वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए खास है शुक्रवार
इन 5 राशियों के अलावा और भी लोगों के लिए शुक्रवार फायदे वाला दिन रहेगा। मित्र और मानस योग बनने से लोगों को एक्स्ट्रा इनकम होगी। बिजनेस और नौकरी में फायदा होगा। कुछ ऐसे काम होंगे जो तरक्की में जुड़ेंगे। निवेश और लेन-देन के मामलों में कुछ लोग लकी भी रहेंगे। सितारों के कारण ज्यादातर लोगों के रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। जानिए कितनी राशियों के लोग शुक्रवार को लकी रहेंगे और किन लोगों को सितारों का साथ कुछ कम मिलेगा।
मेष - पॉजिटिव -आज कई नई बातें आपको पता चलेंगी। आप शांत और मौन रहें, तो समस्या अपने आप सुलझ जाएगी। परिस्थितियों पर धैर्यपूर्ण रवैया रखें। दूसरों की तारीफ करें। खुले मन से बात करें। इसी में आपका हित है। आज थोड़ा संतोष करके देखें, तो जो नहीं मिला, उसका अफसोस नहीं होगा। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे, इससे आपको फायदा भी होगा।
नेगेटिव -प्रेम प्रसंग में खुद फंसा हुआ महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या आएगी। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कुछ नया न करें। शरीर साथ नहीं देगा, हो सकता है परिस्थितियां आपके फेवर में न हो। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। हर चीज पर टिप्पणी न करें।
नेगेटिव -प्रेम प्रसंग में खुद फंसा हुआ महसूस करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। आपको आज यह फैसला करने में भी समस्या आएगी। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कुछ नया न करें। शरीर साथ नहीं देगा, हो सकता है परिस्थितियां आपके फेवर में न हो। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। हर चीज पर टिप्पणी न करें।
क्या करें और क्या नहीं -नीम की पत्तियां खाएं।
लव-मेष राशि के प्रेमी सावधान रहें। प्रेम प्रस्ताव भी असफल हो सकता है। विवाहित लोगों में भी किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।
करियर-कारोबार में व्यस्तता भी रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में समय निकल जाएगा। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। अन्य फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ खास नहीं है। सामान्य रहेगा।
हेल्थ-जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
वृष - पॉजिटिव -आज आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। अपनी बातचीत की शैली से किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। आज आप जितना शांत रहेंगे, समस्या उतनी जल्दी सुलझ भी जाएगी। सही ढंग से की गई बातचीत आपको फायदा दे सकती है। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे तो फायदा भी होगा। कोई बात कहना ही हो, तो पहले दूसरों की बात सुनने की कोशिश करें। आपको किए गए कामों का पूरा फल मिलेगा। परिवार और आसपास के लोग आपसे सहमत और खुश रहेंगे। मेहनत करनी होगी। धैर्य व संयम रखें। सफलता मिलेगी। परिवार की समस्या हल होगी।
नेगेटिव -परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को नियंत्रण में रखें।
क्या करें और क्या नहीं - लक्ष्मी जी को गुलाब क फूल चढ़ाएं।
लव-आज जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।
करियर-आज कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। नतीजे आगे मिलेंगे।
हेल्थ-पेट दर्द हो सकता है। आलस और थकान होगी। भोजन में सावधानी रखें।
मिथुन - पॉजिटिव -आज आपको नौकरी में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे आपको फायदा भी होगा। ऑफिस के किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। कोई खास काम निपटाना होगा। खुद के लिए भी समय निकालेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको पैसों से जुड़े मामले निपटाने होंगे। दूसरों की बात सुनें, आपके हित में रहेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। दिनभर की मेहनत से किए गए काम की सफलता की खुशी मिलेगी।
नेगेटिव -कोई कागजी काम बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में जोश से कोई काम करेंगे तो नुकसान भी हो सकता है।
नेगेटिव -कोई कागजी काम बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में जोश से कोई काम करेंगे तो नुकसान भी हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं -पूर्व दिशा में अशोक के पत्ते पर घी का दीपक लगाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
करियर-आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
करियर-आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
कर्क - पॉजिटिव - सफलता के लिहाज से दिन अच्छा है। आज कोई नया काम शुरू करने और सारी समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। मुनाफा देने वाला दिन है। गर्मजोशी, मेहनत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करेंगे। धन अर्जन की आपकी क्षमता में अचानक और तीव्र वृद्धि हो सकती है। लाभ की सूचना मिल सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। नौकरी करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। चलती नौकरी में भी वेतन वृद्धि की संभावना है। आज आपको ज्यादातर मामलों में सफलता भी मिलेगी और काम भी निपट जाएंगे।
नेगेटिव - पैसों को लेकर किसी के साथ जरा भी विवाद में न करें। आपके तेवर सामान्य से कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। आराम करने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। सावधानी रखें। कोई आपको भड़काने की कोशिश करेगा। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें।
क्या करें और क्या नहीं -11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर कच्चा दूध और पानी चढ़ाएं।
