क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
Aries
मेष - पॉजिटिव - कोई नई योजना सामने आएगी, जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इस पर विचार जरूर करें। कोई सामाजिक संबंध या कोई ऐसा कॉन्टैक्ट निकलेगा, जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। नए विचारों, उत्साह और शुरुआत से काम करने का समय है। नए अवसर भी आज आपको मिलेंगे। नई ज्वाइनिंग हो सकती है। सामाजिक या पेशेवर दायरे में अपने से अच्छी स्थिति के लोगों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। मकान खरीदने के लिए दिन अच्छा है। विवाह होने या विवाह पक्का होने का भी बहुत अच्छा समय है। आप लाभ के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपके कामों को तारीफ मिल सकती है। आपको संतुष्टि मिल सकती है। परिवार के मामले निपटाने पड़ेंगे। मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और जीवनसाथी को बराबर रिस्पॉन्स भी दें।
नेगेटिव - कोई व्यक्ति आपके लिए उलझन भी बन सकता है। पैसों के मामले भी उलझ सकते हैं। सावधान रहें। पुराना लेन-देन या हिसाब आज आपको फिर से परेशान कर सकता है।
क्या करें - पानी में तिल मिलाकर नहाएं।
लव- आप दिमाग के बजाए दिल से व्यवहार करेंगे। पार्टनर से सहयोग और खुशी मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपके कामों की तारीफ हो सकती है। मेडिकल छात्रों को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ सकता है।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपके कामों की तारीफ हो सकती है। मेडिकल छात्रों को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ सकता है।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
Taurus
वृष - पॉजिटिव- ऑफिस या आपके दायरे के कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपको दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा होना चाहिए। जूनियर्स आपकी मदद कर सकते हैं। भविष्य की सफलता के लिए पहला कदम उठाने का समय है। रिश्तेदारों से भावनात्मक सहारा मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में भी यात्रा हो होने के योग बन रहे हैं। अधूरा काम निपटा लें। भविष्य के बारे में बहुत बारीकी से विचार करना होगा। करियर में आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के लिए दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। महत्वपूर्ण कामों में समय बीत सकता है। आपको किस्मत का साथ और परिवार से सहयोग भी मिलेगा। संतान के साथ समय बीतेगा।
नेगेटिव - अपनी अधीरता पर नियंत्रण रखें। जल्दी उग्र न हों। इससे आपके काम भी बिगड़ सकते हैं। भावनात्मक असंतुलन भी हो सकता है। निकटजनों से मनमुटाव हुआ, तो मन में नकारात्मकता आ सकती है। विवादों से दूर रहें। अधिकारियों से भी अनबन होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। दूसरे लोगों की आप पर नजर रहेगी। फालतू खर्चा भी हो सकता है।
क्या करें - पीला फूल सूंघकर अपनी दाई ओर फेंक दें।
लव- संवेदनाओं को समझें और बहस में पड़े बिना किसी समस्या का समाधान निकाल लें।
करियर- आज कामकाज ज्यादा रहेगा। बिजनेस वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पढ़ाई में मन लगेगा। टेंशन ले कर पढ़ाई करने से बचें। मेडिकल विद्यार्थी टेंशन में रहेंगे।
हेल्थ- इस राशि के लोग कम खाएं, मिर्च-मसाला कम खाएं तो बीमारियों से बच जाएंगे।
Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - कई परिणाम आज आपके हाथ में होंगे। शौकिया कामकाज निपटाने में सहयोग मिल सकता है। धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। पैसों की योजनाएं बनाने में किसी की मदद भी मिल सकती है। नौकरी की तलाश है, तो आज आपको काम का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप दिन भर दूसरों की मदद करते रहेंगे। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको सुबह से ही चुनौतियां मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। विदेश या दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - आज जो भी फैसले लेने हैं। ध्यान से और सोच समझ कर करें। किस्मत के भरोसे कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आप परेशान भी हो सकते हैं। आज आप किसी काम में अति न करें। ऐसा कुछ न करें, जो दूसरों को कष्ट पहुंचा सकता हो। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
क्या करें - पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।
