क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
Aries
मेष - पॉजिटिव - कोई बड़ा काम अकेले ही करना है और इस पर आपको गर्व भी हो सकता है। न्यायालयीन कामकाज में जीत होने के योग बन रहे हैं। परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। किसी नई तकनीक के कारण आपका कामकाज बहुत सहज और सुगम हो सकता है। कोई नया उपकरण भी आप खरीद सकते हैं। किसी नए विचार पर काम कर सकते हैं। नया विचार, तकनीक आपके लिए बहुत कारगर और लाभदायक साबित हो सकती है। स्थितियों को बदलने की भी तेज इच्छा रहेगी। इससे ज्यादा लोग आपका साथ देंगे। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिल सकती है। नए कारोबार की शुरुआत भी हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। संबंध पहले से और अच्छे हो जाएंगे। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है।
नेगेटिव - आसपास या साथ के लोगों से टकराव होने के योग बन रहे हैं। अपने व्यवहार में किया गया बदलाव भी आज आपको परेशान कर सकता है। कुछ लोग आपकी राय से बिलकुल सहमत नहीं हो पाएंगे। दूसरों में दोष देखने से आपकी ही परेशानी बढ़ सकती है। अपने आसपास के लोगों से समर्थन और मदद नहीं मिल पाएगी।
क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को लेदर पर्स या बेल्ट गिफ्ट करें।
लव- लव पार्टनर से प्यार, सहयोग और सुख मिल सकता है। जो आपके लिए बहुत खास है। आपने मन की बातें या इच्छाएं शेयर करने की कोशिश करेंगे।
करियर- कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलेगी। नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव भी हो सकता है। सावधान रहें।
हेल्थ- सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। किसी तरह की चोट, दर्द या जलन से राहत मिल सकती है।
Taurus
वृष - पॉजिटिव - आपके मन में कुछ बड़े विचार आते रहेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। कुछ ऐसे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं जो आपसे वैचारिक सहमति रखते हैं। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। अध्ययन में रुचि होगी। बिजनेस या नौकरी के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। एक्स्ट्रा इनकम या बिजनेस बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में कई तरह के आइडिया आएंगे।
नेगेटिव - सरकारी कामकाज में कुछ समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं। पैसों के मामले में सावधान रहें। खर्चा बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको ज्यादा ही दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। नौकरी और बिजनेस को लेकर यात्रा या खर्चा हो सकता है। कुछ लोग आपकी बात सुनने के लिए राजी नहीं हो पाएंगे। आज आप जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश करेंगे तो खुद परेशान हो सकते हैं। साथ वाले कुछ लोगों से फालतू बातों पर तकरार भी हो सकती है। अपनी वाणी को नियंत्रण में नहीं रखने से आप ही परेशान हो सकते हैं। जिम्मेदारियां निभाने में मन नहीं लगेगा। आपके मन में कुछ असामान्य विचार भी आ सकते हैं।
क्या करें - पीले फूल पर चंदन लगा कर किसी धर्म ग्रंथ पर रखें।
लव- लवर या लाइफ पार्टनर का मूड खराब हो सकता है। मूड बनाने के लिए अपनी आइडिया आजमाइश न करें। हल्की-फुल्की बातों तक ही सीमित रहें।
करियर- सरकारी तंत्र से परेशान हो सकते हैं। लेन-देन में सावधान रहें। स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दिन भी अच्छा रहेगा।
हेल्थ- भोजन में सावधानी रखें, कम भोजन करें। ज्यादा मसाले और तले-गले खाने से परहेज रखें।
Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - करियर में बदलाव के लिहाज से समय ठीक कहा जा सकता है। पुरानी देनदारी भी निपट सकती है। साफ और नपी-तुली बात करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद भी आज आपको मिल सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किए गए कामों में फायदा भी हो सकता है। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। नए बिजनेस के लिए की गई कोशिश भी सफल होने के योग हैं। प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले साथ वाले लोगों से सलाह ले सकते हैं।
नेगेटिव - नया कर्जा न लें। पैसों का कोई जोखिम भी लेने से बचें। अपने मुख से निकलने वाले शब्दों को लेकर सावधान रहें। कोई बात फालतू विवाद की वजह बन सकती है। आपको इस गलती का खामियाजा भी आने वाले दिनों तक झेलना पड़ सकता है। किसी कठिन स्थित में भावनाएं आप पर भारी पड़ सकती हैं। एक्स्ट्रा सावधानी का दिन है। जेब से पैसे निकालते समय और कुछ बोलते समय सावधानी रखें। आपकी इच्छाएं फालतू खर्चा करवा सकती है।
क्या करें - पान में 1 लौंग और इलाइची रखकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
