क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
Aries
मेष - पॉजिटिव - खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के विचार आप करते रहेंगे। आज आप खुद को आर्थिक परेशानी से बचाने की व्यवस्था कर के चलेंगे। पैसे कमाने के नए तरीके आज आपके दिमाग में आते रहेंगे। नई योजनाएं बनेंगी। आपने जो किया है, लोग उससे सहमत और संतुष्ट रहेंगे। आपके पुराने काम आपको सपोर्ट करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। निवेश फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन में मंगल प्रसंग आ सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव - अपनी मन:स्थिति का असर दूसरों पर न पड़ने दें। नजदीकी दोस्तों से अनबन हो सकती है। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही नाराज हो सकते हैं। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। योजनाओं पर काम शुरू होने में रुकावट भी आ सकती है। किसी के भरोसे कोई काम शुरू न करें। काम फैलने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी होगी।
क्या करें और क्या नहीं - बंदरों को मीठी पूड़ी खिलाएं।
लव- वैवाहिक जीवन में मंगल प्रसंग आएगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी।
करियर- जरूरत से ज्यादा काम अपने सिर पर लेने से टेंशन भी रहेगा। मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। निवेश फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- पुराने रोग दूर होंगे। खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
Taurus
वृष - पॉजिटिव - आज आपको किसी तरह की आजादी भी महसूस होगी। कामकाज के क्षेत्र में अधिकांश समस्याएं जल्दी ही और अपने आप ही सुलझ जाएंगी। आप खुद भी समस्या समाधान में बहुत सफल रहेंगे। आज लिए जाने वाले फैसले या आज बनाई गई योजनाओं पर कल आपको फिर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है। धैर्यपूर्वक किया गया विचार बहुत फायदा देगा। कोई भी काम बहुत सोच-समझकर ही करेंगे। इससे आपको फायदा भी होगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपनी प्लानिंग से सक्सेस मिलेगी।
नेगेटिव - ग्रह-नक्षत्र आपको किसी न किसी तरह कन्फ्यूज भी कर सकते हैं। कामकाज में भी मन कम ही लगेगा। नियम-कानून न मानने की प्रवृत्ति भी रहेगी। कोशिशों में मनवांछित सफलता न मिले, तो उदास न हों। किसी न किसी बात से आप हैरान भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में कन्फ्यूजन भी रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। हड़बड़ी में भी काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में खर्चा भी ज्यादा रहेगा। नौकरों से परेशानी होगी।
क्या करें और क्या नहीं - गाय को आटा खिलाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी आपको और आपकी बातों को महत्व देगा।
करियर- अप्रिय स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन इससे आपके कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आज आपको मिल सकती है। रुका हुआ पैसा अचानक भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता के योग हैं।
हेल्थ- आज आपकी सेहत ठीक है, लेकिन ज्यादा थकान के कारण बदन दर्द हो सकता है। नींद की कमी भी रह सकती है। पिता की सेहत पर भी ध्यान दें।
Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - आपको ऐसे कई मौके मिल सकते हैं जो घर के बाहर आपकी सक्रियता को सबके सामने लाने में मदद करेंगे। किसी भी परेशानी और कठिन स्थिति में अपना व्यवहार, तरीका और सोच यथासंभव रचनात्मक और सकारात्मक रखें। संतान और परिवारजनों के साथ अपने संबंधों पर ध्यान देना होगा। आज आप आम लोगों की मदद करेंगे। आने वाले दिनों में आपको फायदा भी होगा। अधिकांश परिस्थितियों में पहल या नेतृत्व आपको करना होगा। कुछ खास फैसले भी आज आप कर सकते हैं। आज मेहनत के दम पर आपको अच्छी खासी सफलता भी मिल सकती है। आत्मबल बनाए रखें। माता से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको भौतिक सुख भी पूरा मिलेगा। संतान से संबंधों में सुधार होगा।
