शनिवार को पूरे दिन रहेगा कालदण्ड नाम का अशुभ योग
20 अगस्त, शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। शनिवार व पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के योग से कालदण्ड नाम का अशुभ योग पूरे दिन रहेगा। इस अशुभ योग के कारण कुछ राशियों पर विपरीत असर पड़ेगा, वहीं कुछ पर इसका असर सामान्य रहेगा।
मेष- पॉजिटिव-अचानक धन संबंधित बड़ा फायदा भी हो सकता है। काम करने की इच्छा नहीं है तो भी काम में लग जाएं। परिस्थितियां आपके फेवर में हो जाएंगी। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो लगभग हर चुनौती से निपट जाएंगे। दोस्तों से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका भी मिल सकता है। आज किसी खास विषय में आपकी सोच बदल सकती है। परिवार को आज आपकी काफी जरूरत है, उन्हें आपसे सहयोग और प्यार चाहिए। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज आपकी कोई पुरानी प्लानिंग ही आपको धन लाभ करवा सकती है।
नेगेटिव-आज आप छोटी-छोटी बातों में लोगों से उलझ सकते हैं। ऑफिस में तकनीकी और मशीनी मामलों में उलझे रहेंगे। इससे आपका समय भी खराब हो सकता है। आपके कुछ दोस्तों का या कुछ लोगों का स्वभाव आज अजीब महसूस हो सकता है। पुराने रोग हो सकते हैं। एक्सीडेंट या चोट भी संभव है। दुश्मन हावी हो सकते हैं, सावधान रहें। आज अपनी योजना किसी से शेयर न करें तो ही अच्छा है।
लव- जीवनसाथी और पार्टनर से उपहार मिलेगा। साथ समय बिताएंगे। साथ घूमने जा सकते हैं।
करियर- व्यापार के लिए छोटी लाभदायक यात्रा का योग है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में दुश्मनों से परेशान होने के योग बनेंगे। कैम्पस में समय खराब होने की संभावना है। घर बैठकर पढ़ाई करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
हेल्थ-पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। चोट भी लग सकती है।
वृष- पॉजिटिव -व्यापार और कामकाज का विस्तार करने के लिए निवेश कर सकते हैं। कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा दे सकते हैं। आज जिन बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं है उनके लिए दिन अच्छा है। कोई नौकरी मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश भी हो जाएंगे। आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है, जो आपने पहले शायद कभी न संभाली हो। समझदारी से काम करते रहें, सारी चीजें आपके पक्ष में ही रहेंगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वह आगे चलकर आपको बहुत लाभ देगा। आप अपनी बात बहुत स्पष्ट ढंग से रखने की कोशिश करें। दूसरों की बात भी स्पष्ट ढंग से समझें। परिचित लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। न्यायालयीन मामलों में विजय मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक परेशानियां हल हो सकती हैं।
नेगेटिव-काम का बोझ ज्यादा हो सकता है और समय कम पड़ सकता है। किसी भी बात को तोड़-मरोड़ कर बोलने से बचें। घुमा-फिरा कर कोई बात कहने-समझने में कोई गलती होने के योग हैं। ये गलती किसी गलतफहमी को भी जन्म दे सकती है।
लव-आपके पार्टनर को आपसे लाभ मिलेगा। आज लव लाइफ संतुष्टि और तालमेल भरी हो सकती हैं। आप अकेले हैं, तो पसंदीदा व्यक्ति से आज आपका संपर्क हो सकता है।
करियर-रुका हुआ पैसा आने से परेशानी दूर होंगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी। आप पढ़ाई को लेकर सीरियस हो जाएंगे। दिन अच्छा है।
हेल्थ-अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों के योग हैं।
