27.8.16

27th August 2016, daily horoscope

राशि अनुसार जानिए डे आराम से बीतेगा या परेशान रहेंगे आप, religion hindi news, rashifal news


क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय

मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - आपका मूड अच्छा रहेगा। मेष राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। आने वाले दिनों में मिलने वाली सफलता के इशारे आज आपको खुश कर सकते हैं। शंका का समाधान हो जाएगा। अपने कामकाज से जुड़ा कोई नया प्लान बन सकता है। नए आइडियाज दिमाग में आ सकते हैं। कोई भी नया काम करने में जरा भी संकोच न करें। आज मान, सम्मान और अपनी हैसियत बढ़ाने की कोशिशें सफल होंगी। उनसे आपको फायदा भी मिलेगा। दोस्त, और आपके आसपास के लोग आपको सहयोग करेंगे। परेशानी में पड़े लोगों की मदद भी आप करेंगे। किसी ऐतिहासिक स्थान की यात्रा का मूड आज बना सकते हैं। आज आप अपनी सोच सकारात्मक रखेंगे।  विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी आज आपको मिल सकता है। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। 

नेगेटिव - आज आपका फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आज आप कुछ कामों में जल्दबाजी करेंगे तो वो बिगड़ भी सकते हैं। आज आपका बुरा व्यवहार आपके कुछ कॉन्टैक्ट कम भी कर सकता है। संभलकर रहें। खुद पर नियंत्रण भी रखें।
क्या करें और क्या नहीं - टमाटर सूप पीएं।

लव- आज आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा।

करियर- व्यापार और नौकरी में परिवार से सहयोग लेना पड़ेगा। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। 

हेल्थ- आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पैर और सिर दर्द हो सकता है।

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - आप तुरंत सफलता और प्रशंसा की इच्छा रखेंगे। घर पर रहे, तो स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। छोटे बच्चों की मौजूदगी में आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आपको अहसास होगा कि कुछ कामों को या तो किसी और ढंग से करना होगा या किसी और दिन करना चाहिए। आप हर स्थिति में उन कामों पर ध्यान दें जो आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। अपनी व्यवहारकुशलता से आप अधिकारियों से सम्मान प्राप्त करेंगे। 

नेगेटिव - इधर-उधर की बातों में आप अपना नुकसान कर सकते हैं। आज आप पैसे की उलझनों में भी व्यस्त हो सकते हैं। पैसों के मामले में जो नतीजे मिलेंगे वो आपकी सोच से अलग होंगे। आपका पैसा आज कहीं अटक सकता है। अपना सामान जांच लें। आज कुछ मिसिंग हो सकता है। पैसे को भूलकर पार्टनर के लिए समय निकालें। संबंधों में खटास आ सकती है। आज आप वाहन सावधानी से चलाएं। 

क्या करें और क्या नहीं - इलाइची वाला दूध पीएं।

लव- अपने प्रेम संबंधों के बीच पैसों को न आने दें वरना हो सकता है लंबे समय के लिए संबंधों में दरार आ जाए।

करियर- नए व्यापार की ओर आकर्षित होंगे। नौकरी में बदलाव का योग है। धन की आवक अच्छी होगी। विद्यार्थियों के लिए मेहनत भरा दिन रहेगा।

हेल्थ- स्वास्थ्य लाभ होने के योग हैं। पुराने रोग दूर होंगे।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। जो आपके लिए बहुत हद तक लाभदायक साबित हो सकती है। आप विदेश में नौकरी की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। हर स्थिति में पैसों के मामलों में कुछ नया और कुछ शुभ होगा, जिसमें आपके पार्टनर का या आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। जीवन में कुछ नया और कुछ सकारात्मक परिवर्तन करने में आप सफल रहेंगे। अगर आप किन्ही निजी मामलों को लेकर परेशान थे, तो आज आपको कुछ नई बात पता चलेगी, जिससे आपके सारे मामले सुलझ जाएंगे। तनाव और दबाव ज्यादा नहीं टिकेंगे। बिना मदद खुद कुछ कोशिश करेंगे तो देर हो सकती है। कोई मदद करें तो सफलता भी मिलेगी। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

नेगेटिव - अप्रत्याशित लोगों की पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू हो सकता है। पार्टनर को पार्टनर ही रहने दें, उसे सीमा में ही रहने दें, ऐसे काम करने के लिए न उकसाएं जिससे वो आप पर हावी हो जाए। आपके सामने नई समस्या भी है और पुरानी भी। आप उनमें उलझे रह सकते हैं। आलस्य की वजह से कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं।
 
