22.9.17

Aaj Ka Rashifal ,Today Rashifal In Hindi


क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय


मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव -  करियर में उम्मीदें और संभावनाएं रहेंगी। जिस चीज के लिए आप काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता की पूरी संभावना बन रही है। रुकावटें अपने आप खत्म हो सकती है। महत्वपूर्ण योजनाओं की तैयारियां शुरू कर दें। अपने लक्ष्य को लेकर आप एकाग्र रहेंगे, तो बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों में तनाव या दबाव कम हो सकता है। स्थिति में आज सुधार भी होने के योग हैं। भाई-बहनों की मदद मिल सकती है।  किसी नजदीकी संबंध के कारण आप खुश हो सकते हैं। 

नेगेटिव - 
काम-धंधे में थोड़ी लापरवाही हो सकती है। किसी खास काम के लिए शॉर्टकट लेने की कोशिश न करें। आपको गलतफहमी भी हो सकती है। मन की बात जुबां पर आ सकती है। गुप्त बातें उजागर हो सकती है। ऑफिस और घर दोनों सिरों से जिम्मेदारी को लेकर परेशानी भी हो सकती है। 

क्या करें और क्या नहीं - मां को प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें। 

लव- 
प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से सहयोग और प्यार मिल सकता है।

करियर-  
बिजनेस में विवाद निपट सकते हैं। फायदा मिलेगा। कार्यस्थल पर वातावरण आपके फेवर में हो सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। 

हेल्थ- 
सेहत में उतार-चढ़ाव के योग भी बन रहे हैं। पेट संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं। 

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव -  हर काम के लिए आज आपको शारीरिक और मानसिक तौर से तैयार रहना होगा। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं।  अनबन भी खत्म हो सकती है। मामले सुलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करेंगे या चलते काम को ही नए तरह से करने की कोशिश करेंगे। खुद अनचाही स्थिति खत्म कर सकते हैं। इनकम के मामले में रुकावटों का डर खत्म होने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। काम-धंधा बढ़ाने के लिए मेहनत की है तो उसके अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं।

नेगेटिव - 
आज आप पर कुछ खास काम निपटाने का भी दबाव रहेगा। कुछ काम बाकी रहेंगे।  किसी दोस्त से भी अनबन होने के योग बन रहे हैं। किसी काम के लिए ज्यादा जिद करने से आपके दूसरे काम बिगड़ सकते हैं। दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं।

क्या करें - 
पुराने कपड़े या किताबें दान करें।

 
लव- 
जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

करियर-  
दोस्तों और चाहने वाले लोगों से बिजनेस में सहयोग मिल सकता है। कारोबार भी अच्छा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है। टेक्निकल फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ- 
गैस और एसिडिटी से परेशानी बढ़ सकती है। भोजन पर ध्यान दें।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव -  काम से जुड़ी प्लानिंग भी पूरी होने की संभावना है। आपके काम होंगे और उसका फायदा भी मिल सकता है। करियर में आपको जल्दी ही कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं। आपकी एकाग्रता भी और बढ़ सकती है। आप कल तक जिस समस्या से परेशान थे, उसे भी निपटा सकते हैं। पैसों की समस्या भी पहले से कुछ कम होने के योग बन रहे हैं। आपकी स्थिति पहले से थोड़ी सुधर सकती है। कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है। आप सोचे हुए काम भी पूरे करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात और बातचीत होने के योग भी बन रहे हैं। किसी को आपसे ज्यादा ही भावनात्मक मदद की जरूरत हो सकती है। 

नेगेटिव - 
आज काफी भाग-दौड़ हो सकती है। किसी प्रशासनिक पद पर हैं, तो सावधान रहें। ज्यादा जोश में आकर खुद का ही कुछ नुकसान करवा सकते हैं। किसी की चुगली भी करने से बचें।

क्या करें - 
तुलसी के पौधे या मनी प्लांट में पानी डालें।

 
लव- 
लव लाइफ में इस राशि के अविवाहित लोग निराश हो सकते हैं। विवाद होने की भी संभावना है। प्रेम का इजहार न करें।

करियर-  
बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार बढ़ेगा। अधीनस्थ लोगों की मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिल सकते हैं।

हेल्थ- 
थकान हो सकती है। आराम करें नहीं तो परेशानी और बढ़ सकती है। 

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। दोस्त या प्रेमी से आप कोई वादा भी कर सकते हैं। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए भी अच्छा रहेगा। कई लोग आपकी देखा-देखी भी कर सकते हैं। आज आप किसी की अलग ढंग से मदद कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको भी हर संभव मदद मिल सकती है। 

