क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
Aries
मेष - पॉजिटिव - जीवन में कुछ अच्छे बदलाव की कोशिश कर सकते हैं और आप उनमें सफल भी होंगे। पुराने पैसों का हिसाब होगा। बिजनेस और नौकरी में खुद की स्थिति पर विचार कर के आगे बढ़ने की प्लानिंग कर सकते हैं। नए निवेश की सलाह भी आज आपको मिल सकती है। आसपास के लोगों से मन की बात अच्छे से छुपा लेंगे। रिश्तों और पैसों के मामले में आप भाग्यशाली हो सकते हैं। आज आपके व्यवहार और किए गए कामों से रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है। दूसरों की मदद कर सकते हैं। इससे आपको आगे बढ़ने के मौके भी मिल सकते हैं।
नेगेटिव - पैसों के मामले में कोई कठिन स्थिति बन सकती है। लेन-देन के मामलों में फैसला नहीं ले पाने से भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कोई अनजाना डर आपको बना रह सकता है। सेहत के मामलों में भी सावधान रहें। नए बिजनेस में पैसा निवेश करने से बचें। कानूनी झंझट से दूर ही रहें। थोड़ा मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना हो सकता है। आसपास के कुछ लोग आपके कामकाज में रुकावटें भी पैदा कर सकते हैं। कोई जरूरी काम भी आज आप टाल सकते हैं।
क्या करें - काले कपड़े में जौ रख कर दान करें।
लव- लव पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
करियर- बिजनेस में आपके विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग भी आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। स्टूडेंट्स को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग नहीं है।
हेल्थ- चोट या दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
Taurus
वृष - पॉजिटिव - किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके काम से अधिकारी खुश हो सकते हैं। रुकावटों और हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद आपका ध्यान काम पर ही रहेगा। आपकी सलाह से किसी को धन लाभ भी हो सकता है। पैसों और रिश्तों के मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपनी बात बिना घुमाए सीधे-सीधे कहें। आज लिए गए आपके कुछ फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। आप पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभा सकते हैं।
नेगेटिव - किसी से मिलना और किसी को जवाब देने का दबाव भी आज आप आप पर हो सकता है। अपने दोस्तों, साथियों और सहयोगियों पर किसी बात पर चिढ़ आ सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए जरूरत से ज्यादा कोशिश करेंगे तो परेशान हो सकते हैं। आपकी रूटीन लाइफ प्रभावित हो सकती है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।
क्या करें - 1 जनेऊ जोड़ा और केला विष्णु मंदिर में दान दें।
लव- पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को सम्मान देगा।
करियर- पार्टनरशिप के लिए समय ठीक चल रहा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ - सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। दर्द या जलन में भी राहत मिल सकती है।
Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिशें सफल हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए आप बहुत उत्सुक हो सकते हैं। जरूरी काम निपटाने का ध्यान रखें। ऑफिस में नए दोस्त भी बन सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कुछ कामकाज में भी फायदा हो सकता है। पैसा निवेश करने के लिए मन में कई तरह के सवाल आ सकते हैं। अपनी वाणी से सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। कोई मामला आप निपटाना चाहते हैं तो सीधी बात करके मामला सुलझाएं या फिर एक-दो दिन के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। अपने आप सुलझ जाएगा।
नेगेटिव - मन की हर बात दूसरों से शेयर करने से बचें। किसी की बुराई कर के आप खुद ही फंस सकते हैं। दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपके काम भी बिगड़ सकते हैं। सेहत में भी गिरावट होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में नया निवेश करने से बचें। कानूनी झंझट से भी दूर रहें। दुश्मनों से नुकसान हो सकता है।
क्या करें - हनुमान जी के दर्शन करें।
लव- लव पार्टनर के साथ समय बीतेगा। इस राशि वालों को किसी से आकर्षण महसूस होगा। अपने मन की बात भी आप किसी खास इंसान से शेयर कर सकते हैं।
करियर- आपका ध्यान बिजनेस में किसी नई चीज पर जाएगा, लेकिन किसी भी इंसान पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। उम्मीद से दुगना परिणाम मिल सकता है। स्टूडेंट बिना परेशान हुए भी सफल हो सकते हैं।
हेल्थ- सेहत अच्छी नहीं रहेगी। थकान और आलस्य के साथ सिर दर्द भी हो सकता है।