क्या करें और क्या नहीं - एलोवेरा का ज्यूस पीएं।

लव- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज अपेक्षित कामनाओं के पूर्ति भी हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

करियर-  व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं। उधार लेना पड़ सकता है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। परेशान भी हो सकते हैं।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग दूर होने के योग हैं, लेकिन मोटापे के शिकार लोगों के लिए दिन परेशान कर देना वाला हो सकता है।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - आज आपने समझदारी और सावधानी से काम लिया, तो धन कमाने का एक नया काम शुरू हो सकता है। जिन चीजों को लेकर मन में असंतोष चल रहा है, वहां कुछ नया करने की कोशिश करके देखें। मन में दबी बातें खुल कर सामने रख सकते हैं। वास्तव में जीवन के कई क्षेत्रों में नई शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। दूसरों का व्यवहार समझ से परे महसूस हो सकता है। रोमांस के क्षेत्र में एक नया दौर भी शुरू हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी और भी बढ़ सकती है। दिल और दिमाग का पूरा इस्तेमाल होगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। 

नेगेटिव -  मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नजदीकी संबंधों में अचानक कुछ अप्रत्याशित उलटफेर भी हो सकता है। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। पुत्र से सहयोग नहीं मिलने से थोड़े परेशान रहेंगे। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेगी।

क्या करें और क्या नहीं - 2 बूंद गंगाजल पीएं।
 
लव- 
अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है। पार्टनर से सुख और प्रेम मिलेगा। 

करियर- नौकरी और व्यापार के निर्णय भावनाओं में आ कर न लें। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ- वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दुर्घटना होने के योग हैं।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव - आज आपके लिए अपने परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास रहेंगे। आपके निजी और सामाजिक परिचय क्षेत्र में वृद्धि होगी। आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिसमें आपको नए और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप सकारात्मक हैं और आपके मन में कई उम्मीदें भी रहेंगी। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आज आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार ला सकते हैं। आप अपनी दुनिया में खोए रहना छोड़ दें। अपनी योजना छोड़कर दूसरों के साथ काम करें और अलग तरह से करें तो सबका सहयोग भी आपको मिलेगा और आपके कॉन्टैक्ट भी पॉवरफुल होंगे। आज का दिन उन दिनों में से है, जब योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित होगा। 

नेगेटिव - आज आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए ही रुकावटेंं बन सकती हैं। आज कोई नया काम शुरू न करें। रोजमर्रा के हर काम में सावधानी रखें। अपने रहस्य किसी को न बताएं और बिना मांगी सलाह न दें।

क्या करें और क्या नहीं - अनार खाएं या ज्यूस पीएं।
 
लव- 
आज आपका व्यवहार पार्टनर को खुश कर देने वाला होगा। प्रेम और उपहार के लिए समय अच्छा रहेगा।

करियर-  कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना बन रही है। अपने काम पर पूरी नजरे बनाएं रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। कुछ स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। 

हेल्थ- आज थकान और नींद की कमी से परेशान हो सकते हैं।

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव - संतुष्टि और प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। आपका कोई खास काम पूरा होने ही वाला है। कोई खुद मदद करने आगे आए, तो मना न करें। अचानक होने वाला कोई एहसास आपको आगे का रास्ता दिखाने वाला साबित हो सकता है। अपना मन खुला रखें, अचानक सूझने वाली बात, अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपके जीवन पर गहरा असर डालने वाला साबित हो सकता है। आज आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। 
आपके मन में आने वाले दिनों के लिए कुछ निवेश करने की इच्छा भी तेज हो सकती है। आपका ध्यान जमीन-जायदाद खरीदने की तरफ रहेगा। आपको रोमांस का कोई मौका बिल्कुल अप्रत्याशित ढंग से मिल सकता है। हर तरह के लोग आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। परिवार और संतान में व्यस्त रहेंगे।  आपकी सेहत ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। 

नेगेटिव - आपके कुछ काम अटक भी सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के भी योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपका ही नुकसान हो सकता है।

क्या करें और क्या नहीं - पत्ते वाली सब्जी न खाएं।

लव- पार्टनर से सहयोग न मिलने पर कुछ उदासी होगी, लेकिन थोड़े समय में बात बन जाएगी।

करियर-  अचानक कहीं पैसा भी अटक सकता है। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार का विस्तार आज न करें। कुछ स्टूडेंट्स अपनी मेहनत से खुश नहीं रहेंगे। कॉमर्स वाले और कानूनी फील्ड से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

