क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
Aries
मेष - पॉजिटिव - मेहनत से सफलता मिलेगी। आज आप थोड़े संतोषी होने की भी कोशिश करें। आपके लिए अच्छा रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई अड़चन या परेशानी आप पूरे उत्साह से सुलझा लेंगे। रोमांस के मामले में भी दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आज आपका कामकाज बढ़ सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन भी हो सकते हैं।
नेगेटिव - दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। आज आप अपने खर्चों को लेकर भी सावधान रहें। परिस्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। सोचे हुए काम पूरे करने में रुकावटें आ सकती हैं। काम पर ध्यान न देने से आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कुछ काम अधूरे रहने से आपका मूड भी जल्दी खराब हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - गुड़ और मूंगफली के दाने खाएं।
लव- प्रेमी सावधान रहें, प्रेम प्रस्ताव भी असफल हो सकते हैं।
करियर - कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। इंटरव्यू देने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी बात की झिझक और डर भी रहेगा।
हेल्थ- सिर और पेट दर्द के अलावा जोड़ों का दर्द भी परेशान कर सकता है।
Taurus
वृष - पॉजिटिव - कोई भी फैसला करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लेंगे। आप जो कहेंगे वो पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। अनुशासन और आत्मसम्मान यह दोनों चीजें आज आपके लिए खास रहेंगी। कोई प्रेम प्रसंग में कोई बड़ा और खास फैसला लेना पड़ेगा। अपना मन स्पष्ट कर लें। ऑफिस का कामकाज आप बहुत व्यावहारिक ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान और परेशानी से निपटने की तैयारी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी।
नेगेटिव - कोई बात कहने के पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। परिवार के कुछ सदस्यों का मूड ठीक नहीं रहेगा। अपनी बात कहने और दूसरों की बात सुनने-समझने में परेशानी हो सकती है। घर का माहौल भी थोड़ा कलहपूर्ण हो सकता है। आप भी दूसरों की परवाह किए बिना मनमर्जी से फैसले कर सकते हैं। जिससे परेशानी और बढ़ सकती है। मानसिक उलझन को कम नहीं कर पाएंगे। फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। काम में मन कम ही लगेगा।
क्या करें और क्या नहीं - कलरफुल कपड़े पहनें।
लव- लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।
करियर - बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी।
हेल्थ- पेट और सिर के रोग परेशान कर सकते हैं।
करियर - बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी।
हेल्थ- पेट और सिर के रोग परेशान कर सकते हैं।
Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - आज आप बातचीत के दम पर लगभग हर समस्या निपटाने में सफल रहेंगे। कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। कुछ लोगों से संबंध भी अच्छे हो जाएंगे। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील भी रहेंगे। कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। उतना ही काम हाथ में लें, जितना आपके लिए संभव हो। आज किए गए कुछ नए काम आपको आने वाले दिनों में फायदा दे सकते हैं। बिजनेस में नए ऑफर भी मिल सकते हैं। मेहनत करनी होगी। धैर्य और संयम रखें, सफलता मिलेगी। परिवार की समस्या पहले से कुछ कम होगी।
नेगेटिव - आपकी मन की बातें लोगों के सामने आ सकती हैं। आप आज किसी से किया हुआ कोई वादा भूल सकते हैं। जिद के कारण आपके साथ मानसिक तनाव या विवाद की छिटपुट स्थितियां बन सकती हैं। कुछ कामों में भाग-दौड़ भी हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से आज फालतू बहस भी हो सकती है।
क्या करें और क्या नहीं - सगी या कजिन बहन को पैन गिफ्ट दें।
लव- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नया करने की कोशिश से संबंध और अच्छे बनेंगे।
करियर - कार्यक्षेत्र में कामकाज ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला रहेगा। कुछ नतीजे आपके फेवर में रहेंगे।
हेल्थ- पेट दर्द से परेशान रहेंगे। आलस्य, थकान और चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। भोजन में सावधानी रखें।
Cancer
