18.8.16

19th August 2016, daily horoscope

राशि अनुसार जानिए डे आराम से बीतेगा या परेशान रहेंगे आप, religion hindi news, rashifal news


क्या करें और क्या नहीं पूरा राशिफल और उपाय

मेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्या
तुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन



Aries
मेष - पॉजिटिव - रोजमर्रा के और जरूरी काम आज ही निपटा लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपकी इनकम और बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में या ऑफिस में अचानक हुए किसी घटनाक्रम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर मिल सकता है। करियर में प्रगति का मौका मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। किसी को कोई जरूरत हो, तो शांति से उसकी मदद कर दें और फिर अपने काम में लग जाएं। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी कामों के लिए भी दिन अनुकूल हो सकता है। 

नेगेटिव - आज आप यारी-दोस्ती में ज्यादा समय खराब न करें। आज सावधान रहें। अपने निजी भेद अपने ही साथ रखें। कोई ऐसा काम आज शुरू न करें, जिसके लिए बड़े स्तर पर कर्ज लेना पड़ता हो। फालतू विवादों से दूर रहे। कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज न लें। कोई पुराना रोग वापस परेशान कर सकता हैं। जोड़ों का दर्द और वायु रोग हो सकते हैं। संतान का काम और व्यवहार कष्ट दे सकता है।

लव- आज जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिल सकता है।

करियर-  समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में समय आपके फेवर में हो सकता है। स्टूडेंट्स तनाव का सामना करेंगे। कॉन्फिडेंस की कमी महसूस होगी।

हेल्थ- आज थकान और आलस रहेगा। मानसिक तनाव से परेशान होना पड़ सकता है।

taurus daily horoscope

Taurus
वृष - पॉजिटिव - आज आप सबसे ज्यादा ध्यान अपने समय पर दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई भी काम समय पर करेंगे तो ही आपको सफलता मिल सकती है। आज आप व्यस्तता के बावजूद दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने के लिए उतावले रहेंगे। आपका सामाजिक जीवन बहुत सक्रिय भी रहेगा और बहुत सफल भी होगा। कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। अपनी आदतों में सुधार करने की कोशिश जरूर करें। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे और आपको किए गए कामों का पूरा फायदा भी मिलेगा। धन लाभ होगा और विदेश यात्रा के योग बनेंगे। अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा। हो सकता है, अचानक कहीं जाने का प्लान बन जाए। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। 

नेगेटिव - कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव करने से बचें। काम के बोझ के बावजूद काम में मन कम ही लगेगा। आज आप कोई जिम्मेदारी वाला काम भी टाल सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। पैसों के मामलों में आप किसी गलतफहमी में रहते हुए कोई फैसला भी आज आप ले सकते हैं। आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ भी अपने सिर पर ले सकते हैं। इससे आप तनाव में रहेंगे और आपके दूसरे कामों पर भी इसका असर पड़ेगा।

लव- दाम्पत्य जीवन आज सुखमय हो सकता है।

करियर-  बिजनेस में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का सम्मान होगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव और अनजाना डर रहेगा।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। मौसम के अनुसार परहेज जरूर करें। फायदे में रहेंगे।

gemini daily horoscope

Gemini
मिथुन - पॉजिटिव - आज आप जो कहना चाहते हैं, वह कह दें। किसी न किसी तरह आज आपको किए गए कामों का फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने का मौका भी आज आपको मिल सकता है। आज आप कुछ ठोस प्रगति करने का इरादा रखेंगे। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। अपने करियर को या खासतौर पर अपने बिजनेस को किसी प्रतियोगिता के रूप में न देखें। बेरोजगार हैं, तो आपको साफ तौर पर समझ में भी आ जाएगा कि आपको किस दिशा में आगे बढऩा है। आज आप लव लाइफ में थोड़ा बहुत संतुलन बनाने की कोशिश करें। व्यापारिक मामलों में मिथुन राशि वालों की जवाबदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति भी आज सामान्य रहेगी।

नेगेटिव - आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। इससे आपके दूसरे जरूरी काम अधूरे भी रह सकते हैं। किसी न किसी चीज की कमी आज आपको खलती रहेगी। आज आपका भी मूड अजीबोगरीब हो सकता है। जीवनसाथी का मूड भी ठीक नहीं रहेगा। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
 
लव- लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

करियर-  व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स आज अपनी मेहनत और मिलने वाले नतीजों से थोड़े  असंतुष्ट भी रहेंगे।