हेल्थ- पेट की पुरानी बीमारी आज खत्म हो सकती है या आपको आराम मिल सकता है। 

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव - आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। मन की चिंता, व्याकुलता और बेचैनी खत्म हो जाएगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करें तो आपके फेवर में परिणाम आएंगे। घर और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। तुला राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नए दोस्त आपके जीवन पर आज गहरा असर डालेंगे। पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ने के लिए बहुत अच्छा दिन है। परिवार के चले आ रहे मामले आप आसानी से सुलझा सकते हैं। आपका ज्यादातर ध्यान अपने निजी मामलों पर रहेगा। अगर खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान रहेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। फालतू भाग-दौड़ भी खत्म होगी। दिन आपके दुश्मनों को चुप कर देने वाला रहेगा। आप किसी दूसरे स्थान पर और एकांत में बैठकर पढ़ें।
नेगेटिव - आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपकी सेहत में कोई समस्या भी आ सकती है, छिटपुट चोट आ सकती है। कुछ दुष्ट लोगों से भी पाला पड़ेगा, या आपके नियमित मिलने वालों में से ही कुछ लोगों का व्यवहार दुष्टतापूर्ण रहेगा, और उनसे निपटने में आपको समझदारी और चतुराई का प्रदर्शन करना होगा। पढ़ने-लिखने में रुकावटेंं भी आ सकती हैं। 
क्या करें और क्या नहीं - 1 चम्मच खोपरे का बुरा और शक्कर का बुरा मिलाकर खाएं।

लव- किसी को प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच समझ कर ये काम करें।

करियर- नौकरी में पदोन्नति की संभावना हो सकती है, लेकिन आपकी इनकम में कमी आ सकती है। स्टूडेंट्स आज थोड़े परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ- आज थकान या तनाव की शिकायत भी हो सकती है।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आपको ऐसा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। उम्मीद के अनुसार आपको मेहनत का फल मिलेगा। आप आगे बढऩा चाहते हैं तो उसके लिए खुद को, अपनी दिनचर्या और विचारों को थोड़ा व्यवस्थित रखना होगा। आज आप कई तरह के विचारों, नजदीकी रिश्तेदारों में और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में व्यस्त रहेंगे। ऐसी वस्तुएं खरीदने का भी मन बन सकता है। आज आप लोगों से कई तरह की बातें करेंगे और आपको कोई ज्ञान या काम की बात भी पता चल सकती है। अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण एवं पदोन्नति की संभावना बन रही है। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। 

नेगेटिव - अचानक फैसले लेने से बचें। कोई बड़ा फैसला लेने से आज आप परेशान भी रहेंगे। करियर और नौकरी से जुड़े मामलों में आप आज अचानक कोई फैसला करने से बचें। मन में किसी न किसी तरह की बेचैनी रहेगी। काम ज्यादा रहेगा। दिन भर भाग-दौड़ रहेगी। ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय और ऊर्जा खराब हो सकती है।

क्या करें और क्या नहीं - खाना खाने के बाद गुड़ खाएं।
 
लव- दाम्पत्य जीवन से तनाव खत्म होगा। लव लाइफ  के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

करियर-  आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नए कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है। आपके कामकाज की तारीफ होगी। स्टूडेंट्स को आज सहयोग मिलेगा। दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।

हेल्थ- भारी भोजन करने से परेशानी रहेगी। सेहत को लेकर आप सावधान भी रहें।

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। पैसों के मामलों पर आपको काफी समय देना होगा। आपके सामने पैसों के क्षेत्र की कोई स्थिति थोड़ी उलझी हुई है, तो सही लोगों से सलाह करने से आपको फायदा मिल सकता है। कुछ नए सुझाव भी आज आपको मिल सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। धैर्यपूर्वक किसी भी काम की पहल करें, तो रिश्तेदारों और विशेषकर भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा। आप चाहें तो एक हद तक जोखिम उठा सकते हैं। आपको वाहन सुख मिलेगा। 

नेगेटिव - साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के कारण आज आपको परेशानी हो सकती है। आज भी आपके सामने किसी फालतू वस्तु या फालतू काम में पैसे खर्च करने जैसी स्थिति भी बन सकती है। सावधान रहें। आज आप किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। पूरी बात समझे बिना कोई फैसला लेने की गलती आज न करें। लड़ाई-झगड़े से बचने की कोशिश करें। ऐसी स्थितियां बन सकती हैं।

 
क्या करें और क्या नहीं - 
चने की दाल खाएं।

लव- अगर किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आज न करें।

करियर- व्यापार में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। कामकाज बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा।  नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे।

