15.8.16

15th August 2016, daily horoscope



राशि अनुसार जानिए संडे आराम से बीतेगा या परेशान रहेंगे आप, religion hindi news, rashifal news


क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय

मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - आज माहौल अच्छा है। कामकाज में भी आपका खूब मन लगेगा। उत्साह भी बढ़ेगा। अचानक मन में बदलाव भी आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आप किसी तरह के धार्मिक कामकाज में भी व्यस्त रह सकते हैं। दिन आपके लिए अच्छा है, आप परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपने काम पूरे कर सकते हैं। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। आप उनका लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। दूसरों से व्यवहार में संयमित रहें। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता बनेगी। 

नेगेटिव - आज आपको अपना मूडी स्वभाव नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी से आक्रामक ढंग से बात न करें। पारिवारिक कामकाज में बिजी रहेंगे। इस कारण कुछ खास काम भी अधूरे रह सकते हैं। भाइयों और दोस्तों से भी अनबन हो सकती है। 

क्या करें और क्या नहीं - बंदरों को गुड़ चने खिलाएं।

लव- दिन आपके लिए अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग बन रहे हैं।

करियर-  ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने का कोई न कोई जतन जरूर कर सकते हैं। नई शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको नए अनुभव भी होंगे। आपके गुणों एवं योग्यताओं का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। 

नेगेटिव - झुंझलाहट ज्यादा होगी। अचानक धन हानि भी हो सकती है। सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा हो सकती है। अगर कोई परेशानी भरी स्थिति है, तो आज आप उससे बहुत सावधानी से ही निपटें। बात नियंत्रण के बाहर भी हो सकती है। परेशान करने वाले लोग आज आपके आसपास ही रहेंगे। आज न चाहते हुए भी दो तरफा बातें करनी पड़ सकती है। कन्फ्यूजन अचानक बढ़ सकता है। अचानक कोई फैसला लेना पड़ेगा। किसी अनचाहे नुकसान के लिए तैयार रहें। फालतू खर्चा भी हो सकता है।

क्या करें और क्या नहीं - गाय को आटा खिलाएं।

लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा, प्यार भी मिलेगा।

करियर -  नौकरी और बिजनेस में अचानक निर्णय लेने पड़ेंगे। नुकसान भी हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आपके काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। आप में ऊर्जा बहुत ज्यादा है। रूटीन कामों से धन लाभ हो सकता है। निवेश करना ही हो, तो सिर्फ  बेहद सुरक्षित निवेश करें। कहीं से कर्जा लेना चाहते हैं, तो पहले जानकारी जुटा लें। आपके स्वास्थ्य या जीवनशैली में अगर कोई परेशानी की स्थिति है, तो कुछ लोग आपको उससे बाहर निकलने में मदद करेंगे। कोई नया व्यक्ति आज आपसे जुड़ेगा। आपकी बड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। पुत्र से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं।

नेगेटिव - जरा भी जोखिम न लें। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवहार तैश पूर्ण भी हो सकता है। किसी न किसी बात पर मन को कोई चोट लग सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ कुछ विवाद हो सकता है। पैसों को लेकर आज कोई बड़ा फैसला न करें तो ही अच्छा है। बिना सोचे समझे कर्जा लेंगे, तो आप कोई बड़ी गलती भी कर सकते हैं। किसी के साथ कोई विवाद या उलझन की स्थिति बन सकती है। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। जवाबदारी और होड़ में जल्दबाजी से नुकसान भी हो सकता है। 

क्या करें और क्या नहीं - तुलसी पत्र खाकर पानी पी लें।

लव- पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

करियर-  बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे।

हेल्थ- शाम को सेहत नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव -  आज आप धैर्य रखें और एक-एक कर के सारी चीजों को सुलझाएं। आप हाजिरजवाब रहेंगे। आप छोटी बातों पर भी ज्यादा प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आपको अपने व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपके लिए अपनी बात रखने का भी बहुत अच्छा समय है। सभी के साथ मिल कर चलना और सामूहिक काम करना आपके ही हित में रहेगा। नौकरी धंधे के लिए दिन सामान्य है, किसी जटिल हालत से सामना करना पड़ सकता है। संतान की उन्नति आपकी खुशी बढ़ा सकती है। व्यापार में नई योजना बन सकती है। अर्थ लाभ होगा। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।

नेगेटिव - यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। पुरानी बातों में आज आप उलझे हुए रहेंगे। आपको आज सावधान रहना चाहिए। आज दुश्मनों से न उलझे तो ही अच्छा है। आपको दुश्मनों पर जीत मिलेगी। किसी समस्या का समाधान हाथों- हाथ नहीं होगा। हाजिरजवाबी से आपको नुकसान भी हो सकता है। दूसरों की भलाई के चक्कर में पड़े बिना अपने हितों का ध्यान रखना होगा। दोस्तों और मिलने वाले लोगों के कारण आप दिन भर व्यस्त रहेंगे। कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। 
क्या करें और क्या नहीं - घर या ऑफिस का गंदा पानी बाहर निकाल दें।

