मेष, वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के अच्छे योग बनने से ये लोग लेन-देन और निवेश में भाग्यशाली रहेंगे। जरूरी काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा। लव लाइफ और सेहत के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर शुभ योग का असर कम रहेगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें और क्या-क्या होगा आपके साथ, राशिफल और उपाय -
| मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या |
| तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन |
मेष - पॉजिटिव - जरूरी काम जल्दी पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा। सेविंग होगी। योजनाएं सफल होंगी। बिजनेस या नौकरी के टारगेट पूरे होंगे। विदेश या दूर स्थानों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। मीठा बोलकर अपना काम निकलवा लेंगे। नौकरी में पद बढ़ सकता है। दोस्तों को भी आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। कुछ खास रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार में किसी बच्चे के जन्म या किसी सदस्य का विवाह तय होने की सूचना मिल सकती है। सुख-शांति रहेगी। दिमाग तेज चलेगा और आप बहुत सक्रिय रहेंगे। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव - परेशानियों के कारण रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। रोमांस के मामले में संभलकर रहें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर सार्वजनिक हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें।
क्या करें और क्या नहीं - पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।
लव- पार्टनर आपकी मजबूरी समझ लेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। उलझी हुई बातें करने से बचें।
करियर- आमदनी बढ़ सकती है। ऑफिस में सहयोग और मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स खुश रहेंगे।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। सावधान रहें।
वृष - पॉजिटिव - कोई आपसे मदद या सांत्वना भी मांग सकता है। कोई भी बड़ा काम करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। बिजनेस में आने वाली परेशानियों से निपट लेंगे। रोमांटिक विचारों में भी खोए रह सकते हैं। परिवार के लोगों को की मदद मिलेगी। नजदीकी रिश्ते आपके लिए बहुत खास रहेंगे। करीबी लोगों के मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाज आपको अपने आप होता रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप खुश हो जाएंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। धन लाभ होगा। निचले वर्ग के कर्मचारी आपसे खुश रहेंगे। उनकी मदद भी मिलेगी।
नेगेटिव - पैसों के मैनेजमेंट, इनकम और खर्चों को लेकर टेंशन रहेगी। ऑफिस में भी किसी कारण से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। हर तरह के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। दिन भर भाग-दौड़ भी हो सकती है। परिस्थितियां और परिवार के लोग बार-बार किसी बात पर परेशान कर सकते हैं। घर-परिवार की कुछ स्थितियां भी थोड़ी उलझी हुई रहेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें और जोखिम लेने से बचें।
क्या करें और क्या नहीं - पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छिटें।
लव- अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
करियर- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। निवेश में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का समय रहेगा।
हेल्थ- समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें। रोग होने की संभावना भी है।
मिथुन - पॉजिटिव - किसी दोस्त से मुलाकात बहुत कारगर साबित होगी। आपको कोई ऐसी सलाह देगा, जिससे आपका समय बदल जाएगा। ज्यादातर मामले आसानी से निपट जाएंगे। अपने चारों ओर एक सकारात्मकता भी महसूस कर सकते हैं। किसी बड़े या महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिल सकता है। सोच समझकर काम करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पिता के सहयोग से बड़ा काम पूरा होगा।
