24.8.16

24th August 2016, daily horoscope

राशि अनुसार जानिए डे आराम से बीतेगा या परेशान रहेंगे आप, religion hindi news, rashifal news


क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय

मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सफलता भी मिल सकती है। कन्फ्यूजन खत्म होगा। अचानक फैसले लेने पड़ेंगे। आपको अच्छा फायदा भी होगा। कई सवालों के जवाब भी आज आपको मिल जाएंगे। आपने पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला किया, तो वह मामला फिर उठेगा। पैसों की स्थिति पर बारीकी से विचार करें। नौकरी बदलने का विचार भी दिमाग में रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी चरम पर रहेंगी। बिजनेस में कोई नई योजना बनाएंगे तो आपके इरादे भी साफ हो जाएंगे। 
नेगेटिव -  कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्च करें, न किसी बड़े खर्च का वादा करें। आज किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। 

क्या करें और क्या नहीं - मुनक्का दाख खाएं।
 
लव- पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार और सहयोग भी मिलेगा।

करियर -  नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

हेल्थ- सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। इसका प्रयोग अपने महत्वपूर्ण कामों को आगे बढ़ाने में करें। जो महत्वपूर्ण मामला पेंडिंग है, उसका कोई समाधान भी निकल जाएगा। कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। पुत्र से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कामकाज ज्यादा रहेगा, दिनभर बिजी रहेंगे, लेकिन इससे आपको ही फायदा होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और उन लोगों से आपको सहयोग मिल जाएगा।

नेगेटिव - नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। काम करने वालों को आज आपसे जलन हो सकती है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद भी हो सकता है। कोई आपके काम या काम करने के स्टाइल का गलत अर्थ भी निकाल सकता है। खर्चा भी ज्यादा होगा।  आपका मन कमजोर भी हो सकता है और सेहत भी थोड़ी नासाज रहेगी। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। जवाबदारी और होड़ में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग कुछ कम ही मिलेगा।

क्या करें और क्या नहीं - चीनी खाएं।
 
लव- आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

करियर-  बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

हेल्थ- सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - व्यस्तता ज्यादा रहेगी। किसी भी चुनौती को संभालने के लिए तैयार रहेंगे। महत्वपूर्ण काम खुद निपटाने होंगे। चंद्रमा की स्थिति आपके लिए शुभ है। आपको फायदा भी मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका सम्मान और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा भी होगा। लोग आपकी बात समझने के लिए तैयार रहेंगे। आसपास के लोग आपकी भावनाओं की भी कद्र करेंगे। किसी समस्या का समाधान आज हाथों-हाथ मिल सकता है। आज आप धैर्य रखें और एक-एक कर के सारी चीजें सुलझाएं। नौकरी धंधे के लिए दिन सामान्य है। संतान की उन्नति खुशी बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाओं पर काम होगा। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी।

नेगेटिव - जल्दबाजी या जोश में आ कर लोगों से ऐसे वादे कर सकते हैं जिनको निभाना आपके लिए कठिन है। कुछ लोगों से बहस भी हो सकता है। आने वाले दिनों को लेकर किसी बात का टेंशन भी हो सकता है।

क्या करें और क्या नहीं - पान खाएं।
 
लव- आप लव प्रपोजल भेज सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।

करियर-  बिजनेस के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए एग्रीमेंट अभी न करें तो अच्छा है। मिथुन राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। 

हेल्थ- मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं। सावधान रहें।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - रुके काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। आज आप पहल भी कर सकते हैं। आपकी कोशिशें भी देखने लायक होंगी। बड़े लोगों और पब्लिक से संबंध बना कर चलें। आज आपको नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। पैसों से जुड़े नए सौदे भी हो सकते हैं। ऑफिस के काम में कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस करते हैं, तो कोई नया निवेश भी हो सकता है। वह भी आपके लिए शुभ साबित होगा। नए लोगों से दोस्ती या मुलाकात हो सकती है। दोस्तों से संबंध सुधर जाएंगे। योग्यता और अनुभव से काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग और प्रोत्साहन भी मिलेगा। समस्याएं भी निपट जाएंगी। 

 
नेगेटिव - कर्क राशि के लोग बिजी रहेंगे। अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी। जो काम आपको पसंद नहीं, न चाहते हुए वो ही आपको करने पड़ेंगे। कुछ मामलों में आपका मूड जल्दी ही खराब भी हो सकता है। किसी का गुस्सा किसी ओर पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

क्या करें और क्या नहीं - दूध पीकर पानी पिएं।

लव- आपके मन में सकारात्मक विचार आते रहेंगे, लेकिन लव लाइफ  में समस्याएं भी बनी रहेंगी।

करियर-  ऑफिस में खुद को नियंत्रण में रखें। विवाद हो सकता है। पद लाभ का योग है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों से मदद मिलेगी।

