क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
Aries
मेष - पॉजिटिव - करियर में जो कदम उठाएंगे, उनका असर लंबे समय तक आप पर रहेगा। आप सामाजिक दायरे में सक्रिय रहेंगे। सभी से मिलकर बातें करेंगे। सामूहिक रूप से किए जाने वाले कामों में आपको सफलता मिलेगी। दोस्त, पड़ोसी और रिश्तेदार किसी खास मामले में आपकी पूरी तरह मदद करेंगे। किसी से प्रेम संबंध भी शुरू हो सकता है। कुछ काम आप दूसरों पर छोड़ दें। बाहर घूमने का भी मन बनेगा। नया वाहन खरीदने की इच्छा होगी। आप खर्चे पर कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे।
नेगेटिव - परिवार के सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। घर और ऑफिस, दोनों जगह कुछ बेचैनी महसूस होगी। आप ऐसा न सोचें की हर काम आपको ही करना है। रोजमर्रा के कामों में झूठ का सहारा भी लेना पड़ सकता है। आज बोला गया झूठ आने वाले दिनों में आपको भाग-दौड़ करवा सकता है। अपनी बात रखने में उतावले और उत्सुक भी हो सकते हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। संभलकर रहें।
क्या करें - घर या ऑफिस की किसी मशीन की ऑयलिंग करें।
लव- प्रेम में सफलता मिल सकती है। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा है।
करियर- आपका कारोबार फायदेमंद रहेगा। नए सौदों से फायदा होगा, लेकिन खर्चा भी बढ़ने के योग हैं। स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- नींद की कमी और थकान महसूस होगी। बदन और सिर दर्द भी हो सकता है।
Taurus
वृष - पॉजिटिव - आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज जो भी करेंगे कॉन्फिडेंस के साथ ही करेंगे। पुराने तनाव और दबाव बहुत हद तक खत्म हो सकते हैं। आप उदार मूड में रहेंगे। पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने का काम टालते आ रहे हैं, तो उस पर नई शुरुआत करने के लिहाज से अच्छा दिन है। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही बड़े सुधार हो सकते हैं। किसी तरह का कर्जा लेने के लिए कोशिश भी कर रहे हैं, तो जल्दी ही सफलता मिलेगी। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी। आपकी इनकम भी अच्छी होगी। बिजनेस और नौकरी में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। लाइफ पार्टनर का भी सहयोग मिल सकता है।
नेगेटिव - वृष राशि वाले लोगों का अचानक मूड खराब हो सकता है। किसी बात से लगातार डर भी बना रह सकता है। इस राशि वाले कुछ लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। एक साथ कई तरह के विचार भी आपके मन में चलते रहेंगे।
क्या करें - हल्दी और कुमकुम मिलाकर किसी मंदिर में स्वस्तिक बनाएं।
लव- पार्टनर ज्यादा ही संवेदनशील हो सकता है। सोच समझकर बोलें। छोटी-सी बात पर भी बड़े विवाद हो सकते हैं।
करियर- काम की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। जायदाद संबंधी समस्या का समाधान भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय भी सामान्य है।
हेल्थ- वृष राशि वाले लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी दूर हो सकती है।
Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - बहुत से मामलों में दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अनुशासन और खुद के सम्मान को लेकर बहुत सावधान रहेंगे। प्रेम और रोमांस के लिहाज से आपके लिए दिन ठीक है। आप धैर्यपूर्वक आसपास के लोगों की हरकतों को सहन कर सकते हैं। समय आने पर आप अपनी बात भी कहेंगे। तब तक धैर्य रखें। इनकम सामान्य रहेगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
नेगेटिव - जब आप अपनी बात पर जोर देंगे, तो जरूरत से ज्यादा आक्रामक भी हो सकते हैं। आप संकोची भी रहेंगे। बिजनेस के मामलों में सावधान और चौकन्ने रहें। कोई आपका ही करीबी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। आपके कुछ दोस्तों का व्यवहार भी जरूरत से ज्यादा अजीब हो सकता है। उग्रता के कारण धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी से भी विवाद में न पड़ें। विवाद बढ़ सकता है और आप अपमानित हो सकते हैं।
क्या करें - पूर्व दिशा में घी का दीपक लगाएं।
लव- पूरा दिन पार्टनर के साथ बीतेगा। प्रेम और सहयोग मिलेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद नहीं मिल पाएगी। वाणी पर संयम रखें। विवाद भी हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।
हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। थकान या बदन दर्द हो सकता है।
Cancer
