लाल किले की प्राचीर से पहली बार किसी PM ने PAK नहीं, POK का जिक्र किया: मोदी बोले- गिलगित-बलूच के लोगों का शुक्रिया
नई दिल्ली. लालकिले से तीसरी बार देश को संबोधित कर रहे नरेंद्र मोदी ने इंडिपेंडेंस डे पर पहली बार पाकिस्तान पर निशाना साधा। अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने कहा कि हम पेशावर में बच्चों के स्कूल पर हमले पर आंसू बहाते हैं और वहां आतंकियों को ग्लोरिफाई करने का काम होता है। हफ्तेभर के अंदर उन्होंने दूसरी बार पीओके और बलूचिस्तान का जिक्र किया। मोदी ने कहा- दुनिया देख ले हम पेशावर पर रोते हैं वे आतंकियों को ग्लोरिफाई करते हैं...
- मोदी बोले- ''मैं दुनिया के सामने दो चित्र रखना चाहता हूं। दो घटनाएं रखना चाहता हूं। मैं विश्व को कहता हूं कि जरा तराजू से तौल कर देखिए। पेशावर में आतंकवादियों ने निर्दोष बच्चों को स्कूल में मौत के घाट उतार दिया। घटना पेशावर में हुई थी। घटना आतंकवाद की थी। निर्दोष बच्चों को मारा गया। ज्ञान के मंदिर को रक्तरंजित किया गया था। इस हिंदुस्तान की संसद की आंखों में आंसू थे। हर बच्चा पेशावर के बच्चों की मौत का सदमा महसूस कर रहा था। पेशावर में मारे गए बच्चे भी हमें दुख देते थे। यही है हमारा मानवता। और जरा देख लीजिए। जब आतंकियों को ग्लोरिफाई करने का काम होता है, जब निर्दोष लोग मारे जाते हैं, तो जश्न मनाए जाते हैं। ये कैसी मानवता है? ये दुनिया भली-भांति समझ लेगी।''
- ''पहाड़ों में आतंकवाद के नाम कंधे पर बंदूक रखकर बेकसूरों को मारने का खेल चल रहा है। मैं उन नौजवानों को कहना चाहता हूं कि ये देश हिंसा को कभी सहन नहीं करेगा। ये देश आतंकवाद को सहन नहीं करेगा। ये देश कभी आतंकवाद, माओवाद के सामने नहीं झुकेगा। मैं उन नौजवानों से कहता हूं कि अभी भी समय है। अपने माता-पिता के पास लौट जाइए। उनकी आंखों में आकांक्षाओं को देखिए। हिंसा से किसी का भला नहीं हाेगा।''

- ''जिस दिन हमने शपथ ली, उस दिन हमने सार्क देशों के नेताओं को बुलाया था। हमारा संदेश साफ था कि आस-पड़ोस के सभी देशों की साझा समस्या है गरीबी। हमने उनसे कहा कि अपनों से लड़कर हम तबाह हो चुके हैं। गरीबी से लड़ेंगे तो तबाही से तरक्की की तरफ जाएंगे। गरीबी से आजादी से बड़ी कोई आजादी नहीं हो सकती। हमारे पड़ाेसी देश का आदमी भी गरीबी से मुक्त होगा, तो हम खुशी महसूस करेंगे।''
बलूचिस्तान और पीओके के लोगों को तहे दिल से शुक्रिया कहा
- ''पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान, गिलगित, पाक के कब्जे वाले लोगों ने जिस तरह से मुझे बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है, मेरा आभार व्यक्त किया है, मेरे प्रति सद्भावना जताई है, दूर-दूर बैठे लोग हैं। जिस धरती को मैंने देखा नहीं, जहां के लोगों से कभी मुलाकात नहीं हुई, वे प्रधानमंत्री का आदर करते हैं तो ये मेरे सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान है। गिलगित, बलूचिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।''
पाकिस्तान ने आजादी के जश्न में कश्मीर के नाम कर उकसाया था
- एक दिन पहले आजादी का जश्न मनाने वाले पाकिस्तान ने भारत को कश्मीर के मुद्दे पर उकसाया था।
- भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर ने रविवार को कहा था- "इस बार हम अपनी आजादी का जश्न कश्मीर के लोगों के नाम करते हैं।"
- पाक प्रेसिडेंट ने भी इस्लामाबाद में अपनी स्पीच में कश्मीर का जिक्र किया था।

बलूचिस्तान और पीओके के लोगों का जिक्र क्यों
-कश्मीर हिंसा पर ऑल पार्टी मीट के दौरान पीएम ने पहली बार पीओके का जिक्र किया था।
- उन्होंने कहा था, ''कश्मीर तो भारत का अंग है ही, पीओके भी हमारा है।''
- इसके बाद बलूचिस्तान और पीओके के कई लोगों, समाजसेवियों ने मोदी की तारीफ की थी।
0 Comment to "Modi Attacks Pakistan on Independence Day from Red Fort"
Post a Comment