क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
Aries
मेष - पॉजिटिव - दिन अच्छा बीतेगा। सभी की निगाहें आप पर हो सकती हैं। आज आप बिजनेस या नौकरी में तरक्की के लिए किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं या उनसे इस संबंध में बातचीत भी होगी। आज अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव भी करना पड़ सकता है। स्थितियां अपने आप ही और जल्दी ही साफ हो जाएंगी। नई घटनाओं पर आपको गहराई से ध्यान देना होगा। आज आप अपने टेलेंट के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। आज आप अपने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। रचनात्मक कामों में आपको सफलता मिलेगी। आप बहुत संवेदनशील भी रहेंगे और दूसरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल स्पष्ट रहें। कोई बात गोलमाल न करें और न ही होने दें। आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें।
नेगेटिव - आपको जिस योजना या काम को करने में जरा भी शंका हो, वो काम बिल्कुल न करें। आज किसी को दिया गया उधार पैसा मुश्किल से मिल पाएगा। आज आप कामकाज से जुड़ी ऐसी किसी भी योजना में शामिल न हों, जिसमें किसी का विरोध करना पड़े। आज मनोरंजन के किसी साधन पर ज्यादा धन खर्च हो सकता है, सावधान रहें।
क्या करें और क्या नहीं - हलवा खाएं।
लव- पार्टनर आज आपकी लगभग हर बात मानेगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।
करियर- मेहनत ज्यादा होगी। अचानक धन लाभ भी होगा। आज आपको पुराना पैसा मिल सकता है। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान रहेंगे। आपके कुछ साथियों का रवैया अच्छा नहीं रहेगा।
हेल्थ- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
Taurus
वृष - पॉजिटिव - अपने काम, सेहत और रोजमर्रा की चीजों पर ईमानदारी से ध्यान दें। आज आप, लोगों से अपनी बात मनवा लेंगे। नई सकारात्मक शुरुआत करने के लिहाज से दिन अच्छा है। बेवजह की चिंताओं को मन से निकाल दें। पुराने समय को भूलना ही उचित है। अगर पहले कभी आपको अपने ही किसी रिश्तेदार से कोई शिकायत रही है, तो आज आप उस रिश्तेदार से अपने संबंध नए सिरे से सामान्य कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों और संतान के साथ संबंध सामान्य और खुशनुमा बनाने की कोशिश करें। कुछ नए और रोचक अनुभव आज आपको मिल सकते हैं। आप अपना नियमित काम दूसरों से बांटने में संकोच न करें। आज छोटी-छोटी चीजें आपके लिए खास रहेगी। आज आपके लिए थोड़ा धैर्य रखना ही उचित है। समय का आनंद लें।
नेगेटिव - आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। बहुत सारे काम भी आज निपटाने पड़ सकते हैं। ध्यान रखें कोई गुप्त बात आज सार्वजनिक होने से आपके लिए परेशानी हो सकती हैं। आज मन में कई तरह की भावनाएं आती-जाती रहेगी। उसे जल्दी ही नियंत्रण में करने की कोशिश करें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई उलझा हुआ काम मिल सकता है। दूसरों के साथ बहस और फालतू बातों में समय खराब हो सकता है। कोई बड़ा फैसला न करें।
क्या करें और क्या नहीं - बंगाली मिठाई खाएं और दूसरों को खिलाएं।
लव- लव लाइफ की कोई पुरानी समस्या आज भी आपको परेशान कर सकती है। जो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है, उसे ईमानदारी से अपनी पूरी सोच बता दें।
करियर- आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। खर्चा ज्यादा होगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। पढ़ाई संबंधित सामग्री गुम हो सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा। सब्जेक्ट या फील्ड बदलने का विचार छोड़ दें, जो तनाव है, वह गुजर जाएगा।
हेल्थ- परिवार में कोई बड़ा सदस्य बीमार हो सकता है। आपको भी सेहत से जुड़े बदलाव महसूस हो सकते हैं।
Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - कई मामलों में सफलता मिलेगी। काम में बिजी रहेंगे। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। नौकरी बदलने का मूड है, तो उन्नति होगी। आमदनी बढ़ेगी। पैसों के क्षेत्र में प्रगति के कुछ मौके मिलेंगे। घर-परिवार के मामलों पर जितना हो ध्यान जरूर दें। जो भी उलझन हो, उसे सुलझाने का आज बहुत अच्छा मौका है। आज कठिन और पेचीदा सौदे या ऐसे ही ऑफर आपके फेवर में हो सकते हैं। किसी सौदे या करार पर अगर आपको बातचीत या हस्ताक्षर करने हों, तो पहले खुली और साफ बात जरूर कर लें। आपको जो कहना हो, वह बात बहुत साफ ढंग से रखें। अपनी कल्पनाशीलता और नए तरीकों के दम पर आप कठिन काम को भी आसान बना लेंगे। आपकी सलाह से आपका कोई दोस्त किसी बड़ी मनोवैज्ञानिक उलझन से बाहर निकल सकता है। दिनचर्या में आज थोड़ा सा बदलाव आपका जीवन थोड़ा सहज कर देगा। संतान पक्ष से सफलता का समाचार मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन का मन बनेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - आज अगर आप किसी मामले में चुप रह जाएंगे तो आने वाले समय में आपके लिए परेशानियां शुरू हो सकती है। आज आपको कुछ गलतफहमियां भी हो सकती हैं। आज आपको मेहनत भी ज्यादा करनी है।
क्या करें और क्या नहीं - खीरा खाएं।
लव- आपको अपनी भावनाओं की गहराई का अहसास होगा। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। कहीं घूमने जा सकते हैं।
करियर- व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवर्तन का मन बनेगा। इंटरव्यू की तैयारी करना बेहतर होगा। मिथुन राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आपको पेट दर्द भी हो सकता है।
Cancer
कर्क - पॉजिटिव - दिन आपके लिए अच्छा है। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। आपके दोस्त आपको कोई ऐसा सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे आप खुश हो जाएंगे। आज आपको दिन बदला-बदला लगेगा। खासतौर पर पैसों को लेकर आप पिछले दिनों से कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं, तो अब हालत में सुधार आना शुरू हो जाएगा। आज आपको अपने काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी या सूचना मिल सकती है। आपकी पैसों की स्थिति में सुधार भी हो सकता है। प्रेमी और पार्टनर से साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। लोगों की मदद से आपको फायदा होगा। आज आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे। विद्या-बुद्धि के क्षेत्र में सफल होंगे। रोमांटिक संबंध और बेहतर हो सकते हैं।
नेगेटिव - आज आप अपनी झुंझलाहट को बाहर न आने दें। आज आप अपने दोस्तों की तरफ से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। खुद के जरूरी काम इस वजह से ही नहीं हो पाएंगे। आज आप अपने मन की बातें किसी से शेयर न करें। आज आप किसी अनजाने विवाद का शिकार हो सकते हैं। इस मामले में सावधानी से दिन बिता दें।
क्या करें और क्या नहीं - नमक के पानी से पैर धोएं।
लव- आज पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पुराने मामले निपटाने के लिए अच्छा दिन है।
करियर- धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए भी समय अच्छा है। व्यापारियों को बिजनेस में चतुराई से फायदा मिलेगा। टीचर और साथी आपकी तारीफ करेंगे। आप भी खूब मेहनत करेंगे, लेकिन काम की चीजें पढ़ेंगे, तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
हेल्थ- दाढ़-दांत के रोग हो सकते हैं। थकान और तनाव हो सकता है।
Leo
सिंह - पॉजिटिव - आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे आपको उतना ही फायदा मिलेगा। करियर में आपके फेवरेबल ऑफर मिलेंगे। किसी पुरानी परेशानी का जवाब भी आज आपको मिल जाएगा। आपकी योजनाएं ही आज आपके सवालों के जवाब बनकर आ सकती है। आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है। कई निजी मामले आज सुलझ जाएंगे। आप पिछले कई दिनों से भावनात्मक तौर पर परेशान हो रहे हैं तो आज आपको उस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। कुछ जरूरी काम पूरे होने पर थोड़ी टेंशन भी कम हो जाएगी। आप हर सूचना के लिए पूरी तरह चौकन्ने रहें। अपनी बात साफ ढंग से और नपे-तुले शब्दों में ही रखेंगे तो कुछ अधूरे काम पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव - आज आप थोड़े मूडी रहेंगे। तुनकमिजाजी और कुछ बेचैन भी रहेंगे। आज आप कुछ ऐसी बातें बोल सकते हैं, जिससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। लिहाजा आज आप अपनी वाणी पर और अपने तेवर पर सख्ती ये नियंत्रण रखें। किसी विवाद में भी फंस सकते हैं। आप कई तरह के मामलों और जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। काम-काज ज्यादा रहेगा और भाग-दौड़ भी रहेगी। दूसरे लोग अपने काम आप पर डाल सकते हैं। आप इससे परेशान हो सकते हैं।
क्या करें और क्या नहीं - तिलक लगाएं।
लव- पार्टनर के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के लव बर्ड आज किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। प्रेमी आपको शाम को कोई सरप्राइज दे सकता है।