Cancer
कर्क - पॉजिटिव - उन बातों पर विचार करें जो आपके लिए काम की है। दोस्तों और सामाजिक कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान जरूर दें। अपने कामकाज पर पूरा ध्यान रखें। कोई ऐसी बातचीत भी शुरू हो सकती है, जो आने वाले दो-तीन दिन तक चलेगी। आपकी उम्मीदें बढ़ जाएंगी। उत्साह भी बढ़ेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है। दोस्त के लिए कोई गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। मौजूदा कामकाज आज निपटाने की कोशिश करें। किसी खास काम के नतीजे के लिए समय का इंतजार भी करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव में भी राहत मिलने के योग हैं। कारोबारी क्षेत्र में समस्याएं खत्म हो सकती है।
नेगेटिव - नया झंझट मोल लेने से बचें। कामकाज और बातचीत को गोपनीय रखें। फालतू बातों में समय खराब करने से बचें। आपके पास समय की कमी रहेगी। दिन भर भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी। कोई काम जल्दबाजी में करने से भी बिगड़ सकता है। किसी से न कहने वाली बात भी आप सार्वजनिक कर सकते हैं।
क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को फ्रूट जूस पिलाएं।
लव- पार्टनर को सम्मान दें। रिश्ते बनाए रखने के लिए पार्टनर की मदद करना जरूरी है। दूसरों का गुस्सा पार्टनर पर निकालने से बचें।
करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा हो सकता है। मेहनत से काम करेंगे, तो सफलता मिल सकती है। किसी को उधार पैसा न दें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। गेस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है। खान-पान पर कंट्रोल करें।
Leo
सिंह - पॉजिटिव - काम करते-करते निवेश की योजना भी बन सकती है। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नया काम हाथ में लेने के पहले पुराने काम जरूर निपटा लें। आपका मन सकारात्मक रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से चलते-फिरते मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास भी साबित हो सकती है। ये मुलाकात आपके फेवर में हो सकती है। आने वाले दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए भी बहुत अच्छे रहेंगे। आपका साहस और उत्साह भी बढ़ सकता है।
नेगेटिव - किसी बात पर जरूरत से ज्यादा टेंशन ले सकते हैं। आज आप आर-पार का फैसला करने से बचें। कामकाज में किसी से विवाद होने के योग हैं। सावधान रहें। जिम्मेदारियों का बोझ भी आप पर हो सकता है। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। चंद्रमा के प्रभाव से अचानक नुकसान होने के योग बन रहे हैं। यात्राओं में पैसा भी खर्च हो सकता है। कुछ लोग आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। आप स्वयं भी सुस्ती महसूस कर सकते हैं।
क्या करें - गणेश मंदिर में मिठाई चढ़ाएं।
लव- पार्टनर से बेकार बहस भी होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी से दूरी हो सकती है। वहीं पति-पत्नी के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
करियर- किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम है, तो खुशी-खुशी जाएं। आपकी यात्रा भी सुखद हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी परेशानी वाला समय हो सकता है।
हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। किसी तरह की एलर्जी से भी परेशानी हो सकती है।
Virgo
कन्या - पॉजिटिव - किस्मत की मदद से रूटीन काम समय से पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामलों में आप शांति से कोई फैसला लें। पैसों की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो उसे सुलझाने के लिए आपको थोड़ा समय भी देना पड़ सकता है। आज आपको थोड़ा विचार-विमर्श भी करना होगा। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। धैर्य रखें। किसी महिला के सहयोग से कामकाज पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मेल-जोल बढ़ सकता है। सूझ-बूझ और साझेदारी के कामों में भी फायदा होने के योग हैं। परिवार की उलझनें खत्म हो सकती हैं। नौकरी-धंधे, करियर में आप आगे बढ़ते जाएंगे। कारोबारी बदलाव आपके लिए सुखद साबित होंगे और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। ऑफिस में कामकाज को लेकर आप थोड़ी टेंशन में भी हो सकते हैं। आज जो बदलाव हो रहे हैं उनको आप एकदम अपना नहीं सकेंगे। आधी-अधूरी और बेतुकी बातों में उलझने से बचें। आज आप जोश में आकर कोई डिसीजन न लें तो ही अच्छा है। इससे आपको नुकसान भी हो सकता है।
क्या करें - नहाने के पानी में 2 बूंद गुलाब जल डालकर नहाएं।