नेगेटिव - कोई काम आपके हाथ में होगा और उसको निपटाने में पूरा दिन लग सकता है। जिसमें मेहनत भी कुछ ज्यादा ही करनी पड़ सकती है। चंद्रमा के कारण दौड़-भाग हो सकती है। कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। कोई वाद-विवाद हो, उससे बेहतर रहेगा कि आप खुद पर कंट्रोल रखें। विवादों के कारण मानसिक रुप से परेशान रहेंगे। कुछ कामों के लिए एक्स्ट्रा भाग-दौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। एक्स्ट्रा पैसा कमाने का कोई मौका मिले तो सावधानी से फैसले लें।
क्या करें और क्या नहीं - सौंफ का पानी पिएं।
लव- दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के विवाद सुलझ सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होगी, जो भविष्य में आगे भी बढ़ सकती है।
करियर- निवेश करते समय सावधानी रखें। खर्चा बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा ही मेहनत करनी होगी।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन माता की सेहत खराब हो सकता है।
कर्क - पॉजिटिव - फायदा होने के योग हैं। उत्साह रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। आज आप निवेश के कुछ मामलों को गहराई से देखने और समझने की कोशिश करेंगे। वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। आपको अपनी बुद्धि से बिजनेस, नौकरी या प्रोफेशन में फायदा मिलेगा। जितनी हो सके, उतनी ईमानदारी रखें। किसी से सलाह लेंगे, तभी समस्या सुलझ सकेगी। घरेलू परेशानियां निपटाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप सफल रहेंगे।
नेगेटिव - फालतू जोखिम लेने पर उलझ सकते हैं। दूसरों में दोष ढूंढने से बचें। ऐसा करने से आपकी ही इमेज पर असर पड़ेगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार के कारण आप भावनात्मक तौर पर हर्ट हो सकते हैं। आप खुद भी किसी को नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसा न करें। पैसों के मामले आज उलझ भी सकते हैं। थकान भी हो सकती है।
क्या करें और क्या नहीं - दूध पानी पिएं।
लव- पार्टनर के साथ मिल कर नई योजनाएं बना सकते हैं। लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रमोशन के इशारे मिलेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपने नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।
हेल्थ- मौसमी बीमारियां या गले संबंधी रोग हो सकते हैं।
सिंह - पॉजिटिव - किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। मनोरंजन में भी समय बीतेगा। ज्यादातर मामलों में आप समझौते का मन बना कर चलें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। किसी भी काम को करने के पहले दोस्तों और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
नेगेटिव - परिवार की जिम्मेदारियों के कारण बहुत से मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों की भी चिंता होगी। किसी न किसी तरह का डर आपको परेशान करेगा। आस-पास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज भी कर सकता है। किसी भी तरह के लालच में नही आएं। आप अपने ही सपनों में खोए रह सकते हैं। जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण नुकसान हो सकता है। आपके आस-पास के लोग आपकी आलोचना भी कर सकते हैं।
क्या करें और क्या नहीं - तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।
लव- लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें। दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। आपकी किसी बात पर पार्टनर नाराज भी हो सकता है।
करियर- नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। परेशानियां रहेंगी। थकान और सिर दर्द हो सकता है।
कन्या - पॉजिटिव - भाई या साथी की सफलता से खुश रहेंगे। फायदा मिलने वाला है। किस्मत का साथ भी मिलेगा। लोगों की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ेगी। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आपके सामने काम बहुत रहेगा। आपको जो भी करना है, उसमें कुछ नए दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। यात्राएं फायदेमंद रहेगी।
नेगेटिव - अपनी सेहत की चिंता करें। कोई पुरानी टेंशन भी आपके दिमाग में चलती रहेगी। जरूरी काम आलस्य या लापरवाही के कारण अधूरे रह सकते हैं। कुछ मामले कन्फ्यूजन की वजह से उलझ सकते हैं। कुछ लोगों और उनकी बातों से आपका मूड खराब हो सकता है।
क्या करें और क्या नहीं - तुलसी पौधे में जल डालें।
लव- पार्टनर का मूड उखड़ा हुआ हो सकता है। पार्टनर आपसे ज्यादा देर इस तरह नहीं रहेगा।