मिथुन- पॉजिटिव- आज आपको कुछ न कुछ नए अनुभव जरूर हो सकते हैं। आपका ध्यान दूर स्थान और वहां पर रहने वाले लोगों पर रहेगा। वहां से संबंधित किसी कामकाज के बारे में विचार भी कर सकते हैं। अपने निवास स्थान से दूर या विदेश से धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। आप कुछ लोगों से अचानक दोस्ती भी कर सकते हैं। दोस्त और प्रेमी आपके लिए बहुत हद तक मददगार साबित रहेंगे। कामधंधा अच्छा चलेगा। कोई नई और अच्छी आदत शुरू कर सकते हैं। जो बदलाव हो रहा है, आप उसे स्वीकार करें। मिथुन राशि वालों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे आपको फायदा होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका टाइम अच्छा रहेगा। किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए हर समय तैयार रहें। शुरू किए गए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।
नेगेटिव- आज आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव लाने पड़ सकते हैं। कोई खराब आदत से आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप उसे छोड़ सकते हैं। मानहानि होने के भी योग बन रहे हैं, सावधान रहें। कई अनसुलझे सवाल आपके सामने आ सकते हैं। नौकरी बदलने का मन भी बन सकता है।
लव- लव कपल आज कहीं बाहर जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए अच्छा समय है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें।
करियर- कामकाज बदलने का मन बनेगा। आज नौकरी और बिजनेस में मन लगेगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा। पुरानी गलती में सुधार करने की कोशिश करें।
हेल्थ- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो जाएगी।
कर्क- पॉजिटिव- महत्वाकांक्षाएं आज चरम पर हो सकती हैं। एक बार जब आप काम शुरू कर देंगे, तो सारी चीजें बिल्कुल आपके नियंत्रण में आ जाएंगी। कार्यक्षेत्र में धन, पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामलों में आज आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे धन मांग सकता है। परिवार वालों से और दूर के रिश्तेदारों से फोन पर लंबी बात होने के भी योग हैं। उसे नियंत्रण में करें। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।
नेगेटिव-किसी खास काम में आपकी ओर से देरी भी हो सकती है। फालतू खर्चा भी आज बढ़ सकता है। आप कुछ ज्यादा ही बेचैन भी हो सकते हैं। सावधानी से काम करें और कामकाज की समीक्षा करें। थोड़ी सुस्ती रह सकती है और जिद की वजह से परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। चंद्रमा की स्थिति से अचानक नुकसान के योग भी बन सकते हैं, सावधान रहें। आज आपके फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
लव- पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं। वाद-विवाद से बचें। संबंधों में खटास भी आ सकती है।
करियर- बिजनेस अच्छा चलेगा। पुराना पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
हेल्थ-पुराने रोग खत्म हो सकते हैं। कोई छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।
सिंह- पॉजिटिव- रोजमर्रा के काम पूरे होने वाले हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आपको जिस बात या समाचार का इंतजार है, वह आज आपको मिल सकता है। आज आप में सकारात्मकता और जोश रहेगा। जो आपसे मिलेगा, आपके सामने आएगा वह भी खुश हो जाएगा। रिश्तों के क्षेत्र में सुधार की गुंजाइश अभी बाकी है। अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ मामले सुलझेंगे। यह काम बहुत आसानी से भी हो जाएगा। आप बिजनेस करते हैं, तो सफल हो जाएंगे। नए निवेश के बारे में विचार होगा। चंद्रमा के प्रभाव से आज की स्थिति से नए विचारों और नए तरीकों से आपकी उन्नति होगी। आज आप पुरानी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। दुश्मन पराजित होंगे। ऑफिस में मेहनत अधिक रहेगी। नौकरी में प्रगति होगी। संतान से सुख एवं आर्थिक सहायता मिल सकती है। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
नेगेटिव-कोई अनपेक्षित घटना होने के भी योग बन रहे हैं। आलस्य के कारण आज आपके कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। सिंह राशि के लोग आज थोड़े सावधान भी रहें।