कर्क - पॉजिटिव - आज आप कुछ अच्छे फैसले भी ले सकते हैं। खुद पर कॉन्सन्ट्रेट भी करेंगे। खुद को समय भी देंगे। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। किसी के साथ कोई महत्वपूर्ण बात करनी हो, तो आज ही निपटा लें। आप जो चाहते हैं, आज अपने व्यक्तित्व के दम पर पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में भी आप सफल रहेंगे। फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - संतान की चिंता रहेगी। दूसरे के किए गए फैसलों को एक तरफा नजरिए से न देखें। दोस्तों के साथ समय खराब न करें। कुछ नजदीकी लोगों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। थोड़ी सावधानी रखें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज आप जरूरत से ज्यादा किसी को कुछ कह देंगे तो आपकी ही इमेज खराब हो सकती है।
क्या करें और क्या नहीं - चावल में शक्कर मिला कर कौवों को खिलाएं।
लव- अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।
करियर - बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। पढ़ाई में मन नहीं लगने से मूड ऑफ भी रहेगा।
हेल्थ- जरूरी चेकअप करवाते रहें। परहेज के मामले में सावधान रहें।
Leo
सिंह - पॉजिटिव - यात्राएं बढ़ सकती हैं। आपके सामने गलतियां सुधारने का अच्छा मौका आ सकता है। किसी भी सौदे के सभी पहलू देख लेने के बाद ही कोई फैसला करें। बातचीत में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। घर-परिवार के कुछ मामले निपटाने में आपको थोड़ा समय भी देना पड़ेगा। पारिवारिक परेशानियां निपट जाएंगी। पुराने कामों का फायदा भी आपको मिल सकता है। किसी बात को पूरा होने दें। कुछ कानूनी मामले आज निपट जाएंगे और आपके फेवर में भी हो सकते हैं।
नेगेटिव - दूसरों की नकल और बुराई करने से बचें। किसी भी बात या मामले में तुरंत प्रतिक्रिया भी न दें। आसपास वाले लोगों की लाइफ में दखल न दें। चंद्रमा कर्क राशि के साथ गोचर कुंडली के बारहवें भाव में रहेगा। इससे फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। दिन थोड़ा सुस्ती भरा भी हो सकता है। पैसों के मामलों को लेकर मन में अनिश्चितता रहेगी। आप समझ नहीं पाएंगे कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। हड़बड़ी और जल्दबाजी के कारण आपके कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - गोशाला में पैसा दें।
लव- लव लाइफ के लिए दिन प्रतिकूल हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव भी विफल हो सकते हैं। आज आप थोड़े सावधान रहें।
करियर - आपको किस्मत का साथ भी कुछ कम ही मिल पाएगा। मेहनत भी करनी होगी। बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई को समय कम देंगे। इससे आपका नुकसान भी हो सकता है।
हेल्थ- नींद पूरी नहीं हो पाएगी। आलस्य और थकान भी महसूस होगा।
Virgo
कन्या - पॉजिटिव - मन लगा कर मेहनत करेंगे। दिन भी अच्छा है। आज आप अपनी मेहनत और कॉन्टैक्ट के दम पर समाज और परिवार दोनों के काम पूरे कर सकते हैं। खास तौर पर पैसों के मामलों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद भी करेगा। अपने स्वभाव और व्यवहार पर आज आप नियंत्रण रखेंगे। धैर्य से दिन बिता लें। पार्टनरशिप में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। पुरानी योजनाएं भी पूरी होंगी।
नेगेटिव - आपके कुछ जरूरी काम आज अटक भी सकते हैं। चिड़चिड़ाहट और झुंझलाहट को नियंत्रण में रखना होगा। ओवर कॉन्फिडेंस में आकर आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें। किसी दोस्त को लेकर कोई फालतू टिप्पणी न करें। कामकाज में तालमेल बैठाने में परेशानी महसूस होगी। साथ काम करने वाले 1-2 लोगों के साथ तनाव रहेगा। काम के बोझ को लेकर झुंझलाहट रहेगी।
क्या करें और क्या नहीं - तुलसी को घी का दीपक लगाएं।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
करियर - साझेदारी के बिजनेस में आपको फायदा कम होगा। सावधान रहें। कुछ दिनों पहले ही बिजनेस फील्ड में आए लोगों के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन ठीक है।
Libra
तुला - पॉजिटिव - आज आप अपनी प्लानिंग में कुछ अच्छा बदलाव भी कर सकते हैं या ऐसा मन बना सकते हैं। खुद में थोड़ा लचीलापन रखें। पार्टनर के साथ चलती पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नए दोस्त बनेंगे और पुराने दोस्तों के साथ समय बीतेगा। सामाजिक कॉन्टैक्ट्स के दम पर आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। किसी काम को पूरा करने के लिए कुछ लोगों का सहयोग भी आपको मिल सकता है। फैसले लेने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें। मानसिक अस्थिरता से बचेंगे। डिस्टर्ब हुए बिना सारे काम समय पर करने की कोशिश करेंगे। आपको सफलता भी मिल सकती है। जरूरी काम भी समय से निपट जाएंगे।
