22.8.17

Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi

Read Today Pisces Horoscope in Hindi, Pisces Horoscope (22 August 2017) in Hindi, Meen Rashifal for Today and Start Your Day on a Positive Note with today's Pisces Horoscope

क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय


मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - लोगों से संबंध बढ़ाने के लिहाज से दिन अच्छा है। करियर के बारे में संभावनाएं ज्यादा साफ होती जाएंगी। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई राज पता चल सकता है। आपके प्रस्ताव भी ज्यादातर लोग मान सकते हैं। आपकी कोई गलतफहमी दूर होने के योग हैं। अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें भी पता चल सकती है। करीबी लोगों से रिश्तों से संबंध मजबूत हो सकते हैं। अचानक धन लाभ से आप खुश हो सकते हैं। आपको प्रोत्साहन और सहानुभूति भी मिल सकती है। परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - 
ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपको परेशानी हो सकती है। आपको जो राज की बात पता चले उसे किसी को न बताएं। आज आप योजना बनाए बिना कोई भी काम शुरू न करें। कुछ पर्सनल मामले आपको परेशान भी कर सकते हैं। कुछ अप्रिय स्थितियां बनने के भी योग हैं।

क्या करें - 
नीला फूल अपने साथ रखें।

लव- 
जीवनसाथी की सेहत की चिंता हो सकती है। आपका प्रेमी चिड़चिड़ा हो सकता है। उस पर अपनी भावनाएं जबरदस्ती न थोपें।

करियर-  
बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आप जो ज्यादा मेहनत कर रहे हैं उसका फल भी आपको मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय पहले से ठीक कहा जा सकता है।

हेल्थ- 
पाचन शक्ति गड़बड़ा सकती है। खान-पान में ध्यान रखें।

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - अपने क्षेत्र में दूसरों से आगे निकलने के लिए आप बहुत उत्साहित हो सकते हैं। आप चाहे जितने भी व्यस्त रहें, घर-परिवार के लोगों से फोन पर कॉन्टैक्ट रखें। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में अच्छी प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं। पैसा कमाने का कोई मौका भी मिल सकता है। जिससे एक्स्ट्रा इनकम के योग बनेंगे। कोई पार्ट टाइम काम भी मिल सकता है। रोमांस और रिश्तों के मामले में स्थिति पहले से ठीक हो सकती है। मांगलिक कामों में शामिल होने के मौके भी मिल सकते हैं। 

नेगेटिव -  
एक साथ कई रास्तों पर चलने की कोशिश न करें। कन्फ्यूजन भी हो सकता है। कामकाज में मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। काम भी ज्यादा हो सकता है। आपको ऑफिस में देर तक काम करना पड़ सकता है। किसी अनजाने डर से टेंशन भी हो सकती है। सड़क पर सावधानी से चलें। परिवार में किसी के साथ विवाद के योग भी बन रहे हैं। जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में उलझने से बचें। शॉर्टकट अपनाएंगे तो धन हानि भी हो सकती है।

क्या करें - 
किसी भी भैरव मंदिर में थोड़े पैसे दान दें।

 
लव- 
पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर भावुक हो सकता है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध टूट भी सकते हैं। 

करियर- 
बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। वर्क प्लेस पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कोई नापसंद काम आपको मन मार कर करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन दिन भर दौड़-धूप से थकान हो सकती है।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा भी होगा। काम पर ध्यान दें, आपको पुराने कामकाज के अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई नया सौदा होने के योग बन रहे हैं। जिससे आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में माहौल ठीक रहेगा। आपके अनुभव और समझ के कारण कोई साथी आपसे महत्वपूर्ण सलाह ले सकता है। सोच-समझकर ही किसी को राय दें। परिवार में शांति और एक खुशनुमा माहौल बनाने के लिए कोशिश करें। आज किसी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। 

नेगेटिव - 
काम की उलझनों में फंस सकते हैं। शॉर्टकट या गलत काम से आगे बढ़ने की कोशिश न करें। सुस्ती और उदासीनता भी हो सकती है। बिजनेस के मामलों मे आप साथ के लोगों से थोड़े पिछड़ भी सकते हैं। फैसलों में सटीकता नहीं होने से परेशान हो सकते हैं।

क्या करें - 
बनाना शेक पिएं या किसी को पिलाएं।

 
लव- 
पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है। प्यार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता हो सकती है। 

