31.8.16

31st August 2016, daily horoscope

राशि अनुसार जानिए डे आराम से बीतेगा या परेशान रहेंगे आप, religion hindi news, rashifal news


क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय

मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - आर्थिक रूप से फायदा होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। कामकाज, रिश्ते और पैसों की समस्याएं थोड़ी सुलझ जाएंगी। आज आप  महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर सकते हैं। दोस्तों से सलाह करें, सही योजना बनाएं और सही कदम चुनें। यह सलाह आपके लिए बहुत कारगर रहेगी। लोग आपकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। जो भी स्थिति हो, उसकी गहराई तक जरूर जाएं। दूसरों के प्रति करुणा और प्रेम की भावना बनी रहेगी। उन्नति में आने वाली रुकावटें खत्म हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

नेगेटिव - बदलती परिस्थितियों को लेकर मन में अनिश्चितता आ सकती है। कुछ पुराने मामलों से टेंशन बना रह सकता है। कुछ आपको परेशान करती रहेंगी। लेन-देन या हिसाब-किताब में सावधानी रखें। बातचीत में ध्यान रखें। संभल कर रहें।

क्या करें और क्या नहीं - खाने में अदरक का उपयोग करें।
लव- दिन की शुरुआत अच्छे से होगी। जीवनसाथी से प्यार रहेगा। मदद भी मिलेगी। 

करियर-  निवेश करते समय सावधानी रखें। नई नौकरी की इच्छा रहेगी। प्लानिंग भी बना सकते हैं। स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ाई और तैयारियों से खुश रहेंगे। कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। 

हेल्थ- सेहत के मामले में दिन थोड़ा नाजुक भी हो सकता है। आज आपको सावधान भी रहना होगा।

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - धैर्य रखें तो आपके लिए दिन अच्छा होगा। दूसरों को सलाह देने के कई मौके आज आपको मिलेंगे। आज किए गए कामों का फायदा आपको अगले एक दो दिनों में ही मिल सकेगा। आपको छोटे-छोटे मौके मिलेंगे। जो भी करें बस मन लगाकर और सावधानी से करें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। महिलाओं को कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा। जिससे फायदा भी होगा।

नेगेटिव - आज कुछ नया करने से बचें। समस्याओं भरा दिन भी रहेगा। सोचे हुए काम करने में सफल न हो पाएं तो निराश न हों। आज कोई बात बिगड़ भी सकती है। किसी बात पर अपनी तरफ से पहल करने या जोर देने के लिए सही समय नहीं है। आप जिन लोगों के समर्थन पर डिपेंड हैं, हो सकता है आज आपको न मिलें। किसी स्थिति पर हावी होने की आपकी इच्छा बहुत प्रबल जरूर हो सकती है, लेकिन इसकी कोशिश आपके लिए नुकसानदेह रहेगी। 

क्या करें और क्या नहीं - दिन में 1 टाइम सलाद जरूर खाएं।

लव- प्रेमियों को आज कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। प्रेमी या पार्टनर को समय दें। प्रेम-संबंध मजबूत रहेंगे।

करियर-  धन हानि भी हो सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विद्यार्थियों के लिए समय भी अच्छा रहेगा।

हेल्थ- मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - कोई आपको सही सलाह दे सकता है। साथ वाले या आसपास के कुछ लोग आपकी मदद भी करेंगे। धैर्य रखें। ऐसे लोगों की बात ध्यान से सुनें। आज सोचे हुए खास काम पूरे होने से आप खुश रहेंगे। आप अपनी क्षमताओं के सही उपयोग के लिए उत्सुक भी रहेंगे। कोई भी कदम उठाने के पहले ठीक से सोच- विचार जरूर कर लें। आज आप बहुत हाजिरजवाब भी रहेंगे। समस्याओं का हाथों हाथ समाधान आपके पास रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए भी आज आप तत्पर रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। निवेश भी फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। दोस्तों और भाइयों का सहयोग भी मिलेगा।

नेगेटिव - आज आपको दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। कुछ लोग आपको बहकाने की कोशिश भी कर सकते हैं। सावधान रहें। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। कोई भी काम जबरदस्ती करने से बचें।

क्या करें और क्या नहीं - हरी सब्जियों का सूप पीएं।

लव- छोटी-मोटी बातों को अनदेखा भी कर सकते हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। 

करियर- पुराने निवेश का फायदा आज मिल सकता है। व्यापार के लिए यात्रा हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय शुभ फल देने वाला है।

हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - अपनी बात कहने के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी रचनात्मक ऊर्जा चरम पर रहेगी। किसी बुजुर्ग या अधिकारी से आपकी गंभीर बातचीत हो सकती है। नए अवसरों की तलाश करने में संकोच न करें। फालतू खर्चों पर भी कंट्रोल हो जाएगा। किसी मामले में कोई नया मोड़ भी आ सकता है। चाहे वह मामला करियर, प्रेम संबंध, वाहन, आदि किसी का भी हो। मन में रोमांस के विचार हावी रहेंगे। खरीददारी करेंगे। आज आपको कोई व्यक्ति ऐसा मिलेगा जो आपके काम में न केवल मदद करेगा। आपको सपोर्ट भी करेगा और आगे बढ़ाएगा। कारोबार बढ़ाने में आप सफल भी रहेंगे। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।


नेगेटिव - नई वस्तु खरीदने में ज्यादा जोश न दिखाएं। आप आज तो बड़ा खर्चा करने में समर्थ हैं, लेकिन यही खर्च आपको भारी भी पड़ सकता है। सारा काम अकेले न करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

क्या करें और क्या नहीं - आधा कप फीका दूध पीएं।

 
लव- लव लाइफ  से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। भावनात्मक तौर पर संतुलित स्थिति में हों, तब बात करें, बेहतर रहेगा। पार्टनर आज अच्छे मूड में रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

करियर-  कारोबार बढ़ा हुआ रहेगा। अचल संपत्ति से फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव हो सकता है।

हेल्थ- अधिक कार्य के कारण पैरों में दर्द रहेगा।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव - चिंता न करें। समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। खुद के लिए अच्छा सोचिए। नए दिन की शुरुआत नए आइडिया या किसी अच्छे काम से करें। आने वाले दिनों में आपकी योजनाएं भी पूरी होंगी। मनचाहे परिणाम भी मिल जाएंगे। थोड़ी सी कोशिश से आप परेशानियों से निपट लेंगे। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। धैर्य से काम लें। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में नयापन भी आ सकता है।

नेगेटिव - अपनी या परिवार की स्थिति के कारण आप भावनात्मक तौर पर परेशान भी हो सकते हैं। घरेलू जीवन अस्त-व्यस्त भी हो सकता है। किसी भी मामले में जीवनसाथी से मदद की उम्मीद न रखें। बेहतर रहेगा कि आप शांत रहें और किसी विवाद से भी दूर ही रहें। पैसों की चिंता भी आज रहेगी। 

क्या करें और क्या नहीं - अंजीर या इससे बनी मिठाई खाएं।

 
लव- आज आप जिस प्रेम संबंध में हैं, वह नई ऊंचाइयों पर भी पहुंचेगा। किसी को लव प्रपोजल देना है तो दे दें। परिणाम आपके फेवर में रहेगा। 

करियर-  जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा वापस मिलने से खुश हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। दिन अच्छा रहेगा। 

हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। परेशानी कम होगी।

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव - पैसों के मामले में अगर किसी बड़े सौदे की बात चल रही है, तो सौदा हो सकता है। फायदा भी होगा। लाइफ में बदलाव करना बहुत जरूरी हो चुका है। आज आप कोई बड़ा या खास काम भी कर सकते हैं। कन्या राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज में आपकी तारीफ हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में अच्छा काम भी करेंगे। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। समय पर सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे।

नेगेटिव - आज थोड़ा कष्ट भी रहेगा। परेशानी रहेगी। आपके कुछ विचार भी बदल सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई न कोई गलतफहमी भी हो सकती है। इसी तरह दूसरों की बातें सुनने में भी कुछ परेशानी हो सकती है। काम और स्थितियां आपके सोचे ढंग से न होती हों, तो इसे लेकर आप हैरान या परेशान भी हो सकते हैं। गुस्से में दूसरों की बुराई करेंगे तो फंस भी सकते हैं। 

क्या करें और क्या नहीं - मूंग की दाल या सब्जी में पूरे मूंग खाएं।

लव- प्रेम संबंधों में नए सिरे से शुरुआत करने की बात मन में आ सकती है। लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

करियर-  बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जमकर मेहनत करें, फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को मनमाफिक सफलता नहीं मिल सकेगी। कुछ कमी रह जाएगी। खुद को ऐसी ही स्थिति के लिए तैयार रखें।