हेल्थ- गले से संबंधित रोग हो सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव -  आप हर स्थिति में खुद को प्रस्तुत करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपने कामों में सफल रहेंगे। अपनी बात कहने के अंदाज से आप लोगों को प्रभावित भी करेंगे। आज आप अपने सामने आने वाले विकल्पों पर विचार करने के लिए थोड़ा समय निकालें। आपकी सफलता आपके आसपास के माहौल पर निर्भर है। आपके मन में जो भी योजना है, उसे जिन लोगों के सामने रखना है, वहां पेश करें। 
 
नेगेटिव - आज आप कुछ खास मामलों में किसी भी तरह की देरी न करें। अपने काम न टालें। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान रहेगी। आज कुछ छोटे कामों में परेशानियां भी रहेंगी। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। आपको अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति भी बन सकती है। किसी बात पर थोड़ी बेचैनी भी रहेगी। इसकी भड़ास दूसरों पर न निकालें। छिटपुट नाराजगी से अपने भविष्य और अपने लिए महत्वपूर्ण मामलों को प्रभावित न होने दें। जोश में आकर नया निवेश जरा भी न करें। कामकाज में परेशानियां आ सकती हैं।

क्या करें और क्या नहीं - खाने में सोया सॉस शामिल करें।

लव- आज मकर राशि वाले लोगों को अपने पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। 

करियर-  ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

हेल्थ- आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - करियर से लेकर निजी जीवन तक कुछ न कुछ बदलाव हो सकता है। जो कि आपके फेवर में ही रहेगा। आज कुछ ऐसी बातें आपके दिल-दिमाग में आएंगी, जिनसे आपका मनोबल बढ़ जाएगा। करियर क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस जोखिम भरे काम में भी आपको सफलता दिलाएगा। सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा। आपको कई नई चीजें समझने का मौका भी मिल सकता है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। दूसरे देश, भाषा या दूसरी संस्कृति के लोगों से संपर्क हो सकता है। घर के सामानों की खरीददारी कर सकते हैं।  जीवनसाथी के साथ संबंधों और दिनचर्या में बदलाव की स्थिति बनेंगी। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। 

नेगेटिव - जो चीज या काम अटक रहा है उसे वैसा ही छोड़ दें। वास्तव में आप कोई बड़ा कदम उठाने से भी बचें। आपके आसपास का कोई व्यक्ति आज आपसे जलन भी कर सकता है। आपके खिलाफ कोई योजना भी बना सकता है। आज आपको कुछ मामलों में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। आज कोई फैसला करने में समस्या भी महसूस होगी।

क्या करें और क्या नहीं - चने खाएं।
 
लव- दिन भावनाओं भरा होगा। कोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

करियर-  बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा होगा। सफलता के कई मौके भी मिलेंगे। स्टूडेंट्स आज थकान और आलस्य में पढ़ाई टाल सकते हैं।

हेल्थ- आज आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। शारीरिक सुख में कमी हो सकती है। आज खर्चा भी बढ़ सकता है।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव - आज किया गया काम आपकी तरक्की में जुड़ेगा। आप अपना पूरा ध्यान अपने महत्व के कार्यों पर रखें। अपनी एकाग्रता बनाए रखना आपका काम है। कई तरह के लोग आज आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों और ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत सामान्य से ज्यादा हो सकती है। आपका सोचा हुआ काम हो जाएगा। भागीदारी में आपके फैसले लाभदायक भी हो सकते हैं। 

नेगेटिव - कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें। ऑफिस में आपके आसपास के लोगों की हरकतें या उनका काम आपके काम में बार-बार रुकावटें पैदा कर सकता है। ऑफिस में आज कामकाज बहुत रहेगा। आप मानसिक थकान भी महसूस करेंगे। कुछ लोग आज आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठाने की भी कोशिश करेंगे। आप किसी बात को लेकर ज्यादा ही गहराई में जा सकते हैं। इससे आपके दूसरे कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई आएगी। ज्यादा न सोचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। व्यसनों पर नियंत्रण रखें। 
क्या करें और क्या नहीं -
 घर के पूजा स्थान से 1 फूल उठाकर अपने पास रखें।

लव- आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से पुराने मतभेद खत्म होंगे। पार्टनर आपको मनाने के जतन कर सकता है।

करियर-  फायदा सम्मान एवं धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। कारोबार के विस्तार के लिए तैयार रहें। मीन राशि वाले स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं। दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।

हेल्थ- शारीरिक रूप से ज्यादा नहीं, लेकिन मामूली परेशानियां जरूर रहेंगी।

Share this

Related Post

0 Comment to "27th August 2016, daily horoscope"

Post a Comment