24.10.16

Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi

राशि अनुसार जानिए डे आराम से बीतेगा या परेशान रहेंगे आप, religion hindi news, rashifal news

क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय

मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - दूसरों की जरूरतों और उनकी इच्छाओं का ध्यान रखेंगे। अविवाहित प्रेमियों के लिए समय थोड़ा ठीक रहेगा। अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के मौके मिलेंगे। उनका उपयोग करें। आज आप ठंडे दिमाग से सोचें और प्लानिंग कर के आगे बढ़ें। आपकी आशंकाएं दूर होती जाएंगी। मेहनत ज्यादा रहेगी। उसका फायदा भी आपको होगा। संतान की उन्नति से आपको खुशी मिलेगी। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। 

नेगेटिव - गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने के कारण थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। घरेलू जीवन में अशांति रहेगी। वाणी पर नियंत्रण न रखा, तो परेशानियों में पड़ सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से सहयोग नहीं मिलने से दुखी रहेंगे। दिमाग में आज कोई चिंता रहेगी। आज आपको आसान काम के लिए भी मेहनत करनी पड़ सकती है। 

क्या करें और क्या नहीं - 
गुनगुने पानी से गरारे करें।

लव- पार्टनर बहुत भावुक रहेगा। उसकी भावनाओं का सम्मान करें।

करियर - ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। ध्यान रखें। नई योजनाओं से फायदा होगा। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

हेल्थ- सेहत में सुधार होगा। लापरवाह रहेंगे तो पुराने रोग फिर परेशान कर सकते हैं।

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - किसी खबर का इंतजार भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में समझदारी और चतुरता से काम करेंगे। घर का माहौल अच्छा करने की कोशिश करेंगे। आप नौकरी करते हैं, तो ऑफिस में बहुत व्यस्त रहेंगे। बिजनेस करने वाले एक काम निपटाकर दूसरे काम में लग जाएंगे। आज आप हर काम अच्छे से पूरा भी कर लेंगे। दूसरों की जरूरतों के प्रति बहुत संवेदनशील हो सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध और अच्छे भी होते जाएंगे। किसी अच्छे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। 
नेगेटिव - आज वृष राशि के लोग बोलने में ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी को न चाहते हुए भी कड़वी बात बोल सकते हैं। मन में सैकड़ों विचार आते रहेंगे। थोड़ी बेचैनी भी रहेगी। पैसों से जुड़े कुछ मामलों के कारण चिंता हो सकती है। भाग-दौड़ और ज्यादा मेहनत के कारण थक भी सकते हैं। फालतू बहस में पड़ने से बचें।

क्या करें और क्या नहीं - 
खाना खा कर आधे घंटे तक पानी न पिएं।

लव- साथी से सहयोग मिलेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर से अट्रैक्ट होंगे।

करियर - बिना प्लानिंग के कोई काम न करें। निवेश संबंधित कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें। स्टूडेंट्स को कम मेहनत से भी सफलता मिलेगी।

हेल्थ- कमर और बदन दर्द रहेगा। शारीरिक थकान और परेशानी हो सकती है। 

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव -  पिछली बातें भूल कर आगे बढ़ेंगे तो जल्दी ही सफल हो जाएंगे। गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से धन लाभ होगा। दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवन में कोई खास बदलाव की तैयारी कर सकते हैं। कुछ रिश्तों के मामले में बड़े फैसले लेने का सही समय है। आपके सामने कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं। किसी पुरानी समस्या का नए ढंग से समाधान निकल सकता है। खरीददारी करने में आपको काफी समय भी लग सकता है। आपके दिमाग में कई तरह के विचार जरूर आएंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ करेंगे तो बिगड़ी स्थिति को अपने अनुकूल भी बना सकते हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक योग अच्छे रहेंगे। 

नेगेटिव - किसी भी काम के लिए जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। कोई भी ऐसा फैसला न करें, जिससे आपके रिश्ते बिगड़ते हों। लोगों को सलाह देने के मामले में सावधान रहें। किसी के भरोसे काम करने से भी आज आप बचें। बिना सोचे समझे कोई भी काम शुरू करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