नेगेटिव - आज आप लोगों की बातों में आकर अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। मन की कोई पुरानी टीस आज फिर उभरेगी। पैसों को लेकर कोई उलझन है, तो उससे बार-बार बेचैन भी हो सकते हैं। अपने ही कामों से आप असंतुष्ट भी रहेंगे। पारिवारिक वातावरण ठीक नहीं है। परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है। पैसे की तंगी भी रह सकती है। ऑफिस में आपको कोई काम जबरदस्ती भी दिया जा सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - अपनी थाली या टिफिन में से 1 रोटी गाय के लिए निकालें।
लव- पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा। किसी भी मामले में जबरदस्ती करने से बचें।
करियर - खर्चा अधिक हो सकता है। बिजनेस में नुकसान के कारण पारिवारिक विवादों से भी परेशानियां होगी। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- गले के रोग परेशान कर सकते हैं। कमर दर्द भी हो सकता है।
Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - आमदनी बढ़ेगी और कहीं से अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कामकाज और बिजनेस का दायरा बढ़ेगा। इससे आपको फायदा होगा। लगभग हर काम में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। दिन अच्छा है, लिहाजा आपके जो भी महत्वपूर्ण काम हो उनके लिए कोशिश जरूर कर लें। जो काम कुछ दिनों पहले आपने अधूरा छोड़ दिया था, उसे दुबारा शुरू कर सकते हैं। दूसरों पर आपका बहुत पॉजिटिव असर पड़ेगा। किसी अधिकारी या बुजुर्ग से सफल मुलाकात हो सकती है। कुछ मतभेदों को आज आप आसानी से सुलझा सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
नेगेटिव - मतभेद सुलझाने की कोशिश करें वरना विवाद की स्थिति भी बन सकती है। दूसरों के कामों में दखल न दें। फैले हुए कामों को अनदेखा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसे) दें।
लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर - आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यस्थल पर भी सहयोग मिलेगा। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। कुछ स्टूडेंट्स आलस्य और थकान भी महसूस करेंगे।
हेल्थ- पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।
Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - सेहत पर ध्यान दें। वेतन वृद्धि की मांग आज पेश कर सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा बढ़ेगा। प्रेमीजनों के साथ बातचीत होगी और संबंध भी मजबूत रहेंगे। कोशिश करें कि पैसों से जुड़ा कोई भी मामला जल्दी सुलझ जाए। पैसों के मामले में आप ज्यादा व्यवहारिक ढंग से विचार करेंगे। इनकम के नए सोर्स के बारे में कोई व्यक्ति आपको कुछ सलाह दे सकता है। रोजमर्रा के काम निपटा लें। जरूरी काम भी आज पूरे हो सकते हैं। संपत्ति और धन संबंधी कामों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
नेगेटिव - किसी पुराने या चालू कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। पुराना रोग परेशान कर सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। आने वाले समय में आपकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ सकती है। चंद्रमा की स्थिति आपके कुछ राज भी उजागर कर सकती है। संतान के मामले में टेंशन हो सकती है। जोड़ों के दर्द और वायु रोग से भी परेशान रहेंगे।
क्या करें और क्या नहीं - किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।
लव- जीवनसाथी के सहयोग से फायदा होगा।
प्रोफेशन- पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। ऑफिस में समय आपके फेवर में रहेगा। कुछ स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे। का सामना करेंगे। कॉन्फिडेंस की कमी भी महसूस होगी।
हेल्थ- थकान और आलस्य रहेगा। मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। आज सावधान रहें।
प्रोफेशन- पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। ऑफिस में समय आपके फेवर में रहेगा। कुछ स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे। का सामना करेंगे। कॉन्फिडेंस की कमी भी महसूस होगी।
हेल्थ- थकान और आलस्य रहेगा। मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। आज सावधान रहें।
Capricorn
