25.8.17

Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi

क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय


मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - अपने काम में आगे बढ़ना है, तो काम पर ही ध्यान दें। मेहनत से काम करेंगे, तो बड़ी सफलता समय आने पर आपको मिल सकती है। आपके बहुत से काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत का मौका भी मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराना पैसा वापस आने की भी संभावना बन रही है। आज आप अपनी ताकत और सहनशक्ति के दम पर कठिनाइयों से निपट लेंगे। आपको मदद और सफलता भी समय-समय पर मिल सकती है। संतान पर ध्यान दें। आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

नेगेटिव - काम के बोझ में दब सकते हैं। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ भी आज आप अपने सिर पर ले सकते हैं। दूसरों की समस्याओं में फंस कर खुद का ही नुकसान करवाने से बचें। आपके दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। आपके भी दिल-दिमाग पर दुश्मनी हावी हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई विवाद चल रहा हो तो सावधान रहें। अपनी ओर से कोई टीका-टिप्पणी न करें। आपके मुख से निकले कुछ शब्द मामले को बढ़ा सकते हैं और बदल भी सकते हैं। 

क्या करें - 
पैर में काजल की छोटी-सी बिंदी लगाएं जो किसी न दिखें।

लव - 
दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। लाइफ पार्टनर से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। लवर से भी मदद मिल सकती है। 

करियर - 
बिजनेस में भी आपको हर तरफ से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का सम्मान होगा। कम्प्यूटर से जुड़ी किसी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

हेल्थ- 
सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी। पूरी नींद लें। खान-पान में सावधानी रखें।

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव -  जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। आपके विचारों में तेजी आ सकती है। जीवनसाथी आपकी तुलना में कहीं ज्यादा व्यावहारिक रहेगा। उससे सलाह कर लें या वह जो कहता हो, वही करें। आपको अपने कामकाज की बारीकियों पर भी ध्यान देना होगा। बाजार का काम किसी और को सौंप दें, ये आपके लिए अच्छा रहेगा। बड़ी परेशानियों से निपटने के लिए पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिल सकती है। 

नेगेटिव - 
फालतू खर्चा करने से बचें। आज आप थोड़े सावधान भी रहें। रिश्तों से संबंधित फैसले थोड़ा रुक कर लेने चाहिए। कोई भी फैसला जल्दबाजी में करने से बचना होगा। आप जितना समझ रहे हैं, चुनौतियां उससे भी कठिन हो सकती हैं। आपको ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ न कुछ छोटी-मोटी उथल-पुथल भी होने के योग बन रहे है। मन में बेचैनी हो सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती भी हो सकती है। जिसे सुधार करने का मौका आपको शायद आसानी से न मिल सके। गुस्से में आकर फैसला लेने से भी नुकसान हो सकता है। 

क्या करें - 
किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।

लव- 
पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है।

करियर - 
ऑफिस में विवाद के योग बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान हो सकते हैं। नौकरी या ट्रैनिंग कर रहे स्टूडेंट्स को आज शांति से काम लेना चाहिए।

हेल्थ- 
मानसिक अशांति और तनाव के योग बन रहे हैं। थकान और आलस से परेशान हो सकते हैं।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - मेहनत से सफलता मिल सकती है। आज आप थोड़े संतोषी होने की भी कोशिश करें। आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई अड़चन या परेशानी आप पूरे उत्साह से सुलझा सकते हैं। रोमांस के मामले में भी दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। साथ काम करने वालों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा का कार्यक्रम बनने की संभावना है। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपका कामकाज भी बढ़ सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। 

नेगेटिव - 
दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपने खर्चों को लेकर सावधान रहें। परिस्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे करने में रुकावटें आ सकती हैं। काम पर ध्यान न देने से आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कुछ काम अधूरे रहने से आपका मूड जल्दी खराब हो सकता है।

क्या करें - 
गुड़ और मुंगफली के दाने खाएं।

लव- 
प्रेमी सावधान रहें, आपके प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं। 

करियर - 
कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देगें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है। इंटरव्यू देने वाले लोगों को किसी बात की झिझक और डर हो सकता है। साथ ही किस्मत का साथ भी मिल सकता है।