करियर- बिजनेस में आज आपको फायदा हो सकता है। नए लोगों से सहयोग और धन लाभ भी हो सकता है। आज प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। नए एडमिशन में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
हेल्थ- आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। चोट लगने के योग बन रहे हैं।
करियर- बिजनेस में आज आपको फायदा हो सकता है। नए लोगों से सहयोग और धन लाभ भी हो सकता है। आज प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। नए एडमिशन में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
हेल्थ- आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। चोट लगने के योग बन रहे हैं।
Virgo
कन्या - पॉजिटिव - बिजनेस और कार्यक्षेत्र में किसी मामले पर गंभीर बातचीत हो सकती है। जिसका नतीजा आपके फेवर में रहेगा। भारी और बोझिल कामों से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपका मन ज्यादा एक्टिव रहेगा। किसी खास विषय में आपकी शंका का समाधान हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा दिलवा सकता है। आज आपका आकर्षण और सौंदर्य बढ़ेगा। आज आप अपने मन की बात कहने में संकोच न करें। आज आप दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। हर बात को अच्छे से सोचे समझें। तो आने वाले दिनों में आपको उससे बड़ा फायदा भी मिल सकता है।
नेगेटिव - नौकरी और बिजनेस के भविष्य को लेकर मन में कुछ संदेह हो सकता है। आज आपका फालतू खर्चा बढ़ सकता है। व्यसन की वस्तुओं पर और अपने शौक पूरे करने पर खर्चा होगा। पर थोड़ा संयम रखने में कोई बुराई नहीं है। आज आप कोई नया और खास निर्णय न लें ।
क्या करें और क्या नहीं - 5 से 10 मिनट किसी पेड़ के नीचे या गार्डन में बैठें।
लव- अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। लोगों से मिलने के लिए पहल आपको करनी होगी।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। कोई कठिन काम मिल सकता है। लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस स्टडीज के स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
हेल्थ- भोजन में ध्यान रखें और मसालेदार चीजों से बचें। समय पर भोजना करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
Libra
तुला - पॉजिटिव - कई लोगों से एक साथ मुलाकात होगी। आपके कॉन्टैक्ट मजबूत होंगे। अपने पार्टनर और दोस्तों पर भरोसा रखें। आपको निजी और पारिवारिक मामलों पर काफी ध्यान देना होगा। परिवार के साथ सामान्य से ज्यादा समय बीतेगा। आज आप बहुत हद तक व्यावहारिक रहेंगे। आप किसी पारम्परिक पूजा-पाठ में हिस्सा ले सकते हैं। आज आप थोड़े गंभीर रहेंगे। अपनी भावुकता पर कंट्रोल भी करेंगे। आपको दोस्तों और साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर आपका समर्थन कर सकता है। आपको कोई नई बात पता चलेगी और हो सकता है उस बात को जानने के बाद आप अपनी प्लानिंग में बदलाव भी कर लें। आज पैसों के ज्यादातर मामलों में आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। आज आपको तनाव कम होगा। राहत मिलेगी।
नेगेटिव - आज आप ऐसे लोगों के ग्रुप में शामिल होने से बचें, जो विवादास्पद विषयों से जुड़े हुए हैं। कुछ दोस्त और साथी आपसे पैसे उधार लेने की कोशिश में रहेंगे। आज बिना सोचे-समझे उधार दिया पैसा उलझ सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - किसी मंदिर में फूल का इत्र दान दें।
लव- दिल और दिमाग पर आज आपका कंट्रोल नहीं रहेगा। साथी के लिए आप बेचैन हो सकते हैं। लव लाइफ में आज आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी की बात मानना आपके लिए अच्छा है।
करियर- आज ज्यादा खर्चा करने से आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। आज इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं। दिन अच्छा है। कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ- परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। पुराने रोग आज भी बने रहेंगे। हालांकि, आज परेशानी कुछ कम ही रहेगी।
लव- दिल और दिमाग पर आज आपका कंट्रोल नहीं रहेगा। साथी के लिए आप बेचैन हो सकते हैं। लव लाइफ में आज आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी की बात मानना आपके लिए अच्छा है।