लव- लव पार्टनर के प्यार और व्यवहार से आप हैरान हो सकते हैं। इस राशि के लोग किसी को प्रपोजल भी देना चाहते हैं तो आज दे दें। सफलता का दिन है।
करियर- बॉस या सीनियर्स की नजरों में आप हीरो भी बन सकते हैं। स्टूडेंट्स को सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। समय भी अच्छा रहेगा।
हेल्थ- सेहत में सामान्य बदलाव महसूस हो सकता है।
Cancer
कर्क - पॉजिटिव - अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को भी पार्टनर से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। गलत विचारों से भी आप मन ही मन लड़ेंगे। समय के पाबंद रहेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। नतीजों का इंतजार करें। इंतजार का फल भी मीठा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से सहयोग मिल सकता है। भ्रमण और मनोरंजन में समय बीत सकता है। अच्छी खबर भी मिल सकती है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। नौकरी में नया काम मिलने के योग हैं। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। इनकम के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।
नेगेटिव - ऑफिस में साथ का कोई व्यक्ति आपको टेंशन दे सकता है। पैसों के मामलों में आप थोड़े परेशान रहेंगे। नहीं चाहते हुए भी आपको कोई काम मुफ्त में करना पड़ सकता है। इससे आपका ही मूड खराब होगा। किसी भी मामले में आप उतावले होंगे तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। आपको किसी न किसी तरह की बेचैनी भी महसूस हो सकती है। ऑफिस में बॉस का विरोध न करें। बिना सोचे-समझे किए गए कामों से आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
क्या करें - गाय को मक्की का आटा खिलाएं।
लव- भावनात्मक संतुलन रखें, तो पार्टनर आप पर पूरा भरोसा कर सकता है। किसी को लव प्रपोजल देना भी आपके हित में नहीं है।
करियर- ऑफिस और फील्ड में कोई नई शुरुआत होने के योग बन रहे हैं या कोई नया काम भी आज आपको मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। कुछ नया सीखेंगे।
हेल्थ- पुराने रोग से आप परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें। खान-पान और दवाईयों में लापरवाही न करें।
Leo
सिंह - पॉजिटिव - मेहनत कम करेंगे और फायदा ज्यादा हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत वाले घर में है। इससे किसी के साथ आपकी बहुत खास बातचीत भी हो सकती है, जिसका फायदा आपको करियर में मिल सकता है। साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति, जो स्वभाव से बहुत ही हंसमुख और विनोदी है, आज आपको करियर से जुड़े किसी मामले में बहुत मदद कर सकता है। आपके मन की बेचैनी भी खत्म हो सकती है। कई तरह के नए-नए विचार भी आपके मन में चलते रहेंगे। खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से करें। जिस ढंग से आप बात करेंगे, उससे दूसरे लोग आपके फेवर में हो सकते हैं। संतान के साथ दोस्ती भरा व्यवहार करें। कार्यस्थल पर आपके लिए स्थितियां अच्छी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रह सकता है। किसी से गिफ्ट भी मिलने के योग हैं।
नेगेटिव - आज आप अपने व्यवहार से किसी को नाराज कर सकते हैं। कुछ कामों में मन कम ही लगेगा। थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। बिना किसी से सलाह लिए आगे बढ़ने की कोशिश न करें। मन की बातें, अपने इरादे और योजनाएं किसी को न बताएं। लंबे समय की कोई योजना आज न बनाएं। किसी बात को लेकर बहुत उतावले भी न हों।
क्या करें - गणेश जी को पिस्ता का भोग लगाएं।
लव- पार्टनर के प्रति व्यावहारिक नजरिया रखें। संयम रखें। लव पार्टनर पर हावी होने से बचें। आज आपका पार्टनर बेहद संवेदनशील भी हो सकता है।
करियर- वाणी पर संयम रखें। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। निर्माण कामों से जुड़े लोग सफल हो सकते हैं।
हेल्थ- सेहत के मामले में पुरानी परेशानियां चलती रहेगी। कुछ खास बदलाव होने के भी आसार नहीं है।
Virgo
कन्या - पॉजिटिव - मन में चल रहे रोमांस के विचारों को कोई आकार देना आपके लिए जरूरी है। प्रेमी से अपने मन की बात कहना चाह रहे है तो कह दें। आज आप हर चीज पर गौर से ध्यान दें। अपने मन की आवाज सुनने की कोशिश करें। पैसों की किसी भी स्थिति की बारीकी पर ध्यान जरूर दें। आज आप किसी रहस्य को जानने की कोशिश में लगे रह सकते हैं। आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव - पैसा खर्चा करने में थोड़ा संयम रखें। डॉक्यूमेंट से जुड़ा कोई खास काम न करें। किसी की बात पर आंख बंद कर के भरोसा भी न करें। हर कदम सावधानी से ही बढ़ाएं। यदि आप जोश में आकर कुछ कहेंगे या करेंगे, तो खुद को ही परेशानी में डाल देंगे। पैसों की टेंशन रहेगी और आपको कुछ मुश्किल हालातों का सामना भी करना पड़ सकता है। कोई नया काम शुरू न करें। आपकी राशि के लिए चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में है।