लव- निजी संबंधों में गंभीर मतभेद भी हो सकते हैं। धैर्य रखें, यह समय भी बीत जाएगा।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे। आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। इंटरव्यू देने के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
हेल्थ- आलस्य त्याग दें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
कन्या- पॉजिटिव-आपने हाल ही में जो काम शुरू किया है, उसके लिए सोच व्यावहारिक रखें। ग्रहों की सकारात्मक उर्जाएं और आपकी पैसों की हालत आपको मजबूत रखेगी। आपको ऑफिस में इम्पॉर्टेंस के साथ फायदा भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके लिए मददगार भी रहेंगे। आप किसी बात के लिए किसी पर ज्यादा दबाव न डालें। किसी चलती समस्या का आज सकारात्मक और संतोषजनक समाधान निकल जाएगा। रोमांस के लिए आप उत्सुक हो सकते हैं। नए वस्त्र खरीद सकते हैं। आज आप नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
नेगेटिव-आज पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आप कोई भी फैसला न लें तो ही अच्छा है। निवेश के मामलों में आज आप थोड़ा धैर्य रखें। दूसरों के साथ सौदा करने और कोई डील करने में आप सावधान रहें तो ही अच्छा है। आज आप ऑफिस की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। आज के हालात आपके काम में रुकावट बन सकते हैं।
नेगेटिव-आज पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आप कोई भी फैसला न लें तो ही अच्छा है। निवेश के मामलों में आज आप थोड़ा धैर्य रखें। दूसरों के साथ सौदा करने और कोई डील करने में आप सावधान रहें तो ही अच्छा है। आज आप ऑफिस की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। आज के हालात आपके काम में रुकावट बन सकते हैं।
लव- आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेगी। नए दोस्त बनेंगे।
करियर- नौकरी में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। ऑफिस का माहौल आपको परेशान भी कर सकता है। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू अच्छा रहेगा। कॉमर्शियल और मेडिकल फील्ड वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
हेल्थ-स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
तुला- पॉजिटिव- इस राशि के बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश की दिशा बदल सकते हैं। कुछ समय आपके अनुकूल होगा। आपके साथ आज सुखद घटनाएं हो सकती हैं। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। आपका कोई शुभ चिंतक जो सलाह दे, उसे मान लें। परिवार के साथ अच्छे से समय बिताएंगे। यात्रा का कोई कार्यक्रम बन सकता है। आज प्रेमी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। आज आप खुद को नियंत्रण में जरूर रखें। नियम और मर्यादा में रहें तो आपके लिए ही अच्छा रहेगा। अविवाहित लोग आज प्रेम में थोड़ा संयम रखें। परिवार के किसी एक सदस्य के बारे में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यवहार सकारात्मक रखें। बस अपने ही काम पर ध्यान दें।
नेगेटिव- आज आप कुछ कामों में अति कर सकते हैं। ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आप किसी को पैसा उधार दे सकते हैं, जो आपको आसानी से नहीं मिलेगा।
नेगेटिव- आज आप कुछ कामों में अति कर सकते हैं। ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आप किसी को पैसा उधार दे सकते हैं, जो आपको आसानी से नहीं मिलेगा।
लव-आज खुद को नियंत्रण में रखें। दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा।
करियर- कार्यस्थल और व्यापार स्थल पर सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा। बेरोजगार नए सिरे से नई दिशा में रोजगार का प्रयास करें, हिम्मत रखें, सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सिर्फ मेहनत करवाने वाला रहेगा। पुरानी मेहनत का अच्छा नतीजा भी आज आपको मिलेगा।
हेल्थ- दिन भर की दौड़-भाग से बदन और सिर दर्द हो सकता है। थकान महसूस हो सकती है। आराम करें।
