17.8.16

17th August 2016, daily horoscope

राशि अनुसार जानिए डे आराम से बीतेगा या परेशान रहेंगे आप, religion hindi news, rashifal news


क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय

मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - दिन आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। यात्रा के अवसर मिलेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम का निमंत्रण हो, तो जाना न भूलें। आज आपकी मुलाकात बहुत ही खास लोगों से हो सकती है। आज आपको अपने नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए मुक्ति मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। दोस्त आपको भावनात्मक संतुष्टि भी देंगे, उनसे कोई फायदा भी हो सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म हो सकती है। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह काम पूरा हो जाएगा। बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा।

नेगेटिव - आज कुछ मौके और समय आप फालतू गंवा भी सकते हैं। अपनी आदतों को लेकर सीरियस रहें। कागजी कामकाज में परेशानियां आ सकती हैं। आज आपका कागजी कार्यवाही में मन कम ही लगेगा। आज आप किसी काम को आगे टालेंगे तो आपको ही नुकसान होगा। आज परिवार और पैसे के मामलों के बीच उलझन भी हो सकती है। 

क्या करें और क्या नहीं - गुनगुने पानी से गरारे करें।

लव- आज आपके प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकते हैं। विवाद होने की संभावना भी बनेगी। प्रेम का इजहार न करें।

करियर-  व्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। कारोबार का विस्तार होगा। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ- दिन थकान भरा रहेगा। आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। 

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - आपके किए गए काम किस्मत के सहयोग से पूरे होंगे। अपने फायदे की चिंता जरूर करें। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। कुछ नए और रोचक अवसर आपको मिलेंगे। जिन्हें आपको बिना समय गंवाए मानना होगा। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपको धार्मिक काम करने के लिए उकसाएगा। आज किसी भी काम के लिए पूरा कॉन्फिडेंस जरूरी है। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो जाएंगे। 

नेगेटिव - आपके कुछ काम बाकी रह सकते हैं। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। इससे खास काम भी अधूरे रह सकते हैं। आपके मन में स्वार्थपूर्ण विचार आज आ सकते हैं। आज आपके फैसलों में कोई दखल दे सकता है। इससे आपका मूड भी खराब हो सकता है।

क्या करें और क्या नहीं - खाना खा कर आधे घंटे तक पानी न पिएं।

लव- लव पार्टनर पर खर्चा अधिक हो सकता है।

करियर- कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है। आज इस राशि के कुछ विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल सकेगी।

हेल्थ- स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। सावधान रहें।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में ही पूरा दिन निकल सकता है। धैर्य रखें और लोगों की बात ध्यान से सुनते रहें। उनकी कुछ बातें आपके लिए भी काम की हो सकती है। चुनौतीपूर्ण स्थितियां आपके ही हित में हो सकती है। किए गए काम आपको आने वाले दिनों में फायदा दे सकते हैं। आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। 

नेगेटिव - सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से मूड खराब रहेगा। कोई नया काम शुरू न करें। दिन आपके लिए थोड़ा टफ  हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका भी सकती हैं। आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा। आप खुद एकाग्र होने की कोशिश करेंगे, तो साथ के लोग आपको परेशान भी कर सकते हैं। आप अपनी बात, जिद या स्टाइल पर न अड़े रहें। दूसरों की बात से सहमत होने के लिए आज आपको खुद को मनाना पड़ेगा। इस कारण आपके मन में तनाव रहेगा। 

क्या करें और क्या नहीं - किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।

लव- अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा। 

करियर-  व्यापार में फायदा कुछ कम ही होगा। ट्रांसफर का योग बन रहा है। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

हेल्थ- पानी से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं, सावधान रहें।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - परिवार की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकता है। आपकी दिनचर्या थोड़ी बदल सकती है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव का मौका आपको जल्दी ही मिलने वाला है। आज अगर कोई व्यक्ति आपसे किसी बारे में विचार जानने की कोशिश करता है, तो अपनी बात बहुत साफ ढंग से रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध और गहरे हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी पूरे हो जाएंगे। कोई लक्ष्य तय करें। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ उसमें जुट जाएं। आज आप खुद के सच्चे साथी बनेंगे। आपके काम बनते चले जाएंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने से ही फायदा हो सकता है। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में फायदा होगा।  

नेगेटिव - आज आपको अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी जिम्मेदारियां निभाने में परेशानी हो सकती है। आज किसी मामले में आपको गलतफहमी भी हो सकती है। दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

क्या करें और क्या नहीं - चाय या दूध पीकर मुंह साफ करें (कुल्ला करें)।

लव- पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर संयम रखें।

करियर- व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। सोच-समझ कर बढ़ें, प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ी परेशानियों वाला भी हो सकता है।

