क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
Aries
मेष - पॉजिटिव - जो काम सामने आए, उसे निपटाते चले जाएं। दूसरों से बेधड़क मदद मांग लें। आप अपनी क्षमता दिखाने का मौका न चूकें। अपनी रचनात्मक योग्यताओं के कारण आप सभी से अलग रहेंगे। कोई दोस्त परेशानी के वक्त आपकी मदद कर सकता है। परिवार, प्रेमी और संतान को लेकर आप कुछ ज्यादा ही पजेसिव हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी को समय देंगे। धैर्य से खुद पर कंट्रोल करें। सफलता मिलेगी।
नेगेटिव - अचानक कोई रुकावट या परेशानी आ सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में होने से आप होश न खोएं। आपको अपने सपनों में कुछ फेरबदल भी करना पड़ सकता है। बिजनेस या निवेश का कोई प्रस्ताव है, तो उस पर बहुत सावधानी से विचार करें। आप अपने कुछ काम की प्राथमिकता तय नहीं कर पाएंगे। इससे कुछ काम छूट सकते हैं। ऑफिस में परेशानियों के कारण कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। कार्यक्रमों को लेकर आपके मन मेंं कोई साफ फैसला नहीं हो पाएगा। किसी तरह का कन्फ्यूजन आपको परेशान करेगा।
क्या करें - किसी भी तरह का नशा न करें।
लव- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।
करियर- बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। किसी इंटरव्यू के नतीजे का इंतजार भी रहेगा।
हेल्थ- पुराने रोगों से राहत मिलेगी। रूटीन डिस्टर्ब न होने दें। सावधान रहें।
Taurus
वृष - पॉजिटिव - ऑफिस का कोई विवाद निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। वर्क प्लेस बदलने की कोशिश भी करेंगे। नकारात्मक स्थिति को सुधारने की कोशिश करते रहेंगे। आपका ध्यान घर-परिवार पर रहेगा। परिवार के कुछ मामले सुलझाना आपके लिए बहुत जरूरी हो जाएगा। कोई भी फैसला करने के पहले परिवार के सदस्यों के साथ सलाह जरूर कर लें। आपके विचारों में मजबूती रहेगी। अपने मन की हर बात कहने के प्रति आप उत्सुक रहेंगे। आज धीमी और साफ बात करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - दूसरों के साथ तालमेल बना कर चलने में परेशानी हो सकती है। आज आप कोई भी ऐसी बात न करें, जिससे दूसरों को परेशानी होती हो। कोई नया इरादा करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी मामले पर आखिरी फैसला करने के लिहाज से मनोदशा ठीक नहीं है, सावधान रहें। ज्यादा दबाव भी आज आपको महसूस होगा। कुछ भरोसेमंद लोगों से समय पर मदद नहीं मिल पाने के कारण आप परेशान रहेंगे। सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
क्या करें - हनुमान मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं।
लव- पूरा दिन पार्टनर के साथ बीतेगा। प्रेम और सहयोग मिलेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिलेगी और धन लाभ भी होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई थैरेपी या दवाइयां चल रही हैं तो समय का ध्यान रखें।
Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - आज आप किसी अच्छी खबर की जरूरत महसूस करेंगे। इस सिलसिले में एक नेटवर्क भी बन सकता है। आपकी राशि के लिए आज चंद्रमा कुंडली के धन भाव में राहु के साथ रहेगा। आज आपकी प्रतिभा से ही आपकी इज्जत बढ़ेगी। ऐसे काम आपको दिए जा सकते हैं, जिन्हें सिर्फ आप ही कर सकते हैं। किसी विवाद सुलझाने में आपकी दक्षता का प्रयोग किया जाएगा। आज आप कई लोगों और कई तरह के मामलों का सामना कर सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो आगे बढ़ जाएंगे। पैसों का कोई मामला किसी के साथ उलझा हुआ है, तो आज आप उस पर सीधी बात करने में संकोच न करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। हर जरूरी बात अपने पार्टनर से शेयर करें। टेंशन खत्म होगा, नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं।
नेगेटिव - धन भाव में चंद्र-राहु का ग्रहण योग होने से सेविंग खत्म हो सकती है। आता हुआ पैसा उलझ भी सकता है। किसी को न चाहते हुए भी उधार पैसा देना पड़ सकता है। नौकरी या बिजनेस में आपकी कुछ गुप्त बाते भी उजागर होने की संभावना बन रही है। इनकम और निवेश से जुड़े गलत फैसले हो सकते हैं। किसी काम की जिद करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। इच्छा न होते हुए भी थोड़ा बहुत खर्चा हो सकता है। लोगों की सलाह या बातों के कारण आपका कन्फ्यूजन भी बढ़ सकता है। ऑफिस में आप अपने से किसी बड़े आदमी से उलझने का पूरा मन भी बना सकते हैं। साथ के लोगों से बात करने का तरीका ठीक रखें।