नेगेटिव - 
निवेश में रिस्क लेने से बचें। दिन भर सावधान रहें। किसी बात को लेकर घर-परिवार की चिंता बनी रह सकती है। आपको सावधानी रखनी चाहिए।   चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में रहेगा। आज सामाजिक घटना हो सकती है। इससे आपको दौड़-भाग करनी पड़ सकती है और आप परेशान भी हो सकते हैं। विवाह प्रस्ताव अटक सकता है। कुछ मामलों में फैसले उलझ सकते हैं। किसी के साथ अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।

क्या करें और क्या नहीं - 
निवेश में रिस्क न लें। हनुमान जी के दर्शन करें।

 
लव- 
प्रेमी को गिफ्ट में सौंदर्य प्रसाधन संबंधित कोई वस्तु दें। मन की बात न छुपाएं।

करियर - 
कार्यक्षेत्र में समय आपके फेवर में कम ही रहेगा। कुछ नया न करें। बिजनेस में नया प्रयोग करने से भी बचना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है।

हेल्थ- 
सिर और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। भोजन पर ध्यान दें।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव - गोचर कुंडली में चंद्रमा आपकी राशि से तीसरी राशि में होगा तो रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर भी गौर किया जाएगा। नए काम धंधे पर विचार करने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ रहेगा। घर-परिवार में कुछ रोचक बातें आपके साथ हो सकती हैं। आपके साथ जो समस्याएं पिछले कुछ समय से चली आ रही थीं, वे खत्म भी हो सकती है। समय के साथ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आज आपको आसपास की स्थितियों से थोड़ा बहुत समझौता भी करना पड़ सकता है। आपके लिए ये अच्छा रहेगा। आमतौर पर आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। 

नेगेटिव - 
आपके किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का व्यवहार, सोच और तरीका कुछ बदल भी सकता है। आज आप इसे तुरंत समझ सकते हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, बाद में उससे पीछे हटने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। जरूरी काम निपटाने में निर्धारित समय से ज्यादा समय भी आपको लग सकता है। आसपास या साथ के लोगों से कुछ खटपट चली आ रही है, तो थोड़ी कहा-सुनी होने की संभावना बन रही है।

 
क्या करें और क्या नहीं  - 
सोच-समझकर बोलें और किसी भी काम में आलस्य न करें।

लव- 
आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पार्टनर भी आपकी इच्छाएं पूरी कर सकता है।

करियर-  
फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। 

हेल्थ- 
कफ  और खांसी की समस्या हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें।

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव -  नौकरी और बिजनेस में आपके साथ कुछ अच्छी घटनाएं होने के योग बन रहे हैं। जिनसे आपको फायदा होगा। नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव में रहेगा। इससे आपको धन लाभ के योग हैं। धन और भावनाएं दोनों आपके लिए खास हो सकते हैं। आज होने वाले बदलाव आपके फेवर में हो सकते हैं। करियर, घर, परिवार तीनों क्षेत्रों में आपकी प्राथमिकता होने से आप बेहद पजेसिव हो सकते हैं। कठिन स्थितियां जल्दी ही सुलझ सकती हैं। आज आप धैर्य रखें। आप जितने शांत और संयम में रहेंगे। तनाव और टकराव जितना टालेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। दोस्तों और प्रेमी के साथ आपके संबंध चरम पर हो सकते हैं। बहुत अच्छी बातचीत भी होगी। सुख-दुख बांटेंगे। हर मामले पर खुले मन से विचार करें। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान भी निकाल सकते हैं।

नेगेटिव - 
कानाफूसी से बचकर रहें। छोटी-छोटी बातों से ही आपका गुस्सा बढ़ सकता है। काम के बोझ और तनाव के कारण भी आज थोड़ी झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। आपकी बात या सलाह से किसी का नुकसान भी हो सकता है।

क्या करें - अपोजिट जेंडर वालों से सावधान रहना होगा। संयम से रहें।

लव- 
दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा और अनुकूल परिणाम देने वाला हो सकता है।

करियर - 
अधिकारी आपकी बातों से सहमत हो सकते हैं। कुछ मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज में सुधार लाना होगा। बिजनेस बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।