लव- आपको लव लाइफ से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, कोई विवाद हो, तो सुलझाने के लिए सबसे अच्छा समय है। सब आपका साथ देंगे।
करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। दोस्तों से सलाह लेना आपके लिए ठीक रहेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।
Cancer
कर्क - पॉजिटिव - दिन अच्छा है। परेशानियां कम हो जाएंगी। लोगों का ध्यान आपकी ओर रहेगा। आपको फायदा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके या जीवनसाथी के करियर में अचानक कुछ परिवर्तन आ सकता है। साथ ही आपका व्यवहार भी आज अचानक बदल सकता हैं। यह बदलाव ऐसा होगा कि आप खुश हो जाएंगे। मन में अनिश्चितता का भाव भी आ सकता है। खुद पर विश्वास रखें। आपको लोगों से मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। दूसरों के ही जरिए कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग भी मिल सकता है।
नेगेटिव - लोग आपके निजी जीवन में दखल देने की कोशिश कर सकते हैं। आपको लेकर अफवाहें भी उड़ सकती हैं। बातें भी होंगी। आप कुछ भी सोचने-समझने और उस पर कोई कदम उठाने में खुद को असमर्थ महसूस कर सकते हैं। नौकरी में कामकाज ज्यादा हो सकता है।
क्या करें - पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छिटें।
लव- आज जीवनसाथी और पार्टनर से खूब बनेगी। किसी भी बात पर आसानी से रजामंदी हो जाएगी। सुख मिलेगा। दिल की बात बोलने का दिन हैं।
करियर- रोजगार तो मिलेगा, लेकिन प्रोफेशन से या कामकाज बढ़ने से परेशानी और बढ़ सकती है। पढ़ाई को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन भी बना रह सकता है।
हेल्थ- हाथ-पैर में दर्द भी रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
Leo
सिंह - पॉजिटिव - सितारे आपकी सेहत और रोजमर्रा के कामों पर प्रभाव डालेंगे। ऑफिस में किसी व्यक्ति की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आप ईमानदारी से अपने संबंध निभाएंगे। पार्टनर आपकी गलतियां समझ जाएगा। कोई आपसे कुछ पूछे, तो सीधे-सीधे जवाब दें आपके लिए अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - किसी बात का अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। किसी से उलझने की जरूरत नहीं है। आपके सुख में भी कमी हो सकती है। किस्मत और दोस्तों का साथ भी आज आपको कम ही मिलेगा। रोमांस की भावनाएं कामकाज में परेशानियां पैदा कर सकती हैं। आज आप कुछ ज्यादा ही संवेदनशील या तुनकमिजाजी भी हो सकते हैं। लोग आपसे बात करने में थोड़े सावधान रहेंगे। व्यापार में कोई रिस्क न लें। कार्यक्षेत्र में भी बहस हो सकती है। परेशानियां भी आ सकती है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें।
क्या करें - सौंफ का पानी पिएं।
लव- प्रेमी का व्यवहार आज आपकी समझ से परे हो सकता है। आप प्रेम करेंगे, धैर्य रखेंगे, तो प्रेमी पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
करियर- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सावधानी रखने का दिन है। पढ़ाई में मन लगाने में भी दिक्कत हो सकती है। कन्फ्यूजन भी बना रह सकता है।
हेल्थ- जोड़ों के दर्द और मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे।
Virgo
कन्या - पॉजिटिव - आज आप ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। नई उम्मीदें बन सकती हैं। जिनसे आपको फायदा होगा। नए रिश्तों की शुरुआत भी होने के योग हैं। नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से आपको मदद मिल सकती है। आप उनके लिए चौकन्ने रहें। घर परिवार में चहल-पहल रहेगी। घर में भावनात्मक कारणों से आपको जरूरत महसूस होगी। मौज-मस्ती और मनोरंजन के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप किसी तरह का कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसकी मंजूरी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में आज आप सफल हो जाएंगे। योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगी।
नेगेटिव - दुश्मनों से सावधान रहें। किसी को अपने से कम समझने की गलती न करें। साझेदारी में होने वाले किसी काम का ज्यादा से ज्यादा बोझ आपके सिर पर पड़ सकता है। कुछ समस्याएं हो सकती है। पैसों का हिसाब गड़बड़ हो सकता है। जिससे आपको टेंशन भी होगी।
क्या करें - दूध पानी पिएं।
लव- संबंधों के बारे में कोई स्थायी फैसला करने के पहले गहराई से खुद पर विचार कर लें। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा। पार्टनर का मिजाज अच्छा रहेगा।
करियर - नौकरी में पदोन्नति के अवसर तो है, लेकिन दुश्मनों से सावधान रहें। साथियों के साथ आज आपको अपमानजनक स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी मिटेगी।