करियर-  
कारोबार के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। ऑफिस या फील्ड में सुखद वातावरण बन सकता है, लेकिन किसी कारण से थोड़ी टेंशन भी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। मेहनत का फल भी मिलेगा।

हेल्थ- 
एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है। हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन करें।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - समय अच्छा है। पैसों से संबंधित परेशानी खत्म हो सकती है। आज आप सलाह या मदद मांगने में संकोच न करें। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। अपनी मेहनत के परिणामों के प्रति आपकी उत्सुकता भी ज्यादा रहेगी। आप इंटरव्यू दे रहे हैं, तो उसका परिणाम जानने की कोशिश में कर सकते हैं। थोड़ा धैर्य भी रखें। जो भी नतीजा आएगा वो आपके ही फेवर में हो सकता है। ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपने मन की बात भी कह सकते हैं। समस्याओं का समाधान आसानी से होने की संभावना है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के भी योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है।

नेगेटिव - 
कर्क राशि के लोग आज खुद को थोड़ा असुरक्षित भी महसूस कर सकते हैं। घर-परिवार में हल्का तनाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस में बेवजह टेंशन में हो सकते हैं। किसी काम को लेकर आप नर्वस भी हो सकते हैं। आज आप डर या टेंशन में कुछ बातें भूल भी सकते हैं।

क्या करें -  
पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

 
लव- 
जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान बना रहेगा। साथी के बारे में सपने न देखें, जो आपका साथी है, वही आपकी हकीकत है। 

करियर- 
स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दिन भी  अच्छा है।

हेल्थ- 
मौसमी बीमारियां हो सकती है। खान-पान में सावधान रहें। रूटीन लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव - किसी खास काम को लेकर आप बहुत उत्साही हो सकते हैं। आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से आपका आकर्षण बढ़ सकता है। भविष्य में होने वाली बातचीत, इंटरव्यू या कॉन्फ्रेंस जैसी किसी स्थिति के लिए आप पहले से तैयार रहें। आपको सफलता मिल सकती है। नए अनुभव भी हो सकते हैं। आप यात्रा पर हैं, तो उस दौरान ही आपको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। पेशेवर लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। जो भविष्य में आपके करियर को बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में कोई सौदा करना चाहते हैं, तो इस मामले में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। आज आप दूसरों को अपनी बात आसानी से समझने की कोशिश करेंगे। जो काम काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, आज आप वो कर सकते हैं। करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश सफल हो सकती है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। 

नेगेटिव - 
ज्यादा ही उत्साह में काम करने से बचें। लोगों के मन में आपके लिए कोई गलतफहमी भी हो सकती है। आप किसी खास इंसान को लेकर ओवर पजेसिव हो सकते हैं।

क्या करें - 
किसी महिला मित्र को मीठा खिलाएं।

 
लव- 
प्रेम में सफलता मिलने के योग है। प्यार के इजहार के लिए अच्छा दिन रहेगा। घर के काम में पार्टनर की मदद मिल सकती है। 

करियर- 
कारोबार में नए सौदों से फायदा होगा। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेंगे। कुछ स्टूडेंट्स को ज्यादा ही मेहनत करनी होगी। खर्चा भी बढ़ सकता है। 

हेल्थ- 
नींद की कमी और थकान महसूस हो सकती है।

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव -  कई चीजों को बेहतर ढंग से समझने में आपको मदद मिल सकती है। नई जानकारियां मिलेंगी। आपके पास हर बात का जवाब हो सकता है। ऑफिस में भी कामकाज ज्यादा हो सकता है। अपने सोचे हुए काम निपटाने में आपको सफलता मिल सकती है। अकेले ही सारा काम करने की इच्छा आपके मन में हो सकती है। कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आज आपको मिल सकते हैं। समय आपके साथ रहेगा। आप किसी खास मामले में सही समय पर सही जगह मौजूद हो सकते हैं। इससे आप मौके का फायदा उठा सकते हैं। सेहत के मामले में कन्या राशि वाली महिलाएं परेशान हो सकती हैं। विवादों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - 
खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा। आसपास के माहौल से सावधान रहें। आपको अचानक नुकसान हो सकता है। किसी अपरिचित पर भरोसा न करें। दूसरों की देखा-देखी करने से बचें। किसी नजदीकी दोस्त के साथ तनाव या बहस हो सकती है। खर्चा भी बढ़ सकता है। 