हेल्थ- 
सिर और पेट दर्द के अलावा जोड़ों के दर्द से भी परेशान हो सकते हैं।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - कोई भी फैसला करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। आप जो कहेंगे वो पूरा करने की कोशिश भी कर सकते हैं। अनुशासन और आत्मसम्मान यह दोनों चीजें आज आपके लिए खास हो सकती हैं। कोई प्रेम प्रसंग में बड़ा और खास फैसला भी हो सकता है। अपना मन स्पष्ट कर लें। ऑफिस का कामकाज आप बहुत व्यावहारिक ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। संभावित नुकसान और परेशानी से निपटने की तैयारी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य हो सकती है।

नेगेटिव - 
कोई बात कहने के पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। हो सकता है परिवार के कुछ लोगों का मूड ठीक नहीं रहे। अपनी बात कहने और दूसरों की बात सुनने-समझने में परेशानी हो सकती है। घर का माहौल थोड़ा कलहपूर्ण भी हो सकता है। आप भी दूसरों की परवाह किए बिना अपनी मर्जी से फैसले कर सकते हैं। जिससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। मानसिक उलझन को कम नहीं कर पाएंगे। फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। काम में मन कम ही लगेगा।

क्या करें - 
कलरफुल कपड़े पहनें।

लव- 
लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।

करियर - बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ सकती है।

हेल्थ- 
पेट और सिर के रोग से परेशान हो सकते हैं। 

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव -  आज आप बातचीत के दम पर लगभग हर समस्या निपटाने में सफल हो सकते हैं। कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कुछ लोगों से संबंध अच्छे होने के योग बन रहे हैं। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। उतना ही काम हाथ में लें, जितना आपके लिए संभव हो। आज किए गए कुछ नए कामकाज से आपको आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है।  बिजनेस में नए ऑफर मिल सकते हैं। मेहनत भी करनी पड़ सकती है। धैर्य और संयम रखें, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या पहले से कुछ कम भी हो सकती है।

नेगेटिव - 
आपके मन की बातें लोगों के सामने आ सकती हैं। आप आज किसी से किया हुआ कोई वादा भी भूल सकते हैं। जिद के कारण आपके साथ मानसिक तनाव या विवाद की छिटपुट स्थितियां बन सकती हैं। कुछ कामों में भाग-दौड़ भी हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने के भी योग हैं।

क्या करें - 
सगी या कजीन बहन को पेन गिफ्ट दें।

लव- 
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। नया करने की कोशिश से संबंध और अच्छे बनेंगे।

करियर - 
ऑफिस या फील्ड में कामकाज ज्यादा हो सकता है। बिजनेस में पिता से मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला रहेगा। कुछ नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं।

हेल्थ- 
पेट दर्द से परेशानी के योग हैं। आलस्य, थकान और चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। भोजन में भी सावधानी रखनी होगी।

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव -  आज आप कुछ अच्छे फैसले भी ले सकते हैं। खुद पर कॉन्सन्ट्रेट करने से फायदा हो सकता है। खुद को समय भी देंगे। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज ही निपटाने की कोशिश करें। आप जो चाहते हैं, आज अपने व्यक्तित्व के दम पर पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आपको सफलता मिल सकती है। फायदा हो सकता है। 

नेगेटिव - 
संतान की चिंता रहेगी। दूसरे के किए गए फैसलों को एक तरफा नजरिए से न देखें। दोस्तों के साथ समय खराब न होने दें। कुछ नजदीकी लोगों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। थोड़ी सावधानी रखें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज आप जरूरत से ज्यादा किसी को कुछ कह देंगे तो आपकी ही इमेज खराब हो सकती है। 

क्या करें - 
चावल में शक्कर मिला कर कौवों को खिलाएं।

लव- अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा हो सकता है।

करियर - 
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे वाला समय हो सकता है। निवेश का फायदा होने की संभावना बढ़ रही है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। पढ़ाई में मन नहीं लगने से मूड भी ऑफ हो सकता है।

हेल्थ- 
जरूरी चेकअप करवाते रहें। परहेज के मामले में सावधान रहें।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव - यात्राएं बढ़ सकती हैं। गलतियां सुधारने के अच्छे मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। किसी भी सौदे के सभी पहलू देख लेने के बाद ही कोई फैसला करें। बातचीत में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। घर-परिवार के कुछ मामले निपटाने में आपको थोड़ा समय भी देना पड़ सकता है। पारिवारिक परेशानियां निपटने के योग बन रहे हैं। पुराने कामों का फायदा भी आज आपको मिल सकता है। किसी बात को पूरा होने दें। कुछ कानूनी मामले भी आज निपट सकते हैं और ये आपके फेवर में हो सकते हैं। 