क्या करें - मुनक्का दाख और चने की दाल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।
लव- पार्टनर अति संवेदनशील हो सकता है। आज आप सोच समझकर बोलें।
करियर- काम का बोझ भी आपको परेशान कर सकता है। जायदाद की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य है।
हेल्थ- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी दूर होगी।
Cancer
कर्क - पॉजिटिव - आपका विनोदी स्वभाव अपने चरम पर होगा और आप कई समस्याओं को सिर्फ हंसी-मजाक से ही सुलझा लेंगे। पार्टनर को समय दें। आज ऑफिस में काम करते समय भी आपका ध्यान पार्टनर की ओर लगा रहेगा। पैसों की स्थिति पर आज आपको गंभीरता से विचार भी करना होगा। आपने जो सोच रखा है वो हो जाएगा। मानसिक शांति रहेगी। मेहनत कम है। परिणाम आपका दिल खुश कर देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के सेहत पर ध्यान दें।
नेगेटिव - सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। चोट या दुर्घटना होने की संभावना है। सिर दर्द भी हो सकता है। मानसिक तनाव या अनजाना डर बना रह सकता है। पार्टनर आज थोड़ा असुरक्षित महसूस करेगा, लेकिन आज आप प्रेम संबंधों में अपनी ओर से कोई पहल न करें, दिनचर्या में छोटी-मोटी असावधानी होने से सरल काम भी कठिन हो सकते हैं। आप खुद भी अपनी चिंताएं और परेशानियां बताने के लिए उतावले हो सकते हैं। किसी के साथ पैसों को लेकर कोई विवाद भी हो सकता है। आज आप अपनी जिद पर न अड़े रहें। असंभव चीजों के सपने भी न देखें।
क्या करें - गुड़-चने खाएं।
लव- जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
करियर- स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी करने से बचें। व्यापार में सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा फैसला न करें। व्यावसायिक विषयों के छात्रों को आसानी से सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। बीमारियां भी हो सकती हैं। सावधानी से काम लें।
Leo
सिंह - पॉजिटिव - दूर स्थान से करियर संबंधित खबर मिल सकती है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके लिए भाग्यशाली भी साबित हो सकते हैं। कुछ ऐसे लोगों से आपकी बातचीत होने की संभावना है जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। पुराने अधूरे काम निपट भी सकते हैं। जो चल रहा है उसे चलने दें। आज नहीं तो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपका पूरा ध्यान पैसों के हिसाब-किताब पर हो सकता है। निवेश के अवसर मिल सकते हैं। आपसी विचार-विमर्श और सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी।
नेगेटिव - आज आप अपनी योजनाओं में ज्यादा फेरबदल न करें। दिन व्यस्त और कामकाज भरा रहेगा। छोटे से काम के लिए मेहनत और भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। आप किसी जिम्मेदारी से इनकार कर सकते हैं। आपके साथ कोई समस्या भी हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। एकाग्रता में कमी हो सकती है और कुछ काम करने में परेशानियां भी आ सकती हैं।
क्या करें - सेब का जूस पिएं।
लव- पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। घर पर शांति रखें। संतान पर नाराज न हों, हो सकता है उनकी तबीयत ठीक न हो।
करियर- बिजनेस संबंधित कानूनी विवाद निपट जाएंगे। व्यापार फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कोई बड़ी परेशानी भी हो सकती है।
Virgo
कन्या - पॉजिटिव - जो लोग आपका विरोध करने की कोशिश करेंगे वो आपके सामने थोड़े कमजोर भी हो सकते हैं। इससे आपको अपनी बात पर टिके रहने का मौका मिल जाएगा। आप बहुत से काम निपटाना चाहेंगे। मानसिक सुस्ती भी खत्म हो जाएगी। आपको कोई ऐसा काम या नौकरी मिल सकती है, जो मानसिक तौर पर आपको व्यस्त रखेगी। आपके लिए दिन अच्छा है। परिवार या प्रेमीजनों के साथ कोई अनबन होगी तो उसका समाधान करने का भी अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पैसों के मामले में कोई आपको कारगर सलाह भी दे सकता है। एकाउंट्स से संबंधित अपने कागजात आप पहले ही तैयार रखें। सोच समझ कर किए कामों से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नेगेटिव - सावधान रहें और ज्यादा जिद न करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आप अति भी कर सकते हैं। आत्मनियंत्रण रखें। कोई नई गलतफहमी भी पैदा हो सकती है। साथ के या आसपास के कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं।
क्या करें - सब्जी का कचरा गाय को खिलाएं।