नेगेटिव - परिवार की खातिर भी आपको अपनी कई इच्छाओं और कई हितों का त्याग करना पड़ सकता है। आज गोचर कुंडली में आपकी राशि से चौथे भाव में चंद्रमा है। धन भाव का स्वामी आज चौथे भाव में होने से आपको थोड़ा परेशान होना होना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार जरूर कर लें। आज आप संकोची भी रहेंगे। आप कोई नया काम भी शुरू न करें तो अच्छा है। उदासी जैसी रहेगी। थोड़े परेशान भी रहेंगे।
क्या करें और क्या नहीं - किन्नरों को पैसे या हरी चूडिय़ां दें।
लव- पार्टनर और खुद आप भी, उन समस्याओं में उलझ सकते हैं जिनका आपकी आपसी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
करियर- व्यापार और कार्यस्थल पर समस्याएं रहेगी, लेकिन जल्दी ही इनसे निजात भी मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पढ़ाई में कम, चिंता में मन कम लगेगा। चिंता ज्यादा रहेगी।
हेल्थ- आज कमर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं।
लव- पार्टनर और खुद आप भी, उन समस्याओं में उलझ सकते हैं जिनका आपकी आपसी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
करियर- व्यापार और कार्यस्थल पर समस्याएं रहेगी, लेकिन जल्दी ही इनसे निजात भी मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पढ़ाई में कम, चिंता में मन कम लगेगा। चिंता ज्यादा रहेगी।
हेल्थ- आज कमर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं।
Cancer
कर्क - पॉजिटिव - आज गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में चंद्रमा है। आप खुद को संतुलित रखने की कोशिश करें। सफल भी रहेंगे और खुश भी हो जाएंगे। आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन रखें। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। आज आप अपना पक्ष बेहतर ढंग से रख सकेंगे। भाइयों और दोस्तो से फायदा मिल सकता है। परिवार में शुभ प्रसंग आएगा। निवेश से फायदा होगा। व्यापारिक यात्रा से भी फायदा होगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। रुके हुए पैसों के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आएगा। आपके किए अच्छे कामों का फल दूसरे लोगों को भी मिल सकता है।
नेगेटिव - आज आप कोई जोखिम न लें। जो है, जैसा है, उसी से संतुष्ट रहने की कोशिश करें। मन में बेचैनी रहेगी। मन में आने वाले नए विचार या सुझाव आपका भला कम करेंगे, और नुकसान ज्यादा कर सकते हैं। सोच-समझकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। पारिवारिक मामलों पर आपको काफी समय और ध्यान देना होगा। दूसरे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। जोश में आकर किसी को कोई उत्तर न दें। व्यस्तता के चलते कोई प्लान पूरा होने में समय लग सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
लव- आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इसको थोड़ी गंभीरता से लें। प्रेम का मौका बहुत छोटे-छोटे अंतरालों में मिलेगा। उनका सही उपयोग करना आप पर निर्भर है।
करियर- निवेश से फायदा होगा। अटकते कामों में लोगों से मदद मिलेगी। यात्रा भी कारगर रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथियों की मदद मिलेगी।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। पुराने रोग अभी बने रहेंगे।
Leo
सिंह - पॉजिटिव - परिवार के मामलों में अपने दायित्व बिना ज्यादा कहे-सुने निभाते जाएं। खरीददारी करनी होगी, कोई पुरानी देनदारी भी निपटा लेंगे। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ भी होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। व्यापार में धन लाभ होने की पूरी संभावना है। मीठा बोलकर काम पूरे करवा लेंगे। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में भी फायदा दिलाएगी। कामकाज की गति भी धीमी रहेगी, लेकिन इससे आपको फायदा होगा। भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपनी प्रॉब्लम शेयर करें।
नेगेटिव - असंतुलित विचार दिमाग में रहेंगे। टेंशन रहेगा। आप बस इन बातों को खुद पर हावी न होने दें। आप अपनी बात बहुत अच्छी तरह कह नहीं सकेंगे। इसके कारण आज गलतफहमी भी हो सकती है। सावधान रहें। दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। आज आप अनजान लोगों पर भरोसा न करें। कोई आपको धोखा दे सकता है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - 40 से 50 साल के किसी ब्राह्मण को अनार दान दें।
लव- आज आपकी तरफ से तो पार्टनर खुश रहेगा, लेकिन हो सकता पार्टनर आपको जाने अनजाने में कहीं हर्ट भी कर दें।