क्या करें - दूध में बादाम मिलाकर पिएं।
लव- आज कन्या राशि वालों की मुलाकात पुराने प्यार से हो सकती है। यह कॉन्टैक्ट आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। आपका दिन भी अच्छा हो सकता है।
करियर - नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सावधान रहें, कोई गलत काम न करें जो भी करें सोच समझकर करें। बेरोजगार लोगों को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए फॉर्म भरने में लेट हुए तो आने वाले दिनों में शायद ही मौका मिले।
हेल्थ- मौसम में बदलाव से छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Libra
तुला - पॉजिटिव - आपकी कोई बड़ी परेशानी पैसों से सुलझ सकती है। इनकम के कई रास्ते खुल सकते हैं। आज कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। जो स्थिति जैसी है, उसे उसी रूप में स्वीकार करने का मन बनाकर रखें। दूसरे लोग चाहे जितने भावुक हों, आप बस खुद को शांत रखने की कोशिश करें। बॉस से बातचीत में आपको सफलता मिल सकती है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। साथियों से मदद मिल सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी पूरे हो सकते हैं और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
नेगेटिव - जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। किसी स्थिति को लेकर बहुत अधिक संघर्ष करने या खुद को निराश करने से बचें। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें। गुस्सा ना करें। परिवार में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। परिवार वालों के तेवर और फरमाइश बदल सकती हैं।
क्या करें - अखरोट खाएं।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का मूड अच्छा हो सकता है। आपके भावनात्मक संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।
करियर - कामकाज भी ज्यादा हो सकते हैं। काम पूरा करने में एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। आलस्य भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी एक्स्ट्रा मेहनत वाला दिन है।
हेल्थ- सेहत के मामले में सावधानी रखें। मामूली चोट भी लग सकती है।
Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपने कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं। सितारों की चाल तो कहती है कि बड़े लक्ष्य पर ध्यान दें। वाद-विवाद में सफलता मिल सकती है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करें। बड़े अधिकारियों से भी बातचीत होने के योग बन रहे हैं। किसी की मदद करने का मौका भी मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत होने के योग हैं। आज आपको संबंधों का फायदा भी मिल सकता है। संतान से सुख मिल सकता है। कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
नेगेटिव - आज आप वाहन चलाते समय एक्स्ट्रा सावधानी रखें। कोई समस्या हो सकती है। आप किसी स्थिति पर भावनाओं में बहकर कोई प्रतिक्रिया न दें। आप जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करेंगे, तो आपके लिए समस्याएं पैदा हो जाएंगी। जो बात पूरी तरह साफ न हो, उस पर कुछ भी कहने या करने से बचें।
क्या करें - उपयोग की हुई चायपत्ती किसी गमले में डालें।
लव- प्रेमी के साथ किसी समारोह में जाने की इच्छा हो सकती है, लेकिन ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण लव लाइफ पर नेगेटिव असर भी हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव देने के चक्कर में न पड़ें।
करियर- आज आपके काम की तारीफ होने के योग हैं। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी।
Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - धन लाभ के बड़े मौके मिल सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा सुधार होने के योग बन रहे हैं। कुछ अवसरों का फायदा आज आपको मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें। आज सामने आने वाली समस्याओं को शांति और दिमाग से निपटा लेंगे। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करें। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। सुख मिलेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। काम धंधा अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर माहौल भी अच्छा मिल सकता है।
नेगेटिव - दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है। रोमांस के मामले में हल्की समस्या भी आ सकती है। आप कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा में परेशानियां रहेंगी। मनोरंजन से जुड़े फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। आपका कोई दोस्त या कोई साथ का व्यक्ति परेशान हो सकता है।
क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को खट्टी-मीठी चीज खिलाएं।