हेल्थ- सेहत कमजोर हो सकती है। रक्त विकार होने के योग हैं।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव - गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में होने से आपके लिए शुभ रहेगा। सिंह राशि के कुछ लोग आज भाग्यशाली भी हो सकते हैं। सोचे हुए काम आज पूरे होने से सफलता मिलेगी और आपको खुशी भी होगी। कुछ नया करना चाह रहे हैं तो कर लें। सब अपने आप हो जाएगा। दिन बहुत अच्छा है। मन में तरह-तरह के सपने और उमंगें रहेंगी। आप आगे बढ़ते रहें। लोगों से मुलाकात के दौरान कुछ नए, अच्छे और रोचक अवसर आज आपको मिल सकते हैं। कठिन मामलों को भी आज आप सुलझा लेंगे। 

नेगेटिव - आसपास के लोग किसी न किसी बात पर आपसे नाराज रह सकते हैं। आज परिवार के कुछ लोग भी आपके कारण दुखी हो सकते हैं। आज किसी बात का अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर टेंशन भी रहेगी। उसके कारण आपके दूसरे काम भी प्रभावित हो सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं - गुलाब का फूल सूंघे।

लव- लव लाइफ  में कुछ लोग रुकावटें डाल सकते हैं।

करियर-  बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिल सकता है। अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। 

हेल्थ- सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। थोड़ी बहुत परेशानियां हो सकती है। 

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव -  ऑफिस की कोई पुरानी परेशानी खत्म हो सकती है। किसी खबर का इंतजार है तो आज वो खबर आपको मिल सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जरूरी काम निपटाने की कोई योजना बन सकती है। योजना पर काम भी शुरू हो सकता है। साथ के लोगों की मदद भी मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

नेगेटिव - आज आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। आज आप कोई बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। मन पसोपेश में हो सकता है। अपने फैसले पर पुनर्विचार भी करना पड़ेगा। निजी जीवन और पैसों के मामले में कोई नया फैसला आज न लें तो ही अच्छा है। किसी अनचाही घटना का संकेत भी मिल सकता है। 

क्या करें और क्या नहीं - धनिया पाउडर और मिश्री मिलाकर खाएं।

 
लव- 
आज पार्टनर के लिए समय निकालें, लगातार बढ़ती दूरियां संबंध भी बिगाड़ सकती है। पार्टनर को आपकी जरूरत महसूस होगी।

करियर-  आपके फैसले आपको कई बार नुकसान भी दे सकते हैं। कन्या राशि के स्टूडेंट्स को दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- सेहत संबंधित सावधानी जरूर रखें।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव - किसी काम के लिए एकदम नए सिरे से भी शुरूआत करनी पड़ सकती है। जितना हो सके, दूसरों के प्रति सहयोग की कोशिश करें। आज आप खुद को नकारात्मक विचारों से बचाकर चलेंगे। कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। आपके द्वारा किए गए प्रयास सही दिशा में होने से फायदा होगा। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे।

नेगेटिव - आज आप फालतू चिंता से बचें।  खर्च की स्थिति बन सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बात आज आपको परेशान भी कर सकती है। ऐसी बातों को मन से निकालने की कोशिश करें जो आपको परेशान करती हैं। प्रणय संबंधों में नाटकीय तरह से उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। 
क्या करें और क्या नहीं - मंदिर में मिश्री चढ़ाएं।
 
लव- 
पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पार्टनर की मदद से धन लाभ भी हो सकता है। 

करियर-  नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन इतना खास नहीं है, जितना सोच रहे हैं। 

हेल्थ- आज आपकी सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम भी मिलेगा।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव -  आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा भी ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। आप खुद तो मेहनत करेंगे ही, परिवार के लोगों को भी सक्रिय कर देंगे। महत्वपूर्ण मामलों में कोई फैसला लेने से पहले शांति से विचार करें। लव पार्टनर के साथ समय बीतेगा। धैर्य रखना होगा। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। 

नेगेटिव - दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। धन हानि का डर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं होने से मूड खराब रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कुछ परेशानियां और विवाद सामने आ सकते हैं। सोचे हुए काम आज शुरू नहीं करें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ कुछ अनबन भी हो सकती है। 

क्या करें और क्या नहीं - गुलकंद खाएं।

 
लव- 
पुराने मामले फिर से सामने भी आ सकते हैं। पार्टनर से भी बहस हो सकती है।

करियर-  नई बिजनेस डील हो सकती है, लेकिन हो सकता है। आपको किस्मत का साथ न मिले और आप उसका फायदा न उठा पाएं। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।

हेल्थ- सेहत को लेकर आज आप सावधान ही रहें। दवाईयों और पुरानी बीमारियों को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा है।

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - उम्मीदें पूरी होंगी। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। आपको दूसरों की मदद का कोई मौका भी मिल सकता है। आप इस मौके को हाथ से न जाने दें। आज आप खुद से प्रेम करेंगे। आज अपने कामों का पूरा विश्लेषण करें। अपने सामान का ध्यान रखें। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। 