हेल्थ- सेहत नासाज हो सकती है। भोजन में मसालेदार चीजें उपयोग न करें।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव - कई लोगों से आपकी मुलाकात होगी। कुछ लोगों पर आपका गहरा असर भी पड़ेगा। आपको सबसे ज्यादा समय अपने परिवार, जीवनसाथी, प्रेमी और रिश्तेदारों को देना होगा। दूसरों की मदद करेंगे। आसपास के लोगों की परेशानियां सुनेंगे। लोगों की मदद भी करेंगे। इस वजह से भी आप नुकसान से बच सकते हैं।

नेगेटिव - आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। किसी से शेयर नहीं करें। दिन की शुरुआत थोड़ी खराब भी हो सकती है। न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है। परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं। आज आप पर या आपकी ईमानदारी पर संदेह भी हो सकता है। रिश्तों के क्षेत्र में भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। कामकाज में सुस्ती का माहौल भी रहेगा। 

क्या करें और क्या नहीं - पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

लव- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं।

करियर-  नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है। पैसा भी रुक सकता है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। दिन अच्छा रहेगा।

हेल्थ- सिर और पेट दर्द हो सकता है। भोजन में सावधानी रखें। 

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव -  अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश भी होंगे। यात्राओं की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को थोड़ा सा यथार्थपरक भी रखें। आज आप थोड़ा धैर्य भी रखें। आर्थिक तंगी भी आज खत्म हो जाएगी। अच्छे लोगों की संगति से फायदा होगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोशिशों से समस्याएं सुलझा भी लेंगे। 

नेगेटिव - आज किसी खास काम के लिए आपको जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। आज किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। इससे मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। गप्पे, कानाफूसी या किसी की बुराई करने से आपका ही नुकसान होगा। सावधान रहें। आलस्य के कारण आज आप कोई अच्छा मौका भी गंवा सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं - खाने की थाली में ही हाथ न धोएं।

लव- पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है, मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

करियर-  आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। जरूरी चेकअप भी हो सकता है।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव - थोड़ा निवेश करने के बारे में विचार करें। किसी अनुभवी से भी सलाह लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज होने वाली मुलाकातें और बातचीत में आप अपनी बात रख सकेंगे। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। दूसरों की परेशानियों से आप जितनी सहानुभूति रखेंगे, आपको आगे चल कर उतना ही फायदा होगा। स्थितियों के अनुसार ही काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ सकती है। आज कहीं से अचानक आपको भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। 

नेगेटिव - दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी भरा रहेगा। धन खर्च करने में आज आप बहुत चतुराई से काम लेंगे। महंगी वस्तु की खरीददारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में होने से असमंजस की स्थिति बना सकता है। आज आप जो भी काम करें, सावधानी से करें तो अच्छा है। 

क्या करें और क्या नहीं - मोगरा, ट्यूलिप या किसी फूल की खुशबू वाला परफ्यूम यूज करें।


लव- 
दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए भी दिन अच्छा और अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।

करियर-  अधिकारी आपकी बातों से सहमत रहेंगे। कामकाज में सुधार भी हो सकता है। व्यापार का विस्तार न करें तो अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। स्टूडेंट्स को औसत सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है। 

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव -  आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। दिन उत्साह वर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। अपनी इमेज सुधारने का मौका मिलेगा। कुछ नए संबंधों की शुरुआत भी होगी। विपरीत लिंग के लोग जरूर आपकी बातें गौर से सुनेंगे और आपको समझेंगे। आपको उनका समर्थन भी मिल सकता है। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले आज सुलझ भी सकते हैं। परिवार का जो भी मामला है, उसकी गहराई तक जाएं। समाधान मिल जाएगा। कई दिनों से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध भी मधुर हो जाएंगे। 

नेगेटिव - परिवार की चिंता और कॉम्पिटीशन भी रहेगा। पैसा मिलने में रुकावटें भी आ सकती हैं। साथ के लोगों से बिना बात ही बहस हो सकती है। बेहतर रहेगा कि ऐसे मसले ही न उठाए जाएं, जो विवादास्पद हैं। कुछ जिद्दी और घमंडी लोगों से मिल सकते हैं। ऐसे लोगों से आज उलझन भी सकते हैं। नहीं चाहते हुए कर्जा लेना पड़ सकता है या किसी का पैसा आप पर उधार भी हो सकता है। 

क्या करें और क्या नहीं - नमक के पानी से पैर धोएं।

लव- लव प्रपोजल देने के लिए दिन शुभ है। 

करियर-  बिजनेस में किसी तरह का जोखिम न लें। उधार दिया पैसा वापस नहीं मिल पाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय भी सामान्य रहेगा।