लव- आकर्षण बढ़ सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नहीं है, छोटी-सी बात का भी बखेड़ा बन सकता है।
करियर- कार्यस्थल पर आप मन लगाकर मेहनत करेंगे। आपको मदद, तारीफ, जिम्मेदारी, पहचान सब मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक-ठीक रहेगा।
हेल्थ- आज मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन नींद कम होगी।
करियर- कार्यस्थल पर आप मन लगाकर मेहनत करेंगे। आपको मदद, तारीफ, जिम्मेदारी, पहचान सब मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक-ठीक रहेगा।
हेल्थ- आज मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन नींद कम होगी।
Capricorn
मकर - पॉजिटिव - आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मन भी मजबूत रहेगा। खासतौर पर घर, जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ बहुत अच्छे और नए अवसर आपको आज मिल सकते हैं। ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे। आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है। जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। परिवार के मामलों में विनम्र रहें। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा।
नेगेटिव - नौकरी और बिजनेस में किसी निवेश, लेन-देन या फैसले को लेकर आप टेंशन में हो सकते हैं। माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना आज बन रही है। आज आप सोच-समझकर ही बोलें। कुछ नया करने के चक्कर में न पड़ें। नया डिसीजन लेने में आपको परेशानी भी हो सकती है। जरूरी कामों के लिए नहीं चाहते हुए भी आज आपको कर्जा लेना पड़ सकता है।
क्या करें - अंजीर या गुड़ खाकर घर से निकलें।
लव- लव प्रपोजल मिलने के योग बन रहे हैं। दिल और दिमाग दोनों बराबर रखें।
करियर- कारोबारी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस में कुछ हितैषी लोग आपकी मदद कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- आलस्य और थकान भी महसूस हो सकती है। बदन दर्द भी रहेगा।
Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - आज आप थोड़ी फूर्ति और चिंता दिखाएं, तो मेहनत से भी सफलता मिल सकती है। सोचे हुए काम भी आसानी से पूरे होने के योग बन रहे हैं। चिंताएं मन से निकाल दें। आज आप आने वाले दिनों की योजनाएं भी बना सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य, उम्मीदें और इच्छाओं के बारे में साफ-साफ बात करने का मौका मिल सकता है। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले भी आज आप ले सकते हैं। आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। माता से सुख मिलेगा। दोस्तों से भी मुलाकात होगी। नए कारोबार की रुपरेखा बन सकती है। बिजनेस बढ़ने के योग हैं।
नेगेटिव - मन में किसी मामले को लेकर बेचैनी हो सकती है। मन भटक सकता है। आप लालच में पड़ कर खुद का भी नुकसान करवा सकते हैं। साथ काम करने वाले या आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में भी आपको गलतफहमी होने के योग बन रहे हैं।
क्या करें - सांई बाबा या अपने गुरु के नाम से कुछ पैसा गरीब को दें।
लव- लव लाइफ में सहयोग मिल सकता है। पार्टनर के साथ गहराई से सोच-विचार में भी समय बीत सकता है। कुछ अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में नई रूपरेखा बनेगी और आप सफल भी होंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
हेल्थ- पेट में कुछ तकलीफ भी हो सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। ध्यान रखें।
Pisces
मीन - पॉजिटिव - दोस्त और साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद कर सकते हैं। कोई प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। आपके नियमित कामकाज में भी दोस्त आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। कन्फ्यूजन की स्थिति से निपटने की कोशिश में आज आप सफल हो सकते हैं धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं जल्दी ही सुलझ सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं।
नेगेटिव - आज झूठ न बोलें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की मदद भी आपके लिए परेशानी बन सकती है। किसी बिल के भुगतान में देरी हो सकती है। कोई मामला ज्यादा ही उलझ सकता है। अधिकारियों से बातचीत में सावधानी नहीं होने से आपके कुछ काम अधूरे हो सकते हैं।
क्या करें - किसी मंदिर में जौ, तिल और चावल दान दें।
लव- आज आप पार्टनर से कोई बात न छुपाएं और सच बोलें। आपके संबंध भी मधुर हो सकते हैं।
करियर- ऑफिस में जिम्मेदारी मिलेगी। नए एग्रीमेंट साइन होंगे। सफलता मिलने के योग हैं। करियर के मामले में दिन अच्छा है।
हेल्थ- आज आपकी सेहत के लिए भी दिन सामान्य हो सकता है। किसी दर्द या जलन में भी राहत मिल सकती है।
0 Comment to "Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi"
Post a Comment