लव- आज आप लव प्रपोजल भेज सकते हैं।

करियर-  बिजनेस के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए एग्रीमेंट अभी न करें तो ही अच्छा है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 

हेल्थ- आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव -  अटके पड़े काम निपटाने के लिए अगर आज आप पहल करना चाह रहे हैं तो कोई कदम भी उठा सकते हैं। आज आपकी कोशिशें देखने लायक हो सकती है। बड़े लोगों और पब्लिक से संबंध बना कर चलें। आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। कुछ भी सोच-समझकर बोलें तो ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा। संतान को लेकर ज्यादा ही पजेसिव भी हो सकते हैं। किसी यात्रा कार्यक्रम को लेकर नया कदम भी उठा सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी आज मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों या संगी-साथियों से आज किसी काम के लिए सहयोग मिल सकता है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आपकी तात्कालिक समस्याएं निपट जाएंगी। 

नेगेटिव - आज आपको कुछ बोलने से पहले भी सावधान रहना चाहिए। झूठ बोलने से बचें। किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं - किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।

लव- आपके मन में सकारात्मक विचार आते रहेंगे, लेकिन लव लाइफ  में समस्याएं भी बनी रहेंगी।

करियर-  ऑफिस में खुद को नियंत्रण में रखें। विवाद हो सकता है। पद लाभ का योग है। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ेगी। 

हेल्थ- सेहत कमजोर हो सकती है। रक्त विकार होने के योग हैं।

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव -  कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। सफलता भी मिलेगी। प्रेम और रोमांस के क्षेत्र में कुछ आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव भी हो सकते हैं। जो कि आपके ही फेवर में रहेगी। ऑफिस में आज आपको इशारों-इशारों में कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। आज आप बस चुप रहें और शांति से काम लें। सब अपने आप ठीक हो जाएगा। 

नेगेटिव - आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। अनपेक्षित कॉल या ईमेल आज आपको परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो उल्टे परेशानी में भी फंस सकते हैं। आज कामकाज की बारीकियों से ध्यान भी हट सकता है। आज आप थोड़े सावधान रहें। आपको आज कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों। मन में जो उठापटक चल रही है उस वजह से आज काम में कहीं मन नहीं लगेगा। कुछ नया न करें। आज न तो हिम्मत दिखाएं, न ज्यादा जोखिम लें।

क्या करें और क्या नहीं - बच्चों या किन्नरों को चॉकलेट बांटें।

लव- लव लाइफ में कुछ लोग रुकावट भी डाल सकते हैं।

करियर-  बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में परेशान हो सकते हैं। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

हेल्थ- सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। भोजन समय पर कर लें।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव -  आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। किसी अनबन का कोई समाधान भी निकल सकता है। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। आपका दिन परिवार, निजी जीवन और पैसों के मामले में ही बीत सकता है। जो काम जरूरी हैं, उनकी योजना बन सकती हैं। काम भी पूरे हो सकते हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। आज सितारे कुछ नया करने को कह रहे हैं। 
नेगेटिव - महंगी चीजों पर आज खर्चा ज्यादा होगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। अपने आसपास के लोगों को संतुष्ट न कर सके, तो ताने भी सुनने पड़ सकते हैं। आपको कुछ झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। चंद्रमा के कारण आपके सुखों में कमी आ सकती है।

क्या करें और क्या नहीं - काली चींटियों को चीनी डालें।

लव- पार्टनर के लिए समय निकालें, लगातार बढ़ती दूरियां आपके संबंध बिगाड़ सकती है।

करियर-  दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। नए काम शुरू होंगे और सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव -  किसी काम के लिए नए सिरे से शुरूआत भी करनी पड़ सकती है। आपको धन लाभ भी हो सकता है। पैसों से जुड़ी स्थिति में कोई बड़ा सुखद बदलाव होने के भी योग बन रहे हैं। आप बहुत बातूनी मूड में भी हो सकते हैं। किसी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन में आज आप लोगों को प्रभावित कर देंगे। आज आप दूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें।  कोई नया काम करने को मन करेगा और आप उसमें सफल भी होंगे। 

नेगेटिव - आज आप सोच-समझकर बोलें। झूठ बोलने से बचें। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा। किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं। आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा।

क्या करें और क्या नहीं - मसूर की दाल और पताशे दान दें।

लव- पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पार्टनर के कारण धन हानि होने के भी योग बन रहे हैं।

करियर-  प्रोफेशन और बिजनेस में आपको सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को कोई खास सफलता आज नहीं मिल पाएगी। दिन सामान्य रहेगा।

हेल्थ- सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी। अच्छा भोजन भी मिलेगा।

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - दिन शुभ है। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। फायदा होगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो करियर में आपकी प्रगति में मददगार हो सके। धैर्य और विश्वास रखें। नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। मदद मिलेगी। आप आगे बढ़ेंगे। दिन परेशानियों से निपटने के लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम आज शुरू कर दें, आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। 

