महीने के आखिरी 7 दिनों में वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा। इन राशियों के लिए सितारों की स्थिति अच्छी होने से नौकरी और बिजनेस में बड़े फायदे होंगे। सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। परेशान चल रहे लोगों को इस सप्ताह थोड़ी राहत भी मिलेगी। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा होगा। संबंध मजबूत होंगे। इनके अलावा अन्य राशियों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहना होगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह -
| मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
| तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
मेष - परेशानियां खत्म हो जाएंगी। करियर में बदलाव करने का अवसर इस सप्ताह मिलेगा। इन दिनों में आमदनी बढ़ेगी। सामूहिक कामों में सफलता मिलेगी। ज्ञान बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई चिंता रहेगी। किसी बात को लेकर आपके मन में उथल-पुथल हो सकती है। बुरे ख्याल पर ध्यान न दें तो आपके आने वाले दिन बहुत अच्छे रहेंगे। इन दिनों में आप कुछ बोरियत भी महसूस करेंगे। चंद्रमा की स्थिति बिगड़ने पर पैसा अटक सकता है। कामों में रुकावटें आएंगी। प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का डर रहेगा। कुछ खास मामलों में मेहनत का पूरा परिणाम नहीं मिल पाएगा। निवेश में सावधानी रखें। सप्ताह के कुछ दिनों में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आपके काम भी पूरे हो जाएंगे।
लव लाइफ - लव लाइफ में किस्मत साथ देगी। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधी प्रस्ताव मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है।
करियर- नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस में भी कुछ रुकावटें आ सकती है। सप्ताह के कुछ दिन बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स इस सप्ताह पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में शामिल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल और उचित फायदा और सफलता वाला रहेगा।
हेल्थ- इस सप्ताह आप सेहत को लेकर सावधान जरूर रहें। सेहत के नजरिए से समय अनुकूल नहीं है। खाने-पीने पर ध्यान दें। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
वृष - इस सप्ताह कुछ बदलाव भी महसूस करेंगे। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह संपर्कों और संबंधों से फायदा होगा और उन पर गर्व होगा। किसी से उधार पैसा न लें, न ही उसकी उम्मीद रखें। बुजुर्गों का ध्यान रखें। इस सप्ताह कुछ बदलना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि जो जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। सप्ताह मिले-जुले परिणाम देगा। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के बीच के दिनों में काम बिगड़ सकते हैं। काम ज्यादा होने से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
लव लाइफ - इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय ठीक है। दिल की बात बताने के लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
करियर- इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को पहले से ज्यादा फायदा होगा। जोखिम भरे निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। करियर की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य है। जॉब के लिए तैयारी करते रहें। करियर अच्छा रहेगा। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
हेल्थ- पिछले सप्ताह की तुलना में सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को आंखों से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
मिथुन - चंद्रमा की स्थिति अच्छी रहेगी। इन दिनों में कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। इस सप्ताह कुछ सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। इस सप्ताह दोस्तो और भाइयों से मतभेद खत्म हो सकते हैं। ज्यादा मेहनत से सम्मान मिलेगा। साहित्य और कला में रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह अपने रहस्य या अपनी कमियां दूसरों को बताने के प्रति खास तौर पर सावधान रहें। ऑफिस में काम तो बहुत रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने के योग हैं। सेहत भी पहले से अच्छी रहेगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की मदद मिलेगी।
लव लाइफ - जीवनसाथी से अनुकूल व्यवहार करें, वरना बात बिगड़ सकती है। प्रेमियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। लव लाइफ के लिए यह समय सामान्य है।