नेगेटिव - 
दूसरों की नकल और बुराई करने से बचें। किसी भी बात या मामले में तुरंत प्रतिक्रिया भी देने से बचें। आसपास वाले लोगों की लाइफ में दखल न दें। चंद्रमा कन्या राशि के साथ गोचर कुंडली के बारहवें भाव में रहेगा। इससे फालतू खर्चे और परेशानियां भी बढ़ने के योग हैं। थोड़ा सुस्ती भरा दिन भी हो सकता है। पैसों के मामलों को लेकर मन में अनिश्चितता हो सकती है। आप समझ नहीं पाएंगे कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। हड़बड़ी और जल्दबाजी के कारण आपके कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। 

क्या करें - 
गोशाला में पैसा दें।

लव- 
लव लाइफ के लिए दिन प्रतिकूल हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकते हैं। आज आप थोड़े सावधान रहें।

करियर - 
आपको किस्मत का साथ भी कुछ कम ही मिल पाएगा। आज आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई को समय कम देंगे। इससे आपका नुकसान भी हो सकता है।

हेल्थ- 
नींद पूरी नहीं होने से सिर और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आलस्य और थकान भी महसूस हो सकती है।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव -  मन लगा कर मेहनत करेंगे। वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपनी मेहनत और कॉन्टैक्ट के दम पर समाज और परिवार दोनों के काम पूरे कर सकते हैं। खासतौर पर पैसों के मामलों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होने की संभावना है। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। अपने स्वभाव और व्यवहार पर कंट्रोल रखना होगा। धैर्य से दिन बिता लें। पार्टनरशिप में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। पुरानी योजनाएं भी आज पूरी होने के योग हैं। 

नेगेटिव - 
आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। चिड़चिड़ाहट और झुंझलाहट को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। ओवर कॉन्फिडेंस में आकर आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश भी कर सकते हैं। सावधान रहें। किसी दोस्त को लेकर कोई फालतू टिप्पणी भी करने से बचें। कामकाज में तालमेल बैठाने में परेशानी महसूस हो सकती है। साथ काम करने वाले 1-2 लोगों के साथ तनाव बढ़ने के योग हैं। काम के बोझ को लेकर झुंझलाहट भी हो सकती है।

क्या करें - 
तुलसी को घी का दीपक लगाएं।

लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

करियर - 
साझेदारी के बिजनेस में आपको फायदा कम होगा। सावधान रहें। कुछ दिनों पहले ही बिजनेस फील्ड में आए लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। 

हेल्थ- 
सेहत के मामले में दिन ठीक कहा जा सकता है।

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव -  आज आप अपनी प्लानिंग में कुछ अच्छा बदलाव भी कर सकते हैं या ऐसा मन बना सकते हैं। खुद में थोड़ा लचीलापन रखें। पाटर्नर के साथ पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। नए दोस्त बनेंगे और पुराने दोस्तों के साथ समय बीतेगा। सामाजिक कॉन्टैक्ट्स के दम पर आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। किसी काम को पूरा करने के लिए कुछ लोगों का सहयोग आपको मिल सकता है। फैसले लेने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें। डिस्टर्ब हुए बिना सारे काम समय पर करने की कोशिश करेंगे। आपको सफलता मिल सकती है। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं।

नेगेटिव - 
मानसिक अस्थिरता रहेगी। आज आप लोगों की बातों में आकर अपने संबंध भी बिगाड़ सकते हैं। मन की कोई पुरानी टीस आज फिर उभर सकती है। पैसों को लेकर कोई उलझन है, तो उससे बार-बार बेचैनी भी बढ़ सकती है। अपने ही कामों से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण भी ठीक नहीं कहा जा सकता है। परिवार के लोगों से अनबन होने के योग हैं। पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में आपको कोई काम जबरदस्ती भी दिया जा सकता है।

क्या करें - 
अपनी थाली या टिफीन में से 1 रोटी गाय के लिए निकालें।

लव- 
पार्टनर का मूड ठीक नही कहा जा सकता। किसी भी मामले में जबरदस्ती करने से बचें।

