो वीरावती ने अपनी भाभियों के साथ बड़े प्रेम से करवा चौथ का व्रत शुरू किया, लेकिन भूख-प्यास से वह चंद्रोदय के पूर्व ही बेहोश हो गई। बहन को बेहोश देखकर सातों भाई व्याकुल हो गए और इसका उपाय खोजने लगे।

उन्होंने अपनी लाड़ली बहन के लिए पेड़ के पीछे से जलती मशाल का उजाला दिखाकर बहन को होश में लाकर चंद्रोदय निकलने की सूचना दी, तो उसने विधिपूर्वक अर्घ्य देकर भोजन कर लिया। ऐसा करने से उसके पति की मृत्यु हो गई। अपने पति के मृत्यु से वीरावती व्याकुल हो उठी। उसने अन्न-जल का त्याग कर दिया। उसी रात्रि में इंद्राणी पृथ्वी पर विचरण करने आई। ब्राह्मण पुत्री ने उससे अपने दु:ख का कारण पूछा, तो इंद्राणी ने बताया- हे वीरावती। तुमने अपने पिता के घर पर करवा चौथ का व्रत किया था, पर वास्तविक चंद्रोदय के होने से पहले ही अर्घ्य देकर भोजन कर लिया, इसीलिए तुम्हारा पति मर गया।

अब उसे पुनर्जीवित करने के लिए विधिपूर्वक करवा चौथ का व्रत करो। मैं उस व्रत के ही पुण्य प्रभाव से तुम्हारे पति को जीवित करूंगी। वीरावती ने बारह मास की चौथ सहित करवाचौथ का व्रत पूर्ण विधि-विधानानुसार किया, तो इंद्राणी ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार प्रसन्न होकर चुल्लू भर पानी उसके पति के मृत शरीर पर छिड़क दिया। ऐसा करते ही उसका पति जीवित हो उठा। घर आकर वीरावती अपने पति के साथ वैवाहिक सुख भोगने लगी। समय के साथ उसे पुत्र, धन, धान्य और पति की दीर्घायु का लाभ मिला।

karva chouth's measures according to zodiac

पत्नी के साथ पति भी कर सकते हैं करवा चौथ के ये 12 उपाय, rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

19 अक्टूबर, बुधवार को करवा चौथ है। इस दिन भगवान श्रीगणेश, चंद्रमा व पति का पूजन व दर्शन किया जाता है। पुराणों के अनुसार, चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं, वहीं बुधवार भी श्रीगणेश का ही दिन माना गया है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इसलिए अगर इस शुभ योग में श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो बहुत ही शुभ फल प्राप्त होता है। ये उपाय पति-पत्नी दोनों कर सकते हैं। करवा चौथ के लिए राशि अनुसार उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें-

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

मेष राशि

मेष राशि वाले लोग इस दिन सिंदूरी रंग के गणेशजी की आराधना करें। 11 दूर्वा हल्दी के जल में डालकर चढ़ाएं। ऊं गं गणपतये नम: को दूर्वा से 108 बार भोजपत्र पर लिखे। ऐसी गणेश उपासना से समस्त विघ्न संकट का निवारण होता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोग करवा चौथ पर दूधिया रंग के श्रीगणेशजी की आराधना करें। श्रीगणेश को सफेद फूल पर इत्र लगाकर नौ दूर्वा के साथ सफेद लड्डू का भोग लगाएं। पूजा करते समय ऊँ गं ऊँ गं मंत्र का जाप करें। इस प्रकार श्रीगणेश का पूजन करने पर वृषभ राशि वाले लोगों को सभी कार्य में सफलता व सिद्धि प्राप्त हो सकती है।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news


मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए हरी गणेश प्रतिमा की पूजा करना शुभ होता है। श्रीगणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए दूर्वा की माला बनाकर ऊं श्री गं गणाधिपतये नम: 108 बार बोल कर चढ़ाना चाहिए। भगवान श्रीगणेश को गुड़ का भोग लगाएं।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए सफेद रंग के गणेशजी की आराधना करना श्रेष्ठ रहता है। श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए सफेद आंकड़े के पुष्प की माला बनाकर साथ में दूर्वा की जड़ बांधकर अर्पित करें। ऊं श्री श्वेतार्क देवाय नम: का जाप कम से कम 108 बार करें। मोदक के नैवेद्य पर थोड़ा सा मक्खन चढ़ाएं। इस प्रकार भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मेहरून रंग की श्रीगणेश प्रतिमा की आराधना करना ज्यादा सफलता कारक माना गया है। सिंह राशि के लोग श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजन करें। श्रीगणेश पर 108 दूर्वा कुमकुम में कर के चढ़ाएं। गुड़ की 11 गोली बनाकर श्री गणेशजी को नित्य अर्पण करें जिससे चहुंमुखी विकास होगा।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों को इस दिन गहरे हरे रंग के श्री गणेशजी की आराधना करना श्रेष्ठ रहता है। हरे मूंग 108 संख्या में श्री गणेशजी की प्रतिमा पर चढ़ाएं। भगवान गणेश के मंदिर में हरे मूंग व गुड़ का दान करें। श्री वक्रतुंडाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। इस तरह श्रीगणेश का पूजन करने से आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को इस दिन सफेद मिश्रित रंग के श्रीगणेशजी की आराधना करना सर्वोत्तम होता है। सवाया लड्डू का भोग श्रीगणेश को लगाएं। दूर्वा व फूल भी सवा सौ ग्राम या सवा किलो चढाएं. जिससे सभी संकटों का निवारण होकर इच्छित मनोकामना परिपूर्ण होती है। श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ करना भी श्रेष्ठ होता है।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

वृश्चिक राशि

करवा चौथ पर वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाल मिश्रित श्रीगणेशजी की आराधना करना सबसे अच्छा होता है। श्रीगणेशजी पर लाल रंग से रंगे चावल अर्पण करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चावलों की संख्या 108 से कम अथवा ज्यादा न हो। श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम: का जाप करें, जिससे समस्त मनोकामना पूरी हो सके।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को करवा चौथ पर पीले रंग की गणेशजी की आराधना करना चाहिए। हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: बोलते हुए चढ़ाएं। 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। इस प्रकार पूजा करने पर भगवान श्रीगणेश सभी कामनाएं पूरी करते हैं।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को नीले रंग के श्रीगणेशजी की आराधना करना शुभ होता है। भगवान श्रीगणेश को काले तिल अर्पण करें। दूर्वा व लाल रंग के फूल पर इत्र लगाकर श्री गणेशाय नम: का जाप करके श्रीगणेशजी को अर्पण करें। जिससे समस्त विघ्न का निवारण हो सके। गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को करवा चौथ पर आसमानी रंग की गणेश प्रतिमा की आराधना करनी चाहिए। श्रीगणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं व उनके मस्तक के मध्य में हल्दी का तिलक लगाएं। हाथी को मोदक या गुड़ रोटी खिलाएं व 108 दूर्वा चढ़ाएं व ऊँ गं गणपतयै नम: का जाप करें।

 rashi aur nidaan religion hindi news, rashifal news

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को हल्दी रंग के श्रीगणेशजी की आराधना करनी चाहिए। हल्दी की जड़ पर आठ बार ऊं गं गं गं गं गं श्री गजाय नम: लिखकर भगवान श्री गणेशजी के मस्तक पर अर्पण करें। पीले रंग के धागे में पीले पुष्प व दूर्वा की माला बनाकर श्री गणेशजी को अर्पण करें।