क्या करें - 
तुलसी के गमले से थोड़ी मिट्टी निकाल कर सिर पर लगाएं।

 
लव- 
किसी को प्रपोज करने के लिए सोच रहे हैं तो कर दें। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोग एक-दूसरे को समय देंगे।

करियर-  
बिजनेस संबंधित कानूनी विवादों का निपटारा होने के योग हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके भी मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई बड़ा रोग भी परेशान कर सकता है।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव - मौका मिले तो थोड़ा आराम कर लें। गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा आपके लिए शुभ है। किसी योजना पर आप काम कर रहे हैं, तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना बन रही है। इस समय आपकी राशि के लिए पैसों की स्थिति संतोषजनक हो सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-मोटा गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने में सफल हो सकते हैं। निजी परेशानियां सुलझाने में भी आज आप सफल हो सकते हैं। थोड़ा सोच-विचार और बातचीत करेंगे, तो सब सुलझ सकता है। लोगों से बातचीत करेंगे तो कई नए विचार आपके सामने आ सकते हैं। करियर में फायदा होने के योग बन रहे हैं। नई शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। कामकाज बेहतर ढंग से कर पाएंगे। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। 

नेगेटिव - 
आज आप सपने ज्यादा देखेंगे। दिनभर की भाग-दौड़ और कामकाज के कारण आप थक सकते हैं। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की भी संभावना बन रही है। सावधान रहें। किसी खास काम में आपका समय और पैसा ज्यादा लग सकता है। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते है। जो आप नहीं करना चाहते।

क्या करें - 
थोड़े-से पानी में शक्कर मिलाकर पिएं।

 
लव- 
जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। प्रेम में सफलता मिल सकत सहयोग भी मिलेगा।

करियर-  
कारोबार संबंधी नए फैसले न लें। प्रोफेशनल लाइफ  में फायदा हो सकता है। संभल कर रहें। लापरवाही से नुकसान भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 

हेल्थ- 
पेट दर्द हो सकता है। सावधानी से भोजन करें।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - कोई कानूनी मामला है, तो उसके बारे में अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ कामकाज के लिए प्लानिंग बन सकती है। लोगों के साथ तालमेल बनेगा और मुलाकात हो सकती है। गोचर कुंडली के कर्म भाव में चंद्रमा होने से आपको सफलता मिलने के योग बन रहे है। बहुत जल्दी ही आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे है। ऑफिस में लोग आपकी तारीफ  कर सकते हैं। समाज और परिवार में सम्मान मिलने के योग हैं। बड़े लोग आपसे खुश हो सकते हैं।

नेगेटिव - 
छोटी-मोटी परेशानियों के लिए खुद को तैयार रखें। कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे तो आपका मूड भी खराब हो सकता है। आज आप खुद को अकेला भी महसूस कर सकते हैं। विचारों में उलझने से कामकाज पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परेशानी महसूस कर सकते हैं। किसी के साथ संबंध खराब न हों, इसका ध्यान रखें। हर किसी पर जल्दी ही भरोसा करेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है।

क्या न करें - 
तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला न खाएं।

 
लव- 
पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। प्रेम और सहयोग मिल सकता है। आपको बहकाने के लिए अपोजिट जेंडर आपकी तारीफ कर सकता है। 

करियर-  
ऑफिस में अधिकारियों से मदद मिलने की संभावना बन रही है। वाणी पर संयम रखें। विवाद भी हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत पहले से ठीक हो सकती है। बीमारी में राहत मिलने के भी योग हैं।

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - अपने विचार साफ  तौर पर रखें। कारोबार में लोग आपसे सहमत होकर आपकी बात भी मान सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस के मामले में  दिन सफलता दायक हो सकता है। आप कोशिश करेंगे तो किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। किसी भरोसेमंद दोस्त से मदद लेकर ही कोई काम करें। किसी के साथ अचानक होने वाली मुलाकात प्रेम संबंधों की शुरुआत करा सकती है। साझेदारों और सहयोगियों से अच्छे संबंध बन सकते हैं।  समय का सदुपयोग करने से आपको फायदा हो सकता है। परिवार में उत्सव का माहौल बन सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। 

नेगेटिव - 
कुछ मामलों में आपको नहीं चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में दिन परेशानियों वाला हो सकता है। आज किसी खास मामले में ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपको परेशानी हो सकती है। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार जरूर कर लें।