लव- लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी भी मामले में लापरवाही न करें।
करियर- किस्मत का साथ मिल सकता है। समय का सदुपयोग होगा और बिजनेस में धन लाभ भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिल सकता है। कम मेहनत में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी।
Libra
तुला - पॉजिटिव - पार्टनर के साथ संबंध सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिल जाएगी। अचानक होने वाले घटनाक्रमों पर पूरा ध्यान दें। कोई दोस्त या पुराना साथी आपको काम की जानकारी दे सकता है। जिससे आपकी परेशानियां भी कम हो जाएंगी। फालतू विवादों से बच सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन रहे हैं। भगवान पर भरोसा रखें। कुछ ऐसे काम हो सकते हैं जिनसे आपको मानसिक शांति और हल्कापन भी महसूस होगा। मीन राशि के लोग आज पुरानी गलतियों से भी कुछ नया सीख सकते हैं। नौकरी और बिजनेस की टेंशन कुछ कम भी हो सकती है। पैसों को लेकर उलझन भरी स्थिति भी खत्म होने की संभावना है।
नेगेटिव - जो बदलाव हो रहा है, उसका विरोध करने से बचें। दूसरों की जरूरतें पूरी करने और परेशानियों को निपटाने में सावधानी रखें। आज आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। किसी काम या सेहत से जुड़े मामले को लेकर आपका कन्फ्यूजन भी बढ़ सकता है।
क्या करें - पानी में थोड़ा-सा नमक और शक्कर मिलाकर पिएं।
लव- लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, प्यार भी मिलेगा। आज अपने दिल की बातें भी शेयर कर सकते हैं।
करियर- नौकरी और बिजनेस वालों को अचानक फैसले लेने पड़ सकते हैं। बड़े फैसले सावधानी से लें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।
Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बहुत से मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। कोई खास और अच्छा काम भी होने के योग बन रहे हैं। मौज-मस्ती की इच्छा हो सकती है। समझौते और धैर्य का मन बना कर चलें। बहुत सारा काम दूसरों के लिए करना पड़ सकता है। आप मेहनती हैं और मन लगा कर भी काम करेंगे। आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य रखें। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें। नए-पुराने दोस्तों से संबंध मजबूत हो सकते हैं। अतिथि सत्कार का फायदा भी होगा। कोई पुराना मामला फिर से उठ सकता है।
नेगेटिव - कुछ कामों में थोड़ी रुकावटें भी आ सकती हैं। आप थोड़े बेचैन भी रहेंगे। कुछ लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आप पर दबाव बनाने की भी कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। सावधान रहें।
क्या करें - 11 बार ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र बोलें।
लव- आप किसी को लव प्रपोजल भी दे सकते हैं। अपोजिट जेंडर में मन भटकने की संभावना है। आज लव लाइफ से जुड़े कुछ खास फैसले भी होने की संभावना है।
करियर- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
हेल्थ- सेहत पहले से ठीक रहेगी। दर्द और बेचैनी में थोड़ा आराम मिलेगा।
Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - नई योजनाएं बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र संबंधित किसी नई योजना पर लोगों से बातचीत हो सकती है। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आसपास के कुछ लोग आप पर डिपेंड रहेंगे। लव पार्टनर से सहयोग मिलेगा। संबंध भी और मधुर हो सकते हैं। धार्मिक कामों में मन लगेगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। माता से भी सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। आज किए गए कामों का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। संतान को समय देना होगा। कुछ दोस्तों की मदद से रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। बिजनेस में नए प्लान भी बन सकते हैं।
नेगेटिव - दिन भर तरह-तरह के विचारों में आप उलझे रहेंगे। आज एक्स्ट्रा पैसा खर्चा होने की संभावना है। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। किसी बात से मूड खराब हो सकता है। कोई पुराना मामला टेंशन दे सकता है। सेहत के मामले में थोड़े सावधान ही रहें। थकान और आलस्य के कारण भी आज आप परेशान रहेंगे। चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार या नौकरी से जुड़े कुछ मामले आपको परेशान कर सकते हैं।
क्या करें - लक्ष्मी जी या किसी भी देवी मंदिर में मावे की मिठाई चढ़ाएं।
लव- लव लाइफ में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। संबंधों में सुधार हो सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी की मदद से मानसिक तनाव कम हो सकता है।