हेल्थ- पुराने रोगों में थोड़ा आराम मिल सकता है। 

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - समय अच्छा है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे। आगे बढऩे के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव लाना पड़ता है, तो भी संकोच न करें। चाहे वो दिशा कोई भी हो। मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। आज प्रेमी से अपनी भावनाएं जताने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। नए एग्रीमेंट होने या नए संबंध बनने की संभावना है। 

नेगेटिव - आज अपने मन की बात कहने में समस्या हो सकती है। बिना मांगे किसी को राय देना भारी पड़ सकता है। आज आप जो भी कहें, सोच विचार कर ही कहें। 

क्या करें और क्या नहीं - 1 रोटी बिना घी की खाएं।

लव- प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

करियर-  कारोबार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

हेल्थ- पुराने रोग खत्म होंगे, सेहत में भी सुधार होगा। 

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव -  जरूरी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। उलझी हुई स्थितियां आप संभाल लेंगे। कुछ छोटे-मोटे विवाद भी सुलझ जाएंगे। आप अपना हित देख कर काम करेंगे। बुद्धिमानी से आप परेशानियों से निपट सकते हैं। बिजनेस में कोई नया फैसला लेना पड़ेगा और वो आपके ही फेवर में रहेगा। आपकी ही राशि का चंद्रमा रुके हुए काम पूरे करवा देगा। सोचे हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। साझेदारी के कामों में सहयोग और सफलता मिलेगी। 

नेगेटिव - ऑफिस या वर्क प्लेस पर स्थिति कुछ तनावपूर्ण और अजीब हो सकती है। आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों फंस सकते हैं। लोगों की बातों मेंं फंस कर अपना समय भी खराब कर सकते हैं। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। फालतू खर्चा भी हो सकता है। किसी खास काम में जल्दबाजी करने से परेशान हो सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं - काला नमक (रॉक सॉल्ट) खाएं।

लव- लव लाइफ में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें।

करियर- जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। थोड़े परेशान भी रहेंगे।

हेल्थ- पेट संबंधित रोग हो सकते हैं।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - मेहनत और बुद्धिमानी से बड़ा लक्ष्य, चुनौती और सफलता मिल सकती है। करियर की कोई अच्छी खबर भी अचानक मिल सकती है, लेकिन आपको इस पर तुरंत ही कोई फैसला भी करना पड़ सकता है। ऑफिस में कॉम्पिटीशन रहेगा। इसमें आपको फायदा मिलेगा। आपकी कोशिश हर समय दूसरों का ध्यान आकर्षित करने की रहेगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। उलझे हुए कुछ मामले आप अपनी बुद्धि से निपटा लेंगे।

नेगेटिव - आज ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। अचानक मिलती परेशानियां आपको हैरान कर सकती हैं। रूटीन कामों में कुछ जोखिम भी हो सकता है।  जिद करेंगे तो किसी से फालतू विवाद भी हो सकता है। 

क्या करें और क्या नहीं - अपोजिट जेंडर वालों की बुराई न करें।

 
लव- जीवनसाथी से सहयोग और उपहार मिलेगा। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। 

करियर- कार्यालय अथवा दुकान खरीदने का मन बनेगा। कारोबार के लिए यात्रा का योग है। नौकरी में परेशानी हो सकती है। कुंभ राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- सेहत भी पहले से अच्छी हो जाएगी। चुस्ती और स्फूर्ति रहेगी।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव - कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने के योग बन रहे हैं। जो आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। हो सकता है आप यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनता है, तो फोन पर लंबी बातचीत भी हो सकती है। ऑफिस में आज कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। अच्छी ग्रह स्थिति बन रही है। उलझन भरी स्थितियों का कोई समाधान भी आज आप निकाल लेंगे। किसी से अट्रेक्शन भी हो सकता है। रोमांस के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिलेगा। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपको बुद्धि और तर्क के दम पर अपने कामों में सफलता मिलेगी। 

नेगेटिव - प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। जमीन जायदाद खरीदने में जल्दबाजी करने से आपको ही नुकसान होगा। अपने आसपास या साथ के ही किसी व्यक्ति से लेन-देन की बात शेयर न करें।
क्या करें और क्या नहीं - किसी की शिकायत या चुगली करने से बचें।
 
लव- पार्टनर आपको आर्थिक सहयोग करेगा।

करियर-  व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। लेन-देन गुप्त रखें। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ- मौसमी रोग हो सकते हैं। सावधान रहें।

Share this

Related Post

0 Comment to "17th August 2016, daily horoscope"

Post a Comment