नेगेटिव - पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। आज अगर आपको कुछ एक्स्ट्रा आमदनी के चांस मिले तो उसमें न उलझे। आज आप पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ सकते हैं। खर्च पर कंट्रोल करें। ऊर्जा कम और थकान ज्यादा रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

क्या करें और क्या नहीं - पानी में चने की दाल मिला कर केले की जड़ में पानी न डालें।

लव- पुराने मामले फिर से सामने आना संभव है। पार्टनर से बहस हो सकती है।

करियर-  नई बिजनेस डील भी सामने आ सकती है, लेकिन बदकिस्मती ये है कि आप चाहते हुए भी उसका फायदा नहीं ले पाएंगे।

हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव -  आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती है। सोचे हुए कुछ काम भी पूरे हो जाएंगे। पुराने अच्छे कर्मों का फल मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप मदद के तौर पर किसी को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। अपने सामान का ध्यान रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। यात्राओं का प्रोग्राम बन सकता है। दूर रहने वाले लोगों से मदद मिलेगी।

नेगेटिव - गोचर कुंडली के बारहवें भाव चंद्रमा आपके लिए परेशानियां देने वाला रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा। आपका कोई दोस्त या संभवत: आपका जीवनसाथी भी, आज थोड़ा दुखी, अवसाद में या अनमना भी हो सकता है। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करना पड़ सकती है।

क्या करें और क्या नहीं - किसी गरीब को दही बड़ा खिलाएं।

लव- गलतफहमियां भी आज हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही न करें।

करियर-  किस्मत का भी साथ मिलेगा। समय का सदुपयोग होगा और आपका बिजनेस सामान्य रहेगा। किस्मत भी साथ देगी। 

हेल्थ- 
मकर राशि वाले लोग आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें। ताजगी और स्फूर्ति रहेगी।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - धन लाभ होगा। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। घर और खासकर आसपास के लोगों को आपको थोड़ा समय देना चाहिए। इससे आपकी ही परेशानियां खत्म होंगी। आपको पूरा ध्यान अपनी समस्याओं की ओर लगाना चाहिए। जो भी स्थिति आपके लिए बाधा बनी हुई है, आज उसका समाधान संभव है। आप प्रयास करेंगे, तो आज अधिकांश समस्याएं सुलझ जाएंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग भी मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा करनी पड़ेगी।  

नेगेटिव - कई तरह के विचारों में आज आप उलझे रहेंगे। आप पैसे संभाल कर रखें। मन में थोड़ी सुस्ती भी हो सकती है। अनमने ढंग से काम करने पर कोई काम बिगड़ भी सकता है। आप किसी स्थिति से अपना ध्यान न हटने दें। मन में कोई समस्या या परेशानी है, तो भी आज किसी से शिकायत न करें। कड़वे वचनों का प्रयोग न करें तो ही अच्छा है। आज कोई प्लान न बनाएं। फायदा तो दूर नुकसान होने के चांस ज्यादा हैं।

क्या करें और क्या नहीं - साथ काम करने वाले को ब्लेक इंक का पैन गिफ्ट करें।

लव- दिन अनुकूल नहीं होगा, लेकिन पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण वादे भी निभा सकते हैं। 

करियर- अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस आने का योग है। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। काम में मन नहीं लगने से परेशान भी हो सकते हैं।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन - पॉजिटिव -  किसी मामले को लेकर कोई कन्फ्यूजन की स्थिति है, तो उसके चक्कर में न पड़े। अपने काम पर ध्यान दें। इससे आपके अधूरे काम समय पर निपट जाएंगे। पूरे दिन मन में कुछ न कुछ चलता ही रहेगा। आप अपनी मानसिक ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक ढंग से कर सके, तो आप आज काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। पूरी तरह धैर्य भी रखें। प्रेमी या दोस्तों का व्यवहार अटपटा रहेगा। अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। अपने रूठे प्रेमी या दोस्तों को मनाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने लक्ष्यों के बारे में विचार करें और उन्हें पाने की दिशा में कोशिश करना शुरू कर दें। आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण व्यक्तियों से हो सकती है। सोचे हुए कुछ काम आज पूरे भी हो जाएंगे। 

नेगेटिव - जो परेशानियां कल तक जटिल थीं, आज भी वे जटिल ही रहेंगी। आप उन्हें आसानी से सुलझाने की न सोचें तो ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग अपना मतलब निकालने के लिए आपके सामने अच्छे से पेश आएंगे। सावधान रहें। जोखिम वाले काम आज टाल दें।

क्या करें और क्या नहीं - पीपल के पेड़ में जल चढ़ा कर घी का दीपक लगाएं।

लव- पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।

करियर-  बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्टूडेंट्स को कुछ तनाव रहेगा, लेकिन सफलता भी मिलेगी।

हेल्थ- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन भी प्रसन्न रहेगा।

Share this

Related Post

0 Comment to "15th August 2016, daily horoscope"

Post a Comment