करियर- नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कोई खास उपलब्धि भी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए निवेश के नजरिए से समय अच्छा है। पिछले निवेश से भी धन लाभ होगा। अचल संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, लेकिन नकारात्मक भी नहीं है। सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान लगाएं तो सफलता मिलेगी।
हेल्थ- यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए खास रहेगा। परिवार में किसी को पेट संबंधी विकार भी हो सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखें।

कर्क - बेरोजगार लोगों और स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। तरक्की और सफलता मिलेगी। सप्ताह के बीच में रुकावटें खत्म होंगी। धैर्य रखें। इस सप्ताह अधिकारियों से मदद मिलेगी। जीवन को बेहतर बनाने के मौके मिलेंगे। इस सप्ताह के बीच में आप अपने चरम पर रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में अचानक धन लाभ भी हो सकता है। सोचे हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। जहां तक हो सके, इस सप्ताह आप किसी विवाद में न पड़ें और अपनी तरफ से किसी के लिए कोई टीका-टिप्पणी न करें। इन दिनों में अच्छा धन लाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ भी कहीं घूमने जा सकते हैं। मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहेगा।
लव लाइफ- लव लाइफ रोमांचक रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी समय अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
करियर- व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन सावधानी से करें। किसी को उधार पैसा न दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। करियर के लिए यह सप्ताह खास रहेगा। करियर पर ध्यान दें और अपने विवेक से ही फैसला करें। बेकार की बातों पर ध्यान देंगे तो आपका ही नुकसान हो सकता है।

हेल्थ- सेहत के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। चिंता बनी रहेगी। छोटे बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखें। खट्टी व बासी चीजें खाने से बचें।
सिंह - इन दिनों में किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत होगी। अजीब विवादों में भी उलझ सकते हैं। सावधान रहें। किसी भी तरह के विवाद को बढ़ने न दें। इन दिनों में आपको शिक्षा, राजनीति या कानूनी क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। लगभग हर परेशानी का समाधान आपके पास होगा। सप्ताह के बीच में बेहतर समय शुरू हो जाएगा। इन दिनों में आप व्यावहारिक रहेंगे। जीवन के लगभग हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और उनमें सफल भी हो जाएंगे। किसी कार्यक्रम, या समारोह के दम पर पारिवारिक संबंधों में मजबूती भी रहेगी। नौकरी और कामकाज सामान्य से बेहतर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत खर्चे से होगी। इन दिनों में नए कामों की शुरुआत होगी। कोई आपको ठगने और धोखा देने की कोशिश भी कर सकता है। कुछ खास काम इस समय टालने पड़ेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में कोई नया सदस्य भी आ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
लव लाइफ - लव लाइफ के लिए सप्ताह ठीक है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। सप्ताह के बीच में जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन रहेगी। वाणी पर काबू रखें।
करियर- आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। सोच-समझकर निवेश करें, लेकिन थोड़े सावधान भी रहें, कोई आपके साथ धोखा भी कर सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी समय ठीक है।
हेल्थ- इस सप्ताह सेहत पूरी तरह से ठीक रहेगी। बदहजमी या गैस संबंधी विकार थोड़े परेशान जरूर कर सकते हैं।
कन्या - इस सप्ताह की शुरुआत लाभ के साथ होगी। सप्ताह की शुरुआत में ही चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा और धन भाव तक जाएगा। इन दिनों में रुके हुए कामकाज पूरे हो जाएंगे। सप्ताह के बीच में आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। सावधान रहें। भूमि, भवन संबंधी खर्चा होगा। इन दिनों में आप जहां तक हो सके, बताए गए तरीकों से ही चलने की कोशिश करें। नए विचार तो आपके पास बहुत हैं, लेकिन उनसे आपको नुकसान भी हो सकता है। इस सप्ताह आपको अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। जिस जानकारी का इंतजार आपको बहुत समय से था वह इस सप्ताह आपको मिल जाएगी। इन दिनों में बड़े लोगों से जुड़ सकते हैं। बड़ों का सम्मान करेंगे तो परिवार में शांति रहेगी, वरना बात बिगड़ सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में अचानक खर्चा भी बढ़ सकता है। आपकी सेविंग बढ़ सकती है।
लव लाइफ - किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय ठीक है।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। भूमि-भवन संबंधित खर्चा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। इस समय की मेहनत आने वाले समय में फल जरूर देगी।
