15 अगस्त से आपकी राशि पर बदल जाएगा शनि का असर
मेष-पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। धन संबंधित कार्यों और विवादों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। योजना बनाने की बजाय प्रत्यक्ष कार्यों की तरफ ध्यान दें। पैतृक कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मेष राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। वैचारिक उतार-चढ़ाव होने के कारण कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी वाला समय भी रहेगा। डिसीजन लेने में परेशानी होगी।
उपाय - बंदरों को चने आदि खिलाएं।
वृष –वैवाहिक जीवन के लिए शनि का मार्गी होना आपके लिए शुभ है। पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे। विचारों में सकारात्मकता होने से बड़े काम भी पूरे हो जाएंगे। उन कामों का असर भी लंबे समय तक रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। छोटी-छोटी यात्राओं से फायदा होगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से थोड़ी परेशानियां हो सकती है। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं।
उपाय - दूध या दही का तिलक करें।
मिथुन-मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा हैं। मान-सम्मान मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। ऋण संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति के नजरिए से मिथुन राशि वाले लोगों का समय अच्छा है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। अचानक यात्राओं का योग भी बन रहा है। दूर स्थानों के लोगों से महत्वपूर्ण समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा।
उपाय -घर के अंधेरे कमरे में हरे मूंग रखें।
कर्क –विद्या, बुद्धि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वभाव में बदलाव होगा। रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। आत्मबल बढ़ा हुआ होगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। कामकाज में मन लगेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के कामों में देरी हो सकती है। सावधान रहें, बड़े सौदे भी टल सकते हैं।
उपाय - पानी में चावल बहाएं।
सिंह-शनि का मार्गी होना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। माता का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। सम्पत्ति से जुड़े मामलों के लिए आपका समय खराब चल रहा है। इनको कुछ समय के लिए टाल दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। फालतू यात्राएं हो सकती हैं। परेशान रहेंगे। खर्चा अधिक होगा। किसी भी तरह का निवेश इस समय न करें। नुकसान हो सकता है। आपके विचारों को अधिक तवज्जो नहीं मिलेगी। चोट और एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं, लेकिन सावधान रहें।
उपाय - काले कपड़े का दान करें।
कन्या-पैतृक धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। परंपरागत कामों में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे अच्छे संबंध भी बनेंगे। वाणी के प्रयोग से कामों में सफलता मिलेगी और धन वृद्धि होगी। सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। नए निवेश करने के लिए समय अच्छा है, फायदा मिलेगा। खान-पान में सावधानी रखें। पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती है। संतान से जुड़ी टेंशन दूर होंगी। पराक्रम और मेहनत से सफलता मिलेगी।
उपाय - नारियल या बादाम नदी में बहाएं।
तुला –जीवनसाथी से सुख मिलेगा। क्षमता अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। नए वस्त्राभूषण के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्राओं का योग हैं। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आसपास के लोगों से फायदा होगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा।
उपाय - किसी बर्तन में शहद भरकर घर में रखें।
वृश्चिक-सेहत खराब हो सकती है। विरोधी प्रभावहीन रहेंगे। व्यस्तता के चलते काम में रुकावटें आ सकती हैं। पिता की सेहत से जुड़ी टेंशन होगी। जिसका सहयोग किया है वो व्यक्ति कष्ट दे सकता है। खुद पर भरोसा रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं। तनाव भी हो सकता है। दूर स्थानों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यात्राओं के दौरान महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
उपाय - राहु और शनि की विशेष पूजा कराएं।
धनु –जलीय स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद रहेगी। नए कामों के लिए समय ठीक नहीं है। किसी भी तरह का नया निवेश न करें। अतिरिक्त प्रयासों से सफलता मिलेगी। आमदानी में कुछ कमी हो सकती है। गोपनीय योजनाएं सार्वजनिक होने से नुकसान हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें।
उपाय - चने की दाल पानी में प्रवाहित बहाएं।
मकर –आय में स्थिरता होगी। माता और संतान से सहयोग मिलेगा। बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। पुराने संपर्कों से फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में समय प्रतिकूल रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से सहयोग और कार्य सिद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा।
उपाय - शराब, तंबाकू और हर तरह के नशे से दूर रहें।
कुंभ –दुश्मन हावी रहेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां होंगी। जीवनसाथी से वैचारिक विरोध हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सफल होंगे। वाद-विवाद और धन से जुड़े मामलों में अचानक सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का योग बन रहा है। कानूनी मामले पेचीदा हो सकते हैं। कामकाज में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।
उपाय - शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
मीन-सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें। सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय शुभ है। सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। मीन राशि की स्त्रियों को अचानक सफलता मिल सकती है। संतान से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण यात्रा में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम बनेंगे, जो आपको सफलता दे सकते हैं।
उपाय - पीली वस्तुओं का दान दें।
0 Comment to "15 अगस्त से आपकी राशि पर बदल जाएगा शनि का असर"
Post a Comment