करियर- बिजनेस में प्रतियोगियों पर जीत मिल सकती है। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। नई योजनाएं भी बनेंगी।
हेल्थ- सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। पेट के रोग हो सकते हैं। एक बार में बहुत ज्यादा पानी न पिएं।
Capricorn
मकर - पॉजिटिव - पैसों के लिहाज से अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। निजी और पारिवारिक जीवन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी आपको हो सकता है। आसपास के लोग आपकी मदद मांग सकते हैं। पैसे कमाने के जो भी मौके मिलें उनको पहले सावधानी से परख लें। ऑफिस के कामकाज में आप पूरी तरह सफल भी हो सकते हैं। जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। किसी खास मामले में आपको अपना नजरिया भी बदलना पड़ सकता है। इससे फायदे के सौदे हो जाएंगे। दोस्तों या साथ काम करने वालों की मदद से सोचे हुए काम पूरे होंगे। पुराने अधूरे काम आज पूरे होंगे। पुरानी मेहनत का नतीजा भी आज आपके फेवर में हो सकता है।
नेगेटिव - किसी भी तरह की कोई गलतफहमी न होने पाए, सावधान रहें। बिजनेस और परिवार के कुछ कठिन फैसले भी आपको मजबूरी में लेने पड़ सकते हैं। आज किसी पारिवारिक परेशानी में भी उलझने बढ़ सकती है। हर मामले की गहराई में जाने से बचें। फालतू काम और लोगों के कारण भी आपका समय खराब हो सकता है।
क्या करें - 1 सिक्का किसी नदी या तालाब में डालें।
लव- लाइफ पार्टनर के सहयोग से धन लाभ होगा। आपके संबंध भी मधुर होंगे। लाइफ पार्टनर से संबंध अच्छे हो सकते हैं। सुख मिल सकता है।
करियर- कार्यस्थल पर परेशानी के बावजूद आपकी स्थिति अच्छी हो सकती है। सकारात्मक रहने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स फालतू कामों में भी उलझ सकते हैं। पढ़ाई डिस्टर्ब होने के भी योग बन रहे हैं।
हेल्थ- सेहत के मामले में टेंशन हो सकती है। थकान और आलस्य भी हो सकता है।
Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। नौकरी-बिजनेस में भी मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम के मामलों में भी आप व्यस्त हो सकते हैं। किसी से भी बात करें तो बिना भावनाओं में पड़े, सत्य और तथ्य आधारित, सीधी सपाट बात करें। ऑफिस में भी अपनी आवाज और वाणी पर नियंत्रण रखें। आसपास वालों से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव - आज आप खरीददारी में अति कर सकते हैं, सावधान रहें। आप पर काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी न लें। अपने बातचीत के तरीके में आपको सुधार भी करना चाहिए। सावधान रहें। आपकी बातों से किसी को गलतफहमी भी हो सकती है। झूठे वादे करने से बचें, वरना परेशान हो सकते हैं।
क्या करें - पीला रेशमी धागा कलाई पर बांधें।
लव- पार्टनर को गलतफहमी हो सकती है। अविवाहित लोग लवर पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं।
करियर- कार्यस्थल पर वातावरण खुशनुमा हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल हो सकता है।
हेल्थ- सेहत में धीरे-धीरे सुधार भी आएगा। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।
Pisces
मीन - पॉजिटिव - तेजी से दिन निकलेगा। प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। आज के काम आपकी तरक्की में जुड़ सकते हैं और उनसे आपको फायदा भी हो सकता है। पैसों के मामलों में कोई पहल करने के लिए आप बहुत उत्सुक भी रहेंगे। कोई उलझन है, तो उसे सुलझाने के लिहाज से अच्छा दिन है। चंद्रमा की स्थिति से अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ के लोगों से समय पर मदद मिल जाएगी।
नेगेटिव - खर्चों में कटौती करनी चाहिए। परिवार में आपके विचारों से कुछ लोग सहमत नहीं हो पाएंगे। आसपास के कुछ लोगों के कारण आपको न चाहते हुए भी अपनी आदतों या अपने प्रोग्राम में बदलाव करने पड़ सकते हैं। ऑफिस में काम के कारण बाकी चीजों की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। पैसों के निवेश के मामले में अनुभवी लोगों से सलाह किए बिना कोई फैसला न लें। आपको अपनी बात कहने का मौका नहीं मिलेगा तो परेशान हो सकते हैं। कुछ काम या खर्चे न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। उधार पैसा देने से बचें।
क्या करें - बादाम का तेल उपयोग करें।
लव- लव लाइफ में रिश्तों में मधुरता आएगी। लवर के साथ समय बीतेगा।
करियर- नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोगों को कुछ अच्छी सलाह मिल सकती है। नए आइडिया भी आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन सामान्य हो सकता है। थकान और आलस्य भी हो सकता है।
0 Comment to "Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi"
Post a Comment