वृश्चिक- पॉजिटिव -नौकरी-धंधे के क्षेत्र में आज कुछ बदलाव होने के पूरे योग बन रहे हैं और इन बदलावों में आपका करियर भी शामिल है। आज आप अपने मन की बातें किसी से शेयर करना चाहते हैं तो करें। इससे आपको ही फायदा होगा। परिवार की कोई अनबन आज खत्म हो सकती है। किसी खरीदारी को लेकर आज आप सावधान रहें। अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से ईमानदारी से बात करें। परिवार के बाहर भी आपको कुछ लोगों के साथ अपने मामले सुलझाने पड़ सकते हैं। आप किसी नए काम में, नए विषय में हाथ आजमाएंगे और उसमें सफल भी रहेंगे। दिन अच्छे से बीत जाएगा। आपके आसपास क्या चल रहा है, इस पर निगाह रखें। आज आपको विचारों और मन में बनी धारणाओं से बाहर निकलने की जरूरत है, आज शांति से अपने बारे में विचार कर लें।
नेगेटिव-आज का चंद्रमा कुछ न कुछ उठापटक करवा सकता है। चंद्रमा की स्थिति आपको परेशान करने वाली हो सकती हैं। आज कोई भी काम करें तो सावधानी से करें। कोई अनजाना डर परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में इस राशि के लोग सावधान रहें। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। खर्चा अधिक होगा।
लव- मन में मिली-जुली भावनाएं रहेंगी। विवाद में न पड़ें, प्रेम मिलने से खुशी मिल सकती है।
करियर- दोहरे विचारों को लेकर काम में मन नहीं लगेगा। फैसला करना कठिन हो सकता है। मन पढ़ाई में कम लगेगा। एक्स्ट्रा एक्टिविटी होगी।
हेल्थ-पेट के रोग और मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं।
धनु- पॉजिटिव-कार्यक्षेत्र में मेहनत की स्थिति रहेगी। कदम बढ़ाएं, जरूरी हो तो थोड़ा जोखिम भी ले सकते हैं। सफल भी हो जाएंगे। जो नया मौका मिले, उसे न चूकें। कुछ अच्छी स्थिति भी आपके साथ बन सकती है। कॉन्फिडेंस रखें, लेकिन विनम्रता के साथ आगे बढ़ें। ज्यादातर समस्याओं का समाधान जल्दी ही हो जाएगा। आज आप दोस्तों से सलाह कर सकते हैं। इससे आपको ही फायदा होगा। किसी महत्वपूर्ण रिश्तेदार पर ध्यान देना होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आसपास की कोई यात्रा हो सकती है। आज आपका पैसा कहीं अटकेगा नहीं। आज आपके ज्यादातर काम समय से ही पूरे हो जाएंगे। कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है। जो कि कार्यक्षेत्र से जुड़ा होगा। अनुभवी लोगों से सलाह लें। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता लेनी पड़ सकती हैं। संतान एवं परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आपको फायदे के मौके भी मिलेंगे।
नेगेटिव- आपको कुछ कामों में लोगों का विरोध झेलना पड़ेगा। कुछ कामों में आपको नहीं चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। आज कामकाज और मेहनत भी ज्यादा रहेगी। आज आपको कुछ कामों में काम के हिसाब से कम पैसा मिलेगा।
लव- आज आपको प्रेम का जवाब प्रेम से मिलेगा। किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें। नए संबंध की शुरुआत भी हो सकती है।
करियर- अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। फायदे के मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। स्टूडेंट्स आज मेहनत ज्यादा करेंगे, लेकिन फल कम मिलेगा।
हेल्थ- छोटे रोगों को हल्के में न लें परेशानी बढ़ सकती है। नाक, कान में समस्या हो सकती है।
मकर- पॉजिटिव- आज आपको नए निवेश करने के लिए सितारों का साथ मिल सकता है। आपके दिन शुभ है। पैसों के संबंध में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप इसके बारे में किसी से चर्चा न करें। अपनी क्षमताओं पर आपका विश्वास बढ़ेगा। दृढ़ निश्चय और आपके साथ मौजूद ऊर्जा के दम पर आप अपने महत्वपूर्ण मामलों को आसानी से निपटा सकते हैं। मौका न चूकें। परिवार के लोग आपसे खुश भी रहेंगे। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। सारे महत्वपूर्ण काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। सितारे आपके साथ है। आज आप सफल रहेंगे।