करियर - 
खर्चा ज्यादा हो सकता है। बिजनेस में नुकसान के कारण परिवारिक विवादों से भी परेशानियां आ सकती हैं। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ- 
गले के रोग परेशान कर सकते हैं। कमर दर्द हो सकता है।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव - आपकी इनकम बढ़ सकती है और कहीं से अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज आपका आत्मविश्चास बढ़ सकता है। कामकाज और बिजनेस का दायरा बढ़ने की भी संभावना बन रही है। इससे आपको फायदा हो सकता है। लगभग हर काम में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। दिन अच्छा है, लिहाजा आपके जो भी महत्वपूर्ण काम हो उनके लिए कोशिश जरूर कर लें। जो काम कुछ दिनों पहले आपने अधूरा छोड़ दिया था, उसे दुबारा शुरू कर सकते हैं। दूसरों पर आपका बहुत पॉजिटिव असर पड़ सकता है। किसी अधिकारी या बुजुर्ग से सफल मुलाकात होने के भी योग बन रहे हैं। कुछ मतभेदों को आप आसानी से सुलझा सकते हैं। मेहनत का पूरा फल भी आज आपको मिल सकता है।

नेगेटिव - 
मतभेद सुलझाने की कोशिश करें वरना विवाद की स्थिति भी बन सकती है। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। फैले हुए कामों को अनदेखा करने से आपको ही नुकसान हो सकता है। 

क्या करें - 
हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसें) दें।

लव- 
पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंधों में मजबूती आ सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।

करियर - 
कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स आलस्य और थकान महसूस कर सकते हैं।

हेल्थ- 
पेट खराब होने की संभावना बन रही है। खान-पान में सावधानी रखें।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव -  सेहत पर ध्यान दें। वेतन वृद्धि की मांग आज पेश कर सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा बढ़ सकता है। प्रेमीजनों के साथ बातचीत होने और संबंध मजबूत बनने के योग बन रहे हैं। कोशिश करें कि पैसों से जुड़ा कोई भी मामला जल्दी सुलझ जाए। पैसों के मामले में आप ज्यादा व्यावहारिक ढंग से विचार कर सकते हैं। इनकम के नए सोर्स के बारे में कोई व्यक्ति आपको कुछ सलाह दे सकता है। रोजमर्रा के काम निपटा लें। जरूरी काम भी आज पूरे हो सकते हैं। संपत्ति और धन संबंधी कामों के लिए दिन अनुकूल हो सकता है।

नेगेटिव -  
किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। पुराना रोग भी आज आपको परेशान कर सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आने वाले समय में आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। चंद्रमा की स्थिति आपके कुछ राज उजागर कर सकती है। संतान के मामले में टेंशन हो सकती है। जोड़ों के दर्द और वायु रोग से भी आप परेशान रहेंगे। 

क्या करें  - 
किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।

लव- 
जीवनसाथी की मदद से फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है।

प्रोफेशन- 
पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में समय आपके फेवर में हो सकता है। कुछ स्टूडेंट्स टेंशन में हो सकते हैं। कॉन्फिडेंस की कमी भी आज आपको महसूस हो सकती है।

हेल्थ- 
थकान और आलस्य बढ़ सकता है। मौसमी बीमारियों से भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें। 

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव - आज आपको अपने लक्ष्य पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की कोई नई व्यवस्था भी हो सकती है। लव लाइफ मजबूत बनाने के लिए पार्टनर को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा रहेगा। इससे आपको रोजमर्रा के कामों से धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

नेगेटिव - 
आप आगे बढ़ने के कुछ सकारात्मक और खास मौकों को अनदेखा कर सकते हैं। परेशानी वाली स्थितियां भी बन सकती है। कोई बहुत नजदीकी रिश्ता नाजुक स्थिति में हो सकता है। किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी एक बात या एक काम की रट न लगाएं। वाहन से सावधान रहें। चोट भी लग सकती है। जोश से कार्यक्षेत्र में कोई काम न करें। बस होश संभाल लें। 

क्या करें - 
किसी महिला मित्र को पिंक कलर की कोई चीज गिफ्ट करें। 

लव- 
पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय हो सकता है।

करियर - 
आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल हो सकता है। मीन राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा तनाव भरा भी हो सकता है।

हेल्थ- 
पिता की सेहत को लेकर आप टेंशन ले सकते हैं। आपकी सेहत में भी आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

Share this

Related Post

0 Comment to "Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi"

Post a Comment