16.8.16

16th August 2016, daily horoscope

राशि अनुसार जानिए संडे आराम से बीतेगा या परेशान रहेंगे आप, religion hindi news, rashifal news


क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय

मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव -  अधूरी इच्छा आज पूरी करने के लिए आप मेहनत करेंगे और आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी। आपकी मेहनत सफलता दिलाने वाली रहेगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं बहुत प्रबल रहेंगी। अपने लक्ष्यों पर आज एक बार नए सिरे से विचार करें। इस बात की ज्यादा चिंता न करें कि दूसरे लोग क्या सोचते हैं। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद भी मिलती जाएगी। आज आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस हैं। मौका न गवाएं। 
 
नेगेटिव - कुछ दिनों से आप कठिन हालातों का सामना करते आ रहे हैं। आज जो आप चाह रहे हैं, हो सकता है वो काम पूरा न हो। आज आपका व्यवहार ज्यादा ही तैश पूर्ण या आक्रामक हो सकता है। इससे समस्या भी पैदा हो सकती है। कागजी कामकाज में लापरवाही न करें। 

क्या करें और क्या नहीं - गुड़ और मूंगफली के दाने खाएं।

लव लाइफ - लव लाइफ में खुशियां रहेंगी। दिन अच्छे से बीतेगा।

करियर - बिजनेस में घाटा हो सकता है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अनुकूल है।

हेल्थ - आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। परिवार में किसी के सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। 

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - काम आसानी से बनते जाएंगे और आज आपका प्रभाव भी लोगों पर रहेगा। रुके हुए काम और बातें पूरी हो जाएंगी। सफलता भी मिलेगी। आपके जीवन की कई गतिविधियां आज काफी तेज हो जाएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। निवेश के मौके अचानक मिल सकते हैं। आप इस पर कोई भी फैसला अच्छी तरह सोच विचार कर ही करें। निवेश से पहले अनुभवी लोगों से एक बार बात करने से आपको फायदा होगा। सोच-विचार कर ही कोई फैसला लें। धैर्य और एकाग्रता आज आपके लिए बहुत जरूरी है। आज कुछ कन्फ्यूजन भी दूर हो सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें।

नेगेटिव - आज अचानक होने वाले किसी घटनाक्रम पर आप तुरंत कोई फैसला लेने से बचें। आज आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ कानूनी मामलों में आज आप उलझ भी सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं - कलरफुल कपड़े पहनें।

लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और सहयोग करेगा।

करियर-  नौकरीपेशा लोगों की लाइफ में कुछ अच्छे मौके आ सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिल सकती है।

हेल्थ-  आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। थोड़ी थकान भी हो सकती है।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - आपको पेशन रखना चाहिए। शांति से दिन निकाल लें। आपके लिए अच्छा रहेगा कि अपने नियमित काम से हटकर कोई नया काम करें। नए लोगों से मिलें। नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। फालतू चिंता और डर दिमाग से निकाल दें। आज कुछ ऐसे लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण है। विवाहित लोगों को आज जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। 
नेगेटिव -  सितारे आज आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें। कुछ दिनों से किसी खास काम के पूरे होने की उम्मीद थी, आज भी वो पूरा न हो तो तनाव में न आएं। उसके लिए खुद को तैयार कर लें। आज आप बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं। आपको अपनी बात रखने का अवसर थोड़े समय बाद मिलेगा। 

क्या करें और क्या नहीं - सगी या कजिन बहन को पैन गिफ्ट दें।
 
लव - लव लाइफ में खुशियां रहेंगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। 

करियर -  बिजनेस में नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल और फायदा देने वाला भी है।

हेल्थ-   आपकी सेहत सामान्य रहेगी। थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव भी रहेगा।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। कोई ऐसी एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। जिससे आपको करियर में फायदा भी होगा। एक्स्ट्रा आमदनी भी होगी। कोई पार्टटाइम काम मिल सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वालों से आपके संबंधों में अचानक कोई बदलाव भी आ सकता है, जो आपके फेवर में ही रहेगा। घर-परिवार के मामलों पर आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत भी है। किसी भी बातचीत या सौदेबाजी में खुली और साफ  बात करना आपके हित में रहेगा। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण काम निपटाने होंगे। व्यापार में स्थिति उत्साह वर्धक रहेगी। कोशिश करने पर आपको रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। 
नेगेटिव - आज आपको पैसों के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना बड़ा नुकसान भी हो सकता है। आप थोड़े परेशान भी रहेंगे। कोई बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार जरूर कर लें। चंद्रमा की स्थिति आपके लिए ठीक नहीं रहेगी। आपको नुकसान भी हो सकता है। दिखावे और आडंबर से दूर रहें। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है।

क्या करें और क्या नहीं - चावल में शक्कर मिला कर कौवों को खिलाएं।

लव- पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। लव प्रपोजल रिजेक्ट भी हो सकता है।

करियर-  इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। समय और पैसा गंवाने से बचें। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।