हेल्थ- 
आंखों में जलन या मुंह संबंधी रोग भी हो सकते हैं।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव -  चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। गोचर कुंडली के लग्न भाव में चंद्रमा होने से आपको रूटीन कामों में फायदा मिल सकता है। नौकरी या धंधे में जिस उन्नति पर आपकी निगाहें हैं, उसके लिहाज से भी दिन काम का हो सकता है। आज के कामकाज आपकी तरक्की में जुड़ सकते हैं। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज उसे सुलझाने की हर संभव कोशिश करें। हर समस्या की बिल्कुल गहराई तक जाकर गलती देखें। आज आपको किसी की मदद करने का मौका भी मिल सकता है। लोगों का साथ भी मिलने के योग हैं। आपको जरूरी मामलों पर पार्टनर से राय लेनी चाहिए। पिता से आपके संबंध ठीक हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।  

नेगेटिव - 
आज आप किसी तरह का संदेह मन में न रखें। संतुष्टि हासिल करने के लिए खर्च करने का रास्ता न अपनाएं। पैसों को लेकर थोड़ा सावधान ही रहना होगा। आपको शारीरिक तौर पर भी सावधान रहना चाहिए। चोट लग सकती है। शाम को पैसे भी खर्च हो सकते हैं।

क्या न करें - 
एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें। किसी भी काम को लेकर मन में संदेह न रखें।

 
लव- 
नए लोगों से दोस्ती या परिचय हो सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखमय हो सकता है। शाम को घर में खुशी का वातावरण बन सकता है।

करियर-  
कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिल सकता है। कुछ स्टूडेंट्स को मेहनत से भी अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
पुराने रोग खत्म हो सकते हैं और सेहत अच्छी होगी। दाएं हाथ में चोट भी लग सकती हैं।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आप एकाग्रता बनाए रखें। बहुत से पेंडिंग काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। परिवार के लोग, पार्टनर, दोस्त, प्रेमी, साथ काम करने वाले लोग किसी न किसी तरह आपकी पूरी मदद कर सकते हैं। जिस पर समय भी देना होगा और ऊर्जा भी लगेगी। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें। घर के सामानों की खरीददारी भी हो सकती है। बाहरी यात्राएं करने के योग बन रहे हैं। आपका पैसा भी यात्राओं में लग सकता है। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। 

नेगेटिव - 
आज आप साथ के कुछ लोगों के कारण झुंझला भी सकते हैं। ध्यान रखें। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। इस राशि के कुछ लोगों को किस्मत का साथ भी कम ही मिल पाएगा। व्यस्तता के कारण भी आपका रूटीन प्रभावित हो सकता है। लगभग हर काम में बार-बार रुकावटें आने के योग बन रहे हैं।  खरीददारी में आप या तो अति कर सकते हैं या बिना देखे, समझे कुछ खरीद कर खुद का नुकसान करवा सकते हैं। सावधान रहें। निजी संबंधों में किसी तरह का असंतोष या कोई गलतफहमी होने के भी योग बन रहे हैं।

क्या न करें - 
आज किसी को उधार पैसा न दें। महिलाओं पर गुस्सा करने से भी बचें।

लव- साथी के असंतुलित रवैये से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य हो सकता है।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में बिजनेस संबंधित टेंशन होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। निर्माण कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ- 
सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं।

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव -  धीरे-धीरे चल रहे कामकाज में गति आएगी। दिनभर फायदे के लिए कुछ न कुछ तरीके निकालते रहेंगे। आपने पैसों के निवेश के लिए दो दिन पहले कोई योजना बनाई थी उस संबंध में आज कोई नया कदम भी उठा सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। इनकम और खर्चा भी बराबर रहेगा। आपका नजरिया सकारात्मक होता जाएगा। आनंद से दिन बीतेगा। चली आ रही महत्वपूर्ण परेशानियां सुलझ सकती हैं। आज आप कोशिश करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।

नेगेटिव - 
सुख में कमी आ सकती है। अपने सम्मान की चिंता भी हो सकती है। आज आप कोई काम कल पर टाल देंगे तो उससे आपको ही नुकसान हो सकता है। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। कुछ मामलों में जल्दबाजी करने से सोचे हुए काम बिगड़ने के योग हैं। टैक्स वगैरह का कोई बाकी मामला भी आज  उलझ सकता है। 

क्या न करें - 
अपने प्लान या राज की बात किसी से शेयर न करें।

 
लव- 
अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा। 

करियर-  
बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा। ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नए लोगों से भी जुड़ सकते हैं।