लव-पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा, लेकिन आप पार्टनर का मूड बनाने में सफल भी रहेंगे।
करियर- खर्चा ज्यादा रहेगा। आपको फायदा भी होगा और इनकम भी बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। साथियों से सहयोग मिलेगा।
हेल्थ-गले के रोग हो सकते हैं।
सिंह - पॉजिटिव -धैर्य और शांति से काम लें। परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। किसी दोस्त के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। जीवनसाथी या नजदीकी लोगों से अपने मन की बात शेयर कर लें। ऐसा करने से आपका तनाव कम हो सकता है। परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। करीबी लोग आपसे पूरी सहानुभूति रखेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याएं सुलझ जाएंगी। पिछले कामों का फायदा आज आपको मिल सकता है। पुराने कानूनी मामले आज हल हो जाएंगे।
नेगेटिव -कार्यक्षेत्र में ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आज फालतू यात्रा भी हो सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। अवसाद से पीडि़त लोगों की समस्या बढ़ सकती है। स्वभाव में सख्ती रहेगी। आपके तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े रहेंगे। किसी बात पर मायूस भी रहेंगे। स्वार्थ की भावना रहेगी। दिन सुस्ती भरा भी हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं -छत पर या घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।
लव-लव लाइफ के लिए दिन प्रतिकूल है। प्रेम प्रस्ताव भी विफल हो सकते हैं।
करियर-किस्मत का साथ कुछ कम मिलेगा। मेहनत करनी होगी, लेकिन व्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी।
हेल्थ-नींद पूरी नही हो पाएगी। सेहत को लेकर परेशानी रहेगी।
हेल्थ-नींद पूरी नही हो पाएगी। सेहत को लेकर परेशानी रहेगी।
कन्या - पॉजिटिव - रोजमर्रा के जरूरी काम आज ही निपटा लें। आपकी इनकम और बढ़ेगी। संचार या मनोरंजन की कोई वस्तु या सेवा लेने का मन बना सकते हैं। आज आप वही कहें, जो आपका मन कहता हो। इस खुले मन से की गई बातचीत से आप वह सारी बातें कर सकेंगे, जो आज तक आप पहले कभी नहीं कह सके थे। शरीर और मन की थकान जल्द ही खत्म हो जाएगी। संपत्ति संबंधी कामकाज के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
नेगेटिव -कोई नया काम शुरू न करें। फालतू विवादों से दूर रहे। आज कर्ज न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है। संतान के काम और व्यवहार से कष्ट होगा।
क्या करें और क्या नहीं - आटे के दीपक बना कर तुलसी की जड़ में लगाएं।
लव-जीवनसाथी के सहयोग से फायदा हो सकता है।
करियर-समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में समय आपके फेवर में रहेगा। कॉन्फिडेंस की कमी होगी। पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा।
हेल्थ-सेहत का ध्यान रखें। कोई पुराना रोग वापस परेशान करेगा। जोड़ों का दर्द और वायु रोग भी परेशान कर सकते हैं।
तुला - पॉजिटिव -आज आप सबसे ज्यादा ध्यान अपने समय पर दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई भी काम समय पर करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। यात्रा का कोई अवसर बिल्कुल अप्रत्याशित ढंग से मिलेगा। दोस्तों और साथ काम करने वालों से आपको पूरा प्रोत्साहन और सम्मान भी मिलेगा। जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। कुछ उलझे मामलों के कारण आपका ध्यान बंटेगा, लेकिन दोस्तों के हस्तक्षेप के कारण सामाजिक संबंधों और संपर्कों में सुधार होगा। कोई दोस्त आपको अच्छी सलाह दे सकता है। जो आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे और आपको पूरा किए गए कामों का पूरा फायदा मिलेगा। धन लाभ होगा। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। कुछ फैसले अचानक ले सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
नेगेटिव -आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं। पुराना कर्जा चुकाने के लिए दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। तनाव भी रहेगा।
क्या करें और क्या नहीं -चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।
लव-दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पार्टनर से संबंध अच्छे हो जाएंगे। पुरानी गलतफहमियां खत्म भी हो सकती है। अविवाहितों के लिए भी दिन अच्छा है।
करियर- बिजनेस में सभी हर तरफ से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का सम्मान होगा। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स आज खुश रहेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा।
हेल्थ-सेहत अच्छी रहेगी। मौसमी परहेज जरूर करें। फायदे में रहेंगे।
वृश्चिक - पॉजिटिव -आज आप जो कहना चाहते हैं, वह कह दें। चाहे वह नौकरी, बिजनेस, प्रमोशन या प्यार की बात हो। बस कोई बात कहने या रखने के पहले बारीकी से जांच जरूर लें। आप भरपूर मेहनत करने के लिए तैयार हैं, तो आपके सामाजिक संपर्कों के जरिए आपको करियर में प्रगति के मौके मिल सकते हैं। अपने दोस्तों और संपर्कों को आज जरूर अपडेट करें। किसी ऐसे व्यक्ति से कॉन्टैक्ट होगा, जो आपकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अपना व्यवहार संतुलित और सलीकेदार रखें। आप जो भी कदम उठाएं, तत्परता से उठाएं। आपको फल जरूर मिलेगा किसी न किसी तरह आज आपको किए कामों का फायदा मिलेगा। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी।
नेगेटिव -आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में न फंसने से बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - कुत्तों को तंदूरी रोटी खिलाएं।