हेल्थ- सिर दर्द और मानसिक परेशानी हो सकती है।

cancer daily horoscope

Cancer
कर्क - पॉजिटिव - आपका कॉन्फिडेंस चरम पर रहेगा। आज आप फटाफट काम करेंगे, तो आपकी कोशिशों की तारीफ भी होगी। अगर आपने कोई नई नौकरी ज्वाइन की है या कोई नया काम हाथ में लिया है, तो आज आप आपको काम ज्यादा लगेगा। कोई बात नहीं। अपनी किसी जानकारी या अपने कॉन्टैक्ट के दम पर आप साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। 

नेगेटिव - आज आपको किस्मत के भरोसे पर बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। अचानक धन हानि होने के योग भी बन रहे हैं। धन हानि से बचने के लिए सावधान रहें और किसी को उधार पैसा न दें। वरना आपका पैसा आज अटक सकता है। आज आप सावधान रहें और ध्यान रखें, दूसरों के कामों में दखल न दें। 

लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने के भी योग हैं।

करियर-  आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी सहयोग मिल सकता है। कर्क राशि के स्टूडेंट्स आलस्य और थकान महसूस करेंगे।

हेल्थ- पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।

leo daily horoscope

Leo
सिंह - पॉजिटिव - बहुत अच्छा दिन है। पिछले कुछ दिनों से आप कुछ काम करने की सोच रहे हैं वो अब जाकर पूरे होंगे। पैसों से जुड़ा कोई खास फैसला करने के लिए यह अच्छा समय है। थोड़ा धैर्य रखें। सब ठीक हो जाएगा। जरूरत पड़े तो थोड़ा बहुत समझौता कर लेने में भी कोई बुराई नहीं है। आपके मन में बहुत सशक्त भावनाएं हैं। आज सभी के लिए आपके मन में उदार भाव रहेगा। सभी से मुस्कुराकर मिलेंगे। लोग भी आप से इसी ढंग से पेश आएंगे। रोमांस के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेवा करने का मौका मिल सकता है। सभी रिश्तेदारों के साथ आत्मीयता बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। हंसी मजाक होगा और दिन आसानी से बीत जाएगा। आज नौकरी में आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला भी कर सकते हैं। 

नेगेटिव - पैसों को लेकर कोई कठिन स्थिति सामने आ सकती है। अपनी सेहत को लेकर मन में कुछ बेचैनी हो सकती है। वाहन चलाते वक्त सावधानी भी जरूरी है। संतान की चिंता परेशान कर सकती है।
 
लव- अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

करियर-  व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। निवेश में फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का समय है। पढ़ाई में मन लगेगा।

हेल्थ- जरूरी चेकअप करवाते रहें। गले और रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं।

virgo daily horoscope

Virgo
कन्या - पॉजिटिव -  आपके मन में जो बेचैनी है आज आप उससे छुटकारा पा सकते हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। मौज मस्ती की इच्छा भी रहेगी। आज आप दूसरों से प्रेरित हो जाएंगे। किसी बिगड़ते काम को आज आप पूरा भी कर सकते हैं। आज आप पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने काम निपटा लेंगे। मेहनत से आप सफल हो जाएंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की बजाय अपने नियमित काम पर ही ध्यान दें। जहां तक संभव हो समझौते और सहयोग का मन बनाकर चलें। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय हो सकते हैं। दोस्तों और परिचितों के साथ काफी समय बीत सकता है। कोई प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है।  पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता से खुशी मिल सकती है।

नेगेटिव - गंभीर बातों में उलझने से बचें। आज किसी न किसी वजह से आपको कोई गलतफहमी भी हो सकती है। स्थिति को आप जैसा समझ रहे हैं, वैसी नहीं है। आज आपके काम पूरे होने में परेशानियां भी आ सकती हैं। फालतू खर्चा भी होगा।

 
लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।

करियर-  कार्यक्षेत्र में विवाद के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता और लाभ मिलेगा। व्यावसायिक विषयों के छात्रों को आसानी से सफलता मिलेगी। 