कर्क - पॉजिटिव - मकान और दुकान पर धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम दिल खोलकर करने से फायदा होगा। स्वार्थ से जितना दूर रहेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। कोई व्यक्ति आपसे अपनी बात कहना चाहे, तो उसकी बात ध्यान से सुनें। आप काल्पनिकता से दूर गंभीर और व्यावहारिक मूड में रहेंगे। आपको अच्छी तरह पता रहेगा कि कौन सा काम कैसे पूरा होगा। आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। मौका मिले, तो अकेले बैठकर थोड़ा विचार करें।
नेगेटिव - एकाग्रता न टूटने दें। आज आप परिवार की समस्याओं में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस के माहौल के कारण अपने काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। जो काम जैसा चल रहा है, चलने दीजिए। ज्यादा बदलाव करने की कोशिश न करें। कोई फायदा नहीं है। बोलते समय सावधानी रखें। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कोई और बात निकल सकती हैं। इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफहमी भी हो सकती है।
क्या करें - पनीर या मक्खन खाएं।
लव- दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पार्टनर का मिजाज अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस में फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस राशि वालों को सफलता मिलेगी।
हेल्थ- आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। मानसिक शांति मिल सकती है।
Leo
सिंह - पॉजिटिव - छुपी हुई बात जल्दी ही आपके सामने आ सकती है। चंद्रमा फायदा देने वाली स्थिति में है। दिन भर आप अपने दोस्तों और सामाजिक संपर्कों में बिजी रहेंगे। इन मुलाकातों का बहुत अच्छा नतीजा निकल सकता है। जल्दी ही आपके सामने ऐसा मौका आ सकता है, जिससे आपका पूरा जीवन बदल सकता है। बिजनेस या शिक्षा के कारणों से यात्रा का कार्यक्रम भी जल्दी बन सकता है। सहयोग और दोस्ती से ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। ऊंचा पद पाने की इच्छा तेज हो सकती है। सिर्फ अपनी उपलब्धियों को अपने बॉस की जानकारी में रख दें। कामकाज के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा। सेहत पहले से बेहतर हो जाएगी।
नेगेटिव - आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। चोरी का भी डर बना रहेगा, सावधान रहें। कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं। इससे आपको ही आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है।
क्या करें - पानी में हरा रंग मिलाकर घर या ऑफिस के बाहर फेंक दें।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, पार्टनर भावुक रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
करियर- बिजनेस के कुछ बड़े फैसले सोच-समझकर लें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। इंजीनियर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- सेहत संबंधी कोई परेशानी नहीं है, लेकिन दिनभर दौड़-भाग से थकान हो सकती है।
करियर- बिजनेस के कुछ बड़े फैसले सोच-समझकर लें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। इंजीनियर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- सेहत संबंधी कोई परेशानी नहीं है, लेकिन दिनभर दौड़-भाग से थकान हो सकती है।
Virgo
कन्या - पॉजिटिव - आपके पास काम बहुत रहेगा। समय रहते ही पूरा कर लें। कुछ रचनात्मक या नया करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी हो सकते हैं। कामकाज पर पूरा ध्यान दें। आपको इससे फायदा हो सकता है। आपकी इमेज अच्छी होगी। काम पूरा होगा और नाम भी होगा। सामूहिक कामों के लिए दिन अच्छा है। दूसरों के मन में चलती बातें आप बहुत सरलता से समझ सकते हैं। हर पहलू पर समझौते का मन बनाकर चलें। यह न केवल आपके फेवर में साबित होगा, बल्कि बहुत से लोग आपकी बात का समर्थन भी करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। उनकी याद भी आ सकती है। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। सेहत भी अच्छी रहेगी।
नेगेटिव - कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। कहीं फालतू खर्चा न करें और कोई नया कर्ज न लें। विवाद और तनाव की संभावना है। कुछ लोग आपको चुनौती देंगे। विवाद से बच कर चलें, हानि हो सकती है। दिनभर संभलकर चलना होगा।
क्या करें - नहाने के पानी में 2 बूंद गौमूत्र मिलाकर नहाएं।