हेल्थ- मौसमी रोगों से परेशानी हो सकती है।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव - कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आपकी इच्छाएं और जरूरतें बढ़ी हुई रहेंगी। महत्वाकांक्षाएं भी चरम पर रहेंगी। जो भी आपकी योजना है, उस पर काम शुरू कर दें। आज आप किसी ऐसी समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे, जिससे एक साथ कई लोग जुड़े हुए हैं। गुप्त रुप से किए जाने वाले कामों में आपको सफलता मिलेगी। कोई काम सामने आ कर सीधे न करें तो फायदे में रहेंगे। आपका ध्यान अपनी पैसों की स्थिति पर रहेगा। आज आप अपने वित्तीय लक्ष्य तय करें और उसके अनुसार अपनी कार्ययोजना भी बनाएं। थोड़ा संतोष का भाव जरूर रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार की भी पूरा समर्थन मिलेगा।
नेगेटिव - किसी तरह के डर, संकोच और अनिश्चितता को खुद पर हावी न होने दें। पैसों को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। हल्के दबाव या तनाव की स्थिति भी बन सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों से भी विवाद हो सकता है। 

क्या करें और क्या नहीं - खाने के साथ शक्कर या कोई सफेद मिठाई खाएं।

लव- प्रेमी से आपकी अपेक्षाएं भी ज्यादा रहेंगी। जीवनसाथी के साथ घूमने भी जा सकते हैं। दिन भी अच्छा बीतेगा।

करियर-  बिजनेस के लिए समय उत्तम है। निवेश फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगने से स्टूडेंट्स परेशान हो सकते हैं। 

हेल्थ- आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। सिरदर्द भी हो सकता है।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव - आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। जो महत्वपूर्ण काम हैं उन पर पूरा ध्यान दें। शक्तिशाली और समझदार लोगों से मुलाकात हो सकती है। दिन सफलता के साथ ही बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का समय है। किसी काम की जिम्मेदारी या नेतृत्व भी आपको दिया जा सकता है। परिस्थितियां आपके अनुरूप रहेंगी। आत्मविश्वास के दम पर आप बड़े काम निपटा लेंगे। दूसरों की, खासतौर से अपने दोस्तों की तारीफ करने में संकोच न करें। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। 

नेगेटिव - आज आपके दिमाग में विद्रोह के विचार भी आ सकते हैं। खुद पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। पूरा दिन कामकाज में बीतेगा। कुछ लोग आखिरी समय पर आपको धोखा भी सकते हैं। लोगों के भरोसे रहना आपके लिए ठीक नहीं है।

क्या करें और क्या नहीं - बिना लहसुन का खाना खाएं।
 
लव- प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। बहुत अच्छा समय है। पति-पत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह भी दूर हो जाएगी। 

करियर-  पैसों के नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी आ सकता है। स्टूडेंट प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो जाएंगे। दिन भी अच्छा रहेगा।

हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें। 

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - किसी संवेदनशील विषय पर आपको किस्मत का साथ मिलेगा। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जोश के साथ होश से भी काम लें। अनुशासित ढंग से किए गए लगभग सभी कामों में आपको सफलता मिल सकती है। आपका पूरा ध्यान अपने करियर पर है और अपना सम्मान आपके लिए सबसे खास रहेगा। आज आप पूरी तरह व्यावहारिक रहें तो फायदे में रहेंगे। आप जीवन शक्ति से भरपूर रहेंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। धार्मिक और मांगलिक कामों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

नेगेटिव - आपका खर्चा भी बढ़ा हुआ रहेगा। सावधान रहें। ऑफिस में गुप्त रुप से आपके विरुद्ध षडय़ंत्र भी बन सकता है। सावधान रहें। आज आप कुछ लोगों की पूरी तरह अनदेखी करेंगे, इससे आपको ही परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को अपनी योजनाओं में शामिल न करें जो आपसे कुछ ज्यादा ही मीठा बोल रहे हैं। अपने काम से काम रखें। कुछ उलझन भरी परिस्थितियों के कारण थोड़ी थकान या तनाव भी महसूस कर सकते हैं। 

क्या करें और क्या नहीं - चने की दाल खाएं या किसी ब्राह्मण को दान दें।

लव- कोई नई प्रेम कहानी भी आज शुरू हो सकती है। आज पार्टनर को कोई सरप्राइज दें। अच्छा रहेगा। समय अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

करियर-  आपके कामकाज की तारीफ होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत से ही सफलता मिलेगी।