हेल्थ- सेहत के लिहाज से सितारे कमजोर भी रहेंगे।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव - काम और दायित्व आपके सामने आज भी रहेंगे, लेकिन कुछ काम आप आसानी से भी कर लेंगे। दोस्त और आसपास के कुछ लोग जो आपसे जुड़े हुए हैं वो आपसे किसी बड़े काम की आशा कर सकते हैं। पार्टनरशिप के कुछ उलझे हुए मामले आप सुलझा सकते हैं। पुराने दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझा लेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। प्रेमी या किसी रिश्तेदार के साथ अनबन भी खत्म हो सकती है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ भी जाएंगे।

नेगेटिव - दिन आपके लिए परेशानियों वाला भी हो सकता है। सावधान रहें। मानसिक तनाव और भाग-दौड़ रहेगी। फालतू खर्चा भी होगा। जिससे आप दुखी हो सकते हैं। आराम करने के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आप खुद को भी समय नहीं दे पाएंगे। आज किसी भी काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। 

क्या करें और क्या नहीं - गोशाला में पैसा दें।
लव - जीवनसाथी से सहयोग नहीं मिल पाने से मन दुखी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद होने से परेशानियां आ सकती हैं।

करियर-  खर्चा अधिक होगा। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। 

हेल्थ -  कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। 

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव -  आज आप किसी पुरानी समस्या की जड़ तक जाने की कोशिश करेंगे। आपको उसमें सफलता मिलेगी। कुछ खास काम और जिम्मेदारियां आपको पूरी करनी पड़ सकती हैं। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। दोस्तों और भाइयों की मदद से काम पूरे हो जाएंगे। कन्फ्यूजन और अनिश्चितता की हालत आज खत्म हो जाएगी। सुधार और विचार करने का दिन है। आपके कामों की तारीफ होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। मनोरंजन के लिए भी समय मिल जाएगा। महत्वपूर्ण काम निपटाने में परिवार का सहयोग मिलेगा। खुश रहेंगे।

नेगेटिव - अपने व्यवहार में थोड़े सावधान रहें। आपकी किसी बात का गलत अर्थ भी निकाला जा सकता है। अपना इरादा बहुत साफ ढंग से किसी के सामने रखें। दूसरे लोग भी अपने हिस्से का काम आपको सौंप सकते हैं। आज आप जरूरत से ज्यादा थक भी सकते हैं। 

क्या करें और क्या नहीं - तुलसी को घी का दीपक लगाएं।

 
लव- 
लव लाइफ  में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।

करियर- करियर से जुड़े कुछ संवेदनशील फैसले भी आज आप ले सकते हैं। निवेश सावधानी से करें। अपने फैसले पर भरोसा रखें। पढ़ाई में मन लगेगा। 

हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें, छोटी-छोटी परेशानियां आज बढ़ भी सकती हैं। पुराने रोग आज आपको परेशान भी कर सकते हैं।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव -  किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें सब ठीक भी हो जाएगा। लोगों से मिलने और करियर में बदलाव के अवसर अचानक आपके सामने भी आ सकते हैं। आज आप जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव का मन बना सकते हैं। आप बातूनी मूड में रहेंगे। अपने मन की बात भी आज आप कह सकते हैं। अविवाहित लोगों को रोमांस के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति का समाधान आज आप निकाल लेंगे। कोई पुरानी परेशानी भी आज निपट सकती है।

नेगेटिव - आज आपको किसी बात का टेंशन हो सकता है। किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। चंद्रमा आपको थोड़ा परेशान करेगा। मानसिक तनाव रहेगा। मनचाहे काम निपटाने के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफिस में थोड़ी परेशानी रहेगी।

क्या करें और क्या नहीं - अपनी थाली या टिफिन में से 1 रोटी गाय के लिए निकालें।

 
लव - 
लव लाइफ  ठीक से एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। पार्टनर की किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है।

करियर-  व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें। कोई पुराना उधार आपको टेंशन भी दे सकता है। कम्प्यूटर क्षेत्र के विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। 

हेल्थ - मौसमी बीमारियों से बचें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें। 

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - अचानक धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। अपनी प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे और उसका फायदा भी आज आपको मिल जाएगा। आपके सामने काम भी बहुत रहेगा, लेकिन उनसे आपको फायदा भी मिलेगा। बहुत से लोगों की मदद मिल जाएगी। घर और परिवार के साथ काफी समय बीतेगा। आपके सोचने का तरीका भी आज थोड़ा बदल सकता है। अपना इगो साइड में रख देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के काम निपटाने में रुचि रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा। समय से आगे भी बढ़ जाएंगे।

नेगेटिव - दोस्तों पर खर्चा हो सकता है। सावधान रहें। कुछ जरूरी काम पूरे नहीं होने से आपको तनाव हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से पुरानी बातों पर बहस हो सकती है। सोच-समझकर बोलें। 

क्या करें और क्या नहीं - हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसे) दें।

लव-  अविवाहित लव कपल में अनबन हो सकती है। पार्टनर से प्रेम और सहयोग कम ही मिलेगा।

करियर-  अपने काम पर ध्यान दें। फालतू खर्चा करने से बचें। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर एक्स्ट्रा समय देंगे।