लव- पार्टनर के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। मन की बातें करेंगे। लवर का साथ मिलने से मूड भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस बढ़ाने के मौके मिलेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से कॉन्टैक्ट होगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सफलता भी मिलने के योग हैं।
हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी।
Libra
तुला - पॉजिटिव - दूर स्थान पर रहने वाले किसी योग्य-विद्वान और अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है या बातचीत होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के जरिए आपको कोई बड़ी और नई उम्मीद की किरण नजर आ सकती है। अपने साथियों और दोस्तों के साथ समय बिताएं, नए लोगों से मिलें। कुछ नया अनुभव मिलने के भी योग बन रहे हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से आपकी अच्छी बात होगी। परिवार के साथ समय बीतेगा। पढ़ाई लिखाई में भी मन लगेगा। संतान की तरफ ध्यान रहेगा।
नेगेटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से आपके लिए धन हानि और कमजोर स्वास्थ्य की स्थिति बना रहा है। खर्च और नुकसान बढ़ने के संकेत आपको मिल सकते हैं। आप जो कोशिश करेंगे, उसके परिणाम आपको आज नहीं मिल पाएंगे। पैसों के मामले में किसी भी तरह की रिस्क लेने से बचें। किसी को उधार पैसा न दें। पैसों से जुड़ा वादा भी न करें। अपने मन की बातें दूसरों से शेयर करेंगे तो आपकी ही परेशानी बढ़ सकती है।
क्या करें - किसी ब्राह्मण को अनार का जूस पिलाएं।
लव- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहित प्रेमियों को प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है।
करियर- बिजनेस में नए सौदे मिलेंगे। रोजगार भी मिलेगा। कॉमर्स के स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।
हेल्थ- सिर के रोग होने के योग है। सावधान रहें। दुर्घटना या चोट भी लग सकती है।
Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - थोड़ा धन लाभ होने की गुंजाइश है। सैलेरी बढ़ने के भी योग हैं। पैसों के क्षेत्र में अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है, तो आज मिल जाएगी। किसी रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। इससे आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। खुद में जो बदलाव लाना चाहते हैं, उसकी शुरुआत करने के लिए भी अच्छा समय है। नजदीकी संबंधों में सुधार हो सकता है। कोई नया काम करने का मन बन सकता है। रोजमर्रा के कुछ काम आसानी से और किस्मत के सहयोग से पूरे हो जाएंगे। कहीं से भी आपको फायदा मिले तो उसे स्वीकार कर लें। लोहे से भी फायदा होने के योग हैं। बिजनेस अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन ठीक है।
नेगेटिव - पैसों के मामलों में थोड़े परेशान रहेंगे। ऑफिस में कामकाज भी ज्यादा रहेगा। जिसके कारण कुछ कामों पर आप पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ मौकों पर आप थोड़े झुंझला सकते हैं। किसी से फालतू बहस भी कर सकते हैं। सावधान रहें। ऑफिस का माहौल ठीक नहीं लगेगा।
क्या करें - आंवला पाउडर खाएं।
लव- किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें। अपने प्यार का इजहार करने के लिए किसी मीडिएटर की मदद न लें।
करियर- बिजनेस संबंधी कानूनी विवादों का निपटारा होगा। बिजनेस में फायदा होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।
Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - लोग आपको मदद के साथ सलाह भी देंगे। सारी परिस्थिति आप अपने दम पर संभाल लेंगे। जिस काम पर आप पिछले कुछ समय से मेहनत करते आ रहे हैं, आपको उसका फायदा भी होगा। आपको जो काम दिया गया है, उसके बारे में साथ के लोगों से साफ-साफ बात करें। दूसरों की मदद करने की पूरी कोशिश भी कर सकते हैं। आज आपको दोस्त, प्रेमी, या जीवनसाथी किसी से भी सहयोग मिल सकता है। अपोजिट जेंडर में आपकी रुचि रहेगी। इस राशि के अविवाहित लोगों का रिश्ता भी तय हो सकता है। नए लोगों से मिलने के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रहेगा। समस्याएं भी आ सकती है। शक्ति और सावधानी से भी काम करने का दिन है। ऑफिस या फील्ड में कोई बखेड़ा भी हो सकता है। संभलकर रहें। मानसिक क्लेश या स्वभाव में उग्रता हो सकती हैं। सावधान रहें।
क्या करें - सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
लव- जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। पार्टनर का भी मूड खराब हो सकता है।