करियर - जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा भी वापस आ सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार कुछ कम परिणाम मिल पाएंगे।
हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में भी सुधार होगा।
तुला - पॉजिटिव - करियर में कोई बिल्कुल ही नया ऑफर मिल सकता है। बचा हुआ काम निपटाने पर पूरा ध्यान दें। कोई भी चीज खरीदने में जरूरत से ज्यादा उदारता रखेंगे। कोई भी मामला आज आप अच्छे से निपटा लें। आपको बहुत सी समस्याओं पर गहराई से विचार करना होगा। तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। कोई सकारात्मक विचार आपको सहारा देगा। सोचे हुए काम या प्लानिंग में आज आप खुद बदलाव करेंगे।
नेगेटिव - रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। थोड़े सावधान रहें। दोस्तों और परिजनों से जुड़े कुछ मामले थोड़े उलझन भरे हो सकते हैं। पुरानी चली आ रही रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं। आपको भाइयों और दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इससे आप परेशान हो सकते हैं। किए गए कामों का फल न मिलने से तनाव रहेगा। आपकी योजनाएं असफल हो सकती हैं। सावधान रहें।
क्या करें और क्या नहीं - पानी में सफेद फूल डालकर नहाएं।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे।
करियर - बिजनेस या नौकरी की प्लानिंग न करें और संतान से आशा न रखें। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी।
हेल्थ- आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी।
वृश्चिक - पॉजिटिव - कामकाज में तेजी रहेगी। अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतना ही फायदा होगा। किसी के लिए बहुत मददगार भी साबित हो सकते हैं। आपसे बात करके या आपकी मदद से किसी का दुख कम हो सकता है। आपकी दी हुई सलाह या शिक्षा से किसी की परेशानी खत्म होगी। भावनात्मक तौर पर भी आप लोगों को बहुत सहारा देंगे। आपके मन में कई अच्छे विचार आएंगे। पुरानी बातें याद करके आप खुश रहेंगे। जमीन-जायदाद की बिक्री से भी आपको फायदा होगा। किस्मत का साथ भी आपको मिल सकता है। पैसों से जुड़े काम रुकेंगे नहीं चलते रहेंगे।
नेगेटिव - परिवार के अलावा आपके कई निजी काम भी फैले हुए रहेंगे। आपसे कोई चूक भी हो सकती है। बॉस पर भी आपका गलत प्रभाव पड़ सकता है। इससे आपको ही परेशानी होगी। भाग-दौड़ होने से झुंझलाहट होगी। आपके सामने कुछ कठिन परिस्थितियां बन सकती हैं। कोई भी विवाद या अनसुलझा मामला कल के लिए न छोड़ें। आपको विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। मेहनत का फल उतना नहीं मिल पाएगा जितना आप सोच रहे हैं।
क्या करें और क्या नहीं - खाली पेट या नहाने से पहले शहद खाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह दूर होगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
करियर- आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा। पैसों मिलने के रास्ते खुलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। सावधान रहें।
धनु - पॉजिटिव - कॉन्फिडेंस की कमी दूर हो सकती है। बहुत से लोग आपकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। पैसों की जरूरत भी महसूस होगी। इसके लिए संकोच करने की जरूरत नहीं है। सामाजिक दायरे में भी बदलाव आ सकता है। आपके इरादे और सपनों में भी बदलाव हो सकता है। अपनी कोशिश में लगे रहें। लंबी योजनाओं की बजाए सिर्फ काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी और संतान आपके लिए मददगार रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर विचार करना पड़ सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। वाद-विवाद में भी आपकी जीत होगी। कारोबार में फायदे की स्थिति बराबर रहेगी। सुख-सुविधाएं भी मिलेंगी। जीवनसाथी की मदद मिलेगी।
नेगेटिव - किसी बात या चीज को लेकर आपके मन में डर रहेगा। किसी तरह की शंका भी रहेगी। सही और गलत बात समझने में गलती हो सकती है। संभलकर रहें। वाहन से भी परेशानी होगी। किसी से फालतू बहस न करें।
क्या करें और क्या नहीं - पानी में हल्दी मिलाकर किसी भी पेड़ के नीचे डालें।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर भावुक रहेगा। लव लाइफ में लापरवाही न करें।
करियर- बिजनेस में विवाद के योग हैं, लेकिन सुलझ भी जाएगा। नई योजनाओं से फायदा मिल सकता है। चौकन्ने रहें। कहीं पैसा न फंसाए। मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- वाहन से सावधान रहें। परेशान हो सकते हैं।