करियर- बड़ा निवेश करने से बचें। बिजनेस में धन लाभ होगा। काम की गति धीमी रहेगी। नए अनुबंध न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य से अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।
हेल्थ- आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
Virgo
कन्या - पॉजिटिव - पैसों से जुड़े कई मामले आपके सामने रहेंगे। कई तरह के सवाल आपके सामने रहेंगे। आज आप कुछ मामलों में सही फैसले करेंगे और सही समय पर सही कदम भी उठा सकते हैं। राजनैतिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस पहले से और भी बढ़ भी जाएगा। बिजनेस में नए क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पदोन्नति के योग बनेंगे या कोई ऐसी खबर भी आज आपको मिल सकती है। दलाली के कामों में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव - कोई बकाया बिल भरना पड़ेगा। सावधान रहें, कोई भी निवेश सोच-समझकर करें। आपको कुछ कामों में परेशानी भी होगी। कुछ न कुछ कन्फ्यूजन भी रहेगा। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ अगर कोई अनबन होती है, तो उसे विनम्रता से सुलझाने की कोशिश करें। मन में पुराने डर और चिंताएं चलती रहेंगी। आप उन्हें हावी न होने दें। करियर में आपके तेवर आक्रामक हो सकते हैं। इससे किसी तरह का नुकसान होने का डर रहेगा।
क्या करें और क्या नहीं - अनाथालय या किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान दें।
लव- अपने पार्टनर के प्रति प्यार रहेगा। आपके लिए प्रेम के आदर्श सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
करियर- बिजनेस में नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पदोन्नति का समाचार प्राप्त हो सकता है। स्टूडेंट्स कुछ मामलों में परेशान भी रहेंगे। कुछ निराश भी होंगे।
हेल्थ- मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति मिलेगी।
Libra
तुला - पॉजिटिव - आज आप में उत्साह रहेगा। बहुत सारी नई योजनाएं और विचार मन में रहेंगे। हर मामले को धैर्य से निपटना होगा। स्थितियां अपने आप अनुकूल हो जाएंगी। इस दौरान आपको कई नई बातें भी पता चल सकती हैं। संतान की ओर ध्यान दें। आज यात्रा का भी योग बन रहा है। नए संपर्कों से फायदा होगा। संतान से सुख मिलेगा। बिजनेस में गति आएगी। अधीनस्थ लोगों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - आज आप कुछ मामलों में जल्दबाजी न करें। ज्यादातर मामलों में विलंब की स्थिति पैदा हो सकती है। कुछ चीजें तय समय से देरी से शुरू होंगी और उनके परिणामस्वरूप आपकी गति धीमी हो जाएगी। आपके सामने कुछ मामले उलझे हुए भी रहेंगे। खुद पर कंट्रोल रखने में समस्या महसूस कर सकते हैं। कुछ मामलों में अपनी मनमर्जी करेंगे तो परेशानी होगी। नुकसान भी हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - आज सुगंधित तेल का उपयोग न करें।
लव- निजी जीवन के लिहाज से थोड़ा कमजोर समय है। अपने मन की बात कह नहीं पाएंगे। प्रेमी और जीवन साथी के साथ किसी गंभीर मामले पर चर्चा न करें। हल्की-फुल्की बातों में दिन बिता लें। जीवनसाथी का रवैया सहयोगात्मक रहेगा।
करियर- बिजनेस में गति आएगी। अधीनस्थ और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जरूरी मदद मिल जाएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ- आज पुराने रोगों का सामना करना पड़ सकता है। पेट खराब हो सकता है।
Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - धैर्य से काम लें और हर स्थिति पर नए सिरे से विचार करें तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। फायदा भी होगा। आप अपनी बात साफ तरीके से रखें और दूसरे पक्ष की बात ठीक से समझने की कोशिश करें। परिवार और ऑफिस में अनिश्चितताओं का माहौल खत्म होगा। इससे आपको राहत मिलेगी। अचानक यात्रा और फायदा होगा। घर-परिवार के मामलों पर समय देना होगा। महत्वपूर्ण कामों पर नजर रखें। बिजनेस भी अच्छा रहेगा। प्रोफेशन में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