नेगेटिव- आज कुछ लोग आपसे जलन की भावना भी रखेंगे। इसके ही कारण आज कुछ लोग आपकी मदद करने में भी आनाकानी कर सकते हैं। आज आप नौकरी और बिजनेस में फायदे वाले कुछ अच्छे मौके भी चूक सकते हैं। दिन भर की व्यस्तता के कारण थकान भी हो सकती है।
लव- लव लाइफ में कामकाज आड़े आ सकते हैं। प्रेमी के साथ जितना समय गुजार सकते हैं गुजार लें।
करियर- ज्यादा कमाने के लोभ में आ कर शेयर-सट्टे में पैसा न लगाएं। स्टूडेंट्स को सहयोग नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ-नींद की कमी और थकान से आंखों की परेशानी हो सकती है।
कुंभ- पॉजिटिव- सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। आज आप में आकर्षण शक्ति और बढ़ सकती है। किसी कार्यक्रम या घटना को लेकर आज आप बेहद उत्साहित रहेंगे। आज आप में कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ जाएगा। सकारात्मकता और उत्साह भी रहेगा। धैर्य, लगन और ईमानदारी जरूरी हैं। थोड़ा संयमित रहे, तो दिन बहुत अच्छा बीतेगा। कोशिश करेंगे, तो कठिन से कठिन काम भी आसानी से निपटा लेंगे। कुछ नए और रोचक अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। दूसरों के मेल-मुलाकात में आपको कई नई बातें समझने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्त और भाइयों के सहयोग से आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव हो सकते हैं। आज आपकी किस्मत साथ देगी। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने से पहले सलाह कर लें।
नेगेटिव- आज आप किसी की बात और सलाह मानने के मूड में नहीं रहेंगे। भविष्य में होने वाली संभावनाओं को लेकर टेंशन भी हो सकती है। नींद की कमी के कारण परेशान भी रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें।
लव- आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है कि आप उससे प्रभावित हो जाएंगे। आज पार्टनर से प्यार और सुख मिलने के योग बनेंगे।
करियर- पैसों का ध्यान रखें। नौकरी वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज पढ़ने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन समय की कमी रहेगी।
हेल्थ- आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बदन दर्द और आलस्य रहेगा।
मीन- पॉजिटिव-घर, परिवार और प्रेमी जनों को लेकर मन बहुत सक्रिय रहेगा। अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें। किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएं। गुप्त रूप से कुछ जरूरी कामकाज करने में सफल रहेंगे। यात्रा होंगी। आज आप अति भावुक भी हो सकते हैं। जो काम अटक रहे हैं वो पूरे होंगे। समय कड़ी मेहनत करने का है। साथ के कुछ लोगों से समय पर मदद भी मिलेगी।
नेगेटिव- आज आप हर काम सावधानी से करें। आप आज किसी को भी बिना मांगी सलाह न दें। कोई मामूली-सी गलती आपके लिए परेशानी भी पैदा कर सकती है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कोई अनपेक्षित खर्चा भी हो सकता है। आप ऐसे रोगों से सावधान रहें, जो हवा के जरिए फैलते हैं। किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने का भी डर रहेगा। आपके विचारों और भावनाओं में आक्रामकता ज्यादा होगी। खर्च अधिक होने और असफलता मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है।
लव- आज आप लव लाइफ के विवादों में न पड़ें तो ही अच्छा है। आज अविवाहित ध्यान रखें लव प्रपोजल न भेजें, धैर्य रखें।
करियर- कार्यक्षेत्र में सावधान रहने के योग हैं। दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। पाठ्यक्रम पर ध्यान दें। जो समय पढ़ाई के लिए है उसे इधर-उधर न गवाएं।
हेल्थ- भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी आ सकती है।
0 Comment to "Saturday 20 August 2016 free Daily Horoscope Hindi astrology prediction of zodiacs and planets position "
Post a Comment