नेगेटिव - धनु राशि वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन इतना अच्छा नहीं है जितना आपको लग रहा है। आज किसी काम से संबंधित पूरी जानकारी नहीं मिलने से आप थोड़े परेशान भी रहेंगे। कोई अनजाना डर या टेंशन भी आप पर हावी हो सकती है।

क्या करें और क्या नहीं - विष्णु भगवान के मंदिर पीला फूल चढ़ाएं।
 
लव- लव लाइफ में कोई गलतफहमी भी हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही न करें। पार्टनर से कोई बात न छुपाएं।

करियर-  समय का सदुपयोग करेंगे। दिन सामान्य होगा। उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ भी मिलेगा।

हेल्थ- सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही शारीरिक परेशानी के कारण दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। ताजगी और स्फूर्ति भी रहेगी।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव -  मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग भी मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा। यात्रा भी करनी पड़ेगी। मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नए विचार मन में आ सकते हैं। आसपास या साथ के लोगों से फायदेमंद सलाह मिल सकती है। कई तरह के विचार भी दिमाग में चलते रहेंगे। जिनसे आपको फायदा होगा। करियर में किसी नई योजना के साथ आगे बढ़ेंगे।

नेगेटिव - पैसे संभाल कर रखें। किसी तिकड़म के प्रयोग में आज आप सावधान रहें। इधर की बातें उधर करने से बचें। अपनी बातें भी लोगों से शेयर करने से बचें। सावधान रहें। गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से थोड़ी परेशानी भरा दिन भी रहेगा। थोड़ा मानसिक तनाव भी होगा। 
क्या करें और क्या नहीं - हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।

लव- लव लाइफ के लिए भी दिन अनुकूल नहीं होगा, लेकिन पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण वादे निभाने का दिन है।

करियर-  अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ- सेहत भी पहले से ठीक रहेगी, लेकिन काम में मन नहीं लगने से परेशान रहेंगे।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - किसी मामले को लेकर कोई कन्फ्यूजन की स्थिति चल रही थी तो दोस्तों की मदद से उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने कामों पर ध्यान दें। इससे आपके अधूरे काम भी समय पर निपट सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण मामलों को जल्दी से जल्दी ही निपटाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी हो जाएंगे। रहन-सहन, स्टाइल और तौर तरीके में कुछ बदलाव भी हो सकता है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। 

नेगेटिव - आप कोई ऐसा फैसला न लें, जिसका असर लंबे समय के लिए होना हो। कुछ स्थितियां ऐसी हैं, जिन पर आपका नियंत्रण न के बराबर रहेगा। उनके कारण आप टेंशन में आ सकते हैं। आपके कुछ काम आधे से ज्यादा हो चूके हैं, लेकिन आज आपको नए सिरे से शुरुआत भी करनी पड़ सकती है। दिन भर मन में कुछ न कुछ चलता भी रहेगा। जिसके कारण किसी खास मामले में कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। काम को लेकर आपके मन में तनाव और अशांति भी  रहेगी। जोखिम भरे काम आज टाल दें।
क्या करें और क्या नहीं - तिल खाएं।

लव- पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा। वादे और नए कामों की प्लानिंग भी होगी।

करियर-  बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। कुंभ राशि के स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि के लोग प्रमोशन के लिए कोई न कोई तरकीब लगा सकते हैं।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। मन भी प्रसन्न रहेगा।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव - चंद्रमा के कारण आपको धन लाभ होगा। खरीददारी करेंगे। कोई रोचक खबर भी आज आपको मिल सकती है। आपको देखकर दूसरे लोग अपने जीवन में सुधार के लिए प्रेरित होंगे। दिन भर व्यस्त रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने और बातचीत करने की इच्छा भी हो सकती है। इससे आपको फायदा ही होगा। कई तरह के मामलों पर बात करने के लिहाज से अच्छा दिन है। कुछ बहुत रोचक बातें भी आज आपको पता चल सकती है। किसी के साथ विवाद में न पड़ें। कामकाज में खूब मन भी लगेगा। उत्साह भी बढ़ेगा। घर का माहौल भी ठीक रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता बनेगी। आर्थिक समृद्धि भी बढ़ सकती है। 
 
नेगेटिव - आप अपने मूडी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। लगातार भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। अचानक मन में बदलाव आने से नुकसान हो सकता है। आज भाइयों और दोस्तों से भी अनबन रहेगी।

क्या करें और क्या नहीं - पीली मिठाई खाएं।

लव- लव कपल के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा।

करियर-  ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम लें, स्थिति संभल जाएगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।

हेल्थ- सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सावधान रहें। 

Share this

Related Post

0 Comment to "24th August 2016, daily horoscope"

Post a Comment