हेल्थ- बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर रहेगा।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव -  पैसों से जुड़े किसी मामले, सौदे या किसी तरह की योजना में आप शामिल हो सकते हैं। कोई स्थिति लंबी चलती है तो आपको उस पर गंभीरता से विचार करना पड़ सकता है। कोई बड़ा या नया काम करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी दोस्तों से सलाह कर लें। इससे आपको फायदा होगा। आज किए गए कामों से आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा भी होगा। अपनी प्लानिंग भी आज आप गुप्त रखें।

नेगेटिव - आज आप हर काम सावधानी से करें। पैसा उधार देने या लेने के मामले में सावधान रहें। किसी भी तरह की गलतफहमी हो सकती है। ऑफिस की जिम्मेदारियों के कारण आज आपको अपने कुछ निजी जरूरी काम भी छोड़ने पड़ सकते हैं। कुछ दोस्तों से अनबन हो सकती है। पसोपेश में रहेंगे। बेचैनी महसूस हो सकती है। विपरीत परिस्थिति आपको परेशान कर सकती हैं। फालतू कामों की ओर आकर्षित होंगे। अचानक आपका पैसा रुक भी सकता है।

क्या करें और क्या नहीं - त्रिफला चूर्ण खाएं।

लव- अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा।

करियर- व्यापारियों के लिए सावधान रहने का समय है। निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को आज कम मेहनत में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। एलर्जी या इन्फेक्शन भी रहेगा। सावधान रहें।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - आपके लिए दिन ठीक रहेगा। आप लगभग हर काम के लिए पूरे जोश में रहेंगे। आपको कुछ बहुत अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। ज्यादातर कामों में आपको अच्छी सफलता भी मिल सकती है। प्रगति की दिशा में कोई भी कदम उठाने में और थोड़ा बहुत जोखिम मोल लेने में संकोच न करें। दूसरों पर एक सकारात्मक प्रभाव भी छोड़ेंगे। आपकी कोशिशों की और कामकाज की तारीफ होगी। अपनी प्रगति से आपको संतोष भी होगा। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला भी आज आप ले सकते हैं। कोई भी बड़ा और खास फैसला पार्टनर की सहमति से लें।

नेगेटिव - सावधान रहें। अपनी ओर से किसी से संबंध न बिगड़ने दें। आज बिगड़े संबंध कल से थोड़े भारी पड़ने लगेंगे।  कारोबार बदलने का विचार ठीक नहीं हैं। आज आपको ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है कुछ मामलों में आपको मेहनत का पूरा फल भी न मिलें। धैर्य से काम लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी अजनबी पर आज भरोसा न करें। अचानक लिए गए फैसले भी नुकसान दे सकते हैं।

क्या करें और क्या नहीं - उड़द की दाल खाएं या दान दें।
 
लव- आपकी लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा मिला-जुला हो सकता है।

करियर-  कुछ लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। बहस होने के योग बन रहे हैं। दौड़-भाग भी हो सकती है। विद्यार्थियों को थकान और आलस्य के कारण रुकावटें आ सकती हैं। 

हेल्थ- सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं है।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव - आपकी सफलता लगभग पूरी तरह आपकी मेहनत पर निर्भर है। किसी साथी से बहुत गंभीर बातचीत भी आज हो सकती है। जिसमें आपकी मानसिक क्षमता खुल कर सामने आएगी। एक बातचीत या काम खत्म होगा, तो दूसरा शुरू हो जाएगा। बहुत सारा काम आपके सामने रहेगा। ज्यादातर काम आपको खुद ही करना होगा। इससे आपको ही आने वाले दिनों में फायदा होगा। काम में एकाग्रता रखें। किसी भी स्थिति से अपना ध्यान न हटने दें। कोर्ट-कचहरी और विवादों में सफलता के योग हैं। रोजमर्रा के कामों में यदि थोड़ी मेहनत और बढ़ाएंगे तो आपको अच्छा फायदा भी मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

नेगेटिव - आज आपके साथ के कुछ लोग मदद के बजाए रुकावटें पैदा कर सकते हैं। आज आप फालतू कामों में भी समय खराब कर सकते हैं। गोचर कुंडली में चंद्रमा छठे भाव में होगा तो परेशान रहेंगे। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।

क्या करें और क्या नहीं - पपीता खाएं या किसी अपोजिट जेंडर वाले को खिलाएं।

लव- जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। समय अच्छा रहेगा। प्रेम भी बना रहेगा।

करियर-  साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें वरना नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथियों से मदद मिलेगी।

हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। पुराने रोग में राहत मिलेगी।

Share this

Related Post

0 Comment to "31st August 2016, daily horoscope"

Post a Comment