हेल्थ- डॉक्टर और दवाई पर भी खर्चा बढ़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग अपनी सेहत को लेकर टेंशन भी ले सकते हैं। 

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - आज गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी होने से आपके लिए दिन भी अच्छा रहेगा। अच्छा और मीठा बोलकर आज आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। आपको अचानक धन लाभ भी होगा। फंसा हुआ पैसा वापस भी आ सकता है। परिवार का कोई सदस्य किसी खास काम में आपकी मदद करेगा।  आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी खास काम में पहल आपको ही करनी होगी। अपने मन की बात कहने में आज आप संकोच न करें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करें। 

नेगेटिव - आपके कामों में कोई न कोई दिक्कत आने और भाग-दौड़ करने से चिड़चिड़ाहट और बढ़ सकती है। कुछ भी बोलने से पहले सोच-समझकर बोलें। थोड़ा मानसिक तनाव और कुछ नुकसान भी हो सकता है। किसी पुराने झमेले में पड़ने से बचें। बुरे विचार भी मन में आ सकते हैं। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। 

क्या करें और क्या नहीं - किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।

लव- पार्टनर से आपको सहयोग मिलेगा। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

करियर-  बिजनेस में अचानक धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

हेल्थ- सेहत को लेकर चिंता रहेगी। भोजन में सावधानी रखें।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव - आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपनी परेशानियां शेयर करने के लिए किसी खास को ढूंढेंगे। आमदनी बढ़ाने के तरीकों पर विचार हो सकता है। भाग-दौड़ में बीते दिन का अंत कुछ सकारात्मक घटनाओं से हो सकता है। आज नजदीकी और दूर के रिश्तेदारों से कॉन्टैक्ट होता है, तो वह आपके लिए शुभ साबित होगा। आमदनी सामान्य रहेगी।

नेगेटिव - आपके साथ कुछ अजीब सी स्थिति भी बन सकती है। खुद पर और खुद के फैसलों पर पूरी तरह विश्वास नहीं होगा। आज बनने वाली परिस्थितियों का समाधान पैसे खर्च करके किया जा सकता है। ज्यादा पैसा भी खर्चा हो सकता है। लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है। मानसिक परेशानियां भी रहेंगी। आपके वो काम भी पूरे नहीं होंगे जिनका प्लान आपने बना रखा है। आर्थिक तंगी के कारण आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। वाद-विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचें। किसी पर निर्भर न रहें। 

क्या करें और क्या नहीं - किसी महिला मित्र को परपल शेड की नेल पैंट गिफ्ट करें और महिलाएं ब्लू कलर की नेल पैंट लगाएं।
 
लव- पार्टनर के लिए कोई महंगा गिफ्ट भी आज आप खरीद सकते हैं।

करियर-  कार्यस्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं होने से मूड भी खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक-ठीक रहेगा।

हेल्थ- सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव -  आपको खाली हाथ घर नहीं लौटना पड़ेगा। किसी अच्छी खबर का इंतजार भी आपको रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं और कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। करियर में अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे। आज आप बारीकियों पर ध्यान रखें। आप लोगों को प्रभावित भी करेंगे। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा भी होगा।

नेगेटिव - आप जल्दबाजी में रहेंगे और थोड़े परेशान भी होंगे। थोड़ी दौड़-धूप करनी पड़ सकती है। साफ  बात कहने के प्रति सावधान रहें। अभिव्यक्ति में, अपनी बात ठीक से कहने में जरूर समस्या भी हो सकती है। 

क्या करें और क्या नहीं - पैर में काजल की छोटी सी बिंदी लगाएं जो किसी न दिखें।

लव- पार्टनर आपकी भावना समझेगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है।

करियर-  बिजनेस को लेकर किसी बात की टेंशन हो सकती है। कोई निवेश सोच समझकर करें।

हेल्थ- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव - चलते काम पूरे हो जाएंगे। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार अवसर मिल सकते हैं। पैसों की और परिवार की स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना चाहिए। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। मन भी बहुत मजबूत रहेगा। आपके सामने कई मौके आ सकते हैं और आज आप जिनकी मदद करेंगे, वे बहुत जल्दी ही आपके एहसान भी चुका देंगे। साथ काम करने वाले आपकी बातों से जल्दी ही सहमत हो जाएंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आपकी मन:स्थिति संतुलित रहेगी और इससे आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा।

नेगेटिव - आज आपको इस बात का ध्यान रखना है कि किसी के भी साथ हमेशा के लिए संबंध न बिगड़ने दें। आपको बहुत से काम और त्याग दूसरों के कारण  करने होंगे। 
क्या करें और क्या नहीं - किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।
 
लव- पार्टनर को मानसिक सहयोग और सुरक्षा दें।

करियर-  बिजनेस और नौकरीपेशा लोग किसी अजनबी पर भरोसा न करें। जो मदद करने की बात कहे, पहले उसकी इच्छा भी समझ लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- सेहत में भी सुधार होगा। बहुत दिनों से चली आ रही हेल्थ की समस्या से अब राहत मिलने लगेगी।

Share this

Related Post

0 Comment to "16th August 2016, daily horoscope"

Post a Comment