क्या करें - 
किन्नरों को पैसे दें।

 
लव- 
जीवनसाथी से सहयोग और लवर से गिफ्ट मिल सकता है। पार्टनर की बात सुनें, समझें कि वह क्या चाहता है। अपनी भावनाएं शेयर करें।

करियर-  
बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। रोजगार मिल सकता है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
पुराने रोग खत्म होने की संभावना है। सेहत में भी सुधार हो सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सकती है।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव - कुछ नए अनुभव हो सकते हैं और समय थोड़ा ठीक भी रह सकता है। कई तरह की समस्याएं सुलझाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल होने की संभावना भी बन रही है। आज आप अपनी बात स्पष्ट रुप से कहने की कोशिश करें। दूसरों की बात भी उतने ही अच्छे से समझने की कोशिश करें। आज आप हर व्यक्ति से और अपने कामकाज से कुछ सीखने की कोशिश करें। पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए समय अच्छा है। 

नेगेटिव - 
नया काम सावधानी से करें और पैसा भी लगाने से बचें। महिलाओं को सिर दर्द की समस्या हो सकती है। कुछ जरूरी कामकाज भी आज रुक सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। खर्चा बढ़ सकता है। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। पैसों के मामलों में किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं। पैसों से जुड़े खास फैसले न लें तो ही अच्छा है। 

क्या करें - 
फ्रूट जूस पिएं।

 
लव- 
पार्टनर ज्यादा ही संवेदनशील हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। हो सकता है आज आपके इरादे और सोच-विचार पार्टनर को कम समझ में आए। ऐसी हालत में पार्टनर के सामने कोई फरमाइश न रखें तो ही बेहतर है।

करियर-  
कामकाज ज्यादा होने से परेशानी बढ़ भी सकती है। ऑफिस में माहौल हल्का-फुल्का बनाने की कोशिश करें, तनाव से बचें। जायदाद संबंधी समस्या का समाधान भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य कहा जा सकता है।

हेल्थ- 
महिलाओं को सिरदर्द और छोटे-छोटे रोग परेशान कर सकते हैं।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - तनाव की स्थिति खत्म होने की संभावना है। वास्तव में किसी भी समस्या का समाधान करने के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा हो सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहें। नई बातें जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते हैं।  आज आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में कारगर राय भी दे सकते हैं। पुराने किसी नुकसान की भरपाई भी आज हो सकती है। रोजमर्रा के काम पूरे होने और पार्टनर से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आज फ्री होकर काम करें, इससे आप खुश रहेंगे और आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है। भाइयों, दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है।

नेगेटिव - 
पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों से जुड़े किसी मामले पर दूसरों के वादों पर भरोसा न करें। अपनी गलती से आपको नुकसान हो सकता है।

क्या न करें - 
किसी से गिफ्ट न लें।

लव- 
परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। आप और पार्टनर एक दूसरे के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में प्यार बढ़ेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर से अट्रैक्ट हो सकते हैं।

करियर-  
बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर की मदद से सफलता मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के मौके भी मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। 

हेल्थ- 
सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव में कमी आ सकती है।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव -  कोई भी काम करें तो खुद की योजना पर भरोसा रखें। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। आप इन पर बहुत गंभीरता से विचार करें। ऑफिस और बिजनेस में आप दूसरों की देखादेखी कर सकते हैं। करियर, कॉन्टैक्ट्स और इमेज के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियां और जरूरी काम निपटा लें। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा और पैसा मिल भी सकता है। जमीन-जायदाद से फायदे के योग बन रहे हैं। काम समय पर पूरे होने से खुशी होगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। महिलाओं के लिए दिन शुभ है। धन लाभ की भी संभावना बन रही है।

नेगेटिव - 
बेकार की बातों में भी समय खराब होने की संभावना है। संभलकर रहें। आसपास के कुछ लोग आपके कामों में रुकावटें पैदा कर सकते हैं। आपका झूठ पकड़ा सकता है। फालतू खर्चे हो सकते हैं।

क्या न करें - 
चाय न पिएं।

 
लव- 
पार्टनर के लिए दिन अच्छा रहेगा। इच्छा पूरी होगी। संबंधों में मधुरता रहेगी।

करियर- 
बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी वापस आने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अच्छी सफलता मिलने के भी योग हैं।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। मानसिक शांति भी मिल सकती है।

Share this

Related Post

0 Comment to "Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi"

Post a Comment