Libra
तुला - पॉजिटिव - आपके लिए दिन भी सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम भी अच्छे ढंग से हो जाएंगे। कोई भी काम विनम्रता से स्वीकार करें। नौकरी और अपनी स्थिति पर विचार करना होगा। आज आप किसी तरह का नया निवेश भी कर सकते हैं। नई खरीददारी भी होने के योग बन रहे हैं। कोई आपको चुनौती दे, तो उसे तुरंत पलट कर जवाब न दें। पूरी बात समझने की कोशिश करनी होगी। थोड़ी देर में स्थिति सामान्य हो सकती है।
नेगेटिव - आज आप जो योजना बना रहे हैं या बनाना चाहते हैं उसे लेकर सावधान रहें। उससे किसी को नुकसान भी हो सकता है। किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे। न्यायालय और जमीन से जुड़े मामलों मे परेशान हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम में मन कम ही लगेगा। भावनात्मक तौर पर थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है। निवेश न करें वरना आपका पैसा कहीं उलझ भी सकता है।
क्या करें - ताम्बे के बर्तन में रखा पानी पिएं।
लव- कुछ पुरानी बातें आपकी लव लाइफ को डिस्टर्ब कर सकती है।
करियर- आज आप सोच-समझकर निवेश करें। जोखिम भरे फैसले लेने के लिए समय ठीक नहीं है। पढ़ाई में मन लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।
हेल्थ- मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। बदन दर्द भी हो सकता है।
Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें। आपके लिए दिन अच्छा है। आज ऑफिस या बिजनेस में कुछ न कुछ नया काम करने को मिलेगा। सितारे आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेंगे। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा ध्यान अपने घर परिवार की जरूरतें पूरी करने पर दें। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। कोई गलतफहमी भी सुलझ सकती है। आपको कोई उम्मीद नजर आए तो आप नए कारोबार की शुरुआत करें। आज समस्याएं और विवाद खत्म होने के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - आप कुछ जरूरी काम टाल सकते हैं। आपके व्यवहार से आसपास के लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। किसी को उधार दिया गया पैसा आज उलझ भी सकता है।
क्या करें - तुलसी के पौधे में जल डालें।
लव- पार्टनर आपके दिल की बात समझेगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
करियर- दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के कुछ काम पूरे हो जाएंगे और कुछ अधूरे भी रह सकते हैं। स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता भी मिल सकती है।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें।
Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - धनु राशि के लोग आज जो काम करने की सोचेंगे वो पूरा कर ही लेंगे। आपके लिए दिन अच्छा है। सीधे-सीधे आपके सोचे हुए काम हो जाएंगे। परेशान न हों शांति और धैर्य से काम लें। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आप कुछ सोच-समझकर ही बोलें। आपकी सोच और विचारों में नयापन आ सकता है। आज आपको बिजनेस में फायदा या नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपका ध्यान नियमित कामकाज निपटाने पर रहेगा। आप बहुत बातें करने के मूड में रहेंगे। दूसरों के साथ जुड़ सकने की आपकी क्षमता आज बहुत काम आएगी। आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है और सितारों का पॉजिटिव असर भी होगा।
नेगेटिव - दोस्त फोन पर आपको परेशान कर सकते हैं। आज किसी पर गुस्सा न करें। परेशानी में पड़ सकते हैं। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है।
क्या करें - पानी में सफेद फूल डालकर नहाएं।
लव- अपने पुराने फैसलों के बारे में सोचें। संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी न लें।
करियर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। विवादों से बचें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। कैम्पस में झगड़ा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। कोई न कोई परेशानी हो सकती है।
Capricorn