क्या करें और क्या नहीं - 
किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।

लव- दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित लोगों को पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। दिन अच्छा है।

करियर- बिजनेस संबंधित समस्याएं खत्म होंगी। पुराने निवेश से फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

हेल्थ- आलस्य और थकान महसूस होगी। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - दिन अच्छा है। कोई नया काम करने की सोच रहें हैं तो कर लें। पुरानी परेशानियां खत्म हो जाएगी। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। बहुत सारा काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। आज आप दूसरों की मदद करेंगे। आपका नजरिया बड़ा रहेगा और आने वाले समय को देखते हुए आपकी प्लानिंग बनती रहेगी। नई तकनीक को अपने जीवन में भी शामिल करना चाहेंगे। कोई जरूरी काम आज करना चाह रहे हो तो कर दें। साथ के लोगों से समय पर मदद मिलेगी।

नेगेटिव - आज आप सोचने में समय खराब न करें। काम के प्रति मानसिक सुस्ती भी महसूस करेंगे। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। संभलकर रहें। थोड़े परेशान भी रहेंगे। पुरानी बातें याद आने से तनाव भी होगा।

क्या करें और क्या नहीं - 
चाय या दूध पीकर मुंह साफ करें (कुल्ला करें)।

लव- 
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ भी मिलेगा।

करियर -  जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में विवाद के योग हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में आसानी से सफलता मिलेगी। इस राशि के कुछ लोग जॉब बदलने का मन बना सकते हैं।

हेल्थ- ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना चाहिए।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव -  धैर्य और खुद पर भरोसा रखें। कोई खास और अच्छा काम करना चाहते हैं, तो उसका मौका भी मिल सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतें समझने की कोशिश करेंगे। सकारात्मक नजरिए के दम पर आज आप बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। आज आपको कोई सकारात्मक आदत या रवैया अपनाने का मौका मिलेगा। कुछ लोगों के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत हो सकती है। रूठे हुए लोगों को मनाने की कोशिश करके देखें। विश्वसनीय लोगों से मदद मिलेगी। 

नेगेटिव - परेशान हो सकते हैं। जोखिम और जल्दबाजी से सोचे हुए काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आप किसी पर भी अपनी जिद थोपने की कोशिश न करें। इससे खुद ही समस्या में पड़ सकते हैं। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। खर्चा बढ़ सकता है। यात्राओं से धन हानि हो सकती है। आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, सावधान रहें। बिजनेस में कुछ कम ही फायदा मिलेगा। 

क्या करें और क्या नहीं - 
पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

लव- लव प्रपोजल देना हो तो दे दें। नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। 

करियर- जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस आएगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं।

हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। 

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव - संकोच छोड़ें और कदम आगे बढ़ाएं। चंद्रमा आज गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। कामकाज में अपने से बड़े लोगों की तारीफ और मदद मिलेगी। परिस्थितियों के हिसाब से ही काम करेंगे। खुद को बदल लेंगे। इसमें आपको ही फायदा होगा। दिन अच्छा रहेगा। आपका अंदाज आज लोगों को प्रभावित कर देगा। पैसे के काम और परिवार के बीच संतुलन बनेगा। किसी काम के बारे में आपकी भविष्यवाणी सही साबित हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

नेगेटिव - किसी फालतू काम में फंस सकते हैं और इसी कारण आपके काम योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। वर्क प्लेस पर परेशानियां भी आ सकती है। कुछ काम में आप आलस्य भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ गपशप में समय बीतेगा। इससे कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। चोट और दुर्घटना के योग भी है। अनियमितता के कारण सेहत भी गड़बड़ हो सकती है। 

क्या करें और क्या नहीं - खाने की थाली में ही हाथ न धोएं।

लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। 

करियर -  बिजनेस के लिए दिन ठीक है। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके भी आज मिलेंगे।