हेल्थ- 
पानी से संबंधित बीमारियां होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव - ज्यादातर मामलों में आपके लिए दिन शुभ है। आपकी लाइफ में कुछ नया होने वाला है। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू भी हो सकता है। आपके सामने आज जो भी अवसर आए, उन्हें न गंवाए। घर-परिवार को लेकर आपके मन में बड़े सपने रहेंगे और आज आप पूरी मेहनत से उन्हें पूरा करने में लग जाएंगे। आज होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आप जितने लोगों से मिलेंगे, जितने लोगों के साथ आपकी बातचीत होगी, आप उतने ही सफल भी हो सकते हैं। कम उम्र के लोगों से मदद मिल सकती है। कोई अनुभवी या बुजुर्ग आपको सही सलाह भी दे सकता है। 

नेगेटिव - 
अधिकारी वर्ग से कुछ बहस होने के योग बन रहे हैं। किसी करीबी दोस्त के साथ अनबन भी हो सकती है। सावधान रहें। खरीददारी करने में आपका नुकसान भी हो सकता है। कुछ कामों में आप अति भी कर सकते हैं, सावधान रहें। नौकरीपेशा लोग किसी फैसले को लेकर कन्फ्यूज हो सकते हैं। बिजनेस में भी नुकसान का डर बना रह सकता है।

क्या करें - 
कोई सुगंधित वस्तु दिनभर अपने पास रखें।

 
लव- 
वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम के इजहार के लिए दिन अच्छा है।

करियर-  
बेकार कामों में भी समय निकल सकता है। बिजनेस में फायदेमंद बड़े सौदे होंगे। कुछ फैसले आज अटक सकते हैं। नए बिजनेस या नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स को बहुत मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ- 
सिर दर्द और कफ  रोग हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव -  जीवनशैली में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। कुछ ऐसे बदलाव भी होंगे, जो लंबे समय तक असरदार रहेंगे। चिंताएं छोड़ें, विश्वास रखें और आगे बढ़ें। पुरानी कोई बात भूलने में ही फायदा है। आज आपके कामों का फल किसी को न मिलें ऐसा कुछ करेंगे। किसी नए ही विषय में आपकी रुचि बढ़ सकती है। गोचर कुंडली के किस्मत के घर में चंद्रमा होने से आज आप कुछ अच्छे बदलाव के दौर से भी गुजरेंगे। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। आसपास और साथ वाले लोगों से भी सहयोग मिलेगा। दिन अच्छे से निकल जाएगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

नेगेटिव - 
आज आप थोड़े परेशान रहेंगे। पुराना पैसा रुक सकता है। नया निवेश न करें। हल्का बुखार भी हो सकता है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। साथियों से मनमुटाव के योग बन रहे हैं। हो सकता है आपको कुछ मामलों में किस्मत का साथ न मिले।

क्या करें - 
हनुमान मंदिर के शिखर दर्शन करें। 

 
लव- 
जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। रोमांस चरम पर हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी विवाहित लोगों को पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। 

करियर-  
नया ऑफिस या दुकान खरीदने का मन बनेगा। कारोबार के लिए यात्रा के योग हैं। नौकरी में परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- 
सेहत संबंधी परेशानी भी रहेगी। थकान और आलस्य हो सकता है।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव - आज आप काम की बातें ही ज्यादा करेंगे। जहां तक संभव हो, अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। आपका पॉजिटिव व्यवहार परिस्थितियों को भी सकारात्मक बना सकता है। आप दूसरों से सिर्फ  उतनी ही उम्मीदें रखें, जितनी व्यावहारिक हों। कुछ नए अनुभव भी हो सकते हैं। लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है। आपकी भावनाएं भी प्रखर रहेंगी। आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अधिकारियों से बातचीत और बिजनेस के सौदों में आप गंभीर हो सकते हैं। आज आप हर बात की गहराई में जाने की कोशिश कर सकते हैं। 


नेगेटिव - 
आप किसी मामले पर जरूरत से ज्यादा जिद न करें। थकाने वाला दिन हो सकता है। तनाव भी बढ़ सकता है। आपको नए काम टाल देने चाहिए।  गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से आप परेशान हो सकते हैं। फालतू खर्चा बढ़ने की संभावना है। आप जरूरी सावधानियां रखें। जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचें। गुस्सा करना और कर्जा लेना भी आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। अचानक धन हानि का डर भी बना रह सकता है।

क्या करें - 
अपनी प्लानिंग में बदलाव न करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

 
लव- 
साथी से मदद मिल सकती है। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

करियर-  
आपका पैसा अटक भी सकता है। कारोबार अव्यवस्थित होने से आपको तनाव हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स थोड़े परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में दिन ठीक है। पुराने रोग में राहत मिल सकती है।

Share this

0 Comment to "Aaj Ka Rashifal ,Today Rashifal In Hindi"

Post a Comment