सिंगल हैं तो दो दिन में यहां खोज लीजिए नया वैलेंटाइन
वैलेंटाइन वीक चल रहा है, हर ओर प्यार की बाते हो रही हैं। लेकिन इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि अभी तक सिंगल बैठे हैं। तो घबराइए नहीं टेक्नोलॉजी युग में प्यार भी हाइटेक हो गया है तो क्यों न इसे हाइटेक तरीके से ही ढूंढा जाए। बताते हैं आपको उन ऐप्स के बारे में जो आपको अपना मैच ढूंढने में मदद कर सकती हैं।
Tinder
टिंडर दुनिया का सबसे पॉप्यूलर डेटिंग ऐप है। इसमें आप यूजर्स की प्रोफाइल चेक, लाइक और रिजेक्ट कर सकते हैं। अगर सामने वाला भी आपकी प्रोफाइल को लाइक करता है तो आप दोनों बात कर सकते हैं।
Woo
वू भी काफी हद तक टिंडर जैसी है। इसमें भी आप एक-दूसरे यूजर की प्रोफाइल चेक कर सकते हैं। और देख सकते हैं कि आप दोनों में क्या कॉमन है, क्या पसंद है और क्या नापसंद।
Truly Madly
ट्रूली मैडली इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। इस ऐप की खासियत ये है कि इसमें यूजर को पहले फेसबुक या लिंक्डइन प्रोफाइल के जरिए खुद को वेरिफाई करना पड़ता है। मतलब यहां सेफ्टी ज्यादा है।
Hot or Not
जैसा कि नाम से ही पता लगा सकते हैं कि डेटिंग के उद्देश्य के लिए बनाई गई है। बता दें कि यह एक तरह की गेम है। जिसमें यूजर अपने आसपास के लोगों को ढूंढ सकता है।
Bumble
अगर आप मेल हैं तो फिर यह ऐप आपके लिए थोड़ी अलग है। क्योंकि इसमें महिलाओं को पहल करनी होती है। इतना ही नहीं यूजर को अपने मैच को 24 घंटों में रिप्लाइ करना होता है नहीं तो फिर मौका नहीं मिलता।
0 Comment to "Hot dating apps for valentines day"
Post a Comment