हेल्थ- सिर और कमर दर्द रहेगा। घबराहट भी रहेगी।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव -  तुला राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का साथ भी मिलेगा। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। खुशी के मौके भी मिलेंगे। मिले-जुले अनुभव देने वाला दिन रहेगा। सामाजिक कॉन्टैक्ट्स की मदद से आपके कुछ खास काम भी पूरे हो जाएंगे। आज आप किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद ले सकते हैं या ऐसी उम्मीद भी कर सकते हैं। आपका काम बन जाएगा। 

नेगेटिव - किसी की भी बुराई करने से आप पूरी तरह बचें। दिन भर बहुत व्यस्त भी रहेंगे। किसी भी बात या काम में अति करने से बचें। ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से भी शेयर न करें। आसपास के लोग आपके रवैये या रूखे व्यवहार की वजह से दुखी हो सकते हैं। घर-परिवार में अस्वस्थता रहेगी। अचानक धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। बिजनेस में छोटा-मोटा नुकसान भी हो सकता है। 

क्या करें और क्या नहीं - 
मोगरा, ट्यूलिप या किसी फूल की खुशबू वाला परफ्यूम यूज करें।

लव- लव लाइफ के लिए सितारे शुभ हैं। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा रहेगा। लवर को गिफ्ट देंगे। अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

करियर- इनकम के नए रास्ते मिल सकते हैं। बेकार कामों में समय निकल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार ही नतीजे मिलेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी की बातों में आकर जॉब से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी लेने से बचें।

हेल्थ- मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। नींद की कमी रहेगी।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव -  पूरे दिन सहयोग मिलेगा। अचानक सफलता भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। मौज-मस्ती और मनोरंजन का मूड बनेगा। काम का बोझ इतना नहीं रहेगा जितना आपको डर था। बिगड़े हुए संबंधों में कुछ सुधार भी आ सकता है। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से आप जो योजना बनाते आ रहे हैं, आज उस पर काम करने का समय है। आपको सामाजिक सम्मान भी मिल सकता है।

नेगेटिव - आप अपनी बात पर जिद करेंगे, तो दूसरों के साथ विवाद होना लगभग तय है। इस बात का ध्यान रखें कि अपनी योजना के कारण दूसरों के लिए परेशानी पैदा न हो। बिजनेस में नए एग्रीमेंट न करें। 

क्या करें और क्या नहीं - 
नमक के पानी से पैर धोएं।

लव- लव लाइफ  के लिए दिन मिला-जुला रहेगा।

करियर - नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में कोई परेशानी आ सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। थकान और तनाव भी होगा, लेकिन खुद पर इसका असर न पड़ने दें।

हेल्थ- थोड़ी कमजोर हो सकती है। गले और नाक संबंधी समस्या रहेगी।

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव -  आज हर अनुभव आपको कोई नई चीज सिखाएगा। खर्चा, व्यवहार, अपनी गाड़ी की गति और अपनी वाणी इन सब पर आज आप कंट्रोल रखें। लोग आपके लिए बहुत मददगार रहेंगे। आज आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। खुद को थोड़ा टाइम दें। खुद के लिए गए फैसलों पर भरोसा रखें। शांति रखें। धैर्य से काम लें। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या सुलझ जाएगी। 

नेगेटिव - बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। साझेदार से सावधान रहें। चंद्रमा आपकी राशि से आठवीं राशि में है। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आज आपको किसी काम का पूरा नतीजा नहीं मिलता, तो भी अफसोस न करें। कामकाज में रुकावटें तो हैं। जीवनसाथी से मतभेद भी रहेंगे। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। संभलकर रहें।

क्या करें और क्या नहीं - 
1 रोटी बिना घी की खाएं।
लव- जीवनसाथी से अनबन होने के योग हैं। किसी मामले को ज्यादा न खींचे। पुरानी बातें याद न करें।

करियर-  निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग भी बन सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को आज जॉब के कारण मानसिक तनाव रहेगा। 