हेल्थ- किसी पुराने रोग से परेशान हैं तो इस सप्ताह आपको उससे मुक्ति मिल जाएगी। नियमित चेकअप करवाते रहें।
तुला - सप्ताह अच्छा रहेगा। धन लाभ भी होगा। भूमि-भवन खरीदने के योग भी हैं। फालतू खर्चा न करें और हो सके तो थोड़ी बचत भी कर लें। सप्ताह के आखिरी दिनों में भी खर्चा बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए नया दौर शुरू हो सकता है। इस सप्ताह मेहनत का फल भी धैर्य से मिलेगा। इस सप्ताह आपको वाणी पर संयम रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको फायदा होगा। जैसे-जैसे दिन बीतेंगे आपको फायदा होगा। सप्ताह के आखिरी के दिनों में आपको सावधान रहना होगा। भावनाओं या उत्साह में आकर फैसला करने से बचें। इन दिनों में उधार दिया गया पैसा वापस आने की उम्मीद न करें। परिवार के साथ घूमने की योजना बनेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
लव लाइफ - शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह ठीक है। सप्ताह के आखिरी में वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव भी होगा। जल्दी ही सब कुछ ठीक होगा। प्रेमियों के लिए समय पहले से ठीक रहेगा।
लव लाइफ - शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह ठीक है। सप्ताह के आखिरी में वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव भी होगा। जल्दी ही सब कुछ ठीक होगा। प्रेमियों के लिए समय पहले से ठीक रहेगा।
करियर- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय ठीक है। इस सप्ताह अच्छा फायदा भी हो सकता है।
हेल्थ- परिवार के कुछ सदस्यों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। कोई पुराना रोग भी परेशान कर सकता है। मौसमी बीमारियों से भी सावधान रहें।
वृश्चिक - सोचे हुए काम सही समय पर हो जाएंगे। ये सात दिन शुभ रहेंगे। इन दिनों में आपको बड़ा फायदा भी हो सकता है। इन दिनों में आप लोगों को अपनी राय, योजना या अपनी इच्छा से सहमत कर लेंगे। इस सप्ताह भी आपके लिए घर-परिवार रिश्तेदार और जमीन-जायदाद खास रहेंगे। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर रहेगी। काम का दबाव भी बन सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में खर्चा बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, मान-सम्मान मिलेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में यात्राएं भी हो सकती हैं। सावधान रहें कुछ यात्राएं ऐसी भी होंगी जिनसे आपको फायदा नहीं होगा।
लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है। सप्ताह के आखिरी दिनों तक सब कुछ ठीक ही चलता रहेगा। इन दिनों में पार्टनर आपसे संतुष्ट और खुश भी रहेगा।
करियर- धन संबंधी मामलों में किसी पर भरोसा न करें। साझेदारी के कामों में सावधानी रखें। नौकरीपेशा वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। अधिकारियों से बहस न करें। स्टूडेंट्स के लिए यह समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा।
हेल्थ- इस सप्ताह चिंता रहेगी। जरूरी चेकअप करवा लें। कोई बड़ा रोग हो सकता है। संभलकर रहें। गले और नाक संबंधी रोग भी होने की संभावना है। बच्चों की सेहत पर भी मौसम का प्रतिकूल असर रहेगा। सावधानी रखें।

धनु - इन दिनों में आपको सावधान रहना होगा। काम पूरे करने में मुश्किल आ सकती है। टेंशन भी ज्यादा रहेगी। परिवार के मामले आपके मन पर हावी रहेंगे। किराएदार, पड़ोसी और दोस्तों से भी विवाद हो सकते हैं। धीरे-धीरे स्थिति ठीक होगी। घर से कोई बिजनेस या पार्टटाइम काम भी शुरू हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप सेहत और सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी रखें। आपके लिए जो चीजें बहुत छोटी-छोटी हैं, वही किसी और के लिए बहुत खास भी है। इन्हीं छोटी चीजों में बदलाव करके आप कुछ लोगों का मन जीत लेंगे। इन दिनों में धन संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। शेयर, जमीन, जायदाद आदि में भी फायदा होने की सम्भावना है। सप्ताह के अंत में परिवार में तनावपूर्ण वातावरण खत्म हो जाएगा। संतान की ओर से थोड़ी बहुत टेंशन रहेगी।
लव लाइफ - लव लाइफ इस सप्ताह सामान्य रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान न दें तो अच्छा रहेगा। कहीं घूमने भी जाने जा सकते हैं।
करियर- नौकरी पेशा वालों के लिए समय अच्छा है, वहीं बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। शेयर, जमीन-जायदाद तथा कपड़ों का बिजनेस करने वालों के लिए समय अच्छा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें तो सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- इस सप्ताह सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है। कोई पुरानी बीमारी फिर से सामने आ सकती है। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। मानसिक परेशानी भी रहेगी।