मकर - पॉजिटिव - अपने लक्ष्य पर गंभीरता से ध्यान दें। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की कोई नई व्यवस्था हो सकती है। आज लव लाइफ मजबूत बनाने के लिए पार्टनर को खुश करने की कोशिश करेंगे। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा रहेगा। रोजमर्रा के कामों से धन लाभ हो सकता है। आपको रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
नेगेटिव - आज आप आगे बढ़ने के कुछ सकारात्मक और खास मौकों को अनदेखा कर सकते हैं। परेशानी वाली स्थितियां भी बन सकती हैं। कोई बहुत नजदीकी रिश्ता नाजुक स्थिति में हो सकता है। किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी। किसी एक बात या एक काम की रट न लगाएं। वाहन से सावधान रहें। चोट भी लग सकती है। जोश से कार्यक्षेत्र में कोई काम न करें। बस होश संभाल लें।
क्या करें और क्या नहीं - किसी महिला मित्र को परपल शेड की नेल पैंट गिफ्ट करें।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
करियर - आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मकर राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए समय नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर आप टेंशन ले सकते हैं। सेहत भी आज बिगड़ सकती है।
Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - अपने काम में आगे बढऩा है, तो काम पर ही ध्यान दें। मेहनत से काम करेंगे, तो बड़ी सफलता समय आने पर आपको मिल सकती है। आज आपके बहुत से काम आसानी से पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत का मौका भी मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। पुराना पैसा मिलेगा। आज आप अपनी ताकत और सहनशक्ति के दम पर कठिनाइयों से निपट लेंगे। आपको मदद और सफलता भी समय-समय पर मिल जाएगी। संतान पर ध्यान दें। आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव - काम के बोझ में दब सकते हैं। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर भी ले सकते हैं। दूसरों की समस्याओं में फंस कर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। आपके दुश्मन सक्रिय रहेंगे। आपके भी दिल-दिमाग पर दुश्मनी हावी हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई विवाद चल रहा हो तो सावधान हो रहें। अपनी ओर से कोई टीका-टिप्पणी करते समय सावधान रहें। आपके मुख से निकले कुछ शब्द मामले को बढ़ा सकते हैं और बदल भी सकते हैं।
क्या करें और क्या नहीं - पैर में काजल की छोटी सी बिंदी लगाएं जो किसी न दिखें।
लव - दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। लाइफ पार्टनर से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। लवर से मदद मिलेगी।
करियर - बिजनेस में आपको हर तरफ से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का सम्मान होगा। आपको कम्प्यूटर से जुड़ी किसी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- सेहत ठीक-ठीक रहेगी।
Pisces
मीन - पॉजिटिव - जवाबदारी के काम ठीक से निपट जाएंगे। आपके विचारों में तेजी रहेगी। जीवनसाथी आपकी तुलना में कहीं ज्यादा व्यावहारिक रहेगा। उससे सलाह कर लें या वह जो कहता हो, वही करें। आपको अपने कामकाज की बारीकियों पर भी ध्यान देना होगा। बाजार का काम किसी और को सौंप दें, ये आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और हर बड़ी परेशानियों से आप आसानी से मुकाबला कर सकते हैं।
नेगेटिव - फालतू खर्चा करने से बचें। थोड़े सावधान भी रहें। रिश्तों से संबंधित फैसले थोड़ा रुक कर लेने चाहिए। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें। आप जितना समझ रहे हैं, चुनौतियां उससे भी कठिन हो सकती हैं। आपको ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ न कुछ छोटी-मोटी उथल-पुथल भी होने के योग बन रहे है। मन में बेचैनी हो सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती भी हो सकती है। जिसे सुधार करने का मौका आपको शायद आसानी से न मिल सके। गुस्से में आकर फैसला लेने से नुकसान ही होगा।
क्या करें और क्या नहीं - किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।
लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।
करियर - ऑफिस में विवाद के योग बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स आज थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी या ट्रेनिंग कर रहे स्टूडेंट्स को आज शांति से काम लेना चाहिए।
हेल्थ- मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। थकान और आलस से परेशान रहेंगे।
0 Comment to "Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi"
Post a Comment