लव- पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है। आपका प्यार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता भी रहेगी।
करियर- अच्छी ग्राहकी होगी। कार्यस्थल पर जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान के कारण स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
हेल्थ- एसिडिटी और पेट दर्द भी हो सकता है। भोजन कम करें।
Libra
तुला - पॉजिटिव - कोई राज की बात आज आपको पता चल सकती है। अपने मन की बात पर भरोसा रखें। सकारात्मक सोच रखें। आज पूरी व्यावहारिकता और समझदारी से अपना काम करें। अपनी वाणी और हाव-भाव पर नियंत्रण रखें। उदार और संतुलित रहें। तनाव के मौकों को हंसी-मजाक में टाल दें। समय दो-चार दिन में ठीक भी हो सकता है। उधार पैसा भी चुका देंगे। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी के कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। बड़े और खास काम निपटाने की योजना बनेगी। लव और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं।
नेगेटिव - लोगों की बातों में न आएं। कुछ जरूरी बातें और काम टल सकते हैं। कुछ कठिन और उलझे हुए मामलों से आपका ध्यान हट सकता है। दूसरों पर आरोप लगाने की कोशिश कर सकते हैं। आक्रामक अंदाज में बात करेंगे, तो कुछ अपने ही लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। इससे आप रिश्तों में कुछ बदलाव भी महसूस कर सकते हैं।
क्या करें - नारियल पानी पिएं।
लव- प्रेम में सफलता मिलेगी। प्यार के इजहार के लिए अच्छा दिन है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
करियर- कारोबार लाभदायक रहेगा। नए सौदों से फायदा होगा। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- नींद की कमी और थकान महसूस होगी।
Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - कोई खास बात पता चल जाएगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए कुछ दोस्तों और परिचितों से बात करेंगे, तो आपको आगे की राह समझ आने लगेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भी बात हो सकती है, जो आपके लिए पूरी स्थिति बदलने वाली साबित हो सकती है। अपनी साज-सज्जा का ध्यान रखें। किसी यात्रा की तैयारी भी कर सकते हैं। पैसों के मामलों में सुलह करने का पक्का फैसला कर सकते हैं। नया दौर शुरू हो रहा है, सकारात्मक सोच के साथ नए सिरे से कोशिश करें। कई लोगों से मुलाकात होगी और भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा।
नेगेटिव - आज गोचर कुंडली के किस्मत के घर में ग्रहण योग बन रहा है। बिजनेस या नौकरी में किस्मत के भरोसे किए गए काम अधूरे रह सकते हैं। आज आप किसी अजीब स्थिति में पड़ जाए तो कुछ भी बोलने के पहले सोच लें। आपको कड़वे सच का अहसास भी हो सकता है। किसी की भी बुराई करने से बचें और किसी भी तरह के षडयंत्र बनाने में हिस्सेदारी न दें। संकट में पड़ सकते हैं।
क्या करें - तांबे के बर्तन में रखे पानी से चेहरा धोएं।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका पार्टनर भावुक भी रहेगा। वृश्चिक राशि के लोग सकारात्मक रहें।
करियर- बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। इंजीनियर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।
हेल्थ- थकान हो सकती है। पुराना दर्द परेशान कर सकता है। खान-पान की अनियमितता के कारण परेशान हो सकते हैं।
Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - आप सबकी मदद कर सकते हैं। ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। आनंद-मनोरंजन के कुछ अवसर मिलने की संभावना है। अपना व्यवहार लचीला रखें। पसंदीदा काम निपटाने की योजना आज बना सकते हैं। दूसरों की मदद के किसी काम से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद और संतोषजनक हो सकता है। किसी कागज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। बिगड़े काम सुधारने में किसी की मदद लेंगे। काम-धंधे, नौकरी, प्यार और परिवार के लिहाज से दिन थोड़ा ठीक भी हो सकता है। काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा।
नेगेटिव - आप ज्यादा जिद न करें। सोच के अनुसार कुछ कम ही फायदा आपको मिल पाएगा। आज आप किसी से ज्यादा उम्मीद न करें। आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ खास कामों में परेशानियां भी आ सकती हैं। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। विवाद हो सकता है। आपके राज उजागर भी हो सकते हैं।
क्या करें - खाना खाने के बाद सौंफ और इलाइची खाएं।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। पार्टनर का मूड बन जाएगा।