हेल्थ- आज आपकी सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है। लापरवाही करने से बचें।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव -  विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव या रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ज्यादातर समय बीतेगा। दूसरों का सम्मान भी करें। किसी तरह की बिक्री के काम से जुड़े हैं, तो बहुत हद तक सफल रहेंगे। बिजनेस की लगभग हर कोशिश में आपको बहुत सफलता मिल सकती है। कोई पुरानी परेशानी भी निपट सकती है। नौकरी और घर-परिवार का तनाव काफी हद तक सुलझ सकता है। उम्मीद और भरोसे से आगे बढ़ें। सफलता मिल सकती है। नौकरी में ट्रांसफर और प्रमोशन भी मिल सकता है। सामाजिक कामों में लगे रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

नेगेटिव - दूसरों के मामलों में फालतू दखल न दें।  आप पर काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। ज्यादा ही खर्चा कर सकते हैं। थोड़े सावधान रहें और ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। 

क्या करें और क्या नहीं - 
काला नमक खाएं।

लव- लव लाइफ  के लिए समय अनुकूल है। प्रेमियों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

करियर - आपके कामों की तारीफ हो सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। खुद का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा।

हेल्थ- बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर भी आप पर रहेगा।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - प्रॉपर्टी से जुड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरे हो जाएंगे। चंद्रमा के कारण किसी महत्वपूर्ण काम के लिए बड़ी प्लानिंग करेंगे। कोई व्यक्ति आगे चलकर आपके लिए मददगार साबित होगा। आपकी रचनात्मक ऊर्जा भी आज चरम पर रहेगी। नौकरी करने वाले और कामकाजी लोग जो भी कोशिश करेंगे, बहुत आसानी से उसमें सफल हो जाएंगे। आपके प्रेम संबंधों में गहराई और बढ़ सकती है। पैसों के सवाल फिर एक बार आपके दिमाग में चलेंगे। आप जो भी काम करें, खुद के ही दम पर करेंगे। मनोरंजन के मौके मिलेंगे। खुद के लिए भी समय मिलेगा। कोई भी कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। 

नेगेटिव - किसी की भी मदद लेने से बचें। दूसरों के मामलों में दखल देने से किसी तरह का विवाद भी हो सकता है। किसी भी तरह का कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें।

क्या करें और क्या नहीं - 
अपोजिट जेंडर वालों की बुराई न करें।

लव- प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। साथी का मूड आज आपको परेशान करेगा।

करियर - बड़ों के साथ अच्छा व्यवहार करें। स्टूडेंट्स को मेहनत से परिणाम मिलेंगे। परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

हेल्थ- गले में दर्द और मुंह के रोग हो सकते हैं, सावधान रहें।

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव -   कोई बड़ी और अच्छी प्लानिंग भी बन सकती है। घर और ऑफिस, दोनों जगह पर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा लेंगे। आज आप कोई बड़ा और फायदेमंद काम भी शुरू कर सकते हैं। हर तरह के सामूहिक कामकाज में आपको सफलता मिल सकती है। जो बात मन में है, वो आप  कह सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में आज एक भावनात्मक गहराई भी आ सकती है। बच्चों और परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। नए मौके और नए लोग मिल सकते हैं। 

नेगेटिव - कुछ ऐसे काम भी आपको करने पड़ेंगे, जिनको करने का मूड नहीं रहेगा। थोड़े सावधान भी रहें। आप थोड़े स्वार्थी भी हो सकते हैं। कुछ विषयों में आप ज्यादा भी बोल सकते हैं। अपनी आदतों पर कंट्रोल करें। आज आपको बहुत से काम मन मार कर करने पड़ेंगे। साथ के लोगों या अधिकारियों से आपको डांट सुननी पड़ेगी।

क्या करें और क्या नहीं - 
किसी की शिकायत या चुगली करने से बचें।

लव- अपोजिट जेंडर से अट्रैक्ट होंगे। पार्टनर आपकी इच्छाएं पूरी करेगा। आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

करियर - बिजनेस और ऑफिस में फालतू विवादों से दूर रहें। स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है। 

हेल्थ- पैर में चोट लग सकती है। वाहन से सावधान रहें।

Share this

Related Post

0 Comment to "Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi"

Post a Comment