मकर - इस सप्ताह आप जितनी जिम्मेदारी से काम करेंगे, उसका फायदा भी आपको मिल जाएगा। ऑफिस में बड़े फैसलों में आपकी सलाह ली जा सकती है। सप्ताह के बीच में आपको कई मौके भी मिल सकते हैं। संतान और उससे जुड़े काम आपके लिए खास रहेंगे। आपके किए गए कामों का पूरा फल किसी ओर को नहीं मिलते हुए आपको ही मिलेगा। इन दिनों में किसी पुराने साथी से भी मुलाकात हो सकती है। इन दिनों में सोचे हुए काम देरी से होने के कारण आप परेशान रहेंगे। कुछ मामलों में समझौते करने होंगे। दुश्मनों पर जीत भी मिल जाएगी। सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। महत्वपूर्ण कामों में फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव भी हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस सप्ताह आखिरी दिनों में आपके लिए समय शुभ रहेगा।
लव लाइफ - लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच कोई गलतफहमी है तो वह दूर होगी। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। समय भी अच्छे से बीतेगा।
करियर- आर्थिक नजरिए से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा। आपके कामकाज की तारीफ होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। करियर को लेकर मन में असमंजस की स्थिति भी बन सकती है। आप अपना ध्यान न भटकने दें। कुछ समय में सब कुछ ठीक भी हो जाएगा।
हेल्थ- इन दिनों में आपकी सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। फिर भी मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। अधिक ठंडी और गर्म चीजें खाने से बचें। कामकाज ज्यादा होने से थकावट रहेगी।

कुंभ - बहुत समय से अटकी आ रही कोई बात या काम इन दिनों में पूरा हो जाएगा। इस सप्ताह आपको कुछ बड़े फैसले भी लेने होंगे, ऐसे फैसले, जिनका असर काफी लंबे समय तक रहता है और जिन्हें बार-बार बदला नहीं जा सकता। आपके फैसले सही रहेंगे। पूरे सप्ताह आप उत्साह में रहेंगे। जमीन-जायदाद या मकान लेने का विचार भी तेज होगा। नौकरी में सब सामान्य रहेगा। नई तकनीक की ओर रुझान बढ़ेगा। पुरानी रुकावटें खत्म होने लगेगी। आपका अटका हुआ काम भी बन जाएगा। सामाजिक कामकाज पूरे होंगे। इन दिनों में आप कुछ ज्यादा ही संवेदनशील और भावुक हो सकते हैं। धन लाभ होगा। दोस्तों की मदद भी समय पर मिलेगी। इस सप्ताह कलहपूर्ण स्थिति भी बन सकती है या आप खुद को असुरक्षित भी महसूस करेंगे। किसी बात पर दुखी भी हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
लव लाइफ - लव लाइफ के लिए समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। सप्ताह के आखिरी में किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाणी पर भी संयम रखें।
करियर- नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। निवेश करते समय सावधानी रखें। धन लाभ भी होगा। आंख बंद कर के किसी पर भरोसा न करें। इन दिनों में करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। मेहनत का फायदा मिलेगा, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
हेल्थ- आपकी सेहत के लिए ये सप्ताह ठीक नहीं है। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियों का असर रहेगा। परिवार का कोई बड़ा सदस्य भी बीमार हो सकता है।

मीन - इन दिनों में कोई खुशखबरी मिलेगी। स्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। इन दिनों में आप जितने धैर्य से काम करेंगे, उतने ही सफल और सुखी रहेंगे। घर के बाहर लगभग हर मामले में आपको सफलता मिलेगी। अपने काम पर ध्यान दें। कोई छोटी बात भी आप भूल सकते हैं, जो सप्ताह के आखिरी में आपको याद आएगी। परिवार में शांति रहेगी। सेहत पहले से बेहतर होगी। सप्ताह के बीच में दुश्मनों पर जीत मिलेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। चिंताओं से राहत मिलेगी। सप्ताह के बीच में खरीददारी हो सकती है। पुरानी बातों को लेकर पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है। इन दिनों में सभी से सोच-समझकर व्यवहार करें। सप्ताह के आखिरी दिनों से पहले तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
लव लाइफ - इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल है।
करियर- इस सप्ताह जरूरत से ज्यादा खर्चा हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम करना पड़ेगा। निवेश सोच-समझकर करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। इन दिनों में लिए गए फैसले आपको गलत दिशा में ले जा सकते हैं। कोई भी फैसला बड़ों से पूछकर करें।
हेल्थ- सेहत के नजरिए से समय आपके लिए ठीक नहीं है। किसी न किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।

0 Comment to "12 Zodiac Weekly Rashifal 24 to 30 october Horoscope Astrology Prediction"
Post a Comment