लव-लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
करियर-व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स अपने काम से खुश नहीं रहेंगे।
हेल्थ-सिरदर्द और मानसिक परेशानी रहेगी। मुंह के रोग भी परेशान करेंगे।
धनु - पॉजिटिव -आपके लिए आज आराम करना ही ठीक है। आज आप नए कामों की प्लानिंग करें। धैर्य और शांति से कोई भी काम करें। हर काम को समझें और आराम से शुरू करें। आज आपको साथ वाले लोगों की कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। जिसके सहयोग से आप नौकरी या बिजनेस में थोड़ा आगे बढ़ सकते हैं। आज आप अपनी गलतियों के बारे में भी विचार करेंगे। पुराने कामों से जुड़ी हुई कुछ बातें भी आपके दिमाग में चलेगी।
नेगेटिव - आपको सावधान रहना चाहिए। खर्चे बढ़ सकते हैं। अचानक धन हानि होने के योग भी है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। वाहन चलाने में पूरी सावधानी रखें। यात्रा में सावधानी रखें। अचानक धन हानि के भी योग हैं। सावधान रहें। किसी को उधार पैसा न दें। पैसा अटक सकता है। दूसरों के कामों में दखल न दें।
क्या करें और क्या नहीं -पीपल के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
लव-पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
करियर-आमदनी सामान्य रहेगी। कुछ अनचाहे लोगों से भी मुलाकात होगी। बातें भी करनी पड़ेंगी। आलस और थकान महसूस होगी। दोस्तों के साथ फालतू कामों में व्यस्त हो सकते हैं।
हेल्थ-पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।
लव-पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
करियर-आमदनी सामान्य रहेगी। कुछ अनचाहे लोगों से भी मुलाकात होगी। बातें भी करनी पड़ेंगी। आलस और थकान महसूस होगी। दोस्तों के साथ फालतू कामों में व्यस्त हो सकते हैं।
हेल्थ-पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।
मकर - पॉजिटिव -अच्छा दिन है। पिछले कुछ दिनों से आप जो काम करने की सोच रहे हैं वो अब जाकर पूरे होंगे। पैसों से जुड़ा कोई खास फैसला करने के लिए अच्छा समय है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। हंसी मजाक होगा और दिन आसानी से बीत जाएगा। नौकरी में आपके प्रयास सफल रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
नेगेटिव -पैसों की चिंता रहेगी। फालतू खर्चा करने से बचें। दिनचर्या में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता हो सकती है।
क्या करें और क्या नहीं - किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।
लव-अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।
करियर-व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। साथ के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।
हेल्थ-जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बदलाव के कारण परेशानियां हो सकती है।
कुंभ - पॉजिटिव -मन की बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें तो अच्छा है। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। ज्यादातर मामले समझौते से सुलझेंगे। बिजनेस करने वालों के साथ यही स्थिति अपने पार्टनर को लेकर रहेगी। संतान पर ध्यान दें। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस के कुछ खास मामलों में सफलता मिलने से खुश होंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी ऑफिस के कुछ लोग सहयोग कर सकते हैं।
नेगेटिव -समय और पैसा खर्चा हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है। सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके। आप सुस्त रहेंगे, तो इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। किसी दोस्त की अनदेखी न करें। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गंभीर बातों की झंझट में न पड़ें।
क्या करें और क्या नहीं - ऑवला तेल सिर में लगाएं।
लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार भी मिलेगा।
करियर-कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। बिजनेस में सफलता और लाभ मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बड़े लोगों से मुलाकात होगी।
हेल्थ-मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। थकान और आलस्य से परेशान रहेंगे।
मीन - पॉजिटिव -दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बॉस या कोई अन्य अधिकारी आपकी मदद करेगा। कुछ अटके हुए मामलों को निपटाने में आपको अपने भरोसेमंद दोस्तों के साथ बात करनी होगी और कोई नया तरीका निकालना होगा। धन लाभ भी हो सकता है। परिवार, सहकर्मियों और समाज से आपको सहयोग मिलेगा। आप खुश भी हो जाएंगे। आज मन लगा कर मेहनत भी करेंगे। इसका फल भी आपको मिलेगा। मेहनत और कॉन्टैक्ट्स के दम पर समाज और परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे हो सकेंगे।
नेगेटिव -आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी। आज आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान रहें। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।
क्या करें और क्या नहीं -बेसन के लड्डू बांटें।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खास कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में फायदा कम होगा। सावधान रहें। छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ-सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खास कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में फायदा कम होगा। सावधान रहें। छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ-सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।
0 Comment to "Friday 26 August free Daily Horoscope Hindi astrology prediction of zodiacs and planets position "
Post a Comment