करियर- आज ज्यादा खर्चा करने से आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। आज इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं। दिन अच्छा है। कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ- परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। पुराने रोग आज भी बने रहेंगे। हालांकि, आज परेशानी कुछ कम ही रहेगी।
Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - खुद पर नियंत्रण रहेगा और दिन वैसा ही रहेगा जैसा आप चाहेंगे। धन लाभ के नए अवसर या एक्स्ट्रा पैसा कमाने के मौके मिल सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम भी मिल सकता है। आपको कोई फायदे वाला ऑफर या सौदा मिलेगा। रिश्तों के क्षेत्र में प्रगति होगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज अगर आप किसी को कोई ऑफर देंगे तो वो भी स्वीकार हो जाएगा।
कुछ दोस्तों के साथ चली आ रही अनबन खत्म हो सकती है। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। वर्क प्लेस से जुड़े कई तरह के लोगों से आपकी मुलाकात फायदा देने वाली रहेगी। आप हर व्यक्ति की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। आज आप बहुत कूटनीतिक और शालीन ढंग से पेश आएंगे और संभवत: किसी भी बात का बुरा नहीं मानेंगे। लोगों से अपना काम निकलवाने में भी आप सफल रहेंगे। आज आप में कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा। कोई नई चुनौती का सामना भी आज आपको करना पड़ सकता है।
नेगेटिव - दूसरों के विवाद-झंझट या झगड़े में फंसने से बचें। आज आप दूसरों का गुस्सा अपने पार्टनर पर न निकालें। झूठ बोलने से बचें। फालतू कामों में समय भी खराब हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - एक तरफ से सिकी हुई रोटी गाय को दें।
लव- प्रेम के मामलों में आप सुस्ती महसूस करेंगे। परिवार और जीवनसाथी का साथ भावनात्मक संतुष्टि देगा।
करियर- लेन-देन में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। घर पर बैठकर अकेले पढऩा आपके लिए ज्यादा कारगर रहेगा। कैम्पस में भाग-दौड़ भी ज्यादा रहेगी।
हेल्थ- आपकी सेहत ठीक रहेगी। थकान और आलस्य से परेशान हो सकते हैं।
Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - आपके सामने नई नौकरी, नए काम या यात्रा का जो भी ऑफर आए उसके बारे में खुले मन से विचार करें और जल्दी ही कोई फैसला भी ले लें। आज आपके दिए सुझावों को लोग आसानी से स्वीकार कर सकते हैं। लोग अपने मामलों में मदद या सलाह के लिए आपसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। आज आप में ऊर्जा भी ज्यादा रहेगी। आमदनी बढ़ाने के तरीकों पर विचार करें, अच्छा रहेगा। थोड़ा समय अपने किसी निजी काम के लिए निकालें। आत्मविश्वास रखें। ऑफिस और बिजनेस में मेहनत बहुत रहेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो लगभग पूरा ही करेंगे। जो काम आपको असंभव लग रहा था, वह भी आज निपट सकता है।
नेगेटिव - खर्च पर नियंत्रण रखें। पैसों का कोई मामला उलझ सकता है। आज आप जोश में आकर फालतू खर्चा कर सकते हैं। कामकाज के बीच-बीच में रुकावटें आ सकती हैं। आपका मन भी काम में कम ही लगेगा। एक साथ दो काम करने से बचें।
क्या करें और क्या नहीं - किसी गरीब को केला खिलाएं।
लव- आज पार्टनर को अपनी भावनाएं बताएं। आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव हो सकते हैं। प्रेम संबंध सुधरेंगे।
करियर- आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। कोई बड़ी सफलता भी आज आपको मिल सकती है। सफलता की खुश खबर मिल सकती है। पढ़ाई में छोटी-मोटी समस्या चलती रहेगी।
हेल्थ- छोटे बच्चों और परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आप भी भोजन में सावधानी रखें।
Capricorn
मकर - पॉजिटिव - आज आपका कामकाज बहुत अच्छा चलेगा। जो योजना इस समय बना रहे हैं, वो आने वाले दिनों मे आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और तेज होती जाएंगी। अपने लिए सकारात्मक अवसर आप स्वयं अपने कॉन्फिडेंस के दम पर तैयार करते जाएंगे। आज अव्यावहारिक होने से बचें। स्पष्ट बात और ईमानदारी के दम पर आप कई समस्याओं को सुलझा सकते हैं। ज्यादातर समय घूमने और टहलने में बीतेगा। पैसों की साझेदारी या हिस्सेदारी का कोई मामला आज निपटाना पड़ेगा।
नेगेटिव - कोई अनजाना डर परेशान करेगा। आने वाले दिनों के लिए आपके दिमाग में जो भी प्लानिंग चल रही हो, आज किसी से भी शेयर न करें। आज अपने काम पर बारीकी से ध्यान नहीं देने पर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आप किसी काम या किसी मामले को लेकर उतावले होने से आपका नुकसान हो सकता है। उधारी से बचें। ऐसे काम से आपको नुकसान होगा जो आप पहली बार कर रहे हैं। किसी काम में अचानक परेशानी बढ़ सकती है।