करियर- बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में भी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा।
Capricorn
मकर - पॉजिटिव - फायदेमंद दिन रहेगा। जहां तक हो सके, अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी चरम पर हो सकती है। व्यावहारिक ढंग से आप आगे बढ़ने की कोशिश करें। किसी पार्टटाइम काम या एक्स्ट्रा इनकम के बारे में विचार बन सकता है। ऑफिस में हर काम बहुत आसानी से होता जाएगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए हर समय पूरी तरह तैयार रहेंगे। लोग भी आपसे जुड़ने की कोशिश करते रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको बीच-बचाव भी करना पड़ सकता है। इसमें आप सफल भी हो जाएंगे। रोजमर्रा के कामों में किस्मत की मदद मिलेगी। अचानक फायदा भी हो सकता है। आज आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो कह दें। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कला-संगीत में भी रुचि बढ़ सकती है।
नेगेटिव - अपने खान-पान पर कंट्रोल करें। जीवनशैली में जो भी बदलाव करना चाह रहे हैं, उससे आपके आसपास के लोग जरा भी सहमत नहीं रहेंगे। मामा पक्ष से भी अनबन होने के योग बन रहे हैं। साथ के ही कुछ लोगों से सावधान रहें। कुछ लोग पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं।
क्या करें - 5 लौंग पर कुमकुम लगा कर पानी में बहा दें।
लव- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान बना रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
करियर- स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक विषयों के छात्रों को आसानी से सफलता मिलेगी।
हेल्थ- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, सावधान रहें। एलर्जी से भी परेशान रहेंगे।
Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - आप में ऊर्जा का स्तर भी सामान्य रहेगा। दूसरों के साथ व्यवहार में आप दिमाग से काम लेंगे। साथ काम करने वाले लोग आज आपके लिए मददगार रहेंगे। किसी नई योजना के बारे में विचार कर सकते हैं। आज थोड़े धैर्य से काम लें और टकराव की स्थितियों से बचकर चलें। आप शांत लहजे में बात करेंगे, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे।
नेगेटिव - कोई खास सौदा या बड़ा फैसला न करें। कोई फैसला नहीं लेने और नतीजा नहीं मिल पाने से आप परेशान हो सकते हैं। दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं हैं जितना आप सोच रहे हैं। दिन भर कहीं न कहीं कोई रुकावट की स्थिति रहेगी। जोश में आकर किसी को भी बिना मांगी सलाह न दें। चंद्रमा के कारण अचानक नुकसान भी हो सकता है।
क्या करें - मीठे चावल में केसर डालकर खाएं।
लव- पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। प्यार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
करियर- अच्छी ग्राहकी होगी। कार्य स्थल पर सुखद वातावरण रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। इस राशि वालों को मेहनत से सफलता मिलेगी।
हेल्थ- एसिडिटी और पेट दर्द भी रहेगा। कम भोजन करें। सेहत के मामले में सावधान रहें।
Pisces
मीन - पॉजिटिव - चंद्रमा आपके भाइयों और दोस्तों के संबंध पर असर डाल सकता है। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। नई प्लानिंग भी शुरू करने का मन है या प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ है। कोई बड़ा सपना भी पूरा हो सकता है। आमदनी बढ़ाने का अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है। कोशिश जरूर करें। यह भी हो सकता है कि आज आपको खरीददारी करते समय किसी तरह का फायदा हो जाए। नौकरीपेशा लोगों के दिमाग में नए आइडिया आ सकते हैं, लेकिन आप आज कुछ संवेदनशील भी हो सकते हैं। अनमने होने के बावजूद कुछ कामों पर आपको ध्यान देना होगा। आज आपको कुछ चीजों की नए सिरे से शुरुआत भी करनी पड़ सकती है।
नेगेटिव - खर्चे की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आज कामकाज भी ज्यादा होगा। मानसिक तनाव रहेगा। खर्चा भी बढ़ सकता है।
क्या करें - तिल और गुड़ खाएं।
लव- जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। प्रेम में सफलता और सुख मिलेगा।
करियर- कारोबार संबंधी नए फैसले लेने से बचें। संभल कर रहें। दुश्मनों के प्रति लापरवाही न करें। सिंह राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। मदद मिल जाएगी।
हेल्थ- पेट दर्द होने के योग हैं। भोजन सावधानी से करें।
0 Comment to "Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi"
Post a Comment