नेगेटिव - अपनी उम्र से बड़े लोगों या अधिकारियों के साथ कोई गलतफहमी भी हो सकती है, जो आपके हित में नहीं रहेगी। आपका मनोबल भी कमजोर हो सकता है। असुरक्षा की भावना भी रहेगी। जीवन के कुछ क्षेत्रों में परिस्थितियां थोड़ी उलझ भी सकती है। आप आज ऐसी दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जो आपके ही हितों से या आपकी महत्वाकांक्षाओं से मेल न खाती हो। किसी झंझट में फंस सकते हैं, सावधान रहें। कोई ऐसा मामला उठ सकता है, जो पुराना है, लेकिन सुलझ नहीं सका। कुछ खर्चा भी रहेगा। ऑफिस का भी तनाव रहेगा। काम के प्रति लापरवाही से नुकसान होगा।
क्या करें और क्या नहीं - लाल कपड़े में सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
लव- हो सकता है आपको प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक पहलू भी परेशान करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
करियर- बिजनेस भी अच्छा रहेगा। प्रोफेशन में सफलता मिलेगी। ऑफिस की समस्या पर बात करते समय आप अपना ही कोई भेद खोल सकते हैं, सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। दिन शुभ रहेगा।
हेल्थ- ज्यादा मिर्च मसालों से नुकसान हो सकता है।
Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - टूट चुके संबंधों को जोड़ने की सोच रहे हैं, तो सफल हो जाएंगे। अपने लक्ष्यों और अपनी महत्वाकांक्षाओं पर विचार करें। अपने सपने साकार करने के लिहाज से अच्छा दिन है। ग्रहों की स्थिति आपको हाथों-हाथ फैसला करने के लिए प्रेरित करेगी। सोच-विचार कर लिए फैसले आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होंगे। विश्वासपात्र दोस्तों की मदद या सलाह आपके बहुत काम आएगी। दूसरों की मदद करने के मौके भी मिलेंगे। जो आपके लिए भी बहुत लाभदायी रहेंगे। आज सोच में सकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय में फायदा मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रेम-संबंधों में गहराई बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - सावधान रहना होगा। किसी फैसले या किसी स्थिति में तब तक शामिल न हों, जब तक आपने उसे ठीक से न समझ लें। सारे विकल्पों पर विचार कर लें। थोड़ा मानसिक दबाव या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - पीली मिठाई किसी गरीब को दें।
लव- प्रेमी से गंभीर मामलों पर बातचीत होगी। संबंधों में गहराई बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।
करियर- नौकरी के लिए किसी नए संगठन और नए चेहरों से ही बात करना बेहतर रहेगा। बिजनेस में फायदा मिलेगा। निवेश फायदेमंद रहेगा। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। दिन की शुरुआत में परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।
हेल्थ- अस्वस्थ महसूस करेंगे। आलस्य और थकान रहेगी।
Capricorn
मकर - पॉजिटिव - महत्वपूर्ण मामलों में शांति से विचार करें। आपको सारी स्थिति समझ में आ जाएगी। किसी भी काम में कोशिश करते रहें तो सारी स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी और आपको अच्छी खासी सफलता मिलेगी। विचार-विमर्श में आपको काफी समय भी देना होगा। धन और परिवार से संबंधित कोई बड़ा काम भी हो सकता है। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। किसी से मिलने जाने का समय तय होगा। खास मीटिंग होगी और उसका नतीजा भी आपके फेवर में रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारी और कामकाज बढ़ेगा।
नेगेटिव - चिंता रहेगी। किसी न किसी तरह की घबराहट भी हो सकती है। विचारों में बहुत ज्यादा समय और ऊर्जा खराब न करें। नकारात्मक विचारों में फंस कर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। उत्साह में कमी या सुस्ती महसूस होगी। कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं।
क्या करें और क्या नहीं - रोटी पर नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।
लव- मूड अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्रेम रहेगा। सौंदर्य की वस्तुओं पर पैसे खर्च होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। दिन आपके फेवर में रहेगा।
करियर- कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद रहेगी। बातचीत करते समय सावधान रहें। हो सकता है कि आप कोई बात ठीक से सुन न सकें। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत भी करनी होगी।
हेल्थ- सेहत भी सामान्य रहेगी।
Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - ऑफिस में आप हर काम की बारीकी पर पूरी निगाह रखें। जो भी योजना या इरादा बनता है, उस पर कदम उठाने के पहले एक बार फिर से विचार करें। जरूरत पड़ने पर किसी तरह का बदलाव करने में भी संकोच न करें। आज कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ नया सीखेंगे। कुछ बातों को गुप्त ही रखें। बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। साथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। मनोरंजन में समय बीतेगा।
नेगेटिव - अपने फायदे को छोड़ने में भी संकोच न करें। मन एकाग्र रखने में मुश्किल होगी। आज आप वाहनों और मशीनों से भी सावधान रहें। फालतू खर्चा हो सकता है। आपके व्यवहार में तीखापन रहेगा। साथी आपसे नाराज हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - लोहे की कोई जंग लगी खराब चीज ऑफिस, घर या दुकान से हटा दें।
लव- अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव में असफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस के लिए दिन कुछ खास नहीं होगा, लेकिन आपको सावधान रहना चाहिए। किसी काम के लिए मेहनत करते रहें, उसका कोई समाधान अभी नहीं है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।
हेल्थ- आलस्य और थकान हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
करियर- बिजनेस के लिए दिन कुछ खास नहीं होगा, लेकिन आपको सावधान रहना चाहिए। किसी काम के लिए मेहनत करते रहें, उसका कोई समाधान अभी नहीं है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।
हेल्थ- आलस्य और थकान हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Pisces
मीन - पॉजिटिव - लोगों की निगाहें और कान आप पर रहेंगे। मन की बातें मन में ही रखने की कोशिश करें। अपने राज जितने गोपनीय बनाए रखेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। दूसरे क्या कहते हैं, इसे गौर से सुनते रहें। अपने मन पर भरोसा रखें। पारिवारिक जीवन का क्लेश दूर हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत संबंधी समस्या खत्म हो सकती है। परेशान लोगों को थोड़ी राहत भी मिलेगी। ऑफिस में चुनौतीपूर्ण स्थिति भी रहेगी, लेकिन फायदा रहेगा। जीवन की किसी समस्या को सुलझाने की कोशिश में रहेंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे। पार्टनर से सहयोग मिलेगा और फायदा भी होगा। बुद्धि और कौशल से दुश्मनों को हरा देंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी आएगी।
नेगेटिव - किसी से कुछ भी बिना सोचे-समझे कहने से बचें। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई अनबन या समस्या भी हो सकती है। किसी से ज्यादा सलाह-मशविरा करने से कोई फायदा नहीं होगा। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ भी आज कुछ अनबन रहेगी। सावधान रहें। बेचैनी महसूस होगी। जरा-जरा सी बातों पर आप उग्र भी हो सकते हैं। बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगे।
क्या करें और क्या नहीं - कौवों को हल्दी वाली रोटी खिलाएं।
लव- जीवनसाथी की कोई बात आपको गुस्सा भी दिला सकती है। संभल कर रहें, लेकिन आपके संबंध जल्दी ही अच्छे भी हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी मिलेगी।
करियर- बिजनेस में विरोधियों से सावधान रहें। कपड़े के बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा। पैसा खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को आसानी से सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- मानसिक तनाव से गुजरेंगे। सेहत का ध्यान रखें। गुस्से के कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
लव- जीवनसाथी की कोई बात आपको गुस्सा भी दिला सकती है। संभल कर रहें, लेकिन आपके संबंध जल्दी ही अच्छे भी हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी मिलेगी।
करियर- बिजनेस में विरोधियों से सावधान रहें। कपड़े के बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा। पैसा खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को आसानी से सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- मानसिक तनाव से गुजरेंगे। सेहत का ध्यान रखें। गुस्से के कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
0 Comment to "4th September 2016, daily horoscope"
Post a Comment