करियर- कारोबार बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।
हेल्थ- पेट दर्द रहेगा। भोजन सावधानी से करें।
Capricorn
मकर - पॉजिटिव - दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। तन-मन और माहौल में कुछ दिनों से चली आ रही सुस्ती भी खत्म होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस की कोई स्थिति आपकी रूटीन लाइफ भी बदल सकती है। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय भी हो सकते हैं। नए लोगों से बातें और मुलाकात हो सकती है। आपकी मदद या प्रेरणा से कुछ लोगों को सफलता मिलने की संभावना बन रही है। जो काम आपको दिया गया है, आप उसकी बारीकियों पर बहुत ध्यान दें। अधूरे काम निपटने की संभावना है। जीवन के प्रति नजरिया बदल सकता है। कोई प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है।
नेगेटिव - जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। फालतू बातों में दिमाग न लगाएं। पार्टनर के साथ कोई अनबन हो, तो इसे ज्यादा न बढ़ने दें। पैसों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। सावधानी भी रखनी होगी। किसी भी तरह का कोई नया खर्चा न करें तो ही अच्छा है। रोजमर्रा के कामकाज पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।
क्या करें - किसी मंदिर में मक्की का आटा दान दें।
लव- सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। तनाव भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा।
करियर- व्यापार और नौकरी में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन मेहनत के हिसाब से फल कम ही मिल पाएगा।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। मानसिक थकान और तनाव हो सकता है। सिर और आंखों में भी दर्द हो सकता है। पाचन शक्ति गड़बड़ा सकती है।
Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। दूर स्थान या वहां के लोगों से मदद भी मिल सकती है। कन्फ्यूजन और गलतफहमियों की स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। कुछ नया करने के मौके मिल सकते हैं। सफल होने के कई तरीके आज आपके दिमाग में आ सकते हैं। आपके चिंतन की दिशा सकारात्मक रहेगी। आज आप पूरी तरह व्यावहारिक और संतुलित रहने की कोशिश करें। इसका असर आपके नजदीकी लोगों पर भी पड़ेगा। बिजनेस के मामलों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। कोई पुराना कर्जा भी उतर सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखद हो सकता है।
नेगेटिव - आपका व्यवहार पार्टनर को दुखी भी कर सकता है। व्यापारिक जवाबदारी और प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामले आज उलझ भी सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से आप परेशान रहेंगे। दूसरों के सामने अपनी बात रखने में किसी तरह की समस्या हो सकती है। सावधान रहें। दिन भर अनमनापन भी महसूस होगा।
क्या करें - टमाटर सूप पिएं या किसी को पिलाएं।
लव- पार्टनर से संबंध सुधारने की कोशिश करें तो सफल हो जाएंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
करियर- बिजनेस बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छी सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। खान-पान पर भी ध्यान दें।
Pisces
मीन - पॉजिटिव - आप अपने मन की बातें किसी को पता नहीं चलने देंगे। पैसों से जुड़ी खुशखबरी भी आज आपको मिल सकती है या किसी मामले में कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। धैर्य रखें। अपनी बातों और बातचीत के तरीकों पर कंट्रोल रखें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। उससे फायदा भी मिलेगा।
नेगेटिव - आज आप किसी बात पर नर्वस हो सकते हैं। आपके मन में खुद को लेकर फालतू डर पैदा हो सकता है। संदेह को ज्यादा महत्व न दें। छिटपुट समस्याएं जरूर हैं। आज आपके मन में स्वार्थपूर्ण भावनाएं भी आ सकती हैं। किसी और का गुस्सा खुद पर या जीवनसाथी पर भी निकालने से बचें। सकते हैं।
क्या करें - सिक्के पर चंदन लगाकर किसी मंदिर में चढ़ा दें।
लव- आप जीवनसाथी के पास तो रहेंगे, लेकिन आपका मन कहीं और भटक सकता है। आज आप पार्टनर का मूड भी बिगाड़ सकते हैं।
करियर- बिजनेस में कोई बड़ा काम नहीं होगा। जरूरी काम रुक सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- स्किन और हड्डी से जुड़ी परेशानियां आ सकती है। जोड़ों का दर्द हो सकता है।
0 Comment to "Aaj Ka Rashifal ,Today Rashifal In Hindi"
Post a Comment