क्या करें और क्या नहीं - गोशाला में पैसा दें।
लव- लव प्रपोजल के लिए समय अच्छा है। आज के दिन का फायदा उठाएं।
करियर- मकर राशि वाले लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में भी फायदा होगा। अधिकारी आज आपसे खुश रहेंगे। जोखिम से बचें। पढ़ाई में दिन भर मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी इंफेक्शन का शिकार भी हो सकते हैं।
Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - आज आप वह काम निपटा सकते हैं, जो बहुत सावधानी से किए जाने वाला है। किसी बड़ी समस्या का समाधान आज आप निकाल सकते हैं। आज रिश्तों और पैसों के साथ संबंधों पर आपको ध्यान देना होगा। चंद्रमा की स्थिति से आपका मन मजबूत रहेगा। आपको कुछ मामलों में स्थितियों का पूर्वाभास हो सकता है। कामकाज में आगे बढ़ने के कई नए मौके आपको जल्दी ही मिल भी सकते हैं। आज किसी काम पर आपकी तारीफ हो सकती है। किसी दोस्त की मदद भी करेंगे।
नेगेटिव - आज दूसरों के लिए अपने हितों को छोडऩा पड़ेगा। आज आपकी गलती पकड़ा सकती है या आपका झूठ भी सामने आ सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वालों के साथ विवाद हो सकता है। इससे निपटने के लिए आपको काफी जतन भी करना पड़ेंगे। आज आप अपनी भावनाओं और व्यवहार पर कंट्रोल करें। किसी के साथ रिश्ते इतने न बिगड़ने दें, कि उन्हें फिर से संभाला भी न जा सके। आज आप जरूरत से ज्यादा खर्चा भी कर सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर भी आप परेशान रहेंगे। सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना बन रही है।
क्या करें और क्या नहीं - सोयाबीन या सरसों के तेल से बनी चीज दूसरों को खिलाएं।
लव- आज आप अपने साथी की तारीफ करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ विवाद भी हो सकता है। वाणी पर काबू रखें।
करियर- बिजनेस में फायदा हो सकता है। जोखिम भरे निवेश न करें। बड़े फैसले करने का मूड नहीं रहेगा। आगे की पढ़ाई की योजना बनेगी। कानून पढ़ने वाले स्टूडेंट्स आलस्य के कारण परेशान रहेंगे।
हेल्थ- सिर और बदन दर्द से परेशान रहेंगे। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
Pisces
मीन - पॉजिटिव - दिन अच्छा रहेगा। काम आसानी से और शांति से निपटते जाएंगे। अधिकारियों के साथ या बुजुर्गों के साथ विचार-विमर्श होगा। आप अगर समस्याओं की अनदेखी करते आ रहे हैं, तो उन पर ध्यान दें। अपनी महत्वाकांक्षाओं और लक्ष्य पर ध्यान दें। करियर में धीमे और सोच-समझकर आगे बढऩा ही आपके लिए कारगर रहेगा। आपको हर कदम पर जरूरी मदद भी मिलती जाएगी। सामूहिक कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। दोस्तों और चाहने वाले लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुछ नए लोगों के साथ भी दोस्ती हो सकती है। नए तरीके से कोशिश करने पर अटका काम पूरा हो जाएगा। कामकाज का विस्तार करने लिए बहुत अच्छा दिन है। पराक्रम में वृद्धि होगी। आय सामान्य बनी रहेगी। प्रयास सफल होंगे। एक्स्ट्रा मेहनत और जिम्मेदारी लेने में जरा भी संकोच न करें।
नेगेटिव - आज आप हर कीमत पर बॉस के साथ विवाद टालने की कोशिश करें। आज कुछ लोग आपको महत्वपूर्ण कामों पर टोक भी सकते हैं। आज आपको शारीरिक मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।
क्या करें और क्या नहीं - किसी मंदिर के पुजारी जी को फल या मिठाई दें।
लव- चलते हुए प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ भविष्य का कोई कार्यक्रम बन सकता है।
करियर- जूनियर कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। कम्प्यूटर से जुड़े और पत्रकारिता से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- मानसिक तनाव हो सकता है। भूख और नींद की कमी हो सकती है।
लव- चलते हुए प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ भविष्य का कोई कार्यक्रम बन सकता है।
करियर- जूनियर कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। कम्प्यूटर से जुड़े और पत्रकारिता से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- मानसिक तनाव हो सकता है। भूख और नींद की कमी हो सकती है।
0 Comment to "28th August 2016, daily horoscope"
Post a Comment