मकर - पॉजिटिव - आज होगा वही, जो आप चाहते हैं। पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार ही मिल सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कर्जे से मुक्ति पाने में आप सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। आपके लिए दिन अच्छा है और फायदेमंद भी हो सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा बहुत सुधार भी होने के योग बन रहे हैं। आज आप खुद में भी बदलाव महसूस करेंगे। आप नौकरी करते हैं, तो नौकरी या नौकरी की दिशा में बदलाव होने के योग हैं। नया काम या प्रोजेक्ट भी आज आपको मिल सकता है। नए अवसरों पर खुले मन से विचार करना होगा। जो भी काम करें, आखिरी तक जिम्मेदारी से करें। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीत सकता है। अधिकारी और निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है।
नेगेटिव - अधिकारी, सरकारी नियम या प्रक्रियाएं आपके काम में रुकावटें बन सकती हैं। अपने राज किसी को न बताएं। सोच-समझकर और योजना बना कर ही आगे बढ़ें। जल्दबाजी न करें। घर-परिवार की सुरक्षा की चिंता हो सकती है। धन खर्च होने के योग हैं। कुछ खर्चे फालतू भी हो सकते हैं।
क्या करें - खाली पेट या नहाने से पहले शहद खाएं।
लव- पार्टनर से सहयोग और प्यार मिल सकता है। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा।
करियर- आर्थिक मामलों में पहले से थोड़ा सुधार होने के योग हैं। अधिकारियों की मदद से बड़े काम निपटा लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। पेट के रोग भी होने के योग हैं।
Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - खुश रहने की कोशिश करें। उत्साह रखें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ जाएंगे। इससे आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको इशारों में ही खास बात बता सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। हर चुनौती को अलग करते हुए कामकाज में लगे रहने का समय है। सत्ता और ऑफिस में बड़े पदों पर बैठे लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। आप अपने कामकाजी जीवन में अपने सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। अपने आत्मसम्मान की चिंता करनी होगी। आप अपनी प्रतिष्ठा को भी निखार सकते हैं।
नेगेटिव - आपको हर तरह से सावधान रहना चाहिए। कन्फ्यूजन की स्थिति भी बन सकती है। जोश में आकर कोई ऐसा काम न करें जिससे आप ही परेशान हो जाएं। आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आज आप जोश में आकर ऐसे वादे कर सकते हैं जो पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। दूसरों के मामलों में तो जरा भी दखल न दें। माता की सेहत में गिरावट और सुख में कमी महसूस हो सकती है। इनकम में कमी हो सकती है और आपके खर्च बढ़ सकते हैं। होगी।
क्या करें - पानी में हल्दी मिलाकर किसी भी पेड़ के नीचे डालें।
लव- आवारापन से बचने की कोशिश करें। आप जैसा सोचेंगे, वैसा करने की कोशिश करेंगे। वैसे ही नतीजे आपको मिल सकते हैं।
करियर- फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे कहीं पैसा निवेश न करें। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ हो सकता है। दोस्तों से भी मदद मिल सकती है।
हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं, भोजन में सावधानी रखनी होगी।
Pisces
मीन - पॉजिटिव - किसी जरूरी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। घर-परिवार, निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े खास काम हो सकते हैं। आपके कामकाज और तौर तरीकों को दूसरों के सामने एक उदाहरण के तौर पर भी पेश किया जा सकता है। कोई दोस्त या परिचित आज आपसे संपर्क कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है। आज आपको पूरे उत्साह और लगन से काम करना चाहिए। भ्रम दूर करने के लिए कोई नया ही तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। संतान से सुख और कोई अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। आज आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं।
नेगेटिव - एक्स्ट्रा काम के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है। परिवार के मामले सावधानी के साथ ही निपटाएं। कोई पुरानी बात थोड़ी परेशानी पैदा कर सकती है।
क्या करें - पानी की टंकी में 2-3 बूंद तेल डालें।
लव- कोई संबंध शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। अचानक किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। इस राशि वाले लोगों को आज अपने पार्टनर से भी सहयोग मिल सकता है। किसी को प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है।
करियर- नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण के अवसर सामने आ सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। पढ़ाई में मन लगेगा। दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
0 Comment to "Aaj Ka Rashifal ,Today Rashifal In Hindi"
Post a Comment