मकर - पॉजिटिव - आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं और जोश चरम पर रहेगा। अपने लिए आगे का रास्ता आप खुद ही बनाते जाएंगे। कोई अधूरा काम निपटाने की सोचेंगे और उसमें सफल भी हो जाएंगे। कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपको प्रेरणा दे सकता है। दोस्त आपसे पैसों की मदद भी मांग सकते हैं। दोस्तों से ही आपको किसी नए बिजनेस या निवेश के बारे में जानकारी मिलेगी। अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दूसरों की मदद करने से भी आपको संतुष्टि मिलेगी। रिश्तों के विवाद आज सुलझ जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति करियर में प्लानिंग बनाने के लिए शुभ है। अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी।
नेगेटिव - किसी भी काम के लिए ज्यादा योजना बनाने की जरूरत नहीं है। पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। चिंता करने से कोई फायदा नहीं होगा। पैसों के कुछ मामले परेशान कर सकते हैं। मानसिक थकावट भी महसूस होगी। नौकरी बदलने का विचार है, तो सही समय नहीं है।
क्या करें और क्या नहीं - पानी की टंकी में 2-3 बूंद तेल डालें।
लव- संबंधों की भावनात्मक मजबूती लगातार बढ़ती जाएगी। प्रेमियों के लिए दिन शुभ रहेगा। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा।
करियर- जिम्मेदारी लेने वाला दिन है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी।
हेल्थ- पेट संबंधी रोग होने की संभावना है। मसालेदार भोजन से बचें।
कुंभ - पॉजिटिव - करियर में प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं। ऊर्जा बहुत रहेगी। इसका उपयोग सोच-विचार कर ही करें। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आने वाले दिनों की तैयारियों में ही लगे रहेंगे। आपके लिए चिंता की कोई बात नहीं है। कोशिश करेंगे, तो सब सुलझ जाएगा। घर-परिवार के मामलों में आप वही करें, जो आपका मन कहता हो। अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। किसी काम के लिए लगातार कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे।
नेगेटिव - आपका मूड खराब भी हो सकता है। कोई बड़ा कदम लेने से पहले एक बार अच्छे से सोच-विचार करें। फिर ही कुछ काम करें। गोचर कुंडली के चौथे भाव का चंद्रमा परेशान कर सकता है। सावधान रहना चाहिए। रिश्तों के मामले उलझ सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के साथ तनाव हो सकता है। मन की नकारात्मकता को कंट्रोल करने की कोशिश करें। कोई बड़ा डिसीजन न लें।
क्या करें और क्या नहीं - पानी में तिल मिलाकर नहाएं।
लव- जीवन का आनंद लें। पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।
करियर- वर्क प्लेस पर विवाद होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन पहले से थोड़ा ठीक रहेगा।
हेल्थ- मानसिक अशांति रहेगी। नींद की कमी और तनाव रहेगा। थकान और आलस्य से भी परेशान रहेंगे।
मीन - पॉजिटिव - बहुत दिनों से रुका काम आज शुरू हो सकता है। छिटपुट परेशानियां खत्म हो जाएंगी। जिसका सामना आसानी से कर लेंगे। आपका मन कामकाज में लगेगा। आसपास के कुछ लोग आपके भरोसे रहेंगे। परिवार के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी महसूस हो सकती है। दोस्तों के साथ मीटिंग होगी। आराम करने के मौके भी मिलेंगे। किसी मनोरंजक गतिविधि में भी आप शामिल हो सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - दूर स्थान या विदेश से आपके लिए कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। थोड़ी सुस्ती महसूस करेंगे। जिम्मेदारियों की अनदेखी करने से आपको ही परेशानी होगी। काम ज्यादा और फायदा कम होगा। साथ के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है।
क्या करें और क्या नहीं - पीला फूल सूंघकर अपनी दाईं ओर फेंक दें।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। पुराना दोस्त या परिचित भी मिल सकता है।
करियर- बिजनेस के लिए उतार-चढ़ाव का समय है। आपके लिए निवेश फायदेमंद है। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर भी मिल सकती है। परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- सिर और जोड़ों का दर्द हो सकता है।
0 Comment to "Wednesday 19 October free Daily Horoscope Hindi astrology prediction of zodiacs and planets position"
Post a Comment