हेल्थ- मानसिक अशांति और तनाव हो सकता है। थकान और आलस से परेशान रह सकते हैं।

libra daily horoscope

Libra
तुला - पॉजिटिव - दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने आपको हर समय तैयार रखें। मन में उदारता रखें, थोड़ा-बहुत त्याग करने में संकोच न करें। रोमांस के मामलों में पार्टनर को ही पहल करने दें। आपके मन में बहुत सारे विचार भी आ सकते हैं और उनमें से कई आपके मुख से भी बेहद विनोदी अंदाज में बाहर आ सकते हैं। आज आपका मूड और आपके विचार बार-बार बदलते रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवे भाव में रहेगा। परिवार, सहकर्मियों  और समाज से आपको बहुत खुशी भी मिलेगी। मन लगा कर मेहनत करने की इच्छा है। इसका फल भी आपको मिलेगा। आपकी मेहनत और संपर्कों के दम पर समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे हो सकेंगे। कुल मिलाकर दिन बहुत अच्छा है।

नेगेटिव - आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान भी रहें। कानूनी, राजनैतिक लेखन और प्रकाशन के कामों में आज सफलता मिलने की उम्मीद कम ही है। आप कोई बड़ा फैसला न लें। व्यसनों से भी दूर रहें।

लव- आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। साथ समय बीतेगा।

करियर-  साझेदारी के बिजनेस में आपको फायदा कुछ कम ही सकेगा। सावधान रहें। बिजनेस फील्ड के छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ- आज आपकी सेहत ठीक-ठीक ही रहेगी।

scorpio daily horoscope

Scorpio
वृश्चिक - पॉजिटिव -  कई नई बातें पता चल सकती है। आज आप हर तरह की परिस्थितियों पर धैर्यपूर्ण रवैया रखें। हर जगह संतुलन आपके लिए सबसे खास हो सकता है। आमदनी, खर्च, पारिवारिक और पेशेवर जीवन में आज आपको संतुलन रखना चाहिए। दूसरों की तारीफ  करें और खुले मन से बात करें। इसी में आपका हित है। आप अपनी समझदारी से उन्हें नए अवसरों में बदल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कई उपलब्धियां भी आज आपको मिल सकती है। आज आपको परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। आपको मनोरंजन और रोमांस के अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

नेगेटिव - किसी न किसी चीज की कमी आपको महसूस होगी। आज आप कुछ नया न करें। ऐसा हो सकता है कि आपका शरीर साथ नहीं दें। कुछ परिस्थितियां भी आपके फेवर नही होंगी। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। हर चीज पर टिप्पणी न करें। धन जितनी तेजी से आएगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी हो सकता है। आज आपको कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां जबरदस्ती निभानी पड़ेंगी। दोस्तों, सहकर्मियों और साथियों से आज कुछ अनबन हो सकती है। कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां भी आज बन सकती है।

लव- वृश्चिक राशि के प्रेमी सावधान रहें, प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं। 

करियर- कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में बस समय निकल जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोग मिलेगा।

हेल्थ- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

sagittarius daily horoscope

Sagittarius
धनु - पॉजिटिव - आज आप बेहद व्यावहारिक हो सकते हैं। सबकी निगाहें आज आप पर और खास तौर पर आपके कामकाज पर रहेगी। आप जो काम करें, पूरी पारदर्शिता से करें। बड़े फैसले भरोसेमंद लोगों की सलाह लेकर ही करें। आज आप विचार करके ही कोई कदम बढ़ाएं। रिश्तों की कोई अनबन भी आज सुलझ जाएगी। निवेश या खरीदारी का फैसला पूरी पड़ताल के बाद ही करें। आप बातचीत की अपनी शैली से आज किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। आपको किए गए कामों का पूरा फायदा भी मिलेगा। सफलता मिलनी तय है। परिवार और आसपास के लोग आपसे सहमत और खुश रहेंगे। मेहनत करनी होगी। धैर्य और संयम रखें। परिवार की समस्या हल हो जाएगी।
 
नेगेटिव - आपके आलोचक सक्रिय रहेंगे। कुछ लोग आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश करते रहेंगे। आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके काम में कहीं कोई गलती न हो। आप कोई गलत फैसला भी कर सकते हैं, आज ज्यादा पैसा खर्चा हो सकता है। सावधान रहें।

लव- आज जीवनसाथी से गिफ्ट भी मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

करियर- आज कार्यक्षेत्र में कामकाज भी ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है।

हेल्थ- पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। आलस्य और थकान होगी। भोजन में सावधानी रखें।

capricorn daily horoscope

Capricorn
मकर - पॉजिटिव -  आज आपको नौकरी में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। कोई पूर्वाभास भी होगा। आप किसी समस्या को ज्यादा बड़ा समझ रहे हैं, वो उतनी बड़ी नहीं है जितना आप समझ रहे हैं। कोई चुनौती आज आपके लिए एक मौका भी हो सकती है। आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में सफल हो सकते हैं। नजदीकी रिश्ते और गहरे होंगे। अगर कोई अनबन है, तो आज उसको सुलझा भी सकते हैं। दूसरों की मदद का कोई काम करेंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। चंद्रमा आज आपको वाणी से धन लाभ दे सकता है। आपको दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। दिन भर की मेहनत से किए गए कामों की सफलता की खुशी मिलेगी। 

नेगेटिव -अपनी घबराहट नियंत्रण में रखें। आज आप में थोड़ी झुंझलाहट भी ज्यादा हो सकती है। आपके राज सार्वजनिक भी हो सकते हैं। आज आप वाहन से सावधान रहें। आपको चोट भी लग सकती है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में जोश से काम करने में कुछ नुकसान भी हो सकता है।

 
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

करियर-  आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।

हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

aquarius daily horoscope

Aquarius
कुंभ - पॉजिटिव - कुंभ राशि वालों के लिए सफलता के लिहाज से दिन अच्छा है। आज कोई नया काम शुरू करने और सारी समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से दिन अच्छा है। मुनाफा देने वाला दिन है। नए लोग, विकल्प, रास्ते सब आज आपके लिए हैं। नई नौकरी के प्रस्ताव अगर मिलें, तो उस पर पूरी तरह व्यावहारिक ढंग से विचार भी करें। बिगड़े काम बनाने में पूरी ताकत लगाने का समय है। गर्मजोशी, मेहनत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करेंगे। पुराने टूटे संबंध भी आज नए सिरे से जुड़ सकते हैं। आज आपका व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक रहेगा। आपको सफलता और धन लाभ भी होगा। सामाजिक तौर पर आज आप बहुत सफल रहेंगे। 

नेगेटिव - आराम करने के लिए टाइम नहीं मिल सकेगा। आज आप किसी काम के लिए कुछ ज्यादा ही जिद कर सकते हैं। इससे आपके काम बिगड़ भी सकते हैं। प्रेमी पर पैसे खर्च कर सकते हैं। अपने मन की बात कहने में आपको हिचकिचाहट भी हो सकती है। सावधानी रखें, कोई आपको भड़काने की कोशिश भी  कर सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें और डिस्टर्ब हुए बिना काम समय पर करने की कोशिश करें।

 
लव- पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा।

करियर-  खर्चा ज्यादा हो सकता है। आपको फायदा भी होगा और इनकम भी बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

हेल्थ- गले के रोग होने के भी योग बन रहे हैं। 

pisces daily horoscope

Pisces
मीन -  पॉजिटिव - आज आपको शांति से काम लेना चाहिए और परिस्थितियों को संभालना चाहिए। आज आप में कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा। अपनी बात कहने के लिए आप बहुत उत्सुक भी रहेंगे। दिनभर कागजी काम और कई तरह के लोगों से मिलने का काम भी ज्यादा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज किसी दोस्त के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका भी आज आपको मिलेगा। पिछले कामों का फायदा आज आपको मिल सकता है। आज आपके पुराने कानूनी मामले हल हो सकते हैं।

नेगेटिव - मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों पर धन खर्च हो सकता है। अपनी भावनाओं को फिलहाल अपने मन में ही दबा कर रखें। कार्यक्षेत्र में ज्यादा परेशान हो सकते हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होने से दिन दौड़-भाग में भी बीत सकता है। ऐसे में आप अपने सामाजिक संबंधों के कारण या अपने साथ काम करने वालों के कारण परेशान हो सकते हैं। बॉस, मालिक या किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। आज आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है। फालतू यात्राएं भी हो सकती हैं और खर्चा बढ़ सकता है। दिन सुस्ती भरा भी होगा।
लव- मीन राशि के प्रेमियों के लिए दिन प्रतिकूल हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव भी असफल हो सकते हैं।

करियर-  कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। मेहनत भी करनी होगी। व्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- सेहत गड़बड़ हो सकती है। सावधान रहें, नींद में खलल भी पड़ सकती है।

Share this

Related Post

0 Comment to